राजा राम मोहन राय के अनमोल विचार Raja Ram Mohan Roy Quotes in Hindi

Raja Ram Mohan Roy

In this post you will know the thoughts & Quotes of the Raja Ram Mohan Roy In Hindi Quotes : राजा राम मोहन राय एक भारतीय सामाजिक शिक्षा सुधारक थे। उन्हें ‘आधुनिक भारत का जनक’ भी कहा जाता है। इसके आलावा उन्हें ‘आधुनिक भारत के पिता’ और ‘बंगाल पुनर्जागरण के पिता’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होने समाज में चल रही कई कुरूतियों को विरोध  किया। उनका मानना था कि जब तक अंधविश्वास और जाति प्रथा पर प्रहार नहीं होगा, तब तक हिन्दू समाज प्रबलता के साथ खड़ा नहीं हो सकता।  उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।

राजा राम मोहन राय के अनमोल विचार

आज इस पोस्ट में हम राजा राम मोहन राय जी के अनमोल विचारों को जानेंगे और उनसे सीख लेंगें। आइये जानते हैं –

Raja Ram Mohan Roy Quotes in Hindi

1- नदी में नहाने, पीपल की पूजा करने और पंडित को दान करने से व्यक्ति के पाप नहीं धुलते। नदी में नहाने से पाप कभी नहीं धुल सकते। ऐसे मानने वाले लोग अन्धविश्वास के अंधेरों में भटक रहे हैं।

– राजा राम मोहन राय

2 – पाप कर्म का त्याग करना तथा उसके लिए प्रायश्चित करना मोक्ष का साधन है।

– राजा राम मोहन राय 

3 – परमात्मा केवल एक ही है। उसका कोई अंत नहीं है। सभी जीवित वस्तुओं में परमात्मा का अस्तित्व है।

– राजा राम मोहन राय Best Quotes

4 – हिन्दी में अखिल भारतीय भाषा बनने की क्षमता है।

– Raja Ram Mohan Roy

5 – प्रत्येक स्त्री को पुरूषों की तरह अधिकार प्राप्त हो, क्योंकि स्त्री ही पुरूष की जननी है। हमें हर हाल में स्त्री का सम्मान करना चाहिए।

– राजा राम मोहन राय Quotes

6 – यह व्यापक विशाल विश्वब्रह्म का पवित्र मन्दिर है, शुद्ध शास्त्र है। श्रद्धा ही धर्म का मूल है, प्रेम ही परम साधन है। स्वार्थों का त्याग ही वैराग्य है।

– राजा राम मोहन राय 

7 – समाचार- पत्रों को पिछड़ी जातियों तक पहुंचाया जाए, जिससे कि वे ज्ञान के प्रकाश से सराबोर हो सके।

– राजा राम मोहन राय

8 – मैं हिन्दू धर्म का नहीं बल्कि उसमें व्याप्त कुरूतियों का विरोध करता हूँ।

– राजा राम मोहन राय 

9 – विचलित करने वाले अन्धविश्वासी हैं, धर्माध हैं, वे पूरे समाज में अन्धकार फैलाना चाहते हैं।

– राजा राम मोहन राय / Raja Ram Mohan Roy Quotes

10 – अन्धविश्वास के अँधेरे से बाहर निकलो।

– राजा राम मोहन राय / Raja Ram Mohan Roy Quotes Hindi

11 – यदि मानव जाति किसी के द्वारा थोपे गए विचारों का अनुसरण न करे और अपने तर्क से सत्य का अनुसरण करे, तो उसकी उन्नति को कोई रोक नहीं सकता। प्रत्येक भेदभाव को मिटा कर प्रगति की राह पर अग्रसर हो सकता है।

– राजा राम मोहन राय Hindi Quotes 

12 – किसी भी अन्य धर्म ग्रन्थ को पढने से जाति भ्रष्ट होने का प्रश्न ही नहीं उठता। मैंने तो कई बार बाइबिल और कुरानेशरीफ को पढ़ा है पर मै न तो ईसाई बना और न ही मुसलमान बना। बहुत से यूरोपियन गीता और रामायण पढ़ते हैं, वे तो हिंदू नहीं हुए।

– राजा राम मोहन राय / Raja Ram Mohan Roy

13 – साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं। यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत से लोगों का निर्माण करते हैं।

– राजा राम मोहन राय

14 – पूजा बाहरी कर्मकाण्डों से नहीं वरन् आत्मा की शुद्धता से होती है।

– राजा राम मोहन राय / Hindi Quotes

15 – केवल ज्ञान की ज्योति द्वारा ही मानव मन के अन्धकार को दूर किया जा सकता है।

– राजा राम मोहन राय 

यह भी पढ़ें –

स्वामी विवेकानंद के 40 ज्ञानमय विचार

एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार

डॉ. भीमराव अम्बेडकर (बाबा साहेब) के अनमोल विचार

रबीन्द्रनाथ टैगोर के प्रेरणा देने वाले अनमोल विचार

श्रीनिवास रामानुजन के अनमोल विचार

“राजा राम मोहन राय के अनमोल विचार Raja Ram Mohan Roy Quotes in Hindi ” ने आपको  कितना इंस्पायर्ड किया, मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *