जिंदगी बदल देने वाली अनमोल बातें : Life Changing Quotes In Hindi

Life Changing Quotes In Hindi

दोस्तों, यहां कुछ ऐसे लाइफ चेंजिंग कोट्स दिए जा रहे है जिनको पढ़ने और समझने के बाद आपको अपनी ज़िन्दगी में न सिर्फ बदलाव महसूस होगा बल्कि आपकी सोच को एक नया नजरिया भी मिलेगा। Life Changing Quotes In Hindi ; बेस्ट अनमोल विचार जो आपको लाइफ को बदल देंगे। ऐसे गहरे शब्द जो ज़िंदगी बदल दे। आपके लक्ष्य के प्रति आपको उत्साह और रिश्तों के महत्त्व और ज़िन्दगी की समझ देते अनमोल कथन। आइये जानते हैं।

Contents

जिंदगी बदल देने वाली अनमोल बातें
Life Changing Quotes In Hindi

1. लोग मेरे बारे में क्या सोचने हैं ! लोग मेरे बारे में बुरा सोचते हैं मेरे बारे में बुरा कहते हैं, यह सोचने से पहले यह सोचना जरूरी है की आप अपने बारे में क्या सोचने हैं।

2. आप खुद को क्या मान रहे हैं, आप अपने आप को कैसा देखते हैं। यह देखना जरूरी है। जब आप यह मान लेगें, जब आप ऐसा देख लेंगे तो आपका व्यवहार, आपका नजरिया पुराना नहीं रखेगा, सब बदल जायेगा।

3. जो अपनी सोच नहीं बदल सकते वे कुछ भी नहीं बदल सकते।

4. हम अक्सर वो देखते हैं या अपने बारे में वो धारणा बना लेते हैं जो दूसरे हमारे बारे में बना लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं लोग हमारे बारे में वही सोचते हैं जो हम अपने बारे में सोचते हैं।

5. मैं अकेले दुनिया को नहीं बदल सकता, लेकिन मैं कई लहरें पैदा करने के लिए पानी में एक पत्थर फेंक सकता हूं।

6. अपने आप को खुद ही खुश रखें, ये जिम्मेदारी किसी और को न दें।

7. हमें क्या करना है और क्या करना चाहिए इन दोनों बातों में लगातार संघर्ष बना रहता है। लेकिन ईमानदारी एक ऐसी दवा है जिससे यह संघर्ष मिट जाता है।

8. हर व्यक्ति को अपनी मंजिल मिल जाती है, बस जरूरत है उसके लिए भूख पैदा करने की।

9. फैसला लेने से पहले सोचो, फैसला लेने के बाद सोचने से कोई फायदा नहीं।

10. ज़िन्दगी में बहुत से चीज़े आप बदल नहीं सकते इसलिए जो जैसा है उसे समय और हालात पर छोड़ देना बेहतर होता है।

Life Changing Quotes in Hindi Status

11. सही समय का इंतजार मत करो, यह मत सोचो की अपना भी टाइम आएगा, बल्कि कोशिश करते रहो, क्योंकि सही समय अपने आप नहीं आता बल्कि आपके काम और कोशिशों से अच्छा समय आता है।

12. बदलाव तब नहीं आएगा जब हम किसी और का इंतज़ार करेंगे, या अगर हम किसी और समय का इंतज़ार करेंगे। हम वही हैं जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। जिस परिवर्तन को हम चाहते हैं, वही परिवर्तन हम हैं।

13. समय कभी सही नहीं आएगा इसलिए जो करना है अभी शुरू करो, आप जहाँ हैं वही से शुरू करो और आपके पास जो भी है उसी से शरू करो।

14. दिमाग ! यदि सही से इस्तेमाल किया जाये तो हमारा सबसे अच्छा दोस्त और यदि दुरूपयोग किया जाये तो हमारा ही नाश कर देता है।

15. हमारा मन भी ऐसा ही है ! यदि इसका सही इस्तेमाल किया जाये तो हर समस्या पर जीत दिलाता है नहीं तो सुई की तरह चुभता है।

16. यदि अपनों से हार कर रिश्ते जीते जा सकते हैं तो इसमें कुछ बुराई नहीं।

17. जरूरी नहीं की किसी की मदद करने के लिए आपके पास धन हो, एक अच्छे मन से भी दूसरों की मदद की जा सकती है।

18. जिंदगी में दुखी रहने का सबसे बड़ा कारण है की जो हमारे पास है हम उसकी परवाह नहीं करते और जो हमारे पास नहीं है हम उसकी आस में लगे रहते हैं।

19. ज़िन्दगी को हर दिन ऐसे जियो की यह आखिरी दिन है।

20. अक्सर लोगों के पास जो नहीं है उसके लिए ईश्वर से शिकायत तो करते हैं पर जो उनके पास है उसके लिए थैंक्स नहीं करते।

Life Changing Motivational Quotes in Hindi

21. दोस्तों, अगर ज़िन्दगी में गुलाब की तरह खिलना है, तो कांटों से तालमेल की कला सीखनी होगी।

22. यह कभी मत सोचो की आप कुछ नहीं कर सकते, हाँ आप सब कुछ नहीं कर सकते पर बहुत से चीज़े है जो आप कर सकते हैं, बस निर्धरित करो और 100% दो।

23. हर व्यक्ति का यह लक्ष्य है कि वह जो कर सकता है करे, जो बन सकता है बने, उसका जो भी सपना है वो पूरा करे। लेकिन इस समय जो भी है उसका सम्मान करे और खुश रहे। जो मिलना है उसका स्वागत करो और जो मिला है उसका धन्यवाद !

24. अपने गुणों को पहचानिए, इससे आपकी नीव मजबूत बनती हैं, लेकिन अपने अंदर की कमियों को भी पहचानिये, इससे चरित्र मज़बूत बनता है।

25. जो दूसरों को माफ करते हैं, वो खुद से प्यार करते हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है ऐसा करके में दूसरों पर नहीं बल्कि अपने आप पर अहसान कर रहा हूँ, और अपने जीवन में सुख समृद्धि ला रहा हूँ।

26. यदि कोई आप पर भरोसा और आपसे उम्मीद करता है तो यह उसकी मज़बूरी नहीं बल्कि आपसे लगाव और आप पर विश्वास है।

27. जो व्यक्ति अपने को छोड़ दूसरों को देखते रहते हैं की दूसरे क्या कर रहे हैं वो उस आईने की तरह होते हैं जो दूसरों को तो सत्य बताता है पर खुद अपनी पीठ नहीं जनता। इंसान भी अपनी छोड़ दूसरे की जान्ने में लगा है।

28. कामयाबी सिर्फ वो नहीं है जब आप खूब पैसा और नाम कमा लेते हैं बल्कि असली कामियाबी तो वो है जब आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं वो भी अपने असली आनंद में रहते हुए।

29. आपके अंदर जो विश्वास छुपा है उसे बाहर लाने के लिए हर घटना इस मौका है।

30. भूखा इंसान सारी मर्यादा तोड़ देता है और पैसे का लालची इंसान इंसानियत ही छोड़ देता है।

Top Motivational Quotes Life Changing Quotes In Hindi

31. भीतर बदलोगे तो बाहर आनंद बरसेगा, क्योंकि आपके बारे में जो आप अंदर सोचते हो, उसी का असर बाहर लोगों के व्यवहार में दिखाई देगा।

32. यदि आप अपने जीवन में परिवर्तन देखना चाहते हैं तो यह एक उपचार की तरह है जिसमें समय लगेगा।

33. यदि आप हमेशा पीछे देखते रहेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाओगे इसलिए यदि ज़िन्दगी को समझना है तो पीछे देखो लेकिन यदि सही से जीना है तो आगे देखो।

34. जब आपके सपने आपके बहानों से बड़े होने लगे तो समझों कामियाबी की राह पर चल रहे हैं।

35. लक भी तभी काम करता है जब मेहनत साथ देती है। लक का तो पता नहीं लेकिन मेहनत तो साथ देगी ही।

36. जिंदगी बदलनी है तो रिस्क लेना जरूरी है, क्योंकि रिस्क नहीं तो कामियाबी नहीं।

37. यदि कुछ पाना है तो बहुत से चीजों को छोड़ना पड़ता है, कभी आदतों को तो कभी कुछ लोगों को।

38. यदि आप अपनी तुलना दूसरों से करते रहोगे तो हमेशा हताश रहोगे, आपको किसी दूसरे जैसा नहीं बल्कि खुद अपने जैसा बनना है।

39. आपको निराश होने की जरूरत नहीं, जिनके रास्ते मुश्किल होते हैं उनकी जीत भी उतनी बड़ी होती है, इसलिए दुगने जोश के साथ आपको लगे रहना है, आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

40. निखारना है तो बिखरना तो पड़ेगा।

अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल देंगे।

41. कभी भी खुद को कम मत समझो, आपको भी उसी ईश्वर ने बनाया है जिसने दूसरों को।

42. आप किसी से सलाह ले सकते हैं पर आपको आगे बढ़ने और अपनी मंजिल पाने के लिए मेहनत तो खुद करनी होगी।

43. हाँ, अपनी मंज़िल पाने के लिए आपको मेहनत और जोश की जरूरत होती है पर बुद्धिमानी सेे और सोच-विचार कर आगे बढ़ो। जो जल्दबाजी करते हैं, वे गिर जाते हैं।

44. ज़िन्दगी में आगे बढ़ना है तो खुद पर भरोसा करो दूसरों पर नहीं ; जितनी बार गिरेंगे, उतनी बार उठेगें, अब न किसी का हाथ चाहिए न किसी का साथ।

45. इंतजार करोगे तो उतना ही मिलेगा जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं, इसलिए इंतज़ार मत करो, तुम जितना सोचते हो ज़िंदगी उससे कहीं ज्यादा तेज़ी से भाग रही है।

46. हार कभी मत मानो, हां कुछ लोग हार मान लेते हैं पर याद रखें पानी में डूबने से आदमी की जान नहीं जाती बल्कि जान तब जाती है जब उसे तैरना नहीं आता। इसलिए हार मत मानों बल्कि अपने प्रयास में एक्सपेरिमेंट शुरू करो।

47. असफलता का मतलब यह नहीं है की आप ज़िन्दगी में हार चुके हैं बल्कि असफलता का साफ़ मतलब है की आपको इसमें सुधार और संसोधन की जरूरत है। देखो, समझो, सोचो और फिर कोशिस करो। 100% दो, और जब तक मत रुको जब तक सफल नहीं हो जाते।

48. रिश्ते मुट्ठी में रेत के समान होते हैं ; ज़ोर से पकड़ो तब भी सरकते है और ढीले छोड़ो तब भी। इसलिए संभाल कर पकड़े रहना होता है।

49. किसी भी समस्या का समाधान इस बात पर निर्भर करता है की आपका सलाहकार कौन है।

50. लोग तो आपके बारे अंदाजा लगाते है, आप क्या है ये सिर्फ और सिर्फ आप जानते है।

Life Changing Quotes in Hindi Images

51. ज़िन्दगी मुश्किल तब नहीं होती जब आप मुसीबत में होते हैं, बल्कि ज़िंदगी तब मुश्किल में लगने लगती है जब आप उनको समस्यों को सुलझा नहीं पाते।

52. जब आपके रास्ते में कोई पत्थर आ जाये तो आप दो काम कर सकते हैं ; या तो वापस लौट जाएँ या उस पत्थर को वहां से हटा दें। मोड़ आने पर रास्ता नहीं बदलते बल्कि मोड़ लेते हैं तभी मंज़िल आती है।

53. कुछ नहीं से कुछ भी नहीं आएगा। यानी सफल होने के लिए उस दिशा में काम करना जरूरी है।

54. बिना किये यहाँ कुछ नहीं मिलता, फिर तो ये आपके सपने हैं।

55. समय एक जैसा नहीं रहता, समय बदलता है तो हालात बदलते हैं इसलिए बदलते समय के साथ खुद को बदलने में ही समझदारी है।

56. ज़िन्दगी में कुछ चीजें नजरअंदाज करना बेहतर होता है, नहीं तो ज़िन्दगी मुश्किल लगने लगती है।

57. उम्मीद एक ऐसी शक्ति है जो हमें खुश रहने वजह देती है।

58. यदि आप आसमान छुने का हौसला रखते हैं तो आपको गिरने की परवाह नहीं करनी चाहिए।

59. जिंदगी में कभी मायूस ना हो क्योंकि जिंदगी कही से भी अपना रूख बदल सकती है।

60. कमजोर लोग बदला लेते हैं, मजबूत लोग भूल जाते हैं और बुद्धिमान लोग माफ कर देते हैं।

Reality Life Change Quotes In Hindi

61. हम लोगों को परखने में जिंदगी लगा देते हैं, काश हम लोगों को समझने में वक्त लगाते तो रिश्ते सुधर जाते।

62. झुकना पड़े तो झुक जाओ, टूटने से बेहतर तो झुकना है।

63 हार जीत तो लगी रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है की आप उससे सबक क्या लेते हैं।

64. जिंदगी और समय संसार के सबसे श्रेष्ठ अध्यापक हैं,
जिंदगी समय का सही इस्तेमाल बता देती है,
वहीं समय जिंदगी का मोल।

65. यदि आप लोगों की समझ की हिसाब से चलोगे तो खुद को कभी समझ नहीं पाओगे।

66. जीवन कितना लंबा है यह मायने नहीं रखता, बल्कि जीवन कितना गेहरा है यह मायने रखता है।

67. जब तक आप दूसरों की गलती मानते रहोगे तो अपनी गलती कब देखोगे।

68. कभी कभी हम खुद को इतना जरूरी मान लेते हैं, उतना जरूरी हम होते नहीं।

69. आपकी हर यात्रा संभव है सिर्फ वही यात्रा असंभव है जो आपने अभी तक शुरू नहीं की है।

70. अगर आपको अपने लक्ष्य पर पहुंचना है तो नकारात्मक लोगों के प्रति बहरे हो जाओ।

Life Changing Hindi Quotes

71. जिंदगी तेरे नखरों से बेहतर तो स्कूल की किताबें थी, देर से ही सही पर समझ तो आती थीं।

72. बदला हुआ कहती है यह दुनिया मुझे, क्या पेड़ से टूटा पत्ता रंग भी न बदले।

73. ए जिंदगी अब तो गले लगा ले, मैंने तेरे हर गम को अपना बना लिया।

Also Read :

‘जिंदगी बदल देने वाली अनमोल बातें : Life Changing Quotes In Hindi’ ने आपको कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *