अज़रबैजान देश के अनोखे रोचक तथ्य | Azerbaijan Facts In Hindi

Azerbaijan Facts

नमस्कार मित्रो आज की अपनी इस रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपको जानकारी देने जा रहे है अज़रबैजान (Azerbaijan) देश के अनोखे और रोचक तथ्यों से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण बातो की | अज़रबैजान देश भी विश्व के दूसरे देशो की तरह अपनी अलग भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा, संस्कृति, धर्म, व्यवसाय आदि के लिए जाना जाता है | हम आपको अज़रबैजान देश से जुड़े कुछ रोचक और अनोखे तथ्यों Azerbaijan Facts In Hindi की जानकारी विस्तार से देने जा रहे है |

Unique and interesting facts of Azerbaijan country In Hindi 

1. अज़रबैजान स्वतंत्र रूप से अज़रबैजान डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के नाम से पहला धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मुस्लिम-बहुल राज्य बन गया।

2. अज़रबैजान वर्ष 1991 में आधिकारिक रूप से भूतपूर्व सोवियत संघ से अलग होकर हो गया |

3. अज़रबैजान का कुल भूमि क्षेत्रफल 33,436 वर्ग मील (86,600 वर्ग किलोमीटर) है |

4. अज़रबैजान की सीमा उत्तर की ओर से जॉर्जिया और रूस से, दक्षिण में ईरान और पश्चिम में आर्मेनिया और तुर्की से मिलती है और पूर्व में ये देश कैस्पियन सागर के साथ समुद्र तट से घिरा हुआ है।

5. अज़रबैजान वर्ष 1991 भूतपूर्व सोवियत संघ से अलग होकर तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, पुनर्निर्माण और विकास के लिए यूरोपीय बैंक, इस्लामी विकास बैंक और एशियाई विकास बैंक का सदस्य बन गया।

6. अज़रबैजान विश्व का थियेटर नाटक और ओपेरा बनाने वाला पहला मुस्लिम देश है।

7. अज़रबैजान की आधिकारिक भाषा अजरबैजानी है, जो कि एक तुर्क भाषा है। इसके अलावा लोग रूसी भाषा भी बोलते है |

8. अज़रबैजान का राष्ट्रीय पशु कराबख घोड़ा है जो पूरे विश्व में अपनी सहज गति, बुद्धि और धीरज के लिए प्रसिद्ध है |

9. अज़रबैजान की वर्ष 2015 की आधिकारिक जनगणना के अनुसार कुल जनसँख्या  9,780,780 थी |

10. अज़रबैजान के गैरी कास्पारोव जो कि एक पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन रह चुके है, का जन्म भी अज़रबैजान की राजधानी बाकू में हुआ था |

11. अज़रबैजान के लोग चाय के बिना कोई भी सामाजिक अवसर पूरा नहीं मानते है |

12. अज़रबैजान कॉकेशस के पूर्वी भाग में पूर्वी यूरोप और एशिया के मध्य में बसा हुआ जो कि भौगोलिक रूप से एशिया का ही भाग माना जाता है। 

13. अज़रबैजान की अधिकांश जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है |

14. अज़रबैजान की राजधानी बाकू पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती और बनावट के लिए जाना जाता है |

15. अज़रबैजान की आय का मुख्य साधन तेल और गैस का उत्पादन है और साथ ही ये देश अनाज, अंगूर, कपास और पशुधन का भी बड़ा निर्यातक है |

16. अज़रबैजान का कपास और रेशम सैकड़ो वर्षो से पूरे दुनिया भर में प्रसिद्ध है ।

17. अज़रबैजान में मौजूद द बर्निंग माउंटेन अब्शेरॉन प्रायद्वीप पूरे विश्व का एक दुर्लभ प्राकृतिक आश्चर्य है जो जमीन से निकलने वाली प्राकृतिक गैस की वजह से यह पूरे साल जलता रहता है |

18. अज़रबैजान संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ और नाटो का आधिकारिक सदस्य है और साथ ही इसके पूरे विश्व में 158 देशों के साथ राजनयिक संबंध है |

19. अज़रबैजान की राष्ट्रीय और आधिकारिक मुद्रा अज़रबैजानी मैनाट कहलाती है |

20. अज़रबैजान का आर्मेनिया से नागोर्नो – काराबाख इलाक़े के कब्जे को लेकर बहुत ही पुराना विवाद है | इस क्षेत्र को अज़रबैजान अपना हिस्सा मानता है जिसको लेकर दोनों देशो में कई बार भयंकर युद्ध हो चुका है |

हमे आशा है कि आप हमारा ये अज़रबैजान देश के अनोखे और रोचक तथ्यों से सम्बन्धित लेख Azerbaijan Facts In Hindi  को अवश्य ही पसंद करेंगे |

यह भी पढ़ें –

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें Ajab Gajab Tathya | Amazing Facts In Hindi

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

इजरायल देश के बारे में दिलचस्प 28 रोचक तथ्य

श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य

क्या आप जानते है यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में ?

‘क्या आप जानते है यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में ? Interesting Facts of Ukraine’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *