वनस्पति का बीज ! Vanaspati ka Beej Akbar Birbal Story

Vanaspati ka Beej Akbar Birbal Story

अकबर-बीरबल की कहानियों की श्रृंखला में Akbar Birbal Story In Hindi Series में हम लेकर आये हैं एक और रोचक अकबर-बीरबल की कहानी वनस्पति का बीज ! Vanaspati ka Beej Akbar Birbal Story आइये जानते हैं ;

वनस्पति का बीज !
Vanaspati ka Beej Akbar Birbal Story

बीरबल की बुद्धिमत्ता के चलते वो हमेशा अकबर बादशाह के प्रिये रहते थे, जिसके कारण दरवार के कुछ लोग बीरबल से चिढ़ा करते थे, और बादशाह की यह बात भी उन्हें पसंद नहीं आती थी। एक दिन ऐसा ही हुआ कि बादशाह के बहुत से दरबारी उनसे चिढ़कर मौन धारण कर लिये। जब बादशाह स्वयं किसी को छेड़कर कुछ पूछते तो वे थोड़े में उसका उत्तर देकर चुप रह जाते।

आज की सभा में बीरबल नहीं था। बादशाह अपने दरबारियों को खफा को मनही मन ताड़ गये और उनके ऐसे मनमलीनता का कारण पूछा।

तब एक वृद्ध दरबारी बादशाह से विनती कर बोला-‘‘जहापन्हा! मुझे एक बात का बड़ा खेद है, यदि आज्ञा पाऊँ तो कहूँ।’’ बादशाह ने उसकी प्रार्थना स्वीकार कर ली। तब वृद्ध व्यक्ति बोला -‘‘मैं 25 वर्ष से आपका नमक खाता हूँ और अपना सब काम बराबर अच्छी तरह से करता आ रहा हूँ, फिर भी देखता हूँ कि आप एक कल के आये हुए छोकरे के सामने हम लोगों को कुछ भी नहीं समझते। आपको जो कुछ भी पूछना होता है बीरबल ही से पूछा करते हैं। इस बातकी हम लोगों को बड़ी चोट है।’’

बादशाह बोले -‘‘आप लोग इसके लिये कोई चिन्ता न करे, अच्छा मौका है। इस समय बीरबल भी यहाँ मौजूद नहीं है। मैं एक जरूरी बात पूछता चाहता हूँ आप में से कोई
भी बतलावे कि वनस्पति के बीज कहाँ हैं।’’

दरबारियों ने इसका अनुसन्धान करने में महीनों सिर तोड़ परिश्रम किया, परन्तुु फिर भी उनमें से किसी को इसका उत्तर नहीं सूझा, और इसके लिए बादशाह से छमा मांगी।

एक दिन भरी सभा में बादशाह ने वही बात बीरबल से पूछा- बताओ बीरबल वनस्पति का बीज कहाँ है ?

‘‘बीरबल बिना कोई समय गवाए हाथ में गंगाजल लेकर जमीन पर छिड़क दिया और बोला-‘‘बस हुजूर! वह बीज इसी जगह पर है।’’ लोगों का मुख मलीन हो गया और फिर बादशाह के सामने ऐसी बातें कभी अपनी जवान पर नहीं लाये।

यह भी पढ़ें ; 

बिना सोचे समझे फैसला लेने का परिणाम

अकबर बीरबल के 5 दिलचस्प किस्से (कहानियाँ)

दोस्तों आपको उम्मीद करता हूँ आपको अकबर-बीरबल की कहानी : वनस्पति का बीज ! Vanaspati ka Beej Akbar Birbal Story अच्छी लगी होगी। कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें .

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *