मन की शांति पर अनमोल विचार | Peace Of Mind Quotes In Hindi

Peace Of Mind Quotes

चिंताओं को दूर कर मन की शांति पर अनमोल विचार Peace Of Mind Quotes In Hindi : दोस्तों, आज कल ज़िन्दगी में इतनी भागदौड़ है जिसके चलते हमारा मन सदैव अशांत रहता है। मन अशांत रहते हम भले ही बाहर से खुश दिखने का प्रयास करें लेकिन अंदर से हम उदास और दुखी रहते हैं, जिससे बीमारी शरीर में घर कर लेती हैं। इसलिए हम यहां कुछ “मन की शांति पर अनमोल विचार” दे रहें हैं जो आपके मन के शांत रहने के महत्त्व को बताएँगे साथ ही आपके मन को शांत करने के सुझाव भी देंगे। चलिए जानते हैं Mind Peace Quotes in Hindi

Contents

मन की शांति पर अनमोल विचार
Peace Of Mind Quotes In Hindi

1- भले ही बाहार कितना ही शोर क्यों न हो लेकिन अपने अन्दर शांति रखें।

2- शांति की शुरुआत मुस्कान से होती है।

3- शांति भीतर से आती है। इसे बाहर मत खोजो।

4- तन की शन्ति के लिए भोजन जरूरी है और मन की शांति के लिए भजन जरूरी है।

5- आपके पास भले ही अपार धन है, लेकिन यदि मन की शांति नहीं है तो सब व्यर्थ है। क्योकि मन की शांति से बड़ा कोई धन नहीं।

6- चाहे मन की शांति हो या चिंताओं से मन अशांत हो, लेकिन आपने अब तक जो भी हांसिल किया वो अमूल्य है।

7- मन की शांति को समझना है तो शोर नहीं गौर करें।

8- शांति से विश्वास बढ़ता है, और अशांति से अविश्वास।

9- जो व्यक्ति भविष्य के बारे में सोचता है वो हमेशा चिंता में रहता है, जो गुजरे हुए कल के बारे में सोचता रहता है वो दुखी रहता है, लेकिन जो शांत मन का होता है वो सिर्फ वर्तमान में जीता है।

10- हमेशा अपने दिल की सुनिए, आप एक अलग से सुकून पाएंगे।

जीवन की उलझनें हमारे मन को परेशान करती रहती हैं। हम कितना भी बचें पर बाहर का शोर शायद कम न हो। लेकिन थोड़े से प्रयास से मन की शांति पाना संभव है। यह तब संभव है जब जीवन जो कुछ भी आपके रास्ते में आता है उसका स्वागत करने के लिए आप तैयार है। मन की शांति, जिसे आंतरिक शांति भी कहा जाता है। जब आपको मानसिक शांति मिलती है, तो आप महसूस कर सकते हैं:
अपने भीतर एक सुकून।
धैर्य।
आत्म-करुणा की भावना
दिन-प्रतिदिन की चिंताओं से अप्रभावित।

आइये जानते है, प्रेरित करते कुछ और Peace Of Mind Quotes In Hindi

यह भी पढ़ें : बुरे वक्त में याद रखना इन बातों को बहुत काम आएँगी।

Finding Peace of Mind Quotes

11- जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता उसे स्वीकार करने से मन की शांति मिलती है।

12- खुद की गलती स्वीकारना और दूसरों को क्षमा करना मन की शांति प्रदान करता है।

13- अपनी इच्छायों और भावनाओं को काबू में रखना मन को शांत रखता है।

14- जब भी मन अशांत हो सोचें ! “अभी जो हो रहा है वह हमेशा के लिए नहीं रहेगा। इस बीच, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा हूं।”

15- या तो आप बदलाव लाएं और यदि नहीं बदल सकते तो इसे स्वीकार करने की आदत डालें। हो सकता है इसमें समय लगे लेकिन जैसे-जैसे यह अधिक स्वाभाविक होता जाएगा, आप अपने आप को अधिक शांति का अनुभव करने लगेंगे।

16- युद्ध से पहले शांति से वार्ता की जाये तो युद्ध नहीं होगा क्योंकि युद्ध के बाद की शांति बहुत भयानक होती है।

17- शांति पाने की कोशिश मत करो, बल्कि अशांति को स्वीकार कर लो। आपको शांति मिल जाएगी। उसके बाद दुनिया में कोई भी आपको अशांत नहीं कर सकता। क्योकि जब आप अशांति के लिए राज़ी है तो कौन आपको अशांत कर सकता है।

18- शांति पाने का कोई रास्ता नहीं है बल्कि शांति ही एक रास्ता है।

19- मन को शांत रखें ; सही मंजिल और सफर आसान हो जायेगा।

20- अपने मन की स्थिति का जिम्मेदार दूसरों को ठहराकर अपने अपने मन की शक्ति को भूल जाते हैं।

यह भी पढ़ें :  जिंदगी का सही अर्थ समझाने वाले 101अनमोल विचार हिंदी में

मन की शांति पर विचार | Peace Quotes in Hindi

21- सुख दुःख सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करते की आपके आस पास का माहौल कैसा है, यह इस बात पर भी निर्भर करते हैं की आपके अंदर का माहौल कैसा है।

22- जीवन शांति से जिया जाये, इसके लिए आपको अशांति को भी स्वीकारना होगा।

23- शांति की दो रोटी, अशांति के पकवानों से हजार गुना बेहतर है।

24- एक शांत प्रिय व्यक्ति के पास जो भी है वो उसमें खुश रहता है, लेकिन जिसके मन में अशांति है वो कोई भी वस्तु पाने के बाद भी खुश नहीं रहेगा।

25- अंधेरा अंधकार को दूर नहीं कर सकता: केवल प्रकाश ही ऐसा कर सकता है। घृणा घृणा को दूर नहीं कर सकती: केवल प्रेम ही ऐसा कर सकता है। प्रेम और शांति से सब कुछ संभव है।

26- शांति की शुरूआत मुस्कान से होती है।

27- कोई भी मेरी अनुमति के बिना मुझे चोट नहीं पहुचा सकता।

28- शांत अंतःकरण व्यक्ति को बलवान बनाता है!

29- अटलता, पूर्णता, धैर्य और शक्ति। अपने जुनून को प्राथमिकता दें। यह आपको समझदार रखता है।

30- आत्म-चर्चा आपकी अंतरतम भावनाओं को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें : समय के महत्व पर हिंदी कोट्स – समय पर सुविचार

“मन की शांति पर अनमोल विचार | Peace Of Mind Quotes In Hindii” आपको कैसे लगे कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *