ताइवान देश से जुड़े 27 रोमांचित करने वाले रोचक तथ्य Interesting Taiwan Facts In Hindi

Taiwan Facts

Taiwan Rochak Thaye : आज के अपने इस रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपको जानकारी देने जा रहे है ताइवान देश से जुड़े 27 रोमांचित करने वाले रोचक तथ्यों की Interesting Taiwan Facts In Hindi – जो शायद ही आपने कभी सुने या पढ़े हो | चलिए जाने Taiwan के Interesting  Facts हिंदी में विस्तारपूर्वक

ताइवान देश से जुड़े 27 रोमांचित करने वाले अनोखे रोचक तथ्य Interesting Taiwan Facts In Hindi

1. ताइवान देश पूर्वी एशिया में स्थित एक छोटा सा द्वीप है जो 1949 में चीनी गृहयुद्ध के बाद चीन से अलग हो गया था | ये देश अपने आप को एक स्वतंत्र देश मानता है जिसे चीन आज भी अपना एक अशांत हिस्सा मानकर अपना बताता है |

2. ताइवान देश को आज भी दुनिया के कई देश चीन से अपने राजनीतिक और व्यापारिक रिश्ते मजबूत रखने के लिए आधिकारिक मान्यता देने से कतराते है फिर भी आज के इस दौर में अमेरिका और भारत समेत कई देश इसकी संप्रुभता और आजादी का सम्मान करते है |

3. ताइवान देश की आधिकारिक जनसँख्या 23 मिलियन है जिसमे से 80 % लोग मूल निवासी है और 15 % लोग चीन से यहाँ आकर बसे हैं और 5 % अन्य देशो से आये हुए है |

4. ताइवान देश की आधिकारिक राजधानी ताइपे शहर है  जो कि 104.9 वर्ग मील के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी आधिकारिक आबादी 2.6 मिलियन है |

5. ताइवान देश के पश्चिम में चीन और उत्तर पश्चिम में दक्षिण कोरिया और उत्तर पूर्व में जापान, दक्षिण में फिलीपींस और दक्षिण पश्चिम में वियतनाम देश स्थित हैं ।

6. ताइवान देश के लोग बौद्ध और ताओ धर्म के अनुयायी है और इस देश का  कुल भूमि क्षेत्रफल 36,197 वर्ग कि.मी. का है |

 

Taiwan flag
Taiwan flag : Taiwan Facts Hindi | Image Source 

7. ताइवान देश का आधिकारिक झन्डा केएमटी पार्टी का झंडा है जिसे वर्ष 1928 में मान्यता दी गई थी | इसमें एक नीले आकाश को सफेद सूरज के साथ दर्शाया गया है |

New Taiwan dollar
Taiwan Facts New Taiwan dollar | Image Source 

8. ताइवान देश की आधिकारिक भाषा मानक चीनी और आधिकारिक मुद्रा का नाम नया ताइवान डॉलर (New Taiwan dollar) है ।

9. ताइवान देश की सबसे लंबी नदी झुओशुई नदी जिसकी लंबाई 186 कि.मी. है और झील सन मून झील सबसे बड़ी झील है जो 7.93 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैली हुई है |

blue magpie
blue magpie taiwan Facts Hindi  | Image Source

10. ताइवान देश का राष्ट्रीय पशु भालू और राष्ट्रीय पक्षी नीली मैग्पी (Blue Magpie) और राष्ट्रीय खेल बेसबॉल है |

11. ताइवान देश की संस्कृति बड़ों के लिए विनम्रता, आदर, सम्मान और अपने मेहमानबाजी के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है |

12. ताइवान देश के निवासी चावल, सब्जियां, फल, फूल और चाय उगाते है, सूअरों और मुर्गी पालन करते है और मछली पकड़ते है।

13. ताइवान देश की परमपराये बहुत अलग है | यहाँ के लोग सफेद रंग को मृत्यु का प्रतीक और लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक मानते है | यहीं नही यहाँ 4 नंबर को बहुत अशुभ माना जाता है और देश के अस्पताल और होटल जैसी इमारतों में आपको कहीं भी चौथी मंजिल नहीं मिलेगी |

14. ताइवान देश की पेट्रोकेमिकतेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है कि ये देश पेट्रोकेमिकल्स, जहाजों, मोटर वाहन भागों, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, प्लास्टिक, कंप्यूटर और बेतार संचार उपकरण का भी निर्यात बाहरी देशो को करता है ।

15. ताइवान देश के नागरिक ई-स्पीड रेल, मेट्रो और बसों के अतिरिक्त स्कूटर को भी परिवहन के रूप में सबसे अच्छा, सुगम और लोकप्रिय साधनों के रूप में मानते है |

16. ताइवान देश के निवासी स्वच्छता से प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील रहते है | यहाँ लोग  घरो के कचरो को सड़को पर ना फैककर सीधे कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालते है  यहीं नही यहाँ आपको कचरे के डिब्बे सड़को पर नही बल्कि दुकान ये घर के अंदर दिखेंगे |

17. ताइवान देश की साक्षरता दर 98.5% है | यहाँ के निवासी आमतौर पर बच्चों को कम उम्र में ही गणित और संगीत वाद्ययंत्र सीखने के लिए प्रेरित करते है |

18. ताइवान देश के निवासी संगीत के बहुत शौकीन होते है और यहाँ के संगीत में वाद्ययंत्र बजाने से लेकर सुरीले गीत गान आदि सबकुछ शामिल रहता है |

19. ताइवान देश के नागरिक अपने काम के प्रति बेहद गंभीर माने जाते है और प्रति सप्ताह कम से कम 70 घंटे अपनी नौकरी या बिज़नेस को देते है |

20. ताइवान देश में चमगादड पूरे विश्व की तुलना में बहुत जी ज्यादा संख्या में पाई जाती है जिसके कारण ये जींव आपको सामान्य पार्को से लेकर चारो ओर दिन में भी उड़ते मिल जायेगे |

21. ताइवान देश को विश्व का सबसे 35वां  खुशहाल देश माना जाता है |

22. ताइवान देश में गर्मियों के मौसम में अक्सर हर दोपहर बारिश होती है जो यहाँ के निवासियों को पसंद नही है |

23. ताइवान देश में लोकतंत्र की स्थापना के लिए पहले आधिकारिक राष्ट्रपति चुनाव वर्ष 1996 में हुए थे |

24. ताइवान देश रिंग्स ऑफ़ फायर क्षेत्र में आता है जो दुनिया का सबसे अधिक भूकंप गतिविधियों वाला केंद्र है और इसी कारण हर वर्ष इस छोटे से देश में 1000 से अधिक छोटे – बड़े भूकंप आते रहते है |

25. ताइवान देश के बारे में माना जाता है कि आज से 10,000 वर्ष पहले अंतिम हिमयुग के दौरान ये इलाका चीन के साथ जुड़ा हुआ था जो समय के साथ  भूगोलिक रूप से एक समुन्द्र  में बसे  द्वीप के रूप में बदल गया |

26. ताइवान देश को “Asia Face Mask Capital” भी कहाँ जाता है क्योंकि यहाँ के निवासी अक्सर फेस मास्क पहने रहते हैं जिससे वो बीमारी और प्रदूषण से बच सके | यहीं नही यहाँ की लड़कियों को गोरी त्वचा बेहद पसंद होती है जिसके कारण अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए फेस मास्क  का उपयोग करती है |

27. ताइवान देश के आधिकारिक कैलेंडर का अनुसार यहाँ हर वर्ष अगस्त के माह में Hungry Ghost Festival (See Pictures) बनाया जाता है जिसमे यहाँ के निवासी विनाशकारी भूत – प्रेतों की शक्तियो से बचने के लिए पूजा-पाठ आदि करते है | इस दौरान पूरे देश में  शादी-ब्याह या नये व्यवसाय जैसे कोई भी शुभ कार्य नही किया जाते है |

यह भी पढ़ें –

युगांडा देश से सम्बन्धित हैरान करने वाले 22 रोचक तथ्य

द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की दीवार से जुड़े 23 रोचक तथ्य

हैरान हो जायेंगे आप भारत के एक खूबसूरत राज्य नागालैंड से जुड़े इन रोचक तथ्यों को जानकर

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

अर्मेनिआ देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्य

‘ताइवान देश से जुड़े 27 रोमांचित करने वाले रोचक तथ्य Interesting Taiwan Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *