Mansik Shanti : कठिन समय में मन शांत करने के उपाय | How to get Peace of Mind Hindi

Peace of Mind

Mansik Shanti ~ जब भी हमारा मन अशांत सा होता है तो मानों तूफ़ान सा आ गया हो। मन बेचैन हो जाता है। किसी भी काम में मन नहीं लगता. तब ऐसा लगता है की तूफान थमे, बारिश हो और इस बारिश में हम नाचें। दोस्तों, यहाँ मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहा हूँ जिससे आप अपने मन को  शांत (Peace Of Mind) बनाये रख सकते हैं।

 कठिन समय में मन की शांति बनाए रखने के तरीके ; Ways to maintain peace of mind in difficult times

खुद को सलाह दें !

जब मन अशांत होता है तो यह मुशिकल हो जाता है कि आप खुद को समझाएं। लेकिन जब आप मन शांत करने के उपाय के बारे में सोच रहे हैं तो आप इसके लिए तैयार हों। पहले उस चुनौती या समस्या के बारे में सोचें जिसके कारण आपका मन अशांत है,उसे लिख लें।

अब आप कल्पना कीजिए कि यह आप नहीं, बल्कि आपका एक करीबी मित्र है जो इस समस्या का सामना कर रहा है। आप उसे क्या सलाह देंगे ?

जब आप ऐसा करेंगे तो आप अपने मित्र (खुद को) को बेहतर सलाह दे पाएंगे। अपनी स्थिति को ऑब्जर्वर कर पाएंगे। अपनी वर्तमान परेशानियों को अपनी सोच पर हावी न होने दें। कुछ कदम पीछे हटें और अपने आप को इस दूरी का लाभ दें।

जब आप ऐसा कर रहे होंगे तो आप देखेंगे की आपका मन कुछ स्थिति तक शांत (peace of mind) हो गया होगा। अब आप खुद को कुछ बढ़िया सलाह दें।

उन चीजों को जाने दें जिन्हें आप नियंत्रित नहीं करते हैं !

कभी – कभी आपका मन उन चीज़ों के लिए भी अशांत हो जाता है जिसमे आप कुछ कर नहीं सकते। जैसे आप किसी इम्पोर्टेन्ट काम से बाहर जाने वाले हो और अचानक से बारिश शुरू हो जाये। आप अपनी बाइक से किसी जरूरी काम के लिए जा रहे हों और टायर पंचर हो जाये।

यदि आप ऐसी बातों से अपने मन को अशांत कर रहे हैं जिसमे आप कुछ नहीं कर सकते यानि आपका उन चीज़ो पर कोई नियंत्रण नहीं है तो फिर अपने मन को अशांत करके आप अपना ही अहित कर रहे हैं। उस समय आपको अपनी सोच सकारात्मक बनानी है और इस बात को सोचना है की समस्या पर नियंत्रण नहीं कर सकते तो विकल्प तो ढूढ़ ही सकते हैं।

खुद को समय दें !

हम सभी की लाइफ में कई बार ऐसी समस्या आती है जिससे हम घबरा भी जाते हैं और परेशान भी हो जाते है। लेकिन समय गुजरने के साथ साथ सबकुछ सही होता जाता है। आप उन घटनाओं को याद करें जब आप परेशान थे पर आज आप उसके बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। समय सबकुछ सही कर देता है।

किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप भरोसा करते हैं !

जब आप अपने जीवन में अँधेरा महसूस कर रहे हों तो ऐसे व्यक्ति को याद करें जिसके सोचने पर आपको उजाला दिखाई दे। आप उनसे बात करें। अपनी समस्याओं को हल करने के लिए उनसे अपेक्षा न करें ; बस उन्हें आपके साथ अपनी समस्याओं का सामना करने की अनुमति दें।

जब आपका मन अशांत होता है तो आप अपने आप को यह कहते हुए सुनते हैं, “मैं अकेला हूँ,” और यह वाक्य आपको असुरक्षित महसूस कराने लगता है। लेकिन जब आप अपने प्रिये व्यक्ति से बात करते हैं जब आपका मन शांत ‘peace of mind’ होने लगता है।

जरूरी नहीं कि वे आपको उस अंधेरी जगह से बाहर निकाल सकें यानि आपको समस्याओं से मुक्त कर सकें पर जो आप के अंदर की निराशा हैं, वो कम हो जाएगी। आपको महसूस होगा की आप अकेले नहीं हैं।

इस बारे में चिंता न करें कि दूसरे आपके बारे में क्या सोच रहे हैं !

कभी कभी हमारा मन उन बातों को लेकर विचलित हो जाता है कि फलाना व्यक्ति मेरे बारे में क्या सोच रहा होगा। सबसे पहले आपको बता दूँ कि किसी के पास इतना समय नहीं है। हाँ इस बारे में आप ज्यादा सोच रहे हैं उस व्यक्ति से कहीं ज्यादा !

एक बार जब आप इस बारे में चिंता करना छोड़ देंगे कि दूसरे आपके बारे में क्या सोच रहे हैं जब आपका मन धीरे धीरे शांत होने लगेगा। केवल सकारात्मक चीज़ो पर ध्यान दें ! ऐसा करने से आप खुद नकारात्मक सोच और दूसरों की सोच के बारे में चिंता करना बंद कर देंगे।

अपना ध्यान दूसरी चीज़ो में लगायें !

जो चीज़ आपको अशांत कर रही है उसे अपने ध्यान से पूरी तरह से हटाने की कोशश करें। उन चीजों की सूची लिखें , जिन्हें करने में आपको मज़ा आता है। जैसे – खाना बनाना, डांस करना, गाना गाना, किताबे पढ़ना, ब्लॉग पढ़ना, घूमने जाना और इसी कोई भी चीज़ जो आपको पसंद हो।

उस चीज़ को सबसे पहले करें जो आपको बेहद पसंद हो। हो सकता है आपको शुरू में इतना अच्छा न लगे लेकिन जब आप पूरे उत्साह से साथ ऐसे करेंगे और परेशानी से पूरा ध्यान हटाते हुए करेंगे तब आपको अच्छा लगेगा। बस अपनी प्रशंसा व्यक्त करने का प्रयास करते रहें।

यह भी पढ़ें ;

आपकी जिंदगी बदल देंगे यह 12 सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स

कैसे बनें एक बेहतर और अच्छा इंसान

तनाव और टेंशन दूर करने के 10 योग

दोस्तों, मुझे उम्मीद है यह तरीके आपके मन को शांत peace of mind के लिए उपयोगी होंगे। बस आप सकारात्मक सोच बनाये रखें और इस बात को अंडरलाइन कर लें की समय एक जैसा नहीं रहता। आज अच्छा है हो सकता है कल बुरा हो लेकिन परसों शायद और भी अच्छा हो। इसलिए मन को अशांत कर जीवन के आंनद को मत खोइए।


मित्रों ! उम्मीद करता हूँ यह पोस्ट “Mansik Shanti ; कठिन समय में मन शांत करने के उपाय | How to get Peace of Mind Hindi” आपको अवश्य पसंद आई होगी और आपके लिए कितनी हेल्पफुल हुई, कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें  और  जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

3 Replies to “Mansik Shanti : कठिन समय में मन शांत करने के उपाय | How to get Peace of Mind Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *