इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाये – Instagram se paise kaise kamaye

Instagram se paise kaise kamaye

आज के समय में इंस्टाग्राम हम सभी इस्तेमाल करते है। इंस्टाग्राम पर हम अपने फोटो और वीडियोस शेयर करते है। इंस्टाग्राम एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। इंस्टाग्राम पर सारे लोग अपना अकाउंट बनाते है। इसके बाद अपने अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करते है, पर कुछ लोग इंस्टाग्राम को सिर्फ likes और comment के लिए यूज़ करते है। वही कुछ ऐसे भी लोग है जो इंस्टाग्राम की मदत से पैसे भी कमा रहे है। आज मैं आपको इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए। Instagram se paise kaise kamaye  इसके बारे मे पूरी जानकारी देने वाला हूँ। । इंस्टाग्राम से आप महीने के लाखों रुपये कमा सकते है। पर अगर आपको वह तरीका जानना है। तो आपको इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ते रहना होगा। 

Contents

इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाये
Instagram se paise kaise kamaye

आप इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर डायरेक्ट पैसे कमाना शुरू नहीं कर सकते है। इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए आपको कुछ बातो का जानना और समझना जरूरी है। सबसे पहली बात की इंस्टाग्राम पर आपको कोई डायरेक्ट पैसे कमाने का ऑप्शन नहीं है। कुछ तरीके है जिनसे आप इंस्टाग्राम से डायरेक्ट पैसे कमा सकते है। पर उन तरीकों से ज्यादा पैसे नहीं बनते है। 

तो इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए आपको indirect तरीकों का इस्तमाल करना होगा। इसके साथ दूसरी बात आपको यह समझनी है की इंस्टाग्राम पर आप पैसे तभी कमा सकते है। जब आपके पास में followers होते है। आप बिना followers के या कहे organic followers के इंस्टाग्राम से पैसे नहीं कमा सकते है। organic followers के मैंने इस लिए कहा की काफी लोग fake followers या buy करके followers लेते है। 

पर आप इन तरीकों से कभी भी इंस्टाग्राम से पैसे नहीं कमा सकते है। आप अगर इंस्टाग्राम से सच में रियल पैसे कमाना चाहते है। तो आपको instagram पर followers कैसे बढ़ाये इसे सीखना ही होगा। जो मेहनत वाला काम है पर long term तक आपको पैसे देता रहता है। organic followers 1 दिन में नहीं बनते है। इन्हे 6 महीना या 1 साल टाइम लगता है। पर आपको यह कम followers ज्यादा पैसे कमा कर देते है। 

1. इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए Niche चुनें

इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले अपना एक अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने से पहले आपको अपनी एक niche सेलेक्ट करनी होगी। niche का मतलब होता है की एक वह टॉपिक जिसके बारे मे आप अपने इस अकाउंट पर कंटेंट डालेंगे। niche चुनना काफी ज्यादा जरूरी है। 

Niche आप कैसे चुन सकते है?

Niche चुनने के लिए आपको सबसे पहले देखना होगा की आपको किस चीज़ में interest और knowledge है। आपको जिस टॉपिक में interest और knowledge है। उसे आप अपनी niche बना सकते है। niche ऐसा भी होनी चाहिए जिसमें आप पैसे कमा पाये। मतलब की उस इंडस्ट्री में पैसे भी होने चाहिए। 

2. इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाये

इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले अपना अकाउंट बनाये। इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाना काफी ज्यादा आसान काम है। आप इंस्टाग्राम का ऍप डाउनलोड करके अकाउंट बना सकते है। अकाउंट बनाने के लिए आपको सिर्फ मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। आप username और password से अपना अकाउंट बना सकते है। 

इंस्टाग्राम पर 2 तरह के अकाउंट होते है। पहला personal account और दूसरा theme page जैसे आपको नाम से ही पता चल रहा है। personal account पर आप खुद के नाम से पेज बनाकर content डालते है। theme page में आप अपना फेस नहीं दिखाते है। theme page पर canva से पोस्ट बनाकर डालते है। 

3. इंस्टाग्राम अकाउंट को optimize करें 

आप किसी भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाते है। तो उसे optimize करना पड़ता है। इसी तरह instagram अकाउंट बनाने के बाद आपको उसे भी optimize करना पड़ता है। इंस्टाग्राम अकाउंट optmize करने के लिए आप profile photo, bio, links, highlights यह सभी चीज़े अच्छी तरह से लगाए। आपका अकाउंट दिखने में professional लगना चाहिए। 

4. अकाउंट पर कंटेंट पोस्ट करना शुरू करें 

अब आपका अकाउंट पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अब आपको कंटेंट बनाना शुरू करना है। content आप 3 तरह का कंटेंट डाल सकते है। सबसे पहले आप story, feed post और reels इन सब टाइप का कंटेंट पोस्ट कर सकते है। आप reels पर अभी ज्यादा फोकस कर सकते है। 

इंस्टाग्राम अभी reels को काफी ज्यादा वायरल कर रहा है। instagram पर अगर आपको grow करना है। तो आपको इंस्टाग्राम के algorithm को अच्छे से समझना होगा। इंस्टाग्राम का algorithm यैसे काम करता है की वह reach, engagement जैसे मैट्रिक्स को ध्यान में रखता है। 

जैसे आपका content ज्यादा से ज्यादा engagement लेता है। वैसे वैसे आपके कंटेंट को reach मिलना शुरू होती है। जैसे ज्यादा से ज्यादा आपको reach और engagement मिलती है। तो आपका पेज grow होता है और आपको ज्यादा से ज्यादा followers मिलते है। अब हम देखते है की अपना अकाउंट ग्रो करने के लिए क्या करें। 

आल टाइम साइड बिजनेस आइडिया : खाली वक्त में करें ये साइड बिजनेस होगी अच्छी कमाई !!

इंस्टाग्राम अकाउंट ग्रो कैसे करें 

अब हमने इंस्टाग्राम पर पेज बना दिया है। अब कंटेंट भी पोस्ट कर रहे है। अब बारी आती है की पेज या अकाउंट को ग्रो कैसे करें। देखिये  instagram को grow करने के लिए कुछ तरीके है। जो मैं आपको एक एक करके बताता हु। 

Hastags यूज़ करें 

जब भी आप इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट या रील्स डालते है। तो उसमे hastags का जरूर यूज़ करे। instagram पर आज भी hastags काम करते है। वैसे तो hastags research अपने आप में ही एक काफी बड़ा टॉपिक है। पर आप कुछ tools का भी यूज़ यहाँ कर सकते है। जो आपको अपने टॉपिक के हिसाब से hastags देते है। 

Follow Unfollow टेकनिक 

आप अगर शुरुवाती कुछ followers जल्दी बढ़ाना चाहते है। तो आप follow और unfollow मेथड का इस्तमाल कर सकते है। इसमें आप अपने अकाउंट के सिमियर अकाउंट को जाकर फॉलो unfollow करते है। इससे आपको शुरुवात में कुछ followers मिलते है। पर इसे ज्यादा नहीं करना ज्यादा करने से आपका अकाउंट ब्लॉक भी होता है। 

collaboration करें 

देखिये collaboration तो हमेशा organic growth करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप अपने अकाउंट के सिमिलर अकाउंट के साथ collaboration कर सकते है। collaboration के लिए लोग तैयार रहते है। सिर्फ एक बात का ध्यान रखे की अपने से छोटे या बड़े क्रिएटर से collaboration बिलकुल भी नहीं करना है। collaboration हमेशा अपने बराबर वाले क्रिएटर के साथ ही करें। 

कोई भी स्टार्टअप कैसे शुरू करें

Instagram se paise kaise kamaye

1. Brand Pramotion

जैसे आप इंस्टाग्राम पर थोड़े फेमस होते है। वैसे आपको brand pramotion मिलना शुरू होते है। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना होता है। सिर्फ contact के लिए ईमेल देना होता है। brand आपको खुद email करना शुरू करते है। आप एक brand pramotion का 10 हज़ार से 50 हज़ार तक चार्ज कर सकते है। 

Brand अगर बहार के किसी देश का है। तो इससे ज्यादा भी पैसे आपको दे सकता है। brand pramotion लेते समय सिर्फ एक बात का ध्यान रखे। कभी भी यैसे brand का pramotion मत कीजिये। जिससे आपके followers का नुकसान हो। आप हमेशा यैसे brand के साथ काम करें जो अच्छे और नाम वाले हो। 

2. Affiliate Marketing

जैसे आपके पास एक niche के followers होते है। इसके बाद आप उस niche के रिलेटेड वाले brand का affiliate program ज्वाइन कर सकते है। जैसे आप affiliate program को ज्वाइन करते है। तो वैसे ही आपको वहा से एक affiliate link मिलती है। affiliate link आप बाद में अपने इंस्टाग्राम के bio में पेस्ट कर सकते है। 

जैसे आप call to action देते है वैसे लोग आपके post पर जाकर आपके affiliate link से खरीदना शुरू करते है। जैसे लोग आपके affiliate link से कुछ खरीदते है। वैसे आप पैसे कमाना शुरू करते है। आप affiliate marketing से महीने के 1 लाख रुपये तक कमा सकते है। इंस्टाग्राम से काफी सारे क्रिएटर एफिलिएट से ही पैसे कमा रहे है। 

3. Product Selling

इंस्टाग्राम से पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका है की आप खुद अपने products sell करना शुरू करे। आप एक तो कोई फिजिकल प्रोडक्ट बना सकते है। आज कल डिजिटल प्रोडक्ट्स भी काफी ज्यादा बिक रहे है। डिजिटल प्रोडक्ट से मतलब है की कॉर्सेस और ईबुक यह भी काफी ज्यादा बिक रहे है। 

आप अपने niche के रिलेटेड एक डिजिटल प्रोडक्ट यानि ऑनलाइन कोर्स बना सकते है। ऑनलाइन कोर्स बनाना काफी आसान होता है। आप कोर्स बनाकर उसे एडिट करके teachable जैसे प्लेटफार्म पर होस्ट करवा सकते है। कोर्स बनाने के बाद रही बात मार्केटिंग की तो वह आप अपने अकाउंट से ही करके sales ला सकते है। 

4. Services

आप इंस्टाग्राम से अपनी services भी sale कर सकते है। जैसे आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट मैनेज करते है। इसी तरह से आप दूसरे लोगों को सेम यही social media management की service दे सकते है। आप इसके अलावा अगर content writing करते है। तो आप अपने पेज के bio में content writer के लिखकर writing का काम ले सकते है।

Instagram से आपको काफी अच्छे क्लाइंट मिल सकते है। आप content तो बना ही रहे है। तो कंटेंट बनाने से आपकी एक authority भी बनती है। इससे लोगों को यह लगता है की आपको अपनी niche के बारेमे काफी कुछ पता है। तो इससे उनका ट्रस्ट बढ़ता है और बाद में वह आपको अपना काम देते है।

5. Leads for Business

हर एक बिज़नेस को leads की जरूरत होती है। leads का मतलब होता है की किसी एक potential customer की contact की डिटेल्स होना। अब business को leads लेने के लिए instagram की मदत लेनी होती है। अब एक तो वह एड्स चलाकर अपने target potential customer की lead ले सकता है। 

इसके अलावा वह किसी niche page जो उसके industry के रिलेटेड है। उसपर पोस्ट करवा कर लोगों की जानकारी फॉर्म भरवा कर ले सकता है। अब इससे आपके लिए पैसे कमाने का एक और दरवाजा खुल जाता है। यहाँ आपको वह per lead की हिसाब से पैसे दे सकते है। 

तो आपका काम यह होगा की उनका फॉर्म जो आपको वह देंगे उसपर ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जानकारी दे। इस तरह से आप leads से भी पैसे कमा सकते है।

6. Reels Bonus

आज से 2 साल पहले instagram का खुद का कोई प्लेटफार्म नहीं था। जिससे उनके creators पैसे कमा सके जैसे youtube के पास अपना youtube parter program है। अब इंस्टाग्राम ने इसी लिए अपना reels bonus लाया है। जो काफी समय से काफी creator को मिल रहा है। इससे काफी सारे लोग अच्छे पैसे कमा रहे है। 

पर यह फीचर अभी भी काफी लोगों को नहीं मिला है। इसी लिए मैंने इसे 6th नंबर पर रखा है। इसके अलावा instagram अब stickers भी लाया है। जिसमे यूजर को stickers का रिचार्ज करवाना होता है। इसके बाद उन्हें जिस क्रिएटर का कंटेंट अच्छा लगता है। लोग उन्हें stickers दे रूप में कुछ पैसे दे सकते है। 

इसके अलावा कुछ क्रिएटर को जो उनके feed में एड्स दिखाई देंगे। उन एड्स के पैसे को कुछ शेयर मिलेगा। तो यह भी कुछ तरीके है। जिनसे आप पैसे कमा सकते है पर जो ऊपर मैंने तरीके बताये है। उनसे आप काफी अच्छी कमाई कर सकते है। 

ब्लॉग से एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करें !

दोस्तों यह लेख हमें “onlinepaisekamaye.in” के लेखक शुभम वानखेड़े जी ने भेजा है। इसके लिए आपका धन्यवाद !

यह आर्टिकल “इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाये – Instagram se paise kaise kamaye” आपको जरूर पसंद आया होगा और आपके लिए फायदेमंद भी होगा . कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें .

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *