महान सुविचार मन को छू लेने वाले 200+ अनमोल सुविचार ~ Anmol Suvichar In Hindi

Suvichar In Hindi

आज हम जानेंगे मन को छू लेने वाले 200+ सुविचारों को ‘Anmol Suvichar In Hindi’ जो हमारे जीवन का मार्गदर्शन करेंगे। महान लोगों द्वारा यह सुविचार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत होंगे।

हर एक अनमोल वचन  ‘Suvichar In Hindi’ आपको सकारात्मक जागृति, मनोबल, आत्मशांति और सत्कर्म की प्रेरणा देगा। इन सुविचारों को ध्यान से पढ़िए और अपने जीवन में उतारने की पूरी कोशिश कीजिये। तो आइयें जानते हैं 101 अनमोल सुविचारों को-

अनमोल सुविचार हिंदी | 200+ Suvichar In Hindi

1- जो मन विशेष रूप से शुद्ध किया हुआ हो वो सबसे उत्तम तीर्थ के सामान हैं। स्वामी शंकराचार्य

2- गृह-कलेश परस्पर प्रेम भावना से ही दूर किया जा सकता है। – अज्ञात

3- ज्ञान, कर्म एवं भक्ति इन तीनों का संगम ही जीवन का तीर्थ राज है। – दीनानाथ दिनेश

4- याद रखो ! जिनका मन वैर या द्वेष की आग में जलता है, उन्हें रात में नींद नहीं आती। – विदुर

5- यह संसार दुख और वेदना के अथाह सागर के सामान है इसमें प्रेम की अत्यधिक आवश्यकता है। – डॉ. रामकुमार वर्मा

6- गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का प्रयास ही आपको सफलता दिलाता है। – अज्ञात

7- कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं। जो साहस के साथ उनका सामना करते हैं, वे विजयी होते हैं। – लोकमान्य तिलक

8- धैर्य कड़वा तो हो सकता है लेकिन उसका फल सदैव मीठा ही होता है। – रुसो

9- जिस प्रकार एक घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है, उसीप्रकार मौन (चुप रहना) तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है। -रवींद्रनाथ टैगोर

10- जो समय का मोल समझता है वो इसे अनमोल बना देता है। – डॉ. उमेश पूरी ज्ञानेश्वर

11- जो धनवान होकर भी कंजूस है, वो इस संसार में सबसे ज्यादा दयनीय व्यक्ति है। – विद्यापति

12- पीड़ा को सह लेना पर दूसरे जीवों को पीड़ा न पहुंचाना, यही तो तपस्या का स्वरूप है। – संत तिरुवल्लुवर

13- इस शरीर को रोगी और दुर्बल रखने के समान दूसरा कोई पाप नहीं है। – लोकमान्य तिलक

14- एकता में बहुत शक्ति है ! लोग चाहे मुट्ठी भर क्यों न हों, यदि संकल्पवान हों, अपने लक्ष्य में दृढ आस्था रखते हों, तो वे इतिहास को भी बदल सकते हैं। – महात्मा गाँधी

15- यदि आप दीर्घायु चाहते हैं तो भोजन आधा करें, जल दोगुना पियें, व्यायाम तीन गुना करें और हंसना चार गुना करें। – अज्ञात

16- अन्‍याय और अत्‍याचार करने वाला, उतना दोषी नहीं माना जा सकता, जितना कि उसे सहन करने वाला। – बाल गंगाधर तिलक

17- मात्र शाब्दिक ज्ञान बिना अनुभव अंधा है। – स्वामी विवेकानंद

18-यदि आप इसलिए रो रहे हैं क्योंकि सूरज आपके जीवन से बाहर चला गया है तो याद रखें आपके आंसू तारों को भी देखने के लिए रोकेंगे। – अज्ञात

19- जहाँ चक्रवर्ती सम्राट की तलवार भी कुंठित हो जाती है, वहाँ महापुरुष का एक मधुर वचन ही काम कर देता है। – हरिऔध

20- जो अप्राप्‍त वस्‍तु के लिए चिंता नहीं करता और प्राप्‍त वस्‍तु के लिए सम रहता है, वह संतुष्‍ट कहा जा सकता है। – महोपनिषद

21- जिस मनुष्‍य में आत्‍‍मविश्‍वास नहीं है, वह शक्तिमान होकर भी कायर है और पंडित होकर भी मूर्ख है। – रामप्रताप

22- सौभाग्य हमेशा परिश्रम के साथ दिखाई देता है। – गोल्ड स्मिथ

23- जो अपने जीवन का नियंत्रण अपने हाथ में नहीं रखता, तो उसके जीवन का नियंत्रण समय अपने हांथों में ले लेता है। – किरण बेदी

24- महान व्यक्ति कभी अभिमानी नहीं होता और अभिमानी व्यक्ति कभी महान नहीं होता। – अज्ञात

25- उठो जागो और लक्ष्य तक मत रुको। – स्वामी विवेकानंद

26- परोपकारी अपने कष्‍ट को नहीं देखता, क्‍योंकि वह परकष्‍ट जनित करूणा से ओत-प्रोत होता है। – संत तुकाराम

27- भोजन तथा वस्त्र का दान देने से श्रेष्ठ है ज्ञान का दान और इससे भी श्रेष्ठ आध्यात्मिक ज्ञान। – स्वामी विवेकानंद

28- माफ़ करना किसी कमज़ोर का काम नहीं, यह तो कोई सामर्थ्यवान व्यक्ति ही कर सकता है। – महात्मा गाँधी

29- अपार धनशाली कुबेर भी यदि आय से अधिक व्यय करे तो निर्धन हो जाता है। – चाणक्य

30- मेहनत करने से दरिद्रता दूर हो जाती है, धर्म करने से पाप दूर हो जाता है और मौन रहने से कलह दूर हो जाता है। – चाणक्य

31- सबसे बड़ा दान तो अभयदान है, जो सत्य, अहिंसा का पालन करने से दिया जा सकता है | – वेदव्यास

32- कर्म की उत्पत्ति विचार में है, अतः विचार ही महत्वपूर्ण हैं।- साई बाबा

33- अच्छे शब्दों के प्रयोग से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है। – भगवान बुद्ध

34- अपने हर छोटे काम में भी अपना दिल, दिमाग और आत्मा लगा दो। यही सफलता का रहस्य है। – स्वामी शिवानन्द

35- क्रोध को पाले रखना ऐसा है जैसे किसी गर्म कोयले को किसी पर फेकने के नियत से पकडे रहना। क्रोध करने से आप ही जलेंगे। – गौतम बुद्ध

36- पुस्तकें वो साधन हैं जिसके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं। – सर्वपल्ली राधाकृष्णन

37- पृथ्वी पर तीन रत्न हैं – जल, अन्न और सुभाषित लेकिन अज्ञानी पत्थर के टुकड़े को ही रत्न कहते हैं – कवि कालिदास

38- अपने प्रयोजन मे दृढ़ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है। – महात्मा गाँधी

39- तितली महीने नहीं क्षण गिनती है, और उसके पास पर्याप्त समय होता है। – रबिन्द्रनाथ टैगोर

40- बीते कल से सीखिए,आज के लिए जियें और आने वाले कल के लिए उम्मीद रखिये। महत्वपूर्ण चीज है, कभीं भी प्रश्न पूछना मत छोड़िये। – अल्बर्ट आइंस्टीन

41- अपनी इच्छा को अपने वश में रखना चाहिए, दूसरों के मुट्ठी में नहीं। अज्ञात

42 – मैं कल मुस्कुरा रहा था, मैं आज भी मुस्कुरा रहा हूँ और मैं कल भी मुस्कुराऊंगा, क्योंकि किसी चीज़ के रोने के लिए यह ज़िन्दगी बहुत छोटी है। -संतोष कलवार

43 – जीवन का आनंद लें, अपने आप को आप को हल्का महसूर करें, खुश रहें और चीज़ो के बारे में इतना न सोचें। – केनेथ ब्रांनाध

44 – इस संसार जो भी होता है वह केवल उम्मीद के कारण ही होता है। – मार्टिन लूथर

45 – ईश्वर ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और छमता दी हैं। – अज्ञात

46 – अहंकार मनुष्य का बहुत बड़ा दुश्मन है। वह सोने के हार को भी मिट्टी का बना देता है।- महर्षि वाल्मीकि

47 – प्रत्येक अनुभव से शक्ति, साहस और आत्मविश्वास मिलता है, जिससे आपके चेहरे पर डर का आना बंद हो जाता है। -एलेनोर रोसवैल्ट

48 – निषेध से आकर्षण बढ़ता है। जिस चीज का इंकार किया जाए,उसमे एक तरह का रस पैदाहोना शुरू हो जाता है। -ओशो

49 – जैसे जैसे आपका विश्वास मजबूत होता जाता है, आपका संदेह खत्म होता जाता है। – गौर गोपाल दास

50 – सफल होने के लिए, सफलता की आपकी इच्छा असफलता के डर से अधिक होनी चाहिए। – अज्ञात

महापुरुषों द्वारा सुविचार – Anmol Vachan Suvichar

– Swami Vivekanand Ke Suvichar In Hindi

51 – समय का पाबंद होना, लोगों पर आपके विश्वास को बढ़ाता है।

52 – मैंने भगवान से शक्ति मांगी उसने मुझे मुश्किल हालात में डाल दिया।

53 – सच्चाई के लिए कुछ भी छोड़ देना चाहिए, पर किसी के लिए भी सच्चाई नहीं छोड़ना चाहिए।

54 – संभव की सीमा को जानने का सबसे उत्तम तरीका है असंभव की सीमा से आगे निकल जाओ।

55- बार बार परमेश्वर का नाम लेने से कोई धार्मिक नहीं हो जाता। जो व्यक्ति सत्यकर्म करता है वही धार्मिक है।

Read More … – Swami Vivekananda Quotes


– Rabindranath Tagore Ke Suvichar In Hindi

56 – आप किनारे खड़े होकर पानी को देखते रहने से समुद्र पार नहीं कर सकते। 

57 – यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाज़े बंद कर देंगे तो सत्य बाहर रह जायेगा। 

58 – जब में अपने आप पर हँसता हूँ तो जो मेरे अंदर बोझ है वो कम हो जाता है। 

59 – यह केवल सुबह नहीं है और न हीं  इसे कल के नाम के साथ खारिज करो। इसे एक नवजात शिशु की तरह देखो जिसका अभी कोई नाम नहीं है।

60- आप फूलों को एकत्रित करने के लिए रुको मत। बढ़ते चलो, आगे बढ़ते चलो, तुम्हारी राह में निरंतर फूल खिलते रहेंगे।

Read More … – Rabindranath Tagore Quotes In Hindi


– Ramkrishna Paramhans Ke Suvichar In Hindi

61 – आप बिना गोता लगाये मणि प्राप्त नहीं कर सकते। भक्ति में डुबकी लगाकर और गहराई में जाकर ही ईश्वर को प्राप्त  किया जा सकता है।

62 – रीर, वास्तव में, केवल एक क्षणिक अस्तित्व है। अब शरीर मौजूद है, और अब यह नहीं है। एकमात्र भगवान ही असली हैं।

63 – सत्य के द्वारा ही ईश्वर को महसूस किया जा सकता है।

64 – परमात्मा सभी इंसानों में मौजूद है, परन्तु सभी इंसानों में परमात्मा  का भाव हो यह  जरुरी नही है इसलिए हर इन्सान अपने दुखो से पीड़ित है।

65- कर्म करो ! परन्तु कर्म में भक्ति का होना अनिवार्य है। बिना भक्ति किया कर्म सार्थक नहीं हो सकता।

Read More … – Ramkrishna Paramhans Quotes In Hindi

– Mahatma Buddha Ke Anmol Suvichar

66 – आप कितना भी शांति को तलाशते रहें पर वो आपके अंदर ही है। 

67 – यदि आप क्रोध करेंगे तो शायद इसके लिए आपको दंड नहीं मिले, पर क्रोध ही आपका सबसे बड़ा दंड है.

68- सूरज, चांद और सत्य यह तीन चीजें जो ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती.

69- एक क्षण एक दिन बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है और एक जीवन पूरे विश्व को बदल सकता है। 

70- अगर आप में दया भाव नहीं है तो आपका जीवन अधूरा है।

Read More … – Mahatma Buddha Quotes In Hindi

– Gaur Gopal Prabhu Ke Suvichar In Hindi

71- जब तक मनुष्य दूसरे की समृद्धि देखकर जलता रहेगा, वो कभी भी सुख और शांति का अनुभव नहीं कर सकता। 

72- ज्ञान के बिना जीवन की दिशा नहीं बदल सकती। 

73- सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन में सफलता की कुंजी है। 

74- ख़ुशी वास्तव में एक आध्यात्मिक प्रकृति का एक उत्पादन है। 

75- जब हम एक ही जोक पर दोबारा नहीं हंसते, तो एक ही समस्या पर बार बार क्यों रोते हैं। 

Read More … – Gaur Gopal Prabhu Quotes In Hindi

– Acharya Chanakya Ke Suvichar In Hindi

76- ज्ञान एक ऐसी दौलत है जिसको कोई चुरा नहीं सकता।

77- मूर्खो की तारीफ सुनने से अच्छा है कि बुद्धिमान व्यक्ति की फटकार सुनो।

78- बुद्धिमान व्यक्ति का कोई भी शत्रु नहीं होता।

79- प्यार और लगाव दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं। लगाव ही प्यार को ख़त्म कर देता है।

80- आलसी आदमी का न तो कोई वर्तमान होता है और न ही भविष्य।

Read More … – Acharya Chanakya Quotes In Hindi

– Osho Ke Suvichar In Hindi

81- प्यार तभी प्रामाणिक होता है जब वह स्वतंत्रता देता है।

82- अपने भीतर आप  जो बुनियादी ढाँचा ढो रहे हैं, वह यह है कि आप हमेशा किसी न किसी से प्यार करते हैं।

83- मैंने कभी नियम नहीं बनाये क्योंकि नियम कारावास हैं, भविष्य के लिए बाधक हैं।

84- किसी व्यक्ति से आप प्यार करो पर उसे पूरी स्वतंत्रता दो, और शुरुआत से यह भी स्पष्ट कर दें कि आप अपनी स्वतंत्रता नहीं बेच रहे हैं।

85- जो बीत गया उसे सोच सोच कर चिंतित न हों। जिन पाठों को आप पढ़ चुके हैं, उन्हें बंद करते जाएँ। उन्हें वापस न पढ़ें।

Read More … – Osho Quotes In Hindi

– Sri Sri Ravi Shankar Ke Suvichar In Hindi

86-  प्रेम कोई भावना नहीं हैं। प्रेम तुम्हारा अस्तित्व हैं।

87- विश्वास आपके मस्तिष्क से आता है। भक्ति आपके हृदय से आती है। ध्यान के द्वारा आप इनको जोड़ सकते हैं।

88- यदि आपको कुछ कहना है तो आपको बोलना होगा। यदि आपको बहुत कुछ कहना हैं तो मोन रहना होगा। आप समझदारी चाहते हैं; यह मोन से आती है।

89- जब तुम अपने जीवन को पूजा मानने लगते हो तो प्रकृति तुम्हारी सभी इच्छाओं को पूरा करने लगती है।

90- हर दिन एक वास्तविक मुस्कान का स्वागत करें।

Read More … – Sri Sri Ravi Shankar Quotes In Hindi

– Guru Nanak Dev Ke Suvichar In Hindi

91- सभी मनुष्य एक ही हैं न कोई हिन्दू और न मुस्लमान।  सभी समान हैं।

92- श्वर की सीमायें और हदें सम्पूर्ण मानव जाती की सोच से परे हैं।

93- भगवान के दरबार में सभी कर्मों का लेखा-जोखा होता है।

94-  ईश्वर की प्राप्ति गुरु  द्वार संभव है, इसलिए गुरु का सम्मान और वंदन करो।

95- ईश्वर वह है जिसकी चमक से सब कुछ रोशन है।

Read More … – Guru Nanak Dev Quotes In Hindi

– Kalidas Ke Suvichar In Hindi

96- मन को विचलित करने वाली कितनी भी परिस्थितियाँ क्यों न हों पर एक धैर्यवान पुरुष कभी भी विचलित नहीं होता।

97- जल आग की गर्मी से गर्म हो जाता है पर वास्तव में उसका स्वाभाव तो  ठंडा ही होता है।

98- सज्जन पुरुष बिना कहे ही दूसरों का भला कर देते हैं जिस प्रकार सूर्य घर घर जाकर प्रकाश देता है।

99- वृक्ष के समान बनों जो कड़ी गर्मी झेलने के बाद भी सभी को छाया देता है।

100- विश्व महापुरुष को खोजता है न की महापुरुष विश्व को।

Read More … – Kalidas Quotes In Hindi

– Sai Baba Ke Suvichar In Hindi

101- केवल मौन की गहराई में ही परमेश्वर की आवाज़ सुनी जा सकती है।

102- आप एक व्यक्ति नहीं है , बल्कि आप तीन हैं ; पहला जो आप सोचते हैं कि आप हैं, दूसरा जो दूसरे सोचते हैं और तीसरा जो वास्तव में आप हैं।

103- सच्ची सुंदरता सच्ची शिक्षा में निहित है।

104- मैं हर चीज में और उससे आगे हूं। मैं सारी जगह भर देता हूं।

105- कुछ लोग कहते हैं की ज्ञान ही शक्ति है, परन्तु यह च्चाई नहीं है। चरित्र ही शक्ति है।

Read More … – Sai Baba Quotes In Hindi

– Tarun Sagar Ji Ke Suvichar In Hindi

106- अगर कोई हँसता हुआ जानवर दिख जाये तो समझ लेना वो इंसांन होने वाला है और कोई इंसान हंसी की बात पर भी न हँसे तो समझ लेना वह वो बनने वाला है।

107- मनुष्य भाषा, मजहब, जाति, धर्म, क्षेत्र के नाम पर मनुष्य को बांटता आ रहा है। मनुष्य को मनुष्य से बांटता आ रहा है।

108- चार बातों को कचरे के डिब्बे में डाल दो – (1) लोग क्या कहेंगे। (2) मुझसे नहीं होगा। (3) मेरा तो भाग्य ही ख़राब है और (4 ) अभी मेरा मूड नहीं है।

109- जिस पर माया का जादू चल गया वो संसारी हो गया और जिस पर प्रभु का जादू चल गया वो संत हो गया।

110- माँ बच्चे के पेट पर देखती है की पेट भरा है या नहीं और पत्नी हमेशा पति की जेब देखती है।

Read More … – Tarun Sagar Ji Quotes In Hindi

– Amma Mata Ji Ke Suvichar In Hindi

111- आभार प्रकट करना विनम्रता है, खुला और प्रार्थनापूर्ण रवैया आपको भगवान की कृपा प्राप्त करने में मदद करता है।

112- गुरु की कृपा का प्रकाश हमें अपने मार्ग की बाधाओं को देखने और हटाने में मदद करता है।

113- एक सच्चा आध्यात्मिक व्यक्ति सच्चाई के लिए जीता है, और प्यार के लिए साँस लेता है।

114- अपनी बुरी आदतों को धीरे-धीरे अच्छे विचारों और कार्यों के साथ बदलने की कोशिश करें।

115- त्याग का जीवन सत्संग का सबसे बड़ा रूप है – दूसरे इसे देख सकते हैं और इसका अनुकरण कर सकते हैं।

Read More … – Amma Mata Ji Quotes In Hindi

– Mahatria Ra Ke Suvichar In Hindi

 
116- जीवन में खुश रहने का फैसला करो। खुश रहने को अपने जीने का तरीका बनाओ।
 
117- केवल जब आपके पास कल के लिए एक दृष्टि होगी, तो आप अपने आज के काम में शक्ति और उद्देश्य पाएंगे।
 
118- किसी भी संबंध की मूल बातें हैं पूर्ण ईमानदारी, स्वतंत्रता और समझ।
 
119- आप जितने बेहतर होंगे, आप उतने ही प्रभावी होंगे। इसलिए, केवल एक अनुयायी न बनें बल्कि एक नेता बनने के बारे में खोजें।
 
120- सफलता या विफलता क्षमता के बारे में नहीं है, बल्कि यह दिलचस्पी का विषय है।
 

Read More … – Mahatria Ra Ji Quotes In Hindi

– Dalai Lama Ke Suvichar In Hindi

125- मुझे लगता है कि तकनीक ने वास्तव में मानवीय क्षमता को बढ़ाया है। लेकिन प्रौद्योगिकी करुणा पैदा नहीं कर सकती। 

126- मानव दुनिया में किसी भी समस्या को हल करने का सबसे अच्छा तरीका सभी पक्षों के लिए बैठकर बात करना है।

127- मेरा धर्म बहुत सरल है। मेरा धर्म दया है।

128- हर दिन कुछ समय अकेले में बिताएं।

129- याद रखें कि सबसे अच्छा रिश्ता वह है जिसमें एक-दूसरे के लिए आपका प्यार एक-दूसरे के लिए आपकी जरूरत से ज्यादा हो।

130- सिर्फ अपने दोस्तों के लिए ही नहीं बल्कि सभी के प्रति दयावान बनें।

Read More … – Dalai Lama Quotes In Hindi

– Abdul Kalam Ke Suvichar In Hindi

131- शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।

132- महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

133- हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

134- इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।

135-  अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

Read More … – Abdul Kalam Quotes In Hindi

– Mahatma Gandhi Ke Suvichar In Hindi

136- आप अपनी विनम्रता द्वारा पूरी दुनिया को हिला सकते हैं।

137- किसी देश का विकास और महानता का अनुमान वहां के पशुओं के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।

138- एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती है।

139- गुस्सा और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।

140- मैंने सेवा और त्याग की भावना के जीवित अवतार के रूप में स्त्री की पूजा की है।

Read More … – Mahatma Gandhi Quotes In Hindi

– Lal Bahadur Shastri  Ke Suvichar In Hindi

141- आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और यह सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें अपने सबसे बड़े दुश्मनों – गरीबी, बेरोजगारी से लड़ना चाहिए। 

142- हम शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास करते हैं, न केवल अपने स्वम के लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए। 

143- जो लोग शासन करते हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि लोग प्रशासन के प्रति कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। अंततः, लोग अंतिम मध्यस्थ हैं। 

144- सच्चा लोकतंत्र या जनता का स्वराज कभी भी असत्य और हिंसक माध्यम से नहीं आ सकता है। 

145- कानून के शासन का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना को बनाए रखा जा सके और इसे और मजबूत बनाया जा सके। 

Read More … – Lal Bahadur Shastri Quotes In Hindi

– Shaheed Bhagat Singh Ke Hindi Suvichar

146- इंसानों को तो मारा जा सकता है, पर उनके विचारों को नहीं।

147- स्वतंत्रता हर इंसान का कभी न ख़त्म होने वाला जन्म सिद्ध अधिकार है।

148- क्रांति में अनिवार्य रूप से संघर्ष शामिल नहीं था। यह बम और पिस्तौल का मत नहीं था।

149- मेरे सीने में जो जख्म है वो जख्म नहीं फूलो के गुच्छे है, हमें तो पागल ही रहने दो हम पागल ही अच्छे है।

150- मेरा एक ही धर्म है, और वो है देश की सेवा करना।

Read More … – Shaheed Bhagat Singh Quotes In Hindi

– Pt. Deendayal Upadhyaya Ke Suvichar In Hindi

151- मौकापरस्ती ने राजनीति में लोगों के विश्वास को हिला दिया है।

152-  एक व्यक्ति को शिक्षित करना एक निवेश है क्योंकि आगे चलकर शिक्षित व्यक्ति समाज की सेवा करेगा।

153- मानवीय ज्ञान आम संपत्ति है।

154-  शक्ति हमारे असंयत व्यवहार में नहीं बल्कि संयत कार्रवाई में निहित है।

155- हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता हैं, केवल भारत ही नहीं। माता शब्द हटा दीजिये तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जायेगा।

Read More … – Pt. Deendayal Upadhyaya Quotes In Hindi

– Kailash Satyarthi Ke Suvichar In Hindi

156- बचपन का मतलब है सादगी। इस दुनिया को बच्चों की नज़र से देखो यह बहुत ही ख़ूबसूरत है।

157- मेरे लिए, शांति हर बच्चे का एक बुनियादी मानव अधिकार है, यह अपरिहार्य है और परमात्मा है।

158- आर्थिक विकास और मानव विकास साथ-साथ होना चाहिए। मानवीय मूल्यों की वकालत करने की सख्त ज़रूरत है।

159-  मैं सकारात्मक हूँ कि मैं अपने जीवनकाल में बाल-श्रम का अंत देख सकता हूँ।

160- अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी महसूस कर रहा है कि शिक्षा वो साधन है जो उन्हें सशक्त बना सकता है।

Read More … -Kailash Satyarthi Quotes In Hindi

– Acharya Vinoba Bhave Ke Suvichar In Hindi

161-  हम पुराने हथियारों के साथ नए युद्ध नहीं लड़ सकते।

162- यदि हम चाहते हैं कि हमारा स्वभाव स्वतंत्र और आनंदमय हो, तो हमें अपनी गतिविधियों को उसी क्रम में लाना चाहिए।

163- :‘गीता पर बात’ मेरे जीवन की कहानी है, और यह मेरा संदेश भी है।

164- यह एक जिज्ञासु घटना है कि भगवान ने गरीब, अमीर और अमीर, गरीब के दिलों को बनाया है।

165- हालांकि कर्म योग और संन्यास नाम अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों के दिल में सच्चाई समान है।

Read More … Acharya Vinoba Bhave Quotes In Hindi

– Subhash Chandra Bose Ke Suvichar In Hindi

166- अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है।

167- जीवन की अनिश्चितता से मैं जरा भी नहीं घबराता।

168- इतिहास गवाह है की कोई भी वास्तविक परिवर्तन चर्चाओं से कभी नहीं हुआ।

169- अच्छे चरित्र निर्माण करना ही छात्रों का मुख्य कर्तव्य होना चाहियें।

170- संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमे आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ ,जो पहले मुझमे नहीं था।

Read More …Subhash Chandra Bose Quotes In Hindi

– Swami Dayanand Saraswati Ke Hindi Suvichar

171- दुनियाँ को अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिये आपके पास सर्वश्रेष्ठ लौटकर आएगा।

172- ये ‘शरीर’ ‘नश्वर’ है, हमें इस शरीर के जरीए सिर्फ एक मौका मिला है, खुद को साबित करने का कि, ‘मनुष्यता’ और ‘आत्मविवेक’ क्या है।

173- मनुष्य की विद्या उसका अस्त्र है, धर्म उसका रथ, सत्य उसका सारथी और उसकी भक्ति ‘रथ के घोड़े’ होते हैं।

174- अहंकार आने पर मनुष्य के भीतर वो स्थितआ जाती है, जब वह अपना आत्मबलऔर और आत्मज्ञानको खो देता है।

175- जब एक इंसान अपने क्रोध पर विजय हांसिल कर लेता है, वासना को नियंत्रित कर लेता है, यश की इच्छा को त्याग देता है, मोह माया से दूर हो जाता है तब उसके अंदर अद्भुत शक्तियाँ उत्तपन होने लगती हैं।

Read More …Swami Dayanand Saraswati Quotes In Hindi

– Guru Ravidas Ji Ke Suvichar In Hindi

176- हमें हमेशा कर्म करते रहना चाहियें और साथ साथ मिलने वाले फल की भी आशा नहीं छोड़नी चाहयें, क्योंकि कर्म हमारा धर्म है और फल हमारा सौभाग्य।

177- जिसके हर्दय मे रात दिन राम समाये रहते है, ऐसा भक्त राम के समान है, उस पर न तो क्रोध का असर होता है और न ही काम  भावना उस पर हावी हो सकती है।

178- रविदास जी कहते हैं कि मात्र जन्म के कारण कोई नीच नहीं बन जाता हैं परन्तु मनुष्य को वास्तव में नीच केवल उसके कर्म बनाते हैं।

179- भगवान उस ह्रदय में निवास करते हैं जिसके मन में किसी के प्रति बैर भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है।

180- यदि आपका मन पवित्र है तो साक्षात् ईश्वर आपके हृदय में निवास करते है।

Read More …Guru Ravidas Ji Quotes In Hindi

– Dr. B R Ambedkar Ke Suvichar  In Hindi

181- ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है।

182- यदि आप मन से स्वतंत्र हैं तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।

183- संविधान केवल वकीलों का दस्‍तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन का एक माध्‍यम है।

184- मन का संवर्धन मानव अस्तित्व का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए।

185- देश के विकास के लिए नौजवानों को आगे आना चाहियें।

Read More …Dr. B R Ambedkar Quotes In Hindi

– Sachin Tendulkar Ke Hindi Suvichar

186- आपकी असली शक्ति सादगी में है न कि बनावटीपन में।

187- कभी-कभी सफलता सही निर्णय लेने के बारे में नहीं होती, यह बस कोई निर्णय लेने के बारे में होती है।

188- लोग आप पर पत्थर फेंके तब आप उन्हें मील के पत्थर में बदल दें।

189- हम सभी को अपना जीवन एक खास वजह से मिला है। अपने अतीत के कैदी बनना छोड़िए। अपने भविष्य के निर्माता बनिए।

190- हम सभी को अपना जीवन एक खास वजह से मिला है। अपने अतीत के कैदी बनना छोड़िए। अपने भविष्य के निर्माता बनिए।

Read More …Sachin Tendulkar Quotes In Hindi

– Jesus Christ Ke Suvichar  In Hindi

191- वह जो तुम्हारे बीच बिना पाप का है, उसे पहले पत्थर फेंकने दो।

192- हर कोई जो स्वयं की प्रशंशा करता है उसे विनम्र किया जाएगा, और हर कोई जो स्वयं को विनम्र करता है उसकी प्रशंसा होगी।

193- अपने दिल को परेशान मत करो। भगवान में विश्वास करो। मुझ पर भी विश्वास करो।

194- मैं आपको एक नया आदेश देता हूं: एक दूसरे से प्यार करो। जैसा कि मैंने तुमसे प्यार किया है, इसलिए तुम्हें एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए।

195- ध्यानपूर्वक देखना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, यहां तक कि दुनिया के अंत तक।
 

Read More …Jesus Christ Quotes In Hindi

– Swami Ramtirth Ke Suvichar  In Hindi

196- जो आज़ादी पाप की गुलामी कर रही हो, उस आजादी को खत्म कर देना चाहिए।

197-  जिस समय दुनिया के सभी लोग तुम्हारी प्रशंसा करेंगे तो वो समय तुम्हारे रोने का होगा।

198- आलस्‍य मृत्‍यु के समान है, और केवल उद्यम ही आपका जीवन है।

199- निष्काम कर्म’ ईश्वर को भी ऋणी बना देता है और ईश्वर उसको सूद सहित वापस करने के लिए बाध्य हो जाता है।

200- इच्छाएं सांप के जहरीले दांत के समान होती हैं।

Read More … Swami Ramtirth Quotes In Hindi

– Mahavir Swami Ke Hindi Suvichar

201- किसी को दुःख मत दो “जीओ और जीने दो”, क्योंकि सभी का जीवन उनके लिए प्रिय होता है।

202- हर एक आत्मा अपने आप में ही सर्वज्ञ (परिपूर्ण) और आनंदित है। आनंद कभी बाहर से नहीं आता।

203- भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है.कोई भी सही दिशा में अपना श्रेष्ठ प्रयास करके देव तत्व को प्राप्त कर सकता है।

204- स्वयं से लड़ो, बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ? लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है खुद पर विजय प्राप्त करना !

205- जो जागरूक नहीं है उसे सभी दिशाओं से डर है और जो सतर्क है उसे कहीं से कोई भी डर नहीं है।

Read More … Mahavir Swami Quotes In Hindi

यह भी पढ़ें –

जिंदगी का सही अर्थ समझाने वाले 101अनमोल विचार हिंदी में

हिंदी मोटिवेशनल कोट्स / प्रेरक अनमोल विचार

महान विचार-101 अनमोल वचन हिंदी में

आध्यात्मिकता पर 101 सर्वश्रेष्ठ सुविचार

‘’मन को छू लेने वाले 200+ सुविचार ~ Anmol Suvichar In Hindi” आपको कैसे लगे। ‘महावीर स्वामी के अनमोल विचारों ने आपको कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *