इजरायल देश के बारे में दिलचस्प 28 रोचक तथ्य | Israel Facts In Hindi

Israel Facts

नमस्कार मित्रो आज की अपनी इस रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपसे बात करेंगे इजराइल देश से सम्बन्धित रोमांचकारी रोचक तथ्यों के विषय में जो बहुत ही अचंभित करने वाले है | चलिए जाने Israel Facts In Hindi विस्तार से 

Amazing & Interesting Israel Facts In Hindi : इजराइल देश से सम्बन्धित रोमांचकारी रोचक तथ्य

1. इजराइल का क्षेत्रफल 22,149 वर्ग किलोमीटर  है जो कि अपने देश के महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से भी छोटा  है | दूसरी और इसकी आबादी अमेरिका के न्यूयार्क शहर की जनसंख्या के आधी लगभग 90 लाख के करीब है |

 2. इजराइल विश्व का एक मात्र ऐसा देश है जहाँ यहूदी मुख्य धर्म है और इसी धर्म के अनुयायी यहाँ निवास करते है |

3. इजराइल का अस्तित्व दुनिया के नक़्शे पर 14 मई सन् 1948 को हुआ था | आप इसे प्राचीन फ़िलिस्तीन अथवा पैलेस्टाइन का ही बृहत् भाग मान सकते है |

4. इजराइल  की दो अधिकारिक भाषा है हिब्रू और अरबी जिसमे से हिब्रू सिर्फ इसी देश में बोली जाती है |

5. इजरायल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां के प्रत्येक नागरिक चाहे वो औरत हो या मर्द, देश के प्रधानमंत्री का बेटा ही क्यों ना हो, को कुछ समय के लिए सेना में सेवा देना अनिवार्य है |

6. इजराइल दुनिया का 9वा ऐसा देश है जिसके पास खुद की सेटेलाइट सिस्टम है जिसकी तकनीक आजतक उसने किसी भी दूसरे देश से साझा नहीं की है |

7. इजराइल दक्षिण पूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है जिसकी सीमाएँ चारो ओर से दुश्मन देशो की सीमाओ से मिलती है और वो सभी देश हर समय इजराइल को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करते रहते है |

8. इजराइल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो कि दुश्मनों से अपनी सुरक्षा करने के लिए पूर्ण रुप से एंटी बेलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस है जो दुश्मन देशो के किसी भी प्रकार के हमले से उसकी रक्षा करते है |

9. इजराइल की वायु सेना पूरे विश्व में अमेरिका, रूस तथा चीन के बाद सबसे शक्तिशाली मानी जाती है |

10. इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद दुनिया की सबसे खतरनाक एजेंसी मानी जाती है जो दुश्मन को विश्व के किसी भी कोने में ढूँढकर उसके खात्मे के लिए  प्रसिद्ध है |

11. इजराइल अपने नागरिको की जरुरत का 96 फीसदी खाद्य पदार्थ खुद ही उत्पन्न करता है |

12. इजराइल का भी ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की तरह अपना कोई लिखित संविधान नही है | यहाँ परम्परा और सुविधा के हिसाब से नए नियम बनते है और बदलते रहते है |

Israel Country – Interesting Facts

13. इजराइल में यहूदी धर्म के अनुसार सूअर पालना गैर कानूनी है और ऐसा करने पर कानूनन तौर पर जेल जाने का प्रावधान भी है |

14. इजराइल की गाय विश्व के और दूसरे देशो की गाय के मुकाबले ज्यादा दूध देने के लिए मशहूर है |

15. इजरायल के मृत सागर को पृथ्वी का निम्नतम बिंदु माना जाता है जो कि समुद्र तल से 1,315 फीट नीचे है |

16. इजराइल, पूरे अरब जगत में मौजूद एकमात्र ऐसा देश है जहां महिला तथा पुरुषों को बराबरी के अधिकार और आजादी दी जाती  है।

17. इजराइल अपने यहाँ पानी और जमीन की कमी होने के बावजूद भी दुनिया के कई देशो में फल और सब्जियों का निर्यात करता है |

18. इस्रायल विश्व का एक मात्र ऐसा देश है जहां जन्मे किसी भी देश के बच्चे को तुरंत ही नागरिकता मिल जाती है और अगर इस्रायल के किसी नागरिक का बच्चा दूसरे देश में पैदा होता है, तो भी उसे इस्रायल की नागरिकता मिल ही जाती है |

19. इजराइल के एक अलग राष्ट्र बनने के बाद वर्ष 1952 में अमेरिका ने अल्बर्ट आइंस्टाइन, जो कि खुद एक यहूदी थे, उनको इजराइल का प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था |

20. इजराइल घरेलु कंप्यूटर उद्योग के मामले में  पूरे विश्व में  नंबर 1 पर है | दुनिया का सबसे पहला फ़ोन मोटोरोला इजराइल की कंपनी ने ही बनाया था | पहेली वॉयसमेल तकनीक भी इजराइल में ही विकसित हुई थी और साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के लिए पहला पेंटियम चिप भी इसी देश में ही बना था |

21. इजराइल में ही पूरे विश्व की सबसे छोटी बाइबल जिसकी लम्बाई और चौड़ाई मात्र 4.16 मिलीमीटर है, बनाई गई है। 

22. इजराइल विश्व का एक मात्र ऐसा देश है जिसकी 90 फीसदी जनसंख्या अपनी जरूरतों के लिए ऊर्जा का प्रयोग करती है |

23. पूरे इजराइल में मात्र 40 ही किताबों की दुकानें हैं क्योंकि वहां हर किसी व्यक्ति को सरकार ही किताब मुफ्त में मुहैया कराती है |

24. इजराइल एक छोटा सा देश होकर भी विश्व के और देशो के मुकाबले पर्यावरण के प्रति ज्यादा सजग देश है |

25. इजराइल ही वो देश है जिसमे वर्ष 1979 में विश्व का सबसे पहला एंटीवायरस का निर्माण हुआ था |

26. इजराइल में ही पूरे विश्व में सबसे ज्यादा हीरे की कटिंग और पोलिशिंग होती है |

27. इजराइल के पास केवल 273 किलोमीटर लम्बा  समुद्री तट है जिनमे भी उसने 137 ऑफिशियल बीच बना रखे है ।

28. भारत का पड़ोसी और दुश्मन मुल्क  पाकिस्तान भी इजराइल के प्रति इतनी नफरत रखता है कि उसने अपने मुल्क के लोगो वहां जाना और इजराइल के लोगो का अपने मुल्क आना प्रतिबंधित कर रखा है |

हमे आशा है कि आपको हमारा ये इजराइल देश से सम्बन्धित रोमांचकारी रोचक तथ्यों Israel Facts In Hindi के विषय में लेख जरुर पसंद आया होगा। 

यह भी पढ़ें –

 श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य | Sri Lanka Facts in Hindi

क्या आप जानते है यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में ?

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें Ajab Gajab Tathya | Amazing Facts In Hindi

हिन्दू धर्म से जुड़े अनसुने रोचक तथ्य

‘Amazing & Interesting Israel Facts In Hindi : इजराइल देश से सम्बन्धित रोमांचकारी रोचक तथ्य’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *