नेपाल के बारे में यह तथ्य आपको रोमांचित कर देंगे ! Interesting Nepal Facts In Hindi

Nepal Facts

नमस्कार  दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको नेपाल के बारे में बड़े ही रोमांचित तथ्यों से रूबरू करायेंगे | जैसा तो ये हम सब ही जानते है कि नेपाल हमारे देश भारत का पड़ोसी और हिमालय की गोद में बसा एक बहुत ही सुन्दर देश है पर इसके बहुत से ऐसे तथ्य है जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे | जाने उन सभी रोमांचित तथ्यों Nepal Facts को विस्तार से

नेपाल की धर्म और संस्कृति के बारे में रोचक तथ्य, नेपाल के लोगों के बारे में अद्भुत बातें, नेपाल की जलवायु और सभ्यता के बार में रोचक बातें ! नेपाल के बारे में 26 रोमांचित तथ्य | Nepal Facts In Hindi

1. नेपाल शब्द को हिन्दू संत “नैमी” के नाम पर से लिया गया है जो कि स्कन्द पुराण के अनुसार हिमालय में ही निवास करते थे | उन्होंने ने ही काठमांडू की घाटी का संरक्षण और बसावट की थी |

2. नेपाल को पूरे “विश्व की छत” भी कहा जाता है क्योंकि यही पर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवेरेस्ट समेत विश्व के 8 सबसे ऊँचे पर्वत पाये जाते है |

3. नेपाल की लुंबिनी महात्मा बुध का जन्म स्थान है जिन्होंने आगे चलकर पूरे विश्व में बौध धर्म की नीव रखी थी |

4. नेपाल विश्व में भारत के बाद सबसे ज्यादा हिन्दू धर्म को मानने वालो का देश है | वैसे हिन्दू और बौद्ध दोनों धर्म यहा मुख्यतः माने जाते है |

5. नेपाल आजतक किसी भी देश का गुलाम नही बनाया गया इसीलिए वहाँ कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है |

6. नेपाल की राजधानी काठमांडू विश्व के प्राचीन नगरों में से एक है जिसका प्राचीन नाम कांतिपुर था | नेपाल की सबसे ज्यादा आबादी काठमांडू में ही आवास करती है |

7. नेपाल से भारत के रिश्ते बहुत ही पुराने और मधुर रहे है जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि भारत और नेपाल आने-जाने वालो को किसी भी तरह के दस्तावेजो की जरुरत नही पड़ती है |

8. नेपाल दक्षिण एशिया का सबसे पुराना देश माना जाता है जो कि एक बहुत ही छोटा सा देश है लेकिन फिर भी यहाँ पर 123 भाषाये बोली जाती है |

9. नेपाल का समय टाइमजॉन के आधार पर नही बल्कि माउंट एवेरेस्ट के आधार पर चलता है और इस तरह इसका समय विश्व मानक समय से करीब 45 मिनिट पीछे चल चलता है |

10. नेपाल में पक्षियों की 870 से अधिक प्रजातियाँ, तितलियों की 650 से अधिक प्रजातियाँ और फूल वाले पौधों की 5980 प्रजातियाँ मौजूद है जिसमे से विश्व के 2 प्रतिशत आर्किड शामिल है |

11. नेपाल की गोरखा जाति अपनी बहादुरी के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है | भारत की फौज में इनकी एक पूरी अलग रेजिमेंट मौजूद है |

12. नेपाल विश्व के गरीब देशो में गिना जाता है  यहाँ के निवासियों की रोजाना प्रति आय 1 डॉलर से भी कम है |

13. नेपाल की आय का प्रमुख हिस्सा कृषि और टूरिज्म है |

14. नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज चतुष्कोणय आकार का बना हुआ है | ये दो त्रिभुज से मिलकर बना है जिसमे से एक त्रिभुज हिन्दू धर्म और एक त्रिभुज बौद्ध धर्म को प्रदर्शित करता है | 

15. नेपाल की घाटी पूरे विश्व में हिममानव अर्थात येती देखे जाने के कई किस्सों के कारण भी बहुत प्रसिद्ध है |

16. नेपाल में आज भी कई ऐसी जनजातियां मौजूद है जिनकी परंपराओ के अनुसार एक महिला के एक से अधिक पति हो सकते है और वो सभी के साथ रह सकती है |

17. नेपाल में पूरे विश्व के मुकाबले सबसे ज्यादा शुद्ध पानी की नदियां और 6000 से ज्यादा झीलें पाई जाती हैं और पानी को एकत्रित करने के लिए भी नेपाल पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर आता है |

18. नेपाल के लोगो का सबसे अधिक खाने का पसंदीदा फास्ट फूड मोमोस है जो आजकल भारत में भी काफी ज्यादा प्रचलित है |

19.  नेपाल के काठमांडू में ही विश्वप्रसिद्ध भगवान शिव का मंदिर पशुपतिनाथ मौजूद है |

20. नेपाल के लोग भी भारत के लोगो की तरह किसी को अभिवादन करते वक़्त दोनों हाथों को जोड़कर नमस्ते करते हैं | 

21. नेपाल में 90% शादियाँ अर्रेंज होती है और शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन एक दुसरे से ना मिल सकते है और ना ही देख सकते है | 

22. नेपाल एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसा है जिसके कारण यहाँ की परिवहन व्यवस्था अभी ज्यादा अच्छी नही है |देश में रेलमार्ग की कुल लम्बाई केवल 59 किमी, 10000 किमी लम्बी पक्की सड़क और 7000 किमी कच्ची सड़क है |

23. नेपाल में बाहर से आनेवाले टूरिस्टों की संख्या के कारण हवाई मार्ग सुविधा बहुत ही बेहतर है | यहाँ 47 हवाईअड्डे है जिसमे से 11 पर पक्की सड़क का रनवे है | 

24. नेपाल को पर्वतारोही प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है |

25. नेपाल में भी भारत की तरह  गाय को पवित्र माना जाता है और उसकी हत्या को गैर कानूनी माना जाता है |इसके साथ ही गाय नेपाल की राष्ट्रीय पशु भी है |

26. नेपाल में बहुत समय तक राजशाही शासन रहा है पर अब यहाँ पर भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार कार्य करती है |

हमे आशा है कि आपको हमारा ये नेपाल के बारे में इन रोमांचित तथ्यों से सम्बन्धित लेख Nepal Facts अवश्य पसंद आयेंगा |

यह भी पढ़ें –

हिन्दू धर्म से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य

श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें 

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

चौक जायेंगे आप नाग़ा साधुओ से जुड़े इन अनसुने रोचक तथ्यों को जानकर

‘नेपाल के बारे में यह तथ्य आपको रोमांचित कर देंगे ! Interesting Nepal Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *