सेल्फ लव कोट्स एंड शायरी ~ Self Love Quotes In Hindi ~ Self Love Shayari in Hindi

Self Love Quotes In Hindi _ Self Love Shayari in Hindi

जो व्यक्ति खुद से प्यार करता है वो अपना व्यक्तित्व भी ऊँचा करता है। इसलिए यहां खुद से प्यार करने पर हिंदी कोट्स और सेल्फ लव शायरी Self Love Quotes in Hindi | Self Love Shayari in Hindi – दी जा रही हैं जो आपको सेल्फ लव के लिए इंस्पायर्ड करेंगीं। चलिए जानते हैं आत्म प्यार पर अनमोल विचार एवं शायरी और प्रेरित होते हैं।

Contents

सेल्फ लव कोट्स एंड शायरी
Self Love Quotes In Hindi | Self Love Shayari in Hindi

खुद से प्यार पर हिंदी कोट्स और शायरी ; खुशी की शुरुआत खुद से प्यार करने से होती है, जो व्यक्ति खुद से प्यार करता है वो सभी से प्यार करता है, जो अपनी परवाह करता है वो सभी की परवाह करता है। यदि आपमें आत्म-प्रेम की भावना नहीं होगी तो आप हमेशा दुखी रहेगें। इसलिए स्व-प्रेम बहुत आवश्यक है। आइए सबसे पहले खुद से प्यार पर हिंदी कोट्स (स्व प्रेम पर अनमोल विचार) जानते हैं –

Self Love Quotes In Hindi

1- यदी आप दुनिया को बचाना चाहते हैं तो पहले खुद को बचाएं, यदि आप खुद से प्यार कर सकते हैं तभी आप दूसरों से प्यार कर सकते हैं, आप दूसरों की परवाह कर सकते हैं।

2- अपनी तुलना किसी से मत करो ! क्या सूरज और चन्द्रमा की तुलना हो सकती है। क्या हवा और पानी में से कोई छोटा बड़ा है। आप अपने आप में पर्याप्त हैं। खुद को समझो तभी कोई आपको समझ पायेगा।

3- सुंदरता यह नहीं की आप बाहार से कैसे दीखते हैं बल्कि इसमें हैं कि आप अंदर से कैसे दिखते हैं, सौंदर्य यह है कि आप अंदर कैसा महसूस करते हैं, और यह आपकी आँखों में झलकता है। यह कुछ भौतिक नहीं है।

4- हमारे जीवन में सुख और दुःख दोनों होते हैं, लेकिन हमें अपने सुख पर ध्यान देना चाहिए और अपने जीवन में दुखों को भूलना चाहिए।”

5- खुद के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण हैं, सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता वह है जो आप खुद के साथ रखते हैं।

6- पहले खुद से प्यार करो और बाकी सब कुछ सही हो जाएगा। इस दुनिया में कुछ भी करने के लिए आपको वास्तव में खुद से प्यार करना होगा।

7- खुद से प्यार करना घमंड नहीं है। यह आत्म-विवेक है।

8- यदि आप खुद से प्यार नहीं करते हैं, तो कोई दूसरा कैसे करेगा। इतना ही नहीं, आप किसी और से प्यार करने में भी अच्छे नहीं होंगे। प्यार की शुरुआत खुद से होती है।

9- आप खुद पर्याप्त है, आप जैसे हैं वैसे ही काफी हैं। आपके जैसा दूसरा कोई नहीं। खुद से करें प्यार होंगे चमत्कार

10- किसी व्यक्ति को उसकी स्वीकृति के बिना कोई निराश नहीं कर सकता।

11- कुछ लोग कहते हैं ज़िन्दगी बहुत छोटी होती है। जबकि ज़िन्दगी छोटी नहीं होती बल्कि लोग जीना देर से शुरू करते हैं। जब तक रास्ते समझ में आते हैं तब तक लौटने का वक्त आ जाता है। यही ज़िन्दगी है।

12- जब से खुद को इम्पोर्टेंस देने लगे हैं, तब से लोग भी इम्पोर्टेंस देने लगे हैं।

13- जब तक आप खुद को महत्व नहीं देते, आप अपने समय को महत्व नहीं देंगे। जब तक आप अपने समय को महत्व नहीं देते, तब तक आप कुछ नहीं कर सकते।

14- अपना भाग्य आप खुद बनाते हैं।

15- एक बार जब आप कुछ की वैल्यू जान लेते हैं, आप अपनी ताक़त पहचान लेते हैं तो यह बातें बेअसर हो जाती हैं की दूसरे आपके बारे में कम सोचते हैं।

16- जीवन में सबसे बड़े पछ्तावों में से एक यह है कि आप वो सोचते हैं की दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, आप वो नहीं सोचते की आप खुद के बारे में क्या सोचते हैं।

17- आपकी जिंदगी के मालिक आप हैं, कोई और नहीं।

18- हर सुबह जिसे आईने में देखते हो, उस चेहरे की मुस्कुराहट कम मत होने देना।

19- सबसे प्यार करो, पर शुरुआत खुद से करो।

20- जब तुम किसी को दिल से चाहो और वो तुम्हारी कदर न करे तो यह उसकी बदनसीबी है, तुम्हारी नहीं।

21- कुछ तो बात होगी हममें, ऊपर वाले ने हमें यूं ही तो नहीं बनाया होगा।

22- आपका स्वाभिमान यदि किसी को आपका अभिमान लग रहा है तो इसमें आपकी गलती नहीं।

23- ज़िन्दगी में बहार ही बहार होती है जब हम खुद से प्यार करते हैं।

महान लोगों द्वारा स्व प्रेम पर अनमोल विचार
Self Love Quotes In Hindi by Great People

24- मुझे नहीं लगता कि खुद से प्यार करना एक विकल्प है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा निर्णय है जिसे जीवित रहने के लिए लिया जाना जरुरी है। – लिज़ो

25- हम खुद अपनी कहानी के मालिक हैं और उस प्रक्रिया के माध्यम से खुद को प्यार करना सबसे बहादुरी का काम है और यह हम कभी भी कर सकते हैं। – ब्रेन ब्राउन

26- आप खुद से कैसे प्यार करते हैं, आप दूसरों को खुद से प्यार करना कैसे सिखाते हैं। – रूपी कौर

27- हर मुसीबत में मैं तेरे साथ हूँ, तूने मुझे पहचाना नहीं, मैं आत्मविश्वास हूँ।

28- खुद से प्यार करना खुशी का पहला रहस्य है। – रॉबर्ट मॉर्ले

29- हमें इस बात की चिंता क्यों करनी चाहिए कि दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, क्या हमें अपनी राय से ज्यादा उनकी राय पर भरोसा है? – ब्रिघम यंग

30- खुद की देखभाल करना कभी भी एक स्वार्थी कार्य नहीं है – यह मेरे पास एकमात्र उपहार का अच्छा भण्डारीपन है, वह उपहार जो मुझे दूसरों को देने के लिए पृथ्वी पर भेजा गया था। – पार्कर पामर

31- हमारे पीछे क्या है, हमारे सामने क्या है और हमारे आस पास क्या है, इससे ज्यादा यह मायने रखता है की हमारे भीतर क्या है, अंदर की तुलना में बाहार की चीज़े बहुत छोटी हैं। – राल्फ वाल्डो इमर्सन

32- स्वस्थ रहें और अपना ख्याल रखें, लेकिन उन खूबसूरत चीजों से खुश रहें जो आपको आपके जैसा बनाती हैं। – बेयोंस

33- चुप्पी के लिए कभी भी धमकाया नहीं गया। कभी भी अपने आपको शोषित नहीं बनने दें। अपने जीवन की परिभाषा किसी दूसरे को परिभाषित न करने दें। बल्कि स्वयं परिभाषित करें। – हार्वे फेयरस्टीन

34- हमें बस खुद के प्रति दयालु होने की जरूरत है। अगर हमने अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ व्यवहार किया, तो क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि हम कितने बेहतर होंगे? – मेघन मार्कल

35- खुद का सम्मान न करना अपने हाथ-तोड़ कर गाड़ी चलाने जैसा है। – मैक्सवेल माल्ट्ज़

36- जब आप कोई गलती करते हैं, तो आत्म-शर्मनाक तरीके के बजाय अपने आप को प्यार से जवाब दें। – ऐली होलकोम्ब

37- यह जीवन केवल मेरा है। इसलिए मैंने लोगों से उन जगहों का रास्ता पूछना बंद कर दिया है जहां वे कभी नहीं गए हैं। – ग्लेनॉन डॉयल

खुद से प्यार पर शायरी
Self Love Shayari in Hindi

आज इंसान इतना व्यस्त हो जाता है कि खुद के लिए फुर्सत ही नही होती है आज की डेट में इंसान एकी चीज के पीछे भागने लगता है “ पैंसा ” जो हर इंसान की जरूरत बन गया है । लेकिन कहीं न कहीं वो अंदर से अकेला महसूस करते हैं, हम भीतर से अशांत और नाखुश होते हैं। इसका कारण है प्यार का ना होना। हम प्यार के लिए खुद से बाहर देखते हैं क्योंकि इसी तरह हमें बच्चों के रूप में स्थिरता और प्यार मिला। हमें अपने अच्छे कर्मों का पुरस्कार मिला। सच तो यह है कि आप जिस प्यार की तलाश कर रहे हैं, वह केवल भीतर से ही आ सकता है। हर चीज का जवाब आत्म-प्रेम में है। जब आप खुद से प्यार करते हैं तब आप सिर्फ खुद को खुश रख सकते हैं बल्कि दूसरे आपके साथ भी अच्छा महसूस करते हैं। Self Love Quotes in Hindi – खुद से प्यार पर शायरी ~ Self Love Status in Hindi, Self Shayari खुद से प्यार के लिए आपको प्रेरित करेंगे, आइये जानते हैं ;

38- खुद से प्यार करने की कला जिसे आती है, फिर ज़िन्दगी उसके लिए खूबसूरत हो जाती है।

39- खुद का ख्याल रखोगे तभी दूसरों का ख्याल रख सकते हो, कुछ से प्यार करोगे तभी दूसरे तुमसे प्यार कर सकते हैं।

40- हर वक्त रेत की तरह गुज़र जायेगा, जो वक्त खुद को दिया वही रह जायेगा।

41- मैं जब खुद से अनजान हो गया, तब ज़िन्दगी की भीड़ में खो गया।

42- लोग तो हमारे बारे में सिर्फ अंदाजा लगा सकते हैं, हम क्या हैं यह तो सिर्फ हम ही जान सकते हैं।

43- गम और खुशी दोनों को गले लगा लेते हैं जब हम खुद को खुद से मिला लेते हैं।

44- जिसे खुद से नहीं प्यार है, उसका जीना ही बेकार है।

45- जब आप खुद को पहचान लेते हैं, तब आप इस दुनियां में खुद की पहचान बना लेते हैं।

46- मैंने जिन्दगी से पूछा कि तू क्या चाहती है ; ज़िंदगी ने जबाब दिया ; मैं तो बस तेरी वफ़ा चाहती हूँ।

47- कभी भी दूसरों से तुलना कर के अपनी कीमत कम मत किया कीजिए, आप अनमोल है इसे हमेशा याद रखिये !!

48 लोगों के पास बहुत कुछ है मगर मुश्किल यही है कि, भरोसे पे शक है और अपने शक पे भरोसा हैं।

खुद से प्यार पर शायरी

49- कभी अंदाज से तो कभी नजरअंदाज से, जिंदगी जिएं जनाब अपने अलग अंदाज से।

50- यदि आप ऐसे इंसान की तलाश कर रहें है जो आपकी ज़िंदगी बदल देगा तो शायद अपने खुद से खुद को नहीं मिलाया।

51- बहुत खूबसूरत है ये जिंदगी गले तो लगाकर देखिये, उदासी की धूल हट जाएगी, मुस्कुराकर तो देखिये।

52- जो खुद से प्यार करते हैं वो उत्साह के साथ मेहनत करते हैं, ज़िन्दगी उन्हीं की बनती है जो खुद पर विश्वास रखते हैं।

53- मेहनत इतनी करो कि सपने साकार हो जाएँ और काम ऐसा करो कि आपको खुद से प्यार हो जाएँ।

54- भरोसा भी बड़ी अजीब चीज है। खुद पर करो तो यह आपकी सबसे बड़ी ताकत है और दूसरों पर करो, तो यही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी है।

55- अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले भी गजब शान रखते हैं, करोड़ों की इस भीड़ में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

Also Read :

‘’सेल्फ लव कोट्स एंड शायरी ~ Self Love Quotes In Hindi ~ Self Love Shayari in Hindi” आपको कैसे लगे। ‘सेल्फ लव कोट्स एंड शायरी ने आपको कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *