पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य ~ 51 Pakistan Facts in Hindi

Pakistan Facts in Hindi

पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है, जो किसी समय भारत का ही हिस्सा हुआ करता था। इस देश से के बारे में दुनिया भर में कई बाते होती हैं। Pakistan Facts In Hindi : पाकिस्तान के बारे में ऐसे रोचक तथ्य जिनके बारे में शायद आप अनभिज्ञ होंगे। आइये जानते हैं पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य – Pakistan ke bare mein Rochak Tathya

Contents

Unknown Facts In Hindi About Pakistan

1- पाकिस्तान का नाम ज्यादातर निगेटिव चीज़ों के लिए ही सुना जाता है। लेकिन आज हम आपको वहां की कुछ ऐसी रहस्यमयी तथ्यों के बारे में बताएँगे जो शायद अपने पहले न सुनी हों –

2- पाकिस्तान देश अपनी आजादी का दिन 14 अगस्त को मनाता है।

3- पाकिस्तान में गणतन्त्र दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है जिसे “पाकिस्तान दिवस” भी कहते हैं।

4- पाकिस्तान का अधिकारिक नाम “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान” है।

5- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है, और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र के हिस्से के रूप में पाकिस्तानी संघीय सरकार द्वारा प्रशासित है।

6- वर्तमान समय में पाकिस्तान की कुल आबादी 203, 402, 950 (लगभग 20 करोड़ के ऊपर) है, जो दुनिया की 2.6% के लगभग है।

7- पिछले कुछ सैलून की जनगणना के आधार पर यहां हर 7 सेकंड में एक बच्चे का जन्म होता है।

8- आजादी के दौरान (1947 में ) पाकिस्तान में हिन्दू जनसंख्या 24% थी, जो अब अब घटकर 1% रह गई है।

9- पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची है।

10- पाकिस्तान का अर्थ है “पाक-भूमि” जो उर्दू और फ़ारसी शब्दों को मिलाकर बना है।

11- पाकिस्तान के नेशनल एंथम को दुनिया में सबसे सुरीला धुन माना जाता है।

यह भी पढ़ें ; दुनियाँ के रहस्यमय तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे !

Pakistan Shocking Facts in Hindi

12- लियाकत अली खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे जिनका कार्यकाल 14 अगस्त 1947 से 16 अक्टूबर 1951 तक था। वर्तमान में पाकिस्तान के 23 वें प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ हैं।

13- जिस तरह भारत में 2000 का नोट सबसे बड़ा है उसी तरह पाकिस्तान में सबसे बड़ा नोट (पाकिस्तानी रुपया) 5000 का है।

14- पाकिस्तानी नोट पर शेरवानी पहने मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगी होती है।

15- पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो सिर्फ पाकिस्तान की ही नहीं बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की प्रधानमंत्री बनने वाली सबसे पहली महिला थी।

16- पाकिस्तान की मातृभाषा ‘उर्दू’ और आधिकारिक भाषा ‘इंग्लिश’ है। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान में 60 से अधिक भाषाएं बोली जाती है।

17- पाकिस्तान की 48% आबादी पंजाबी भाषा बोलती है।

18- दुनिया भर से प्रत्येक वर्ष पाकिस्तान घूमने एक लाख से अधिक लोग जाते थे परंतु अभी तक लगातार इसमें कमी हुई है।

19- पाकिस्तान का राष्ट्रीय फूल “चमेली’ और राष्ट्रीय फल ‘आम’ है।

20- पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु मारखोर है जो बकरी की ही एक प्रजाति है।

21- पाकिस्तान का राष्ट्रीय पक्षी ‘चकोर’ है।

यह भी पढ़ें ; क्या आप जानते है यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में ?

Interesting Pakistan Facts In Hindi

22- पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल ‘क्रिकेट’ है। साल 1992 के विश्व कप में ही पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में पहली बार और एकमात्र विश्व खिताब जीता था।

23- आपको जानकर शायद हैरानी हो लेकिन सबसे ज्यादा वैज्ञानिक और इंजीनियर के मामले में पाकिस्तान दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है।

24- दुनिया का सबसे पहला कम्प्यूटर वायरस पाकिस्तान के फारूक अल्वी ब्रदर्स नाम के कम्प्यूटर इंजीनियर ने सन 1986 में बनाया था।

25- अब तक पाकिस्तान के सिर्फ दो लोगों को ही नोबेल पुरस्कार मिला है।

यह भी पढ़ें ; श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य

Facts about Pakistan

26- 1979 में अब्दुल सलाम को फिजिक्स के लिये नोबेल दिया गया था। जबकि 2014 में मलाला युसुफजाई को शांति का नोबेल मिला था।

27- दुनिया में सबसे बड़ा एंबुलेंस नेटवर्क पाकिस्तान का ही है।

28- दुनिया का सबसे बड़ा पोलो का मैदान गिलगित पाकिस्तान में है।

29- सफेद चना उत्पादक में पाकिस्तान दुनिया सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

30- पाकिस्तान पहला इस्लामिक देश है जिसके पास न्यूक्लियर पावर है।

31- पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को लॉलिवुड कहा जाता है। जिसमे ज्यादातर फिल्मे उर्दू, पश्तो और पंजाबी भाषा में होती है। लेकिन फिर भी पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्मे देखी जाती हैं।

यह भी पढ़ें ; जर्मनी देश से जुड़े 24 रोमांचकारी रोचक तथ्य 

पाकिस्तान के बारे में टॉप रोचक तथ्य

32- पाकिस्तान में यदि कोई वहां के PM का मजाक उड़ाते हुए पकड़ा गया तो उसे अच्छा खासा जुर्माना भरना पड़ सकता है।

33- पाकिस्तान में लोकतंत्र है लेकिन इसके बाबजूद वहाँ के ज्यादातर लोग शरिया कानून का पालन करते हैं। और तो और पाकिस्तान के कोर्ट भी कई बार शरिया के आधार पर फैसला देते हैं।

34- पाकिस्तान सरकार के आकड़ें को माने तो करीबन 70 लाख पाकिस्तानी विदेशों में बसे हैं।

35- पाकिस्तान सबसे ज्यादा फुटबॉल बनाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह फटबॉल हाथ से बनाई जाती हैं।

36- पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में अफीम उगाना वैध है लेकिन गवर्नमेंट्स उस पर बड़ी मात्रा में टैक्स लेती है।

37- पाकिस्तान में कहीं जगह पर हथियारों की मंडी लगती है इसमें लाखों के हथियार एक ही दिन में बिक जाते हैं

38- भारत में सेंधा नमक पाकिस्तान से आता है। विश्व में सेंधा नमक की दूसरी सबसे बड़ी खान पाकिस्तान में है।

39- विश्व की दूसरी बड़ी नमक की खान खेवरा (पाकिस्तान) में है। इसकी गिनती दुनिया की सबसे पुरानी नमक खानों में होती है। इसे 320 ईसा पूर्व में सिकंदर के सैनिकों ने खोजा था।

40- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पाकिस्तान में दुनिया की सबसे बड़ी सन्निहित सिंचाई प्रणाली है।

41- पाकिस्तान में दुनिया की सबसे बड़ी नहर आधारित सिंचाई प्रणाली है।

यह भी पढ़ें ; ताइवान देश से जुड़े 27 रोमांचित करने वाले रोचक तथ्य

Interesting facts about Pakistan In Hindi

42- पाकिस्तान में लड़का-लड़की शादी के पहले एक साथ नहीं रह सकते है. इसे ग़ैरक़ानूनी माना जाता है।

43- पाकिस्तान में लगभग 20 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं ।

44- इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पोर्न सर्च करने वाले देश पाकिस्तान है।

45- पाकिस्तान में करीब 2 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं।

46- पाकिस्तान में हुंजा समुदाय (Hunza Community) की महिलाओं को पुरुषों के बराबर ही पढ़ाई- लिखाई का अधिकार मिलता है।

47- रमजान के महीने में पाकिस्तान में घर के बाहर कुछ भी नहीं खा सकते हैं। भले ही आप मुस्लिम नहीं हैं लेकिन अगर पाकिस्तान में है तब भी।

48- यदि आप पाकिस्तान के किसी स्कूल में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पढ़ा-लिखा होना ज़रूरी है। लेकिन पाकिस्तान दुनिया में एक ऐसा देश है, जहाँ आप राष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी योग्यता (qualification) की ज़रूरत नहीं है।

49- पाकिस्तान के लोग अपने ट्रकों को दुल्हन की तरह सजाना पसंद करते हैं।

50- पाकिस्तान में छात्र की पढाई का खर्चा 2 लाख से ज़्यादा होता है तो उसे सरकार को 5% टैक्स देना पड़ता है।

51- पाकिस्तान में बिना किसी की इजाफ़ात के उसका फ़ोन छूने पर सजा का प्रावधान है, इसके लिए 6 महीने की सजा तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें ; अफगानिस्तान देश के 26 रोचक तथ्य

‘पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य ~ 51 Pakistan Facts in Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

नोट  : यह सभी फैक्ट्स हमने इंटरनेट, वेबसाइट और अन्य स्रोतों से लिये हैं, पूर्ण रूप से हम इसके सही होने का दावा नहीं कर सकते।
Note : We have taken all these facts from internet, website and other sources, we cannot claim to be completely correct.

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *