विज्ञान से जुड़े दिलचस्प तथ्य | Interesting Science Facts In Hindi

Interesting Science Facts

वैज्ञानिकों द्वारा हमेशा ऐसी ऐसी खोजें की जाती रही हैं जो चौकाने वाली होती हैं तो इस आर्टिकल में हम ऐसी ही खोजो के बारे में जानेंगे – विज्ञान से जुड़े वो रोचक और दिलचस्प तथ्य जो शायद आप नहीं जानते। Amazing and  Interesting Science Facts In Hindi ~ Unbelievable Science Facts which you must to know.

विज्ञान से जुड़े रोचक, दिलचस्प एवं आश्चर्यजनक  तथ्य | Interesting Science Facts In Hindi

1-क्या आप जानते हैं की पृथ्वी 4.56 बिलियन वर्ष पुरानी है जो कि चंद्रमा और सूर्य के समान आयु की है।

2- हर घंटे में हमारा ब्रह्मांड एक अरब मील तक फैल जाता है।

3- हमारे ब्रह्माण्ड में 100 अरब आकाशगंगाएं हैं।

4- अब तक का सबसे लंबा पेड़ एक ऑस्ट्रेलियाई नीलगिरी था – 1872 में इसे 435 फीट लंबा मापा गया था।

5- रबर के आविष्कार से पहले पेंसिल का आविष्कार हुआ था। पेंसिल से लिखे शब्दों को मिटाने के लिए पहले ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता था।

6- डीएनए की आणविक संरचना सबसे पहले 1953 में वाटसन और क्रिक द्वारा निर्धारित की गई थी।

7- एक पुरुष में 1000 स्पर्म (Sperm) प्रति सेकंड में बनते है।

8- हम सभी जानते हैं की बच्चे जब पैदा होते हैं तो उनके दांत नहीं होते, पर क्या आप जानते हैं की पैदा होने वाले 2000 बच्चों में से एक बच्चा ऐसा होता है जो दांत के साथ पैदा होता है।

9- महान वैज्ञानिक गैलीलियो द्वारा 1607 में थर्मामीटर का आविष्कार किया गया था।

10- महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने 1866 में डायनामाइट का आविष्कार किया था।

11- पहला हृदय प्रत्यारोपण क्रिश्चियन बार्नार्ड ने सन 1967 में किया जिसमे मरीज 18 दिनों तक जीवित रहा।

12- हम सभी जानते हैं की कुत्ते में सूघने की क्षमता मनुष्य से ज्यादा होती है पर क्या आप जानते हैं की एक कुत्ते में सूघने की क्षमता मनुष्य की तुलना में 1,000 गुना अधिक होती है।

13- कुत्ते उन आवाजों को भी आसानी से सुन सकते हैं जिन्हें इंसान नहीं सुन सकते।

14- मुर्गी पहले आई थी या अंडा ? वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगाया है की मुर्गी पहले आई थी न कि अंडा ! क्योंकि अंडे के खोल में पाया जाने वाला प्रोटीन सिर्फ मुर्गी द्वारा निर्मित किया जाता है।

15- क्या आप जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जिसकी मदद से आप अपने मोबाईल फोन को अपने यूरिन (पेशाब) से भी चार्ज कर सकते हैं।

Unbelievable Science Facts In Hindi

16- क्या आप जानते हैं ‘काँच भी सड़ जाता है। काँच को सड़ने (डिकॉम्पोज़) में 4,000 वर्ष लगते हैं। जबकि प्लास्टिक को सड़ने में 450 वर्ष लगते हैं।

17- जब आप इस वाक्य को पढ़ चुके तब तक सूर्य के मिलियन बिलियन न्यूट्रीशन आपके शरीर से गुजर जायेंगे।

18- शोधकर्ताओं के मुताविक एड्स का पहला मामला 1920 में कांगो के शहर किंशासा में सामने आया था।

19- ये सभी जानते हैं की शराब के नशे से हमारा दिमाग काम करना कम कर देता हैं, पर क्या आप जानते हैं कि शराब का असर दिमाग पर होने में सिर्फ छह मिनट का समय लगता है।

20- बारिश के पानी में विटामिन बी 12 पाया जाता है जो की शरीर के लिए लाभदायक होता है।

Amazing and  Interesting Science Facts In Hindi

21- विज्ञान की मदद से आप मूंगफली के मक्खन (Peanut butter) को हीरे में बदल सकते हैं।

22- वैज्ञानिक एक दिन में लगभग 41 नए जीवों और वनस्पतियों की खोज करते हैं।

23- पेड़ में छेद करने वाला कठफोड़वा गुरुत्वाकर्षण के मुकाबले 1000 गुना ज्यादा तेजी से अपने सर को आगे-पीछे करता है।

24- पृथ्वी पर करीब 8.7 मिलियन प्रकार की जीवित प्रजातियाँ है, जिनमें से 2.2 मिलियन तो केवल महासागरों में पाई जाती हैं।

25- आप जानते होंगे कि टॉयलेट में टॉयलेट पेपर का प्रयोग भी किया जाता है पर क्या आप जानते हैं की प्रति दिन 27,000 वृक्ष केवल टॉयलेट पेपर बनाने के लिए काट दिए जाते हैं।

26- साल्मन (salmon) मछली खाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।

27- भूकंप का नाम तवाही का नाम है। पर क्या आप जानते हैं की भूकंप की वजह से पानी सोने में बदल जाता है।

28- क्या आप जानते हैं ! हाथ मिलाने से जितने कीटाणु स्थानांतरित होते हैं उतने चूमने से भी नहीं होते।

29- क्या आप जानते हैं की जब हम छीकते हैं तो उसकी रफ़्तार 100 मील प्रति घंटा होती है।

30- विज्ञान टॉक्सिनीरिंग विधि के जरिए जहर को पेनकिलर यानी दर्द निवारक दवा में बदला सकता है।

31- आकाश से गिरने वाली एक बोल्ट बिजली में सूरज की सतह से पांच गुना ज्यादा गर्मी मौजूद होती है।

32- आपने शुक्र ग्रह का नाम सुना होगा पर क्या आप जानते हैं की शुक्र ग्रह का एक दिन धरती के 1 साल के बराबर होता है !

33- हम जानते हैं कि पृथ्वी के तीन चौथाई हिस्से में जल है। इसीलिए जब अंतरिक्ष यात्रियों ( एस्ट्रोनॉट्स ) ने अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखा, तो उन्हें यह अधिकतर नीली ही दिखाई दी और इसका नाम ‘ब्लू प्लेनेट’ पड़ गया।

34- 16 दिसंबर 1811 को न्यू मैड्रिड में आया 7.9 रिक्टर के भूंकप की वजह से मिसीसिपी नदी उल्टी बहने लगी थी।

35- हम सभी को संगीत सुनना अच्छा लगता है पर क्या आप जानते हैं यदि फूलों को संगीत सुनाया जाए तो वे ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।

Unbelievable Science Facts which you must to know.

36- यह सभी जानते हैं की बम का पता लगाने के लिए कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों को भी इसके लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

37- क्या आपको पता है? झींगा मछली ( लॉबस्टर ) अपने चेहरे से मूत्र करता है और कछुआ अपने कूल्हों ( butt ) से साँस ले सकता है।

38- क्या आप जानते हैं समुद्री घोड़ों में मादा नही बल्कि नर बच्चों को जन्म देता है।

39- आप आग पैदा करने वाले बहुत से तरीकों के बारे में जानते होंगे पर क्या आप जानते हैं की बर्फ से भी आग पैदा की जा सकती है।

40- आप जानते होंगे की सूरज धरती से बड़ा है पर क्या आप जानते है कि सूरज धरती से लाखों गुना बड़ा है यानि सूरज में लाखों धरती समा जाए। इतना बड़ा !

41- गर्मियों के दौरान एफिल टॉवर 15 सेमी लंबा हो सकता है।

42- आपने डीएनए के बारे में सुना होगा। यदि किसी मनुष्य के डीएनए को पूरा खोल दिया जाए, तो वह इतना लंबा होगा कि उससे हम सूरज से प्लूटो, और फिर प्लूटो से सूरज तक कि दूरी नाप पाएँगे।

43- पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्से में जल है, पर मौजूद कुल पानी में से 97 प्रतिशत पानी नमकीन है। इसी कारण से हमारे पास पीने लायक केवल 1 प्रतिशत पानी है।

44- आपको जानकर शायद अजीब लगे पर ऑक्टोपस के पास तीन दिल होते हैं !

45- अंतरिक्ष के यात्रा करके जब कोई अंतरिक्ष यात्री धरती पर लोटता है तब उसकी लंबाई 2 इंच बढ़ी होती है क्योंकि रीड की हड्डी में मौजूद लचीली हड्डिया गुरुत्वाकर्षण बल की गैरमौजूदगी में फैलती है।

46- आपने सुना होगा शेर शिकार करता है, पर क्या आप जानते हैं कि 90 प्रतिशत शिकार शेरनी ही करती है। शेर तभी उसकी मदत के लिए आता है जब उसे जरूरत होती है।

47- विश्व का पहला कंप्यूटर “ENIAC” 27 टन का था, जो की एक हॉल जितना विशाल था।

48- आपको शायद यकीन न आये ! पर यह सच है की जब चांद ठीक आपके सर के ऊपर होता है तब आपका वजन थोड़ा कम हो जाता है।

49- एक अनुमान लगाया जा रहा है की सूरज आने वाले 5 बिलियन वर्षो तक ही प्रकाश दे पायेगा उसके बाद उसकी ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

50- आप ने यही सुना होगा की इंटरनेट तथा वर्ल्ड वाइड वेब (www) एक ही हैं पर क्या आप जानते हैं यह दोनों अलग अलग चीजें हैं। इंटरनेट नेटवर्क का एक वैश्विक नेटवर्क है, जबकि वेब, जिसे औपचारिक रूप से वर्ल्ड वाइड वेब (www) भी कहा जाता है, सूचनाओं का संग्रह है जिसे इंटरनेट के माध्यम से एक्सेस किया जाता है। इस अंतर को देखने का एक और तरीका है; इंटरनेट बुनियादी ढांचा है जबकि वेब उस बुनियादी ढांचे के शीर्ष पर सेवा है। (Source)

51- शिशुओं में वयस्कों की तुलना में लगभग 100 हड्डियां अधिक होती हैं।

यह भी पढ़ें –

मानव शरीर के बारे में 100 अद्भुत एवं रोचक तथ्य

मानव मस्तिष्क के बारे में अद्भुत रोचक तथ्य

मनोविज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य

मजेदार एवं रोचक तथ्य | Amazing, Fun and Interesting Facts

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें

तो यह थे कुछ ‘Amazing and  Interesting Science Facts In Hindi’ – यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य अवगत करायें।

‘विज्ञान से जुड़े दिलचस्प तथ्य | Interesting Science Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे. अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें . धन्यवाद

यदि इसके आलावा आप कोई और जानकारी देना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं जिससे हम सभी लाभ ले सकें।

यदि आप किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

नोट – इस आर्टिकल में दे गई जानकारी न्यूज़ पेपर और इंटरनेट के आधार पर हैं। हम जानकारियों के सच या झूठ होने का दावा नहीं कर सकते।
Note – The information given in this article is based on news paper and internet. We can not claim to be true facts or lies.

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

9 Replies to “विज्ञान से जुड़े दिलचस्प तथ्य | Interesting Science Facts In Hindi

  1. रोचक तथ्य के बारे में आपने बहुत अच्छी पोस्ट लिखी है मुझे यह जानकारी बहुत अच्छी लगी

  2. Sach me Dimaag Chakra Gaya.. Please Post More Articles Related To This, We Really Like To Read Suck Type of Posts. This is Really Very Helpful Post.

  3. 1 :-manushya ke age ka pata lagane wali machine ka kya naam hai.
    2:-manushya kyon sochta hai.

  4. I just see the post i am so happy the post of information’s. So I have really enjoyed and reading your blogs for these posts. Any way I’ll be subscribing to your feed and I hope you post again soon.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *