युगांडा देश से सम्बन्धित हैरान करने वाले 22 रोचक तथ्य | Uganda Country Interesting Facts In Hindi

Uganda Country Interesting Facts

नमस्कार मित्रो आज की अपनी इस रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपको बताने जा रहे है अफ़्रीकी महाद्वीप में मौजूद एक छोटे से देश युगांडा से जुड़े हैरान करने वाले रोचक तथ्यों के विषय में Uganda Country Interesting Facts In Hindi …चलिए जाने इस विषय में सबकुछ विस्तार से All About Uganda Country In Hindi 

युगांडा देश के हैरान करने वाले 22 रोचक तथ्य | Uganda Country Interesting Facts In Hindi

1. युगांडा अफ़्रीकी महाद्वीप के पूर्व में स्थित एक लैंडलाक देश है जिसकी आधिकारिक राजधानी कंपाला है जो कि 73 वर्ग मील में फैली हुई है |

2. युगांडा देश की सीमाएँ रवांडा, तंजानिया, केन्या, दक्षिण सूडान और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य आदि देशो से मिलती है |

3 .युगांडा देश का कुल भूमि क्षेत्रफल 93,104 वर्ग मील (241,139 वर्ग किलोमीटर) है जो कि  ब्रिटेन के क्षेत्रफल के बराबर ही है |

4. युगांडा देश की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और स्वाहिली है और आधिकारिक मुद्रा युगांडा शिलिंग है |

5. युगांडा देश का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है और राष्ट्रीय पकवान मातूके है ।

6. युगांडा का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट स्टेनली जिसकी आधिकारिक ऊंचाई 5,109 मीटर है ।

7. युगांडा देश की सबसे लंबी नदी सफेद नील है जो कि 3,700 कि.मी लम्बी है और सबसे बड़ी झील लेक विक्टोरिया है जो 68,800 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल में फैली है ।

8. युगांडा देश के निवासी ईसाई धर्म के अनुयायी है और यहाँ विश्व का सबसे छोटा चर्च भी है जिसमे एक बार में मात्र 3 लोग ही खड़े हो सकते है |

9. युगांडा देश की गिनती दुनिया के सबसे ग़रीब और सबसे कम विकसित देशों में होती है जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि यहाँ प्रति व्यक्ति की आय रोजाना 70 रुपये से भी कम है |

10. युगांडा देश की लगभग 84 फीसदी आबादी आज भी गांवों में निवास करती है और लगभग 60 फीसदी आबादी खेतीबाड़ी का कार्य करती है ।

11. युगांडा देश पूरे विश्व में भारत के बाद केले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है ।

12. युगांडा देश पूरे विश्व में कॉफ़ी उत्पादन के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशो में आता है और यहीं इस देश की आय का मुख्य साधन भी है |

13. युगांडा देश को पूरे विश्वप्रसिद्ध बंदरो की प्रजाति गोरिलो का देश भी कहा जाता है जिनकी संख्या  आज पूरी दुनिया में लगभग 700 के करीब ही बची है |

14. युगांडा देश के माउंटेन गोरिल्ला और प्राक्रतिक नजारों के दर्शन और आनंद प्राप्त करने के लिए यहाँ हर वर्ष लाखो की तादाद में दूसरे देशो से पर्यटक आते है |

15. युगांडा देश के निवासी प्रक्रति के लिए कितना सम्मान रखते है वो आप इसी बात से सोच सकते है कि यहाँ यदि कोई व्यक्ति जाने-अनजाने कोई वृक्ष काट देता है तो उसके बदले में उसे तीन वृक्ष लगाने पड़ते है |

16. युगांडा देश के निवासी में अफ्रीका के अन्य देशो की तुलना मे ज्यादा शराब का सेवन करते है | यहाँ पर प्रति व्यक्ति हर वर्ष करीब 12 लीटर शराब का सेवन कर लेता है |

17. युगांडा देश के लोग अपनी सवारी के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं और एक से दूसरे स्थान पर जाने के लिए मोटरसाईकल का उपयोग टैक्सियो के रूप में करते है जिसे यहाँ के निवासी” बोडा-बोडा” के नाम से जानते हैं। 

18. युगांडा देश के लोगो के लिए ऐसा माना जाता है कि 1700 से 2000 वर्ष पहले तक यहाँ के निवासी शिकारी रहे होंगे |

19. युगांडा देश के कानून के अनुसार अगर वहां के किसी भी बच्चे ने अपने एक या दोनों माता-पिता खो दिए हैं तो उनको अनाथ माना जाता है ।

20. युगांडा देश की महिलाएँ  पारंपरिक रीति-रिवाजो के मुताबिक मिट्टी के घरों की दीवारों के निर्माण करती हैं और दूसरी ओर पुरुष इन घरों की छतों का निर्माण करते हैं ।

21. युगांडा देश की आधिकारिक जनसँख्या वर्ष 2016 की गणना के अनुसार 4 करोड़ 15 लाख थी और तब से लगातार बढ़ती जा रही है जो कि इस जैसे गरीब और पिछड़े देश के आने वाले भविष्य के लिए बहुत बड़ी समस्या है |

22.युगांडा देश के अशिक्षित लोगो की संख्या बहुतायत में है जिसके कारण यहाँ की औरतो का विवाह बहुत कम समय में हो जाता है और वो बहुत ही कम उम्र में माँ भी बन जाती है | यहीं नही यहाँ के बहुत से निवासी इसी अशिक्षा के कारण एड्स जैसी भयानक बीमारी के शिकार भी होते है |

यह भी पढ़ें –

पेरू देश से जुड़े 23 आश्चर्यचकित करने वाले रोचक तथ्य

अर्मेनिआ देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्य

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

नेपाल के बारे में यह तथ्य आपको रोमांचित कर देंगे

छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े रोचक तथ्य

‘युगांडा देश से सम्बन्धित हैरान करने वाले 22 रोचक तथ्य | Uganda Country Interesting Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *