बीरबल के कुटुंब की परीक्षा | Birbal family test | Akbar Birbal Short Stories In Hindi

Akbar Birbal Short Stories

अकबर-बीरबल की कहानियों की श्रृंखला में Akbar Birbal Short Story In Hindi Series में हम लेकर आये हैं एक और रोचक अकबर-बीरबल की कहानी बीरबल के कुटुंब की परीक्षा | Birbal family test |Akbar Birbal Short Stories In Hindi आइये जानते हैं ;

बीरबल के कुटुंब की परीक्षा | Birbal family test | Akbar Birbal Short Stories In Hindi

एक दिन बादशाह के मन में बीरबल के कुटुंब की परीक्षा लेने की उमंग उठी। वे अपना भेष बदलकर कई अन्य सभासदों के साथ बीरबल के घर पहुँचे। इस समय बीरबल के घर पर कोई बड़ा आदमी (मरदाना) नहीं था, वे लोग निजी काम से घर से बाहर चले गये थे। केवल बीरबल का एक छोटा लड़का और एक लड़की आपस में द्वार पर खेल कूद मचा रहे थे।

लड़के ने बादशाह को देखकर कहा-‘‘वह आये।’’

तब लड़की ने लड़के के प्रश्न का उत्तर दिया-‘‘वह नहीं हैं।’’

बीरबल की पत्नी दालान में बैठी हुई कुछ दस्तकारी कर रही थी, वह भी इनकी बातें बराबर सुनती जा रही थी। वह बोली-‘बच्चों! यह भी होता है और वह भी होता है।’’

इन तीनों की उपरोक्त गुप्त वार्ता सुनकर बादशाह लौट गया और दरबार में पहुँच कर समस्त दरबारियों के सामने इस बात की चर्चा की और उसका अर्थ भी पूछा-‘‘वह
आये।’’‘‘वह नहीं है।’’‘‘और यह भी होता है वह भी होता है।’’

ऐसी भेदभरी बातें सुनकर सब लोग चकित होकर बादशाह का मुह देखने लगे। कितने दरबारियों ने तो लज्जा वश अपनी गरदन नीची कर ली ओर नाखून से जमीन कुरेदने लगे।

जब बादशाह ने देखा कि इनसे कोई मतलब नहीं निकलेगा तो वह बीरबल को बुलवाया और उससे भी ऊपर कही बातें सुनाकर उसका अर्थ पूछा।

बीरबल ने कहा-‘‘गरीब परवर! यह वार्ता किसी मूर्ख पर छिड़ी थी। प्रश्न का तात्पर्य
यह निकलता है कि किसी के घर उसकी अनुपस्थिति में जाना उचित नहीं है और यदि कोई हठकर मूर्खतावंश जावे ही और उसके घर वाले उसके लिये ऐसा कहें तो समझना चाहिये,‘‘वह आये’’ यानी बैंल राज आये। ‘‘वह नहीं है।’’ यानि इनको सींग नहीं है।‘‘यह भी होता है और वह भी होता है’’‘‘का यह अभिप्राय है कि किसी किसी बैल को सींग रहती है और किसी किसी को नहीं भी।’’

बादशाह बीरबल के ऐसे सारगर्भित उत्तर को सुनकर शरमिन्दा हुआ और उसने मन में ऐसी गुस्ताखी आगामी कभी न करने का प्रण कर लिया।

अकबर बीरबल के 5 दिलचस्प किस्से (कहानियाँ)

More Akbar Birbal Short Stories In Hindi

बीरबल की कुरूपता !

बीरबल की चतुराई

बादशाह के चार प्रश्न

उड़ गई चिड़िया फुर्र

दोस्तों आपको उम्मीद करता हूँ आपको बीरबल की कुरूपता ! Birbal ugliness ~ Hindi Short Story of Birbal अच्छी लगी होगी। कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें .

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *