इन तरीकों से आप अपने मन को शांत कर सकते है। मन शांत रखने के 11 तरीके ~ Ways to Make Your Mind Calm and Peaceful

Mind Calm and Peaceful In Hindi

आधुनिक ज़िंदगी भागदौड़ और तनाव भरी है। अधिकतर लोगों के साथ तनाव में बने रहना इतना सामान्य हो जाता है की उन्हें इस बात का पता ही नहीं चलता की धीरे धीरे तनाव उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। अत्यधिक तनाव मानसिक शांति को तो भंग करता ही है साथ साथ कई शारारिक बिमारियों को भी जन्म देता है। व्यक्ति उम्र से पहले ही बूढ़ा हो जाता है। इसलिए तनाव से मुक्ति पाना (Mind Calm and Peaceful) हमारे सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। तो मन को शांत कैसे करें – Man ko shant kaise kare ! आइये जानते हैं मन शांत रखने के 11 सूत्र ~ Ways to Make Your Mind Calm and Peaceful –

तनाव प्रबंधन: अपने मन को शांत और शरीर को आराम देने के लिए 11 तरीके : Stress Management : Relaxing Your Mind and Body

11 Ways to Make Your Mind Calm and Peaceful

1 सकारात्मक रहें (Be Positive)
2 कोई इच्छा न रखें (No Desire)
3 सहजता के साथ जिएं (Live With Easiness)
4 ठंडा रहें  (Cool Cool)
5 ज्यादा भार मत लो  (Don’t Take Overload)
6 माफ़ करना या माफी मांगना (Sorry)
7 चिन्ता की बात नहीं है (No Tension)
8 समझौता (Compromise)
9 मुस्कुराओ (Smile)
10 नेक नीयत (Good Faith)
11 सुखी जीवन (Happy Life)

BE POSITIVE : 

मन को शांत रखने के लिए सकारात्मक सोच का होना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग यह सोचते हैं की जब हम खुश होते हैं तभी हम सकारात्मक सोचते हैं। हालाँकि खुश होना भी सकारात्मकता का एक प्रकार है। परन्तु हम दुःख, क्रोध और चुनौतियों में भी सकारात्मक रह सकते हैं। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर और चीज़ों के बारे में अच्छा सोचकर सकारात्मक रह सकते हैं।

नकारात्मक सोच नरक का जाल बुनती है और सकारात्मक सोच स्वर्ग के महल बनाती है। नकारात्मक के न से ही नरक बनता है और सकारात्मक के स से स्वर्ग।

NO DESIRE :

यह परम सत्य है की आदमी अपनी इच्छाओं की लिए भागता रहता है और इच्छाएं कभी पूरा होने का नाम ही नहीं लेती। व्यर्थ की लालसाओं में मत उलझये। आवश्यकताएं तो फ़कीर की भी पूरी हो जाती हैं पर लालसाएं तो बड़े बड़े सम्राटों की भी अधूरी रह जाती हैं।

“When You Desire Nothing, You Can Choose Anything”

इच्छा सभी लगाव का स्रोत है, और लगाव दुःख का कारण जबकि पसंद एक उपहार है।

LIVE WITH EASINESS : 

जीवन में सहजता अपनाएं। सहजता मन की शांति का सूत्र है। अपनी अपेक्षाओं को कम करें। क्षमा करना भी सीखें (लेकिन यह मत भूलिए कि यह आपको भविष्य में अधिक सतर्क रहने में मदद करेगा) ख़ुशी मत ढूढ़िए बल्कि खुश रहिये ख़ुशी अपने आप मिल जाएगी।

जो सहज मिले उसे दूध की तरह स्वीकार कीजिये। जिसमे व्यर्थ की खींचातानी और माथाफोड़ी हो उसे खून समझकर त्याग दीजिये।

COOL COLL :

मिज़ाज़ को हमेशा ठंडा रखिये। आपका क्रोधित होना सामने वाले को कम और आपको ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। अगर आपको गुस्सा आये या कुछ नुकसान भी हो जाये तो कोशिश कीजिये अपने आप को समझाने की। शांत मन से फैसला और शांति का संवाद आपके मिज़ाज़ को ठंडा रखता है। अपने दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश कीजिये नहीं तो आप राई जितनी बात का भी पहाड़ जितना टेंशन पाल लेंगे।

DON’T TAKE OVERLOAD  :

दिमाग पर ज्यादा लोड मत लीजिये। उतना ही काम कीजिये जितना काम करने की क्षमता हो। अपनी क्षमता से अधिम काम आपके शरीर और दिमाग दोना को थका देता है। जिससे मन अशांत रहता है और अपने काम को भी ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं।

काम के बीत में थोड़ा रेस्ट लेना भी जरुरी है। और उतना ही काम हाथ में लीजिये जितना करने की क्षमता हो। जिस प्रकार उतना ज्यादा खाना खाने से हमारे पेट पर बुरा प्रभाव पड़ता है उसी वर्क ओवर लोड हमारे मन को अशांत कर देता है।

SORRY :

सॉरी एक छोटा सा शब्द है पर बड़े बड़े झगडे सुलझ जाते हैं। हम दूसरों की गलती पर या अपनी गलती पर अपने मन को अशांत कर लेते हैं पर इस इस छोटे से शब्द सॉरी का यूज़ नहीं करते। खुद से गलती हो गई हो तो माफ़ी मांग लीजिये और यदि दूसरों से गलती हो गई हो तो माफ़ कर दीजिये। भला जब सॉरी कहने से प्रेम के पुल बन सकते हैं तो लम्बे समय तक द्वेष की दीवारों से सर टकराते से क्या होगा।

NO TENSION :

फालतू वाद विवाद में मत पड़िये। किसी काम में तभी दखल दीजिये जब आपसे पूछा या कहा जाये। आपके द्वारा अनावश्यक टोका टोकि या टिप्पड़ी आपके विवादों को बढाती है। आपके दिमाग को बेबजह अशांत करते हैं। इसलिए मन शांत करने के लिए NO TENSION फार्मूले को अपनाएं।

COMPROMISE :

लाइफ में कई बार ऐसे पल आते हैं जब हमे समझौता करना पड़ता है। इसलिए समझौतावादी नजरिया अपनाइये। जैसा माहौल मिले उसमे ढल जाइये। यदि कुछ बदल सकते हो तो बदल दीजिये नहीं तो समझौता करने की आदत डालिये। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आप फालतू में अपने मन को अशांत कर लेते हैं।

इस बात पर किशोर कुमार द्वारा गया गया फिल्म समझौता का एक गाना हमेशा याद रखिए “समझौता ग़मों से कर लो, ज़िन्दगी में गम ही मिलते हैं। पतझड़ आते ही रहते हैं कि मधुवन फिर भी खिलते हैं।”

SMILE :

किसी भी व्यक्ति को इतनी भी इजाजत मत दो की वो आपकी मुस्कराहट छीन लें। कोशिश करें हमेशा मुस्कुराने की। जब भी आपका मन अशांत हो तो बिना बात पर मुस्कुराएं आप महसूस करेंगे की आपकी आधी टेंशन तो वैसे ही गायब हो जाएगी।

खुद को हँसता मुस्कुराता गुलाब का फूल बनाइये। अगर आप अपना रोना रोते ही रहेंगे तो खुद के काँटों में ही उलझ कर रह जायेंगे। वही अगर मुस्कुराने की आदत डाल लेंगे तो दूसरों के आंसू पोछने में भी सफल हो जायेंगे।

GOOD FAITH :

ईश्वर पर भरोसा रखिये। भाग्य अगर हमारे 99 प्रतिशत रास्ते बंद कर देगा तब भी ईश्वर हमारे लिए कोई न कोई रास्ता जरूर खोल देगा। विश्वास से आपको शक्ति मिलती है। बेवजह दुखी रहने या अफ़सोस करने से कुछ नहीं होगा। अपने आप पर विश्वास रखना ही आपको कामियाबी दिलाता है।

HAPPY LIFE :

कई बार ऐसी बहुत सी छोटी छोटी चीज़े होती हैं जो हम करना चाहते है पर नहीं करते क्योंकि हमें लगने लगता है यह बेबकूफी भरा है। पर सच में छोटी छोटी चीज़े हमे बड़ी ही ख़ुशी देती हैं।  जैसे – अचानक आप ऊठे और नाचने लगे। आप हसना शुरू कर दें। ज़िन्दगी को केवल काटना नहीं हैं बल्कि ज़िन्दगी को जीना भी है।

किसी ने क्या खूब कहा है “न चादर बड़ी कीजिये, न ख्वाहिशें दफन कीजिये, चार दिन की ज़िन्दगी है, बस चैन से बसर कीजिये… न परेशान किसी को कीजिये, न हैरान किसी को कीजिये, कोई लाख गलत भी बोले, बस मुस्कुरा कर छोड़ दीजिये… न रूठा किसी से कीजिये, न झूठा वादा किसी से कीजिये, कुछ फुरसत के पल निकालिये, कभी खुद से भी मिला कीजिये”

 

मित्रों ! उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल “मन शांत रखने के 11 तरीके ~ Ways to Make Your Mind Calm and Peaceful” आपको जरूर पसंद आया होगा और आपके लिए फायदेमंद भी होगा . कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें .

यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

8 Replies to “इन तरीकों से आप अपने मन को शांत कर सकते है। मन शांत रखने के 11 तरीके ~ Ways to Make Your Mind Calm and Peaceful

  1. Hlo
    I want to tell you something about myself
    Mere andar negativety bhaut h mujhe lagta h sb mere bare mein bura hi bolte h mujhe feel hota h k mein ik buri insaan ho mein sab k saath bura krti hu even mujhe choti choti baat pr gussa aa jata h mujhe kabhi andar se kabhi bhi khushi nahi milti chahe mein kuch bhi kr lo

    1. hi kanchan ji
      iske liye aap hare in articles ko padhen aapko kaafi help milegi
      नकारात्मक विचारों से छुटकारा कैसे पायें ? https://www.zindagiwow.com/nakaratmak-vicharo-se-chutkara-hindi/
      सकारात्मक मनोवृत्ति के साथ किसी भी चुनौती का सामना . https://www.zindagiwow.com/positive-attitude-power-hindi/
      अगर कोई अपमानित करे ! https://www.zindagiwow.com/insult-without-reason/
      गुस्सा शांत : क्रोध पर नियंत्रण … https://www.zindagiwow.com/gusse-shant-control-anger-immediately-hindi/

  2. Abhi mene padha apkaa artical bilkul aesa hi ho raha he mere sath lkn apne 11 tarike btye he or use padh kar me bus soch rahi hu ki me kya kar rahi hu apni life ke sath or ha mujhe zindagi jina he katna nahi he to bus kl se kosis karti hu thanku….

  3. प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन कुछ समय धयान में लगाना चाहिए क्यों की धयान की मुद्रा में हमारा चित स्थिर होता है और नये विचारों को जन्म देता है. अतः धयान हमारे अंतर्मन को शुद्ध कर के नये विचारों को अंकुरित करने में सहायक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *