दोस्तों दीपावली का पावन पर्व रोशनी और दीपों का त्योहार है जो ढेरों खुशियां लेकर आता है साथ इस यह चिंता भी रहती है की क्या है दीपावली शुभ मुहूर्त। तो चलिए जानते हैं की दीपावली डेट – टाइम क्या है और शुभ मुहूर्त Diwali Shubh Muhurat 2023 कब है।
Contents
Diwali Shubh Muhurat 2023
जानकारों एवं पंचांग के आधार पर, इस साल यानि 2023 में दीपावली 12 नवंबर को सम्पूर्ण भारत में मनाई जाएगी। वहीँ 10 नवंबर के दिन धनतेरस मनाया जाएगा तथा इसके बाद 11 नवंबर के दिन नरक चतुर्दशी होगी। और इसी दिन छोटी दीवाली (Chhoti Diwali) भी मनाई जाएगी। साथ ही दीवाली या बड़ी दीवाली 12 नवंबर के दिन मनाई जायेगी।
दीपावली में लक्ष्मी पूजन का समय – Diwali Shubh Muhurat 2023
जैसा पहले बताया गया है कि इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इसलिए प्रदोष काल की पूजा का समय 12 नवंबर को प्राप्त हो रहा है। दीपावली का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक का है। वहीं लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक है।
दीपावली 2023 के 5 दिन एवं पूजा का शुभ मुहूर्त
+———————–+—————-+————————————————————–+
Days Festival Date Time (IST) |
+———————–+—————-+————————————————————–+
1st. शुक्रवार धनतेरस (Dhanteras) 10 नवंबर 2023 | 05:47 PM – 07:43 PM |
2nd शनिवार छोटी दिवाली (Chhoti Diwali) 11 नवंबर 2023 | 05:39 PM – 08:16 PM |
3rd रविवार दिवाली (Diwali) 12 नवंबर 2023 | 05:39 PM – 07:35 PM |
4th सोमवार गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) 13 नवंबर 2023 | 06:14 AM – 08:35 AM |
5th मंगलवार भाई दूज (Bhai Dooj) 14 नवंबर 2023 | 01:10 PM – 03:22 PM |
+———————–+—————-+—————————————————————+
दीपावली के दिन इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा
- दीपावली पर Diwali Shubh Muhurat 2023 के अनुसार पूजा मुहूर्त देखकर करें।
- दिन के समय हनुमान जी की पूजा करें।
- अपने मंदिर को दीपों और फूलों से सजाएं घी के पांच दीपक जलाएं। एवं मां लक्ष्मी के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- रोली, चंदन, का तिलक लगाएं।
- फूलों की माला अर्पित करें।
- फूल और अक्षत से गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
- सफेद मिठाई एवं मेवे का भोग लगाएं।
- आरती से पूजा का समापन करें।
दिवाली दिल से…Diwali Slogan In Hindi
दिवाली की महत्वता ;
पांच दिनों तक चलने वाली दीपावली जगमग दीयों का त्यौहार है, यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस पवन पर्व से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस शुभ दिन पर मां लक्ष्मी की पूजा भक्ति और समर्पण के साथ की जाती है। दीया जलाना अच्छाई, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है।
मान्यता है कि इस दिन माँ लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों को सुख- समृद्धि का वरदान देती हैं।
यह हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे लोग दीपक जलाकर, मिठाई बाटकर और आतिशवाजी से साथ मनाते हैं। इसके अलावा परिवार और दोस्तों के बीच उपहार बांटते हैं।
माँ दुर्गा के 9 रूपों में समाया है स्त्री का जीवनचक्र
यह जानकारी “दीपावली 2023 शुभ मुहूर्त जाने डेट – टाइम Diwali Shubh Muhurat 2023” आपको कैसे लगी. अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद