अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2022 : हमारे जीवन में योग का महत्व | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस .. International Yoga Day Importance

Yoga Day 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  हर साल 21 जून को मनाया जाता है। आज (21 जून) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस .. International Yoga Day के अवसर पर योग क्या है, हमारे जीवन में योग का क्या महत्त्व है, योग से क्या लाभ हैं आदि बातों को जानते हैं।

Contents

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 विशेष International Yoga Day Importance

हालाँकि योग शब्द एक आध्यात्मिक शब्द है। परन्तु योग एक धर्म नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है जिसका एक ही उद्देश्य है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन। मनुष्य एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्राणी है, योग के माध्यम से शरीर और मन में सामंजस्य स्थापित होता है।

योग क्या है ? What is Yoga ?

वैसे तो शरीर को स्वस्थ रखने के कई तरीके हैं जैसे कोई सुबह टहलने जाता है, कोई दौड़ता है, कोई जिम में जाकर व्यायाम करता हैं। इसी प्रकार योग भी शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने के लिए किया जाता है पर योग कुछ मायनों में और चीज़ो से भिन्न है। योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योगिक अभ्यास शरीर को ब्रह्मांडीय ऊर्जा के साथ ऊर्जावान रखता है।

Also Read  ; तनाव और चिंता के लिए 10 योग प्रभाव

योग शब्द का शाब्दिक अर्थ है जुड़ना यानि हमारा जुड़ाव ब्रह्माण्ड से होना। अगर आध्यात्मिक रूप से देखा जाये तो योग जीवात्मा और परमात्मा का मिलन है और अगर व्यावहारिक तौर पर कहा जाये तो योग शरीर, मन और भावनाओ को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है।

योग की अलग अलग मुद्राओं से अलग अलग लाभ प्राप्त होते हैं। भागती दौड़ती ज़िन्दगी में जहाँ लोग मानसिक शारारिक परेशानी से पीड़ित रहते हैं। योग का प्रतिदिन करना उन्हें मानसिक और शारारिक शक्ति देता है।

हमारे जीवन में योग का क्या महत्व है ?  …The Importance Of Yoga In Our Lives | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस .. International Yoga Day 

योग का जन्म प्राचीन काल में भारत में हुआ था और आज योग विदेशों तक पहुंच गया है। दिन प्रतिदिन योग का महत्त्व बढ़ता जा रहा है, इसका कारण है इससे मिलने वाले लाभ। योग से शारारिक और मानसिक उपचार होते हैं। पहले जहाँ केवल आयुर्वेदिक रूप के योग को महत्त्व दिया जाता था वही आज योग एक वैज्ञानिक रूप से भी प्रभावकारी सिद्ध हो चुका है। डॉक्टर्स भी अपने मरीज़ो को योग के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

योग बुरी आदतों के प्रभावों को उलट देता है। योग का अभ्यास करने की कला किसी व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करती है। योग तनाव और चिंता को समाप्त करने के लिए एक रामबाण इलाज है। आज योग जीवन जीने का एक तरीका बन चुका है। कुछ मामलों में योग द्वारा तन मन के गंभीर विकारों से भी छुटकारा मिल जाता है।

प्रत्येक व्यक्ति को योग के महत्त्व को समझना जरूरी है। योग द्वारा आंतरिक और बाहरी शक्ति मिलती है जो आज से समय की मांग है। योग नकारात्मक विचारों से छुटकारा दिलाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में मदद करता है और आपको आराम देता है। योग शरीर को रोगमुक्त बनता है।

योग के क्या लाभ हैं ? What are the Benefits of Yoga?

योग के कई लाभ हैं, जिनमे से कुछ मुख्य लाभ निम्लिखित हैं –

  • मन को शांत रखता है, जिससे चिंता, तनाव और अवसाद से मुक्ति मिलती है।
  • शरीर लचीला रहता है।
  • अस्थमा, मधुमय, रक्तचाप, गठिया आदि में लाभ मिलता है।
  • पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • मांसपेशियों की ताकत बढ़ता है।
  • स्मरण शक्ति में सुधार होता है।
  • शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
  • योग आत्मविश्वास का निर्माण करता है।
  • यह मोटापे को कम करता है।
  • शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है।
  • आंतरिक अंग मजबूत करता है।
  • दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है।
  • त्वचा में चमक और चहरे पर तेज़ लाता है।
  • शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाता है।
  • एकाग्रता बढ़ाता है।
  • दिमाग में चल रहे विचारों को नियंत्रित करता है।

योग हमारे शरीर को स्वस्थ ही नहीं रखता बल्कि हमारे मन को भी शांत रखता है जो की एक सुखद जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल 21 जून को मनाया जाता है। तो आइये हम भी इस दिन हम योग के प्रति जागरूक हों व् अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें।

मित्रों ! उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल “हमारे जीवन में योग का महत्व | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस .. International Yoga Day” आपको जरूर पसंद आया होगा और आपके लिए फायदेमंद भी होगा . कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें .

यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

One Reply to “अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2022 : हमारे जीवन में योग का महत्व | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस .. International Yoga Day Importance”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *