पानी पीने का सही तरीका और समय .. Right Way and Time To Drink Water

Drink Water

क्या आप जानते हैं की पानी पीने का भी एक सही समय और एक सही तरीका होता है। क्या आप जानते हैं यदि आप पानी पीने का सही तरीका जान लेंगे तो आप बीमार नहीं पड़ेगे। इस पोस्ट में आप जानेंगे की पानी को कितना, किस तरह और किस समय पियें जिससे पानी आपके शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए मदद करे। तो आइये जानते हैं पानी पीने का सही तरीका – The Right Way To Drink Water in Hindi

पानी पीने का सही तरीका और समय
Right Way To Drink Water in Hindi

यह तो हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। वैसे तो हर व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से पानी पीता है। लेकिन यदि स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाये तो पानी पीने का भी सही समय और एक सही तरीका होता है। यदि मेडिकल साइंस की बात की जाये तो 19 साल से 50 साल की महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 3  लीटर पानी पीना आवश्यक होता है जबकि 19 साल से 50 साल के पुरुषों को  लिए प्रतिदिन लगभव 4  लीटर पानी पीना आवश्यक होता है। कम पानी पीने से तो नुकसान हैं ही पर गलत गरीके से पानी पीने के भी कई नुकसान हैं। तो आइये इसे विषय पर आगे चर्चा करते हैं।

स्वस्थ जीवन के लिए पानी कैसे पिएं
…..How to Drink Water For Healthy Life

नोट – जितना हो सके ठंडा पानी पीने से बचें। पानी का ताप शरीर के ताप से ज्यादा नहीं होना चाहियें। सीधे बोतल से पानी न पीकर गिलास में डालकर पियें। पानी को एक साथ (एक सास में ) न पीकर घूट घूट करे पियें। खड़े होकर पानी पीने सभी जितना हो सके बचें।

सही पानी पीने का समय और तरीका Right Way and Time To Drink Water

1 – पानी पीने का क्रम सुबह उठते ही शुरू करें। सुबह उठते ही पानी पीना हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है। शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और  डिहाइड्रेशन से बचाता है। सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पियें। जितना हो सके (कम से कम 3 गिलास) पानी पिएं। शुरू शुर में यदि ज्यादा पानी न पी पाएं तो 1 गिलास पानी तो जरूर पियें।

सुबह सुबह पानी पीने के लाभ 

  • शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और  डिहाइड्रेशन से बचाता है।
  • कब्ज़ और पेट संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
  • शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है और चेहरे पर चमक आती है।
  • नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
  • गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

इस प्रकार सुबह उठकर पानी पीना बहुत लाभदायक है आप इसे दैनिक आदत बना लें।

2 – भोजन के समय  – भोजन करने से करीब आधा घंटा पहले पानी पीना चाहिए, इससे खाना आसानी से पचता है। भोजन करने के एक घंटे तक पानी ने पियें।

3 – कंप्यूटर पर काम करने वाले अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। यदि आप ऑफिस में काम करते हैं तो अपने डेस्क पर अपनी आँखों के सामने पानी की बोतल रखें और पूरे दिन घूँट-घूँट कर पीते रहें।

4 – यदि आप शारारिक परिश्रम या व्यायाम ज्यादा करते हैं तो आपको ज्यादा पानी पीना चाहियें। इससे कसरत के बाद जो पसीना आता है पानी उसकी कमी पूरी करता है।

5 – समय समय पर पानी पीना जरूरी हैं। चाहें प्यास न लगे। अगर आप भूल जाते हैं तो रिमाइंडर लगा के रखें। एक दिन में कम से कम 8 बार पानी पीना तो जरूरी है।

6 – नहाने से आधा घंटा पहले पानी जरूर पियें इससे ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती।

7 – सोने से पहले पानी पिएं। ऐसा करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

8 – घर से जब भी बाहर जाएँ पानी पीकर जाएँ। खासकर गर्मी के दिनों में तो जरूर ऐसा करें।

9 – रात को गुनगुना पानी पीकर सोएं। इससे डिप्रेशन से राहत मिलती है।

10 – जिनके शरीर में चर्बी ज्यादा है वो सुबह गुनगुने पानी में नीबू और शहद मिलकर पियें।

तो यह थे पानी पीने का सही तरीका और समय ..Right Way and Time To Drink Water . ज्यादा पानी कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाता  तो खूब पानी पियें। शुद्ध पानी पियें। गट गट पानी न पीते हुए। घूट घूट करके पानी पियें। अगर आप प्रेगनेंट हैं, ब्रेस्टफीडिंग पर हैं या फिर सर्दी/जुखाम से ग्रसित हैं तो पानी जितना ज्यादा हो सके उतना पीयें ।

यह भी अवश्य पढ़ें :

ध्यान (Meditation) क्या है और ध्यान कैसे करना चाहियें ?

प्याज है खास ~ जानिए प्याज के गुण व फायदे |

फाइबर क्या है, फाइबर के फायदे और स्रोत

जल्दी और अच्छी नींद के तरीके। Tips of quick & good sleep in Hindi

वजन कम करना है तो ये टिप्स हैं लाभकारी !

I Hope आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यह आर्टिकल आपके लिए कितना Helpful है Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *