राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर नारा – Quotes On National Flag of India In Hindi | Tiranga Shayari

Quotes On National Flag

Quotes On National Flag of India In Hindi – Slogans on National Flag of India in Hindi – भारत के राष्ट्रीय ध्वज पर नारे / सुविचार हिंदी में – Tiranga Shayari

Quotes On National Flag of India In Hindi | Tiranga Par Shayari

“तिरंगा हमारे देश की आन – बान – शान है।”

“तिरंगे को देखकर हर हिंदुस्तानी गर्व महसूस करता है।”

“तिरंगे के तीन रंग – पहला केसरिया जो दर्शाता है साहस और बलिदान को, दूसरा रंग सफेद है जो दर्शाता है शांति और सच्चाई को, तीसरा रंग प्रतीक है हरियाली और संपन्नता का।”

“जब जब झोंका हवा का आता है, मेरा तिरंगा लहराता है।”

“लहराता आसमान में तिरंगा, है अमन की पहचान है तिरंगा।
हर हिंदुस्तानी की पहचान है, इससे ही हमारी शान है।”

“शान देश की, आन देश की
मेरे भारत की आवाज़ है !
तीन रंगों में रंगा तिरंगा,
मेरी यह पहचान है।”

“ज़िद पर आ जाएं तो रुख मोड़ दे तूफानों के
तुमने तेबर नहीं देखे तिरंगे के दीवानों के।”

“हर फौजी के दिल से एक आवाज़ है आये,
हर बार जीत कर अपना प्यारा तिरंगा लहराए,
या उस तिरंगे में लिपटकर घर को आये।”

“न दौलत की चाहत, न शोहरत की चाहत,
बस देश का रखवाला बना देना,
गर हो जाऊ शहीद तो तिरंगे में लिप्त देना।”

“कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायें हर जगह यह तिरंगा, नशा यह हिन्दुस्तान की शान का है।”

“सदा ही लहराता रहे, यह तिरंगा हमारा,
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।”

“एक दिन मन ही मन मैंने यह ख्वाब बुन लिया,
औरों को दुपट्टा रास आया, मैंने तिरंगा चुन लिया। “

“अमर तिरंगा स्वाभिमान से दुनिया भर में डोलेगा, जहां गिरेगा लहू हमारा बन्दे मातरम बोलेगा।”

“खुशनसीब हैं वो लोग जो देश पर मर मिट जाते हैं,
सीने पर गोली खा कर तिरंगे में सो जाते हैं।”

दिल छू लेने वाली गणतंत्र दिवस पर शायरी

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति अनमोल विचार

Tiranga Shayari

“दिनों दिन बुलंदियों पर तिरंगा चढ़ता रहे,
तिरंगे के लिए सबके दिल में प्यार बढ़ता रहे।”

“गूँज रहा है दुनिया भर में हिंदुस्तान का नारा,
लहरा रहा है आसमान में हमारा तिरंगा प्यारा।”

“भले ही रुक जाएँ सांसें पर देशभक्ति का जज़्बा रुकने नहीं देंगे,
खा लेंगे सीने पर गोली मगर तिरंगे को हरगिज़ झुकने नहीं देंगे।”

“जब जब वीरों ने तिरंगे को लहराया है,
यह देख देश का दुश्मन भी थर्राया है।”

“हर बार यह नीला आकाश मुस्कुराता है,
जब जब मेरे देश का तिरंगा लहराता है।”

“जात-पात की बेड़ियों को क्यों न तोड़ा जाएँ,
हर धर्म को तिरंगे के रंग से क्यों न जोड़ा जाएँ।”

“जो हवाएं तिरंगे को लहराने का काम करती हैं,
ठहरती हैं कुछ देर और सलाम करती हैं। “

“तिरंगे की कम ना होने पायें आन-बान-शान,
वीरों ने दे दिया अपने प्राणों का बलिदान।”

“आज भी कई सैनिक तिरंगे में लिपटकर आते है, फिर भी कुछ लोग आजादी की कीमत नही समझ पाते है।”

भारतीय सेना की शान में कहे गये अनमोल विचार

“तिरंगे झंडे को खरीदते है,
उसे लहराते है, ख़ुशी के
नगमें गुनगुनाते है, 26 जनवरी
और 15 अगस्त मनाते है.
लेकिन अच्छा नही लगता है
जब लोग तिरंगे को सड़कों पर
बहाते है।”

स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी कोट्स

“राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर नारा – Quotes On National Flag of India In Hindi | Tiranga Shayari ने आपको  कितना इंस्पायर्ड किया, मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *