श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य | Sri Lanka Facts in Hindi

Sri Lanka Facts in Hindi

नमस्कार मित्रो आज के इस रोचक तथ्यों के अंक में हम आपको बताने जा रहे है  श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य जिनके बारे में आपने अभी तक नही सुना होंगा | Sri Lanka Facts in Hindi – ये तो हम सभी जानते है कि ये देश भारत के दक्षिण क्षेत्र के तमिलनाडु से मात्र 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा देश है जो कि अपनी सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन समुंद्री तट और हरियाली के कारण पूरे विश्व में जाना जाता है | आप सबको इसके विषय में बहुत कम जानकारी होंगी कि ये छोटा सा देश अपने अंदर बहुत से अद्भूत रोचक तथ्य भी छुपाये हुआ है जिनके बारे में हम आपको बतायेंगे विस्तार से

Contents

Sri Lanka Facts in Hindi

1. श्रीलंका क्षेत्रफल में मात्र 65,610 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है  जिसकी करीब 70 फीसदी आबादी बुद्ध धर्म , 14 फीसदी हिन्दू, 7 फीसदी इस्लाम और 9 फीसदी आबादी इसाई धर्म का पालन करती है |

2. श्रीलंका की सिंहाला और तमिल 2 राष्ट्रिय भाषाए है |

3. प्राचीन श्रीलंका को अनुराधापूरा साम्राज्य के नाम से जाना जाता था जिसकी राजधानी अनुराधापुरा थी जो कि लगभग 1400 वर्ष तक इसकी राजधानी रही |

4. श्रीलंका का आधिकारिक नाम Democratic Socialist Republic of Sri Lanka है और इसकी आधिकारिक राजधानी श्री जयवर्धनपूरा कोटे है |

5. श्रीलंका में बिजली पानी के झरनों की सहायता से बनाई जाती है जो यहाँ बहुतायत मात्रा में पाये जाते है |

6. श्रीलंका को वर्ष 1972 तक सीलोन के नाम से पुकारा जाता था |

7. श्रीलंका के निवासियों को कभी भी उनके जातीय समूह के नाम से ना पुकारकर श्रीलंकन या लंकन कहकर संबोधित किया जाता है |

8. श्रीलंका पूरे दक्षिण एशिया का सबसे ज्यादा साक्षरता वाला देश है |

9. श्रीलंका एक द्वीप है जिसका आकार मोती या आँसू की बूंद की तरह है | इसके पश्चिम में हिन्द महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है | अपने आकार के कारण ही इसे हिन्द महासागर का मोती भी कहते है |

10.  श्रीलंका राष्ट्रिय पक्षी एक जंगली मुर्गा है |

Amazing interesting facts related to Sri Lanka

11. श्रीलंका भी भारत की तरह ही अंग्रेजो की गुलामी से 4 फरवरी 1948 को आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बना |

12. श्रीलंका का राष्ट्रिय खेल वॉलीबॉल है पर यहाँ के निवासी क्रिकेट के बहुत बड़े प्रेमी और दीवाने है  | वर्ष 1996 में श्रीलंका क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल जीत चुका है |

13. श्रीलंका के राष्ट्रीय ध्वज में एक सोने का शेर दिखाई देता है जो कि  चारो कोनो से सुनहरी पत्तियों घिरा से हुआ है जो बौद्ध धर्म का प्रतीक है और इसमें मौजूद हरी और नारंगी पट्टियां इस्लाम और हिन्दू धर्म को दर्शाते है |

14.  श्रीलंका का अस्तित्व हमे रामायण में भी मिलता है जिसकी पौराणिक कथा के अनुसार माता सीता का अपहरण करने वाला दैत्य रावण श्रीलंका का राजा हुआ करता  था |

15. आज भी रामायण की पौराणिक कथा के अनुसार भगवान राम ने माता सीता को रावन के चंगुल से छुड़ाने के लिए श्रीलंका तक पहुचने के लिए तैरते पत्थरों का रामसेतु बनवाया था उसके निशान आज भी दक्षिण भारत के तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच में मिलते है |

16. श्रीलंका चाय के उत्पादन के मामले में दुनिया के टॉप देशो की सूचि में आता है जिसकी सीलोन चाय बहुतायत में निर्यात किया जाता है और यहीं इस देश की मुख्य आय का स्रोत है |

17. श्रीलंका का वर्ष 1983 से 2009 तक सिंहाली और तमिल लोगो के बीच गृह युद्ध का एक लम्बा इतिहास रहा है जिसमे लाखो निर्दोष लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी | उस समय तमिल विद्रोही दल LTTE ने श्रीलंका के पूर्वी भाग जाफना को एक आजाद देश घोषित कर रखा था |

18.  पूरे विश्व में श्रीलंका ही एक मात्र ही ऐसा देश है जिसकी पहली प्रधानमन्त्री एक महिला थी जिनका नाम श्रीमाओ भंडारनायके था |

19. श्रीलंका में यूनेस्को से मान्यता प्राप्त पूरे 8 धरोहर स्थल पाये जाते है |

20.  श्रीलंका के पुरुष कथारागमा पर्व के समय प्रथानुसार अपनी जीभ और शरीर को सुइयों से छिदवाते है |

Interesting Sri Lanka Facts in Hindi

21. श्रीलंका में पूर्णिमा के दिन पोया दिवस के रूप में सार्वजनिक अवकाश रहता है |

22. श्रीलंका में जानवरों को बहुत सम्मान दिया जाता है जिसके करण यहाँ पिनावाला हाथी केंद्र हाथी बहुत संख्या में पाये जाते है जिनके गोबर से बना पेपर बेचा भी जाता है वहीँ दूसरी ओर अनुराधापुरा में बंदरो की भरमार पाई जाती है |

23. पूरे श्रीलंका में मात्र कोलोंबो शहर में ही एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है |

24. श्रीलंका का रेडियो स्टेशन यूरोप में रेडियो की शुरुआत होने के महज तीन वर्ष बाद 1923 में ही  शुरू हो चुका था जिसके कारण इसे विश्व के सबसे पुराने रेडियो स्टेशन में से एक माना जाता है |

25.  श्रीलंका के निवासी चावल को भोजन में सबसे ज्यादा पकाकर खाते है | यहाँ पर भारत के लोगो की     तरह वो लोग भी हाथो से खाना खाना पसंद करते है और महिलाएँ  पुरुष और बच्चो के भोजन कर लेने के बाद भोजन करती है |

26. श्रीलंका के कैंडी शहर में आज भी भगवान बुद्ध के एक दांत के अवशेष उनके मंदिर में सुरक्षित रखे गये है |

हमे आशा है कि आपको हमारा ये श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य पर आधारित लेख ‘Sri Lanka Facts’ अवश्य पसंद आयेंगा

यह भी पढ़ें –

महाभारत से जुड़े यह तथ्य जो शायद आप नहीं जानते होंगे !

मानव मस्तिष्क के बारे में अद्भुत रोचक तथ्य

मजेदार एवं रोचक तथ्य | Amazing, Fun and Interesting Facts

चींटियों के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें Ajab Gajab Tathya | Amazing Facts In Hindi

Samanya Gyan … ऐसा क्यों होता है ? Aisa Kyon Hota Hai ?

यह लेख “श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य | Sri Lanka Facts in Hindi” आपको कैसा लगा. अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए E-mail Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *