चाणक्य निति : इन आदतों की वजह से आया हुआ धन भी चला जाता है। According to Chanakya Niti “Bad Money Habits You Need To Break Today !”

Chanakya Niti Bad Money Habits

हमारी आदतें हमारे जीवन को आकार देती हैं। चाहें अच्छी हो या बुरी जो काम हम बार बार करते हैं वो हमारी आदतें बन जाती हैं। जिनके बारे में हम बिना सोचे-समझे बार-बार करते हैं। तो इस पोस्ट में महाज्ञानी नीतिकार आचार्य चाणक्य द्वारा बताई उन आदतों को जानेंगे जिनकी वजह से हमें धन की हानि “Bad Money Habits” हो सकती है।

दोस्तों, हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है और इसके लिए वो मेहनत भी करता है। आचार्य चाणक्य ने धन के विषय में कहा है की धन व्यक्ति का सबसे अच्छा मित्र होता है। धन से सुखमय जीवन व्यतीत किया जाता है। हम धन कमा तो लेते हैं पर अपनी कुछ गलतियों के चलते या कहें कुछ आदतों के चलते हमें धन की हानि हो जाती है।

धन कमाने और धन को जोड़ने के लिए बुरी आदतों को तोड़ने और अच्छी आदतों को बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। इस लेख में आचार्य चाणक्य ने बताया ही की किस वजह से हमें पास आया हुआ धन रूठ कर वापस चला जाता है। अर्थात हमारी किन किन गलतियों की वजह से धन-हानि हो सकती है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार धन को हानि पचुचाने वाली आदतों को –

Contents

Bad Money Habits According to Chanakya Niti

1. समय को बर्बाद करना गरीब रहने की निशानी है ! 

आचार्य चाणक्य की निति कहती है कि जो लोग अपना समय बर्बाद करते हैं वो लोग धनवान नहीं बन पाते। समय की क़द्र न करने वाले लोग हमेशा गरीब बन रहते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा समय का सही उपयोग करना चाहिए। जो लोग समय का सही तरह से उपयोग करते हैं उन्हें जीवन में कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता अर्थात उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

2. कड़वे वचन बोलने वालों के पास नहीं ठहरता है पैसा ! 

आचार्य चाणक्य के अनुसार कड़वे वचन (रूखा) बोलने वालों के पास भी धन नहीं टिकता है। व्यक्ति को हमेशा मीठी वाणी का प्रयोग करना चाहिए। मीठी वाणी बोलने वाले लोगों से हर कोई प्रेम करता है।

3. जो लोग दूसरों का अपमान करते हैं वे हमेशा गरीब रहते हैं ! 

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों में हमेशा दूसरों का अपमान करने की आदत होती है। वो लोग जीवनभर परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के पास धन नहीं आता है। इन लोगों के पास धन आता भी है तो वो पानी की तरह बह जाता है।

4. जिन लोगों में ज्यादा बोलने की आदत होती है वो गरीब ही रह जाते हैं। 

जरूरत से ज्यादा बोलना आपको हमेशा परेशानी में डाल सकता है। ज्यादा बोलने वाले लोग किसी बात को नहीं छुपा कर रख सकते। ऐसे लोगों के पास चाहकर भी पैसा नहीं टिकता है।

5. धन- हानि साफ- सफाई का ध्यान न रखने की वजह से भी होती है। 

आचार्य चाणक्य निति के अनुसार, जो लोग साफ- सफाई का ध्यान नहीं रखते वो लोग जीवन में सफलता प्राप्त नहीं करते। ऐसे लोगों से माँ लक्ष्मी नाराज़ रहती है जिससे धन घर में आ जाये फिर भी किसी न किसी रूप में वापस चला जाता है। यानि उनपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है।

यह भी पढ़ें –

Chanakya Niti~आचार्य चाणक्य की 12 निति सुनकर सफलता आपके कदम चूमेगी।

गलती होने पर क्या करें और कैसे सुधारें अपनी गलतियों को ?

क्या करें जब मन या दिल हो दुखी ? कैसे संभालें दुखी मन को ? उपाय दुखी मन को हल्का करने के !

सुखी जीवन जीने के लिए 12 आवश्यक नियम !

हमेशा खुश रहने के लिए 65 आसान तरीके !

यह आर्टिकल  ‘According to Chanakya Niti “Bad Money Habits You Need To Break Today !”’ आपको कैसा लगा अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *