माइकल जैक्सन की अनसुनी अजीब बातें ~ Amazing Michael Jackson Facts In Hindi

Michael Jackson Facts In Hindi

हेल्लो दोस्तों, बात करते हैं कभी न भुला पाने वाले पॉप म्यूजिक के किंग माइकल जैक्सन की। उनकी कुछ ऐसी खासियत, कुछ ऐसी अनोखी – रोचक बाते, उसके जुड़ी वो बातें (Michael Jackson Facts In Hindi) जो उनको दूसरों से बिलकुल अलग करती हैं।

माइकल जैक्सन को अक्सर आधुनिक संगीत उद्योग में सबसे महान सितारों में से एक के रूप में जाना जाता है। माइकल ने अपनी जिंदगी में बेहिसाब दौलत-शौहरत कमाई। उनके बारे में कई तरह की पॉजिटिव और निगेटिव बातें कही जाती हैं आइये जानते हैं माइकल जैक्सन के बारे में कुछ मुख्य रोचक तथ्य जो शायद आप नहीं जानते होंगे ;

Contents

Amazing Michael Jackson Facts In Hindi

प्रोफेक्शनल नाम : माइकल जैक्सन


वास्तविक नाम : माइकल जोसेफ जैक्सन


जन्म तिथि : 29 अगस्त 1958


जन्म स्थान : शिकागों के पास एक टाउन में


पेशा : गायक, गीतकार, निर्माता, अरेंजर, नर्तक, नृत्यनिर्देशक, अभिनेता, लेखक, व्यवसायी, वित्तप्रदाता


पिता का नाम : जोसेफ वाल्टर जैक्सन


माता का नाम : कैथरीन एस्थर (Scruse)


पत्नी का नाम : लिसा प्रेस्ली, डेबी रो


संतान : प्रिंस माइकल जैक्सन जूनियर, पेरिस माइकल केथरीन


मृत्यु : 25 जून 2009


पुरस्कार : सबसे ज्यादा पुरस्कार पाने वाले पॉप सिंगर, 23 गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स


दोस्तों, वैसे तो माइकल जैक्सन का इतिहास, इतिहास नहीं रह जाता, उनके बारे में लोग जानते रहते हैं और आज भी उनके फैंस उन्हें याद कर जिंदा रखे हुए हैं। वो एक बेहतरीन डांसर, सिंगर और परफ़ॉर्मर थे। तो यदि आप भी उनके फैन हैं और उनके बारे में कुछ इंटरेस्टिंग जानने के इच्छुक हैं तो चलिए बिना देर करें उनसे जुडी कुछ ख़ास बातों (Michael Jackson Facts) को जान लेते हैं।

Michael Jackson Life Related Facts
Image Source

माइकल जैक्सन के बारे में अनसुने बेहतरीन रोचक तथ्य

1- पॉप म्यूजिक किंग माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को गैरी, इंडियाना, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था।

2- माइकल जैक्सन का पूरा नाम माइकल जोसेफ जैक्सन था।

3- नौ भाई-बहनों में माइकल जैक्सन आठवें बच्चे थे।

4- उनका पूरा परिवार छोटे से दो बैडरूम वाले घर में रहता था।

Michael Jackson Childhood Facts In Hindi
Image Source

5- माइकल जैक्सन ने मात्र 11 वर्ष की आयु से ही प्रोफ़ेस्सशनली डांस और गाना गाना शुरू कर दिया था।

6- बहुत ही कम उम्र में उन्होंने गायकी की दुनिया में अपना नाम कर लिया था।

7- 1980 के दशक की शुरुआत में माइकल जैक्सन लोकप्रिय संगीत में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए।

Michael Jackson Music Facts In Hindi
Image Source

8- उनकी एक एल्बम ‘थ्रिलर’ आज तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम (65 मिलियन से ज्यादा ) है।

Michael Jackson Dance Facts In Hindi
Image Source

9- रोबोट और मूनवॉक उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रिय डांस शैली थीं, जिसकी शुरुआत खुद माइकल जैकसन ने की थी।

10- माइकल जैक्सन की दो पत्नियां थी जिसके तीन बच्चे थे।

Michael Jackson Wife Facts In Hindi
Image Source

11- 1994 में, माइकल जैक्सन ने रॉक के प्रसिद्ध राजा एल्विस प्रेस्ली की बेटी से शादी की। हालाँकि, यह लंबे समय तक नहीं चली, केवल 20 महीनों के बाद दोनों का तलाक हो गया।

12- उनके फैंस उनके लिए कुछ भी कर गुज़रते थे।

13- माइकल जैक्सन अब तक के सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाले व्यक्ति हैं साथ ही उनके नाम 23 Guinness World Record भी शामिल हैं।

14- माइकल जैक्सन का 13 ग्रैमी पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।

15- 25 जून 2009 को माइकल जैक्सन अचानक इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। वो एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे और इसके लिए उन्होंने देर रात तक रिहर्सल की थी।

Michael Jackson Hindi Facts
Image Source

16- फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ; माइकल जैक्सन मरने के काफी साल तक सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और सबसे अधिक भुगतान पाने वाले मृतक सेलिब्रिटी के रूप में सम्मानित थे। 2018 में में जहाँ उनकी कमाई 400 मिलियन डॉलर थी, वहीँ 2020 तक उनकी अनुमानित कमाई $48 मिलियन से अधिक हो गई।

17- अपनी मृत्यु के बाद भी माइकल जैक्सन का नंबर एक स्थान बरकरार रखना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने पीछे कितना प्रभाव छोड़ा था।

यह भी पढ़ें ; रजनीकांत के बारे में अनकही रोचक बातें !

हमेशा रहे विवादों में –

18- माइकल जैक्सन अपने विवादों के रहते खूब चर्चा में रहते थे –

19- कई बार उनपर सेक्सुअल एब्यूज के गंभीर आरोप भी लगे थे।

Michael Jackson Blame Facts In Hindi
Image Source

20- 2002 में उन्होंने अपने बच्चे को बालकनी से बाहर लटका दिया था।

21- यौन शोषण के आरोप में वे दो दिनों तक जेल में भी रहे थे। बस यही से माइकल जैक्सन के पतन की शुरुआत होने लगी।

22- कुछ सूत्रों की मुताबिक और एक गॉसिप वेबसाइट ने आर्टिकल के अनुसार उनके पास कई किताबें, पत्रिकाएं मिली थीं जिसका इस्तिमाल बच्चों का यौन शोषण करने वाले लोग किया करते थे।

23- उनके घर में छापे के दौरान जो तस्वीरें मिली थीं, उनमें दिख रहा था कि कुछ नग्न तस्वीरों पर बच्चों के चहरे चुपकाये थे। हालाँकि इसकी सच्चाई का कुछ नहीं कह सकते।

यह भी पढ़ें ; मजेदार एवं रोचक तथ्य | Amazing, Fun and Interesting Facts

माइकल जैक्सन एक उदार परोपकारी व्यक्ति भी थे।

Michale Jackson Selfless Facts
Image Source

24- माइकल जैक्सन एक उदार परोपकारी व्यक्ति भी थे। उन्होंने उस समय एचआईवी और एड्स अभियानों का समर्थन किया जब ये विषय अपने विवाद के चरम पर थे। 1992 में माइकल जैक्सन ने हील द वर्ल्ड फाउंडेशन की भी स्थापना की। फाउंडेशन वंचित युवाओं की मदद के लिए बनाया गया था।

25- वो चैरिटी संस्थओं को सहयोग भी करते थे।

26- इसके आलावा वो युद्ध पीड़ितों को राहत प्रदान करना व उनके परिवार को आर्थिक सहयोग भी करते थे।

27- एड्स के लिए जागरूकता फैलाने और एक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों की मदद भी करते थे।

Michale Jackson
Image Source

28- माइकल जैक्सन का जानवरों से गहरा लगाव था। माइकल ने खुद जानवरों के लिए एक चिड़ियाघर भी बनवा रखा था। वह चूहों, कुत्तों, शुतुरमुर्ग, जिराफ, चिंपांजी, लामा, सांप, मेंढक, खरगोश, और भी कई तरह के जानवरों को पालते थे। इसके अलावा चिड़ियाघर में शेर और हाथी जैसे बड़े जंगली जानवर भी रहते थे।

यह भी पढ़ें ; मानव मस्तिष्क के बारे में अद्भुत रोचक तथ्य

माइकल जैक्सन के बारे में कुछ अजीब बातें ; Interesting Facts in Hindi About Michael Jackson

Michale Jackson
Image Source

29- शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे की माइकल जैक्सन को अपनी ज़िन्दगी से इतना प्यार था की वो कभी नहीं मरना चाहते थे, और इसके लिए वो ऑक्सीजन चैम्बर में भी सोया करते थे। उनका मानना था की ऐसा करने से आपकी बॉडी बहुत अच्छी से रहती है और वो ज्यादा दिनों तक ज़िंदा रह सकते हैं।

30- माइकल जैक्सन अपने बच्चों की पहचान लोगों से छिपाते थे। इसके लिए वो अपनी बच्चों के चेहरे पर मास्क लगाते थे और उसे ‘ड्रेस अप’ चैलेंज का नाम देते थे और इसे खेल में बदल देते थे।

31- माइकल जैक्सन कम से कम 150 साल तक जीना चाहते थे। इसके लिए वो अपने घर में रोजाना दर्जनों डॉक्टरों को बुलाकर अपनी जांच कराते रहते थे।

यह भी पढ़ें ; इतिहास तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे !

माइकल जैक्सन की मृत्यु के बारे में अनुसने तथ्य ; Michael Jackson Death Facts In Hindi

Michale Jackson
Image Source

32- उनकी मृत्य की वजह हार्ट अटैक बताई जाती है।

33- 25 जून, 2009 को माइकल जैक्सन अपने लॉस एंजिलिस स्थित घर में थे, तभी उनको अटैक आया और वो 50 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ गए।

34- ऐसा बताया जाता है की माइकल जैक्सन को ड्रग्स लेने की आदत थी, और उनकी मृत्य की पावरफुल एनेस्थेटिक प्रोफोल नाम की दवा के ओवरडोज से हुई थी।

35- यह बात सामने आई है कि चाइल्ड एब्यूज के मामलों में भी उनका ट्रायल चल रहा था।

36- उनकी मृत्य की वजह अत्यधिक कॉस्मेटिक सर्जरी भी बताई जाती है। उन्होंने न जाने सैकड़ों बार अपने को ख़ूबसूरत रखने के लिए अपनी स्किन की सर्जरी कराई थी। और तो और उन्होंने अपने शरीर पर परमानेंट टैटू भी बनवाए थे, जिसमें एक उनके होठों के नीचे पिंक लाइनर था। उनके शरीर पर इस तरह की ऑपरेशन की कई निशान भी देखने को मिले थे।

37- एक दौर आया जब तमाम आरोपों और धूमिल होते अपने स्टारडम को देख वो डिप्प्रेशन में चले गए और नशीली दवाएं लेने लगे। कई लोग उनकी मौत का कारण नशे का ज्यादा प्रयोग करना भी है।

38- कई लोगों का मानना था कि माइकल जैक्सन की मौत एक हत्या थी।

39- सच पूछे तो माइकल जैक्सन इतना पॉपुलर होने के बाद भी रहस्मय जीवन जी रहे थे। आइये उनके जीवन से जुड़े कुछ और रहस्मय रोचक तथ्यों को जानते हैं।

यह भी पढ़ें ; दुनियाँ के रहस्यमय तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे !

Hindi Facts of Michael Jackson

माइकल जैक्सन के कुछ अनसुने सच ;

40- 1964 में, 6 साल की छोटी उम्र में वह वह एक बैंड का हिस्सा बन गए जिसमें उनके चार बड़े भाई शामिल थे, जिन्हें जैक्सन 5 कहा जाता था।

41- अपने डांस में वो अपने शरीर को 45-डिग्री कोण तक सीधा झुका लेते थे।

Michael Jackson
Image Source

42- 1979 में, एक डांस रिहर्सल के दौरान माइकल जैक्सन इतना ज़ोर से गिरे की उनकी नाक टूट गई। चोट इतनी गंभीर थी उन्हें फिर सामान्य दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी।

43- माइकल जैक्सन स्पाइडर मैन के बहुत बड़े फैन थे। वो खुद स्पाइडर मैन बनना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने मार्वल कॉमिक्स को खरीदने का प्रयास भी किया था।

44- वो अपनी को सुन्दर दिखने की लिए छोटी चोटों पर भी प्लास्टिक सर्जरी करा लेते थे।

45- उन्होंने इतनी बार अपने चेहरे की सर्जरी कराई थी कि उनका वास्तविक चेहरा भी लोग भूलने लगे थे। कभी उनकी नाक की सर्जरी, चिन की सर्जरी, उनका रंग बदला और भी कही सर्जरी कराते रहते थे।

46- जब वे जीवित थे, माइकल जैक्सन ने बार-बार आरोपों का खंडन किया, विशेष रूप से एक अफवाह कि उनकी 10 से 12 सर्जरी हुई थी।

यह भी पढ़ें ; एडोल्फ हिटलर के बारे में रोचक बातें !

माइकल जैक्सन के कुछ चौकाने वाल तथ्य ;

Michale Jackson
Image Source

47- माइकल जैक्सन के मुताबिक उनके पिता अक्सर उनके प्रति शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

48- केवल उनके साथ ही नहीं बल्कि उनके पिता उनके भाई बहनों के साथ भी उत्पीड़न करते थे, ऐसा उन्होंने के साक्षात्कार के दौरान बताया।

49- माइकल जैक्सन ने कहा कि अभ्यास के दौरान उनके पिता हाथ में बेल्ट लेकर उन्हें लगातार पीटते थे।

50- अपनी सारी गलतियां उन्होंने अपने बेटे माइकल जैक्सन की मौत के बाद मीडिया के सामने कबूल कर लीं।

51- एक साक्षात्कार में, माइकल जैक्सन ने स्वीकार किया कि वह अपने वयस्क जीवन में भी अपने पिता से डरते थे।

यह भी पढ़ें ; रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़े रोचक तथ्य

‘रमाइकल जैक्सन की अनसुनी अजीब बातें ~ Amazing Michael Jackson Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *