Nykaa.Com फाउंडर फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी | Falguni Nayar Success Story

Falguni Nayar Success Story

पढ़े पूरी कहानी Nykaa.Com Founder Falguni Nayar Real Life Motivational Success Story की : नमस्कार मित्रो आज के इस अंक में हम आपसे बात करने जा रहे है Nykaa.Com Founder Falguni Nayar Success Story के बारे में  |

Contents

Nykaa.Com Founder Falguni Nayar Success Story

Falguni Nayar की कहानी हर उस औरत की कहानी है जिसने समय-समय पर इस पुरुष-प्रधान समाज को साबित करके दिखाया है कि आज की समय की औरते सिर्फ हर और परिवार ही नही अपितु व्यापार में भी पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है और आगे बढ़ रही है | चलिए जाने Nykaa.Com Founder Falguni Nayar Real Life Motivational Success Story थोड़ा विस्तार से :-

Falguni Nayar की पारिवारिक और प्रारंभिक जीवन की कहानी

Falguni Nayar का जन्म 19 फ़रवरी 1963 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर मे एक गुजराती परिवार हुआ था | उनके पिताजी की खुद की एक Bearings कंपनी थी। उन्होंने The New Era School से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण की | इंटरमीडिएट पूर्ण करने के बाद उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में  ग्रेजुएशन और फिर IIMअहमदाबाद से मास्टर की  डिग्री हासिल की | वहां से अपनी पढ़ाई पूर्ण करने के बाद मई 1987 में अपने साथ ही IIM अहमदाबाद में पढ़े Sanjay Nayar के साथ विवाह कर लिया | उनके बेटे का नाम Anchit Nayar और बेटी का नाम Adweta Nayar है |

Falguni Nayar द्वारा अपना स्टार्टअप करने के लिए नौकरी छोड़ने की कहानी

अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद Falguni Nayar ने Kotak Mahindra Capital Company में लगातार 18 वर्षो तक  निवेश बैंकर से लेकर कैपिटल इनवेस्टमेंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पर कार्य किया | सबकुछ अच्छा था, अच्छे ओहदे वाली नौकरी थी पर वो कहीं न कहीं वह अपने काम से ख़ुश नहीं थी | उनका सपना खुद का कुछ अलग करके दुनिया में अपनी पहचान बनाने का था | अपने इसी जोश और जज्बे के साथ वर्ष 2012 में 50 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी |

Falguni Nayar द्वारा Nykaa.Com  शुरू करने की कहानी

Falguni Nayar ने नौकरी छोड़ने के बाद अपना कुछ करने की ठान ली पर खुद का कुछ बिज़नेस करने के लिए उनके पास इतनी धनराशी नही थी | फिर भी उन्होंने हिम्मत की और वर्ष 2012 में ब्यूटी ई-कॉमर्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड Nykaa.com की शुरुआत की |

उन्होंने सब मुश्किलों के बावजूद Beauty & Wellness क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की सोची जिसमे पहले से ही Sephora, Falguni आदि जैसी कई लोकल और इंटरनेशनल ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स बेच रहे थे | उन्होंने रात-दिन एक करके जमकर मेहनत की और आज के समय में Nykaa.Com  Beauty & Wellness क्षेत्र में जाना-माना ब्रांड बन चुका है |

आज Nykaa.Com पर Lakme, Kaya Skin Clinic, L’Oréal Paris आदि जैसे 400 ब्रांड के लगभग 40,000 प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं | यहीं नही आज के समय में देश में कई जगह Nykaa के स्टोर्स खुल चुके है | फोर्ब्स की जानकारी के अनुसार,Nykaa.Com की वेबसाइट  और ऐप पर हर महीने लगभग 45 मिलियन से अधिक विज़िटर्स आते हैं। Nykaa.Com ने अपने व्यपार को और बढ़ाने के लिए अब तक हर्ष मारीवाला, सुनील मुंजाल, जिया मोदी, टीवीएस श्रीराम ग्रोथ फंड, मैक्स ग्रुप और टीपीजी ग्रोथ जैसी कंपनियों से फण्ड जुटाया है |

Falguni Nayar से सम्बन्धित अन्य जानकारी

वर्ष 2017 में, बिजनेस टुडे ने Nykaa.Com की संस्थापक और सीईओ Falguni Nayar देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक का टाईटल दिया |

वर्ष 2017 में Nykaa.Com की संस्थापक और सीईओ Falguni Nayar को इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्टअप अवार्ड्स 2017 में ‘वुमन अहेड’ पुरस्कार भी जीता।

आज वो पूरी 1300 करोड़ रुपये की सम्पति की मालकिन है और वो और उनका परिवार Nykaa के 50 फीसदी से अधिक शेयर को होल्ड करते है |

हमे आशा है कि आपको हमारा ये Nykaa.Com Founder Falguni Nayar Success Story सम्बन्धित लेख अवश्य पसंद आयेगा |

यह भी अवश्य पढ़े ;

Micromax Co-Founder Rahul Sharma Success Story In Hindi

जाने CEO FusionCharts Pallav Nadhani Real Life Inspirational Story के बारे में

Zomato Founder and सीईओ दीपिंदर गोयल सफलता की कहानी

5 रुपए की मजदूरी से $5 million टर्नओवर | Jyothi Reddy Success Story

जेसिका कॉक्स ; अपनी कमजोरी को ताकत बनाने वाली

Others Success Stories…

मित्रों ! उम्मीद करता हूँ आपको “Nykaa.Com फाउंडर फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी | Falguni Nayar Success Story In Hindi ” अवश्य पसंद आई होगी कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें  और  जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *