Contents
सफललोगों की आदतें जिनसे असफल लोग बचते हैं।
Habits Of Successful People –
Habits Of Successful People & Unsuccessful People – दुनियाँ का कोई भी सफल व्यक्ति हो, कुछ आदतें कॉमन होती हैं। इसी तरह कोई भी असफल व्यक्ति हो कुछ आदतें कॉमन होती हैं। अगर आप भी सफलता पाना चाहते हैं, आप भी उन चंद सफल लोगों में शामिल होना चाहते हैं तो आपको सक्सेसफुल लोगों की इन आदतों को अपनाना होगा।
दोस्तों आदतों से बहुत फर्क पड़ता हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा की आपकी आदत ही आपके भविष्य का फैसला करती हैं। आपकी अच्छी आदतें आपको ऊपर ले जाती हैं और आपकी बुरी आदतें आपको नीचे गिराती हैं।
सक्सेसफुल लोगों को भगवान अलग तरह से नहीं बनता। सफल लोगों के पास भी वही समय होता है, जो असफल लोगों के पास। लेकिन सक्सेसफुल लोग अपनी आदतों को इस तरह बनाते हैं की समय का हर क्षण को वो परफेक्ट यूज़ करते हैं। और वही असफल लोग समय की कीमत को नहीं समझते हैं।
आइयें जानते हैं सफल लोगों की आदतें जिनसे असफल लोग हमेशा बचते हैं …..
सफल लोगों की आदतें और असफल लोगों की आदतों में अंतर
10 Habits Of Successful People
वैसे तो सफल लोगो की कई आदतें होती हैं जो उन्हें सफल बनाती हैं। यहाँ उन ख़ास 10 आदतों को जानते हैं जो हर सफल व्यक्ति में होती हैं और असफल व्यक्ति इससे बचता है।
सफल लोगों के पास हमेशा एक प्लान होता है .. Successful people always have a plan.
1st Habit Of Successful People
सफल होने का कोई वरदान नहीं होता और न ही कोई सूत्र होता है। सफल लोगों के पास एक परफेक्ट योजना तैयार होती है, जिससे वो काम जो उन्हें करना है उसे व्यवस्थित तरीके से कर पाते हैं। वही एक असफल व्यक्ति अपना काम अव्यवस्थित तरीके से करते हैं।
जब कोई काम योजना बनाकर किया जाता है तो वह जल्दी और बेहतर होता हैं, अगर किसी कारण से कोई प्रॉब्लम भी आती है तो हर सफल व्यक्ति Plan B भी तैयार रखते हैं। असफल लोगो के पास कोई योजना नहीं होता इसीलिए असफल व्यक्ति अपने छोटे से काम में ही उलझ कर रह जाते हैं।
हम अपने एक दिन तो कैसे प्रयोग करते हैं और उससे हमे कैसे परिणाम मिलते हैं। इसी तरह महीने और साल को हम कैसे प्रयोग करते हैं और हमे क्या परिणाम मिलते हैं। इसी से यह तय होता है की हम सफल हो रहे हैं या सफतला के लिए प्रयास ही नहीं कर रहें। जो सफलता के लिए प्रयास करते है वो योजना बनाकर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें : लीडरशिप पर महान लोगों के विचार
सफल लोगों में लिखने की आदत होती है वही असफल लोग इससे बचते हैं .. Successful people have a habit of writing; unsuccessful people avoid it.
2nd Habits Of Successful People
जो बात या कोई योजना जो अभी आपके दिमाग में हैं क्या वो कुछ घंटे बाद या कुछ दिन बाद दिमाग से निकल नहीं जाती। आप माने या न माने यह बिलकुल निकल जाती है और हम भूल जाते हैं उन जरूरी कामों को भी जो वाकई जरूरी थे। सफल लोग भी भूल जाएँ यदि वो न लिखें। वो हर बात को हर प्लान को लिखते हैं जिसकी उन्हें आदत होती है।
हर सफल व्यक्ति आपके टाइम की इम्पोर्टेंस को जनता है और हर काम कितना जरुरी है यह भी जनता है इसलिए वो हर काम को अपनी डायरी में लिखता है। यह एक कॉमन आदत है जो हर सफल व्यक्ति में होती है।
यह भी पढ़ें : स्टीफन हॉकिंग के 31 अनमोल विचार
सुबह जल्दी उठने की आदत .. Habit of getting up early in the morning
3rd Habits Of Successful People
सुबह जल्दी उठने से आपको एक बड़ा दिन मिल जाता है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग, देर से उठने वाले लोगो की अपेक्षा मानसिक और शारारिक रूप से ज्यादा ऊर्जावान होते हैं और ऐसे काम जिनमे देर तक सोने वाले लोग ज्यादा समय लगाते हैं उन्हें वो कम समय में पूरा करे देते हैं।
सुबह जल्दी उठने की आदत हर सफल व्यक्ति में होती हैं। वहीं असफल लोग सुबह देर तक सोते हैं और नींद पूरी न होने का बहाना देते हैं। अगर असफल व्यक्ति 3 घंटे भी देर से उठते हैं तो एक महीने में वो 90 घंटे बर्बाद करते हैं और एक साल में पूरे 1080 घंटे यानी 45 दिन यानी 6 से 7 हफ्ते बर्बाद करते हैं। इस समय का प्रयोग कर हर सफल व्यक्ति करते हैं। क्योकि सफल व्यक्ति एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं और समय के महत्त्व को जानते हैं।
व्यायाम की आदत .. Exercise habit
4th Habits Of Successful People
सफल व्यक्ति जानते हैं की केवल मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि शारारिक रूप से भी स्वस्थ रहना आवश्कयक है।सफल व्यक्ति अपनी सेहत का खास ख़याल रखते है, इसलिए वे हर दिन व्यायाम, योगा और मैडिटेशन करते है ।
व्यायाम के द्वारा आप प्रतिदिन की चुनौतियों से अपने आप को तैयार करते हैं। व्यायाम के द्वारा आप अपने दिमाग को शांत रख पाते हैं।
असफल लोगों के पास व्यायाम करने का समय नहीं होता या यह भी कह सकते हैं की असफल लोगो व्यायाम करने से बचते हैं।
कड़ी मेहनत और अनुशासन की आदत .. Habit of hard work and discipline
5th Habits Of Successful People
आप अपने काम के लिए कितनी मेहनत कर रहें है और इसमें लिए कितने अनुशासन में हैं यह बहुत मायने रखता है। हर एक सफल व्यक्ति के पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन होता है।
असफल व्यक्ति काम से बचने के बहाने ढूढ़ने हैं या जब कोई देख रहा तो काम करते है और जब कोई न देख रहा हो तो आराम करते हैं। लेकिन सफल व्यक्ति जब कोई देख रहा हो तो काम करते हैं और जब कोई न देख रहा हो तो और भी ज्यादा काम करते हैं।
पढ़ने की आदत .. Habit of reading
6th Habits Of Successful People
हर सफल व्यक्ति को अपने फील्ड से Related, सफल लोगो की Biography , Motivational Books पढ़ने की आदत होती हैं वही असफल लोग घंटों TV और Mobile पर अपना Time बर्बाद कर देते हैं।
सफल लोग जानते हैं की किताबें उन्हें ज्ञान देंगी, Motivate करेंगी और विचारक शक्ति को बढ़ाएगी। शोध से भी यह पता चला है की अच्छी किताबें पढ़ने से मानसिक शक्ति बढ़ती है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। दिमाग शांत रहता है। खासकर पुस्तकों के द्वारा आप उन सफल लोगो के विचारों का जान पाते हैं, जिनके द्वारा वह सफल हुए।
जीतने की आदत .. Winning habit
7th Habits Of Successful People
हर सफल व्यक्ति में जीतने की ज़िद होती हैं। वही असफल व्यक्ति सफलता की इस दौड़ में हिस्सा ही नहीं लेते। असफल व्यक्ति सिर्फ अपने काम को बड़ी मुश्किलों से करते हैं , जीत और हार से उन्हें कोई मतलब नहीं होता।
सफल व्यक्ति जीतने के लिए काम करते हैं। खुद को तैयार करते हैं। असफलताओं से सीखते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं जब तक जीत न जायें।
नकारात्मक लोगों से दूर रहने की आदत .. Habit of staying away from negative people
8th Habits Of Successful People
हर सफल व्यक्ति उन लोगों से बचता है जो सिर्फ शिकायत करते हैं, अपना दुखड़ा रोते हैं और दूसरों की बुराई करते हैं। वही असफल लोग ऐसे लोगों की तलाश में होते हैं जिनसे वो अपने दुखड़े शेयर कर सकें। ऐसे लोग मिल कर नेगेटिविटी की पूरी दुनियां बसा लेते हैं। खुद कुछ नहीं कर पाये अपने विचारों से आपको भी हतोत्साहित करते हैं।
सफल लोग ऐसे लोगो से दूरी बनाकर रखते हैं। सफल लोगो हमेशा पॉजिटिव होते हैं और वो नहीं चाहते की कोई की कोई उनका समय बर्बाद करे और नकारात्मक बातों से उन्हें परेशान करें। सफल व्यक्तियों को नकारात्मक बातों से नफरत होती है।
सोच समझकर बोलने की आदत .. Habit of speaking thoughtfully
9th Habits Of Successful People
सामने वाले पर वैसा ही प्रभाव पड़ता है जैसा आप बोलते हैं इसीलिए हर सफल व्यक्ति सोच समझकर बोलता हैं। किस समय पर क्या बात, कितनी बात और किस प्रकार बोलनी हैं यह सफल व्यक्ति जनता है। इसके विपरीतअसफल व्यक्ति पहले बोलता है और फिर सोचता है और बाद में पछताता है।
जोखिम लेने की आदत .. Risk taking
10th Habits Of Successful People
हर सफल व्यक्ति में यह एक ख़ास आदत होती हैं। हर सफल व्यक्ति जानता है यदि सफल होना है तो अपना दायरा बढ़ाना होगा और दायरा बढ़ाने के लिया रिस्क लेना होगा।
असफल लोग कम्फर्ट जोन में रहता पसंद करते हैं और रिस्क लेने से डरते हैं। यह अपनी अज्ञानता से डरते हैं, अपनी सीमाओं से बाहर निकलने से डरते हैं। यदि आपको तैरने से डर लगेगा तो आप नदी कभी पार नहीं कर सकते।
असफल लोग जो मामूली हवा से बचते हैं वही सफल लोग तूफानों का सामना करने का रिस्क लेते हैं। क्योंकि सफलता तूफानों को पार करके ही मिलती है।
यहाँ हमने उन 10 आदतों को जाना जो हर सफल व्यक्ति में होती हैं और असफल व्यक्ति इन आदतों को कभी नहीं अपनाते।
यह 10 आदतें हैं सफल व्यक्ति की जो असफल व्यक्तियों से उन्हें अलग करती हैं –
- सफल लोगों के पास हमेशा एक प्लान होता है।
- सफल लोगों में लिखने की आदत होती है वही असफल लोग इससे बचते हैं।
- सुबह जल्दी उठने की आदत
- व्यायाम की आदत
- कड़ी मेहनत और अनुशासन की आदत
- पढ़ने की आदत
- जीतने की आदत
- नकारात्मक लोगों से दूर रहने की आदत
- सोच समझकर बोलने की आदत
- जोखिम लेने की आदत
Successful People’s 10 Daily Habits In Hindi
- Successful people always have a plan.
- Successful people have a habit of writing; unsuccessful people avoid it.
- Habit of getting up early in the morning
- Exercise habit
- Habit of hard work and discipline
- Habit of reading
- Winning habit
- Habit of staying away from negative people
- Habit of speaking thoughtfully
- Habits to taking risk
यह 10 आदतें जो हर सफल व्यक्ति में होती हैं। यदि आप भी सफल होना चाहते हैं तो आपको इन सफल लोगों की आदतें अपनानी होंगी। आप भी बुलंदियों की दौड़ में शामिल हो पाएंगे। सफल सफल लोगों की आदतें अपनाकर आप भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे और भीड़ से अलग एक पहचान बना पाएंगे।
हो सकता है आप सफल लोगों की इन आदतों को एक साथ न अपना पाएं पर धीरे धीरे एक एक आदत को निरंतर करें और आपको इनकी आदात पड़ती जायगी। कहते हैं किसी काम को 22 दिन तक करो तो उसकी आदत बन जाती है। आपको अपने अंदर कामियाबी की मशाल जलानी होगी। जब आप अपने लक्ष्य के प्रति दृण रहेंग तो सफल लोगों की आदतें अपनाना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
Also Read ;
- सफल जीवन के लिए हमेशा याद रखें इन 51 बातों को
- अगर सफल होना चाहते हैं तो ऐसे जियें
- जीवन में सफलता कैसे मिलती है ? सफल होने के 3 सूत्र !
- बड़ी सोच की शक्ति
“सफल और असफल लोगों की आदतों में अंतर-Habits Of Successful People” आपको कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद
यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।
यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद
nice article