बीरबल की कुरूपता ! Birbal ugliness ~ Hindi Short Story of Birbal

Birbal ugliness _ Hindi Short Story of Birbal

अकबर-बीरबल की कहानियों की श्रृंखला में Akbar Birbal Short Story In Hindi Series में हम लेकर आये हैं एक और रोचक अकबर-बीरबल की कहानी बीरबल की कुरूपता ! Birbal ugliness ~ Hindi Short Story of Birbal आइये जानते हैं ;

बीरबल की कुरूपता ! Birbal ugliness ~ Hindi Short Story of Birbal

यह सभी जानते है कि बीरबल कीबुद्धि का कोई जबाब नही था। एक दिन रोज की तरह दरबार लगा हुआ था। सभी दरवारीलोगों में मनुष्य की सुन्दरता और कुरूपता पर बहस छिड़ी।

बीरबल तो सावला था ही बहुतेरे लोग बीरबल का स्मरण कर उसकी कुरूपता पर हँस पडे़। उस समय वीरबल दरबार में उपस्थित नहीं था, जब कुछ समय बाद बीरबल लौटकर आया तो दर्बारी लोग उसे देखकर जोर जोर से हँसने लगे।

बीरबल चाहता था कि उनके इस आकस्मिक हँसी का कारण पूछे, परन्तु कुछ सोच विचार कर चुप रह गया।

इधर उधर की बातें होने लगीं। कुछ देर बाद बीरबल को अवसर मिला तो बादशाह से बोला-‘‘हुजूर! आज आप लोग बड़े हँसमुख क्यों दीख रहे हैं?’’

बादशाह ने हँसते हुए उत्तर दिया-‘‘लोगों के हँसने का कारण तुम्हारी कुरूपता है, वे कहते है -‘‘हम लोग गोरे और बीरबल काला कैसे हुआ?’’

बीरबल बोला-‘‘अफसोस कि अभी तक आपको इसका कारण ही नहीं ज्ञात हुआ।’’

बादशाह ने कहा-‘‘भला भाई बिना बतला यह लोगों को कैसे मालूम हो? आप यदि जानकारी रखते हो तो बतला कर सबका भ्रम निवारण करें।’’

बीरबल ने उत्तर दिया-‘‘नाथ! जिस समय ईश्रवर ने सृष्टि की रचना प्रारम्भ की सर्वप्रथम वृक्ष और बैलों की रचना की। पर इतना ही करके वह संतुष्ट नहीं हुआ, तब पशु और पक्षियों की बारी आई। इतना करके कुछ समय तक काम चलता रहा, फिर उससे भी उत्तम जीवों की रचना करने का विचार कर मनुष्यों की रचना की। तब वह अति आनन्दित होकर पहले उसे रूप, दूसरेधन, तीसरे बुद्धि और चौथे बल प्रदान किया।

चारों चीजों को साथ रखकर सब मनुष्यों से कहा कि इन चारों में जिसे जो पसन्द हो अपनी इच्छानुसार ले लेवे। इस कार्य के लिये कुछ समय भी निर्धारित कर दिया था। मैं
बुद्धि लेने में रह गया जब दूसरो चीज लेने गया तो समय बीत चुका था इसलिये कोरा लौटना पड़ा।

मैं बुद्धि लेकर रह गया। आप लोग भी धन, रूप, बल के लालच में पड़कर बुद्धि
लेना भूल गये। इसी कारण मैं कुरूप हुआ।

बीरबल के उत्तर से बादशाह और दरबारियों का मन टूट गया और फिर उन्होंने कभी भी बीरबल के रंग को लेकर उसकी हँसी नहीं उड़ाई।

अकबर बीरबल के 5 दिलचस्प किस्से (कहानियाँ)

दोस्तों आपको उम्मीद करता हूँ आपको बीरबल की कुरूपता ! Birbal ugliness ~ Hindi Short Story of Birbal अच्छी लगी होगी। कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें .

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *