जानवरों से जुड़े 80+ रोचक एवं मजेदार तथ्य Amazing Animal Facts In Hindi

Amazing Animal Facts Hindi

दोस्तों, यदि आप इस पोस्ट को पढने जा रहें हैं यानि आपका जानवरों के प्रति लगाव है और आप इस दुनिया के भिन्न -भिन्न प्रकार के जीव जंतुओं से जुडी रोचक तथ्यों ‘Amazing Animal Facts In Hindi’ को जानने के इच्छुक हैं।

Contents

जानवरों से जुड़े 80+ रोचक एवं मजेदार तथ्य
Amazing Animal Facts In Hindi

इस पोस्ट में आप जानेंगे जानवरों से जुडी कुछ मज़ेदार और अनोखी बातों को जिन्हें पढ़ने के बाद आपको हैरान कर देने वाली रोचक जानकारियां Animal Facts In Hindi मिलेंगीं। तो आइये जानते हैं जानवरों से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को –

1- पूरी दुनियां में सूअर की जितनी प्रजातियां पाई जाती हैं उनमे से लगभग लगभग आधे सूअर चीन में किसानों द्वारा पाले जाते है।

2- आपने शेर की दहाड़ तो सुनी होगी पर क्या आप जानते हैं, शुतुरमुर्ग शेर से भी तेज आवाज में दहाड़ सकते हैं। ये आवाज नर शुतुरमुर्ग निकालते हैं जो कई बार मादा को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए होता है तो कई बार किसी ख़तरे से अपने समूह को जागरूक करने के लिए।

3- आप जानते होंगे कि गोरिल्ला की कुछ हरकते इंसानों वाली होती हैं पर क्या आप जानते हैं कि गोरिल्ला को इंसानों की तरह सर्दी-खांसी की बीमारी हो सकती है।

4- मधुमक्‍खी एक बार में 20 लाख फूलों का रस पी सकती है और उसके बाद भी मात्र 45 किलो ही शहद बनाती है।

5- हम सभी जानते हैं की चींटी बहुत छोटी होती है इसलिए इनकी संख्या भी ज्यादा होती है पर क्या आप जानते हैं की यदि दुनियाँ के प्रत्येक व्यक्ति को चींटी बराबर बराबर बांटी जाये तो प्रत्येक के हिस्से में लगभक 10 लाख चींटियां आएँगी।

6- क्या आप जानते हैं कि एक हाथी अपनी सूंड में 5 लीटर तक पानी रख सकता है।

7- हाथी की सूंड में 40000 मांसपेशियां होती है लेकिन हड्डी एक भी नहीं होती।

8- कुत्तों की आखें इंसानों की अपेक्षा तेज़ होती हैं। कुत्ते कि आंखे इंसानो कि आँखों से लगभग 5 गुना अधिक तेज होती है। इसके आलावा कुत्ते की श्रवणशक्ति यानी सुनने की क्षमता मनुष्य से 9 गुना अधिक तेज होती है।

9- एक नवजात चाईनीज़ ‘पानी का हिरण’ इतना छोटा होता है कि आप उसे अपनी एक हथेली में रख सकते हैं।

10- क्या आप जानते हैं कि एक मादा कंगारू के तीन प्राइवेट पार्ट होते हैं ! ये उन्हें गर्भवती बनने में काफी मदद करता है।

यह भी पढ़ें – भारत के 3 रहस्यमय गांव के बारे में जानकर चौंक जायेंगे

11- एक अफ्रीकी हाथी के मुंह में केवल चार ही दांत होते हैं।

12- दुनिया का सबसे छोटा डॉगी ‘टॉडी’ है। यह इतना छोटा है की आप आसानी से इसे अपनी हथेली पर बैठा सकते हैं। इसका साइज 7 सेमी और वजन 300 ग्राम है। इसे दुनिया का सबसे छोटा डॉग माना जा रहा है।

13- सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है। नर मच्छर तो मीठे तरल पदार्थ पीता है। एक मादा मच्छर अपने वजन का तीन गुना खून पी सकती है।

14- मगादड़ एकमात्र स्तनधारी जीव है जो उड़ सकता है। चमगादड़ की टांग की हड्डियां इतनी पतली होती हैं कि चमगादड़ की 1,200 प्रजातियों में से केवल 2 ही प्रजातियां (Vampire bat, Burrowing bat) जमीन पर चल सकती हैं।

15- शुतुरमुर्ग, घोड़े से भी तेज दौड़ सकता है।

Animal Facts In Hindi

16- क्या आप जानते हैं एक छोटा सा किट होने के बावजूद भी तितली 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से उड़ सकती है।

17- व्हेल मछली उलटी दिशा में नहीं तैर सकती।

18- समुद्र में गहरा गोता लगाने के लिए मगरमच्छ कभी-कभी भारी पत्थर भी निगल लेता है।

19- आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्लीया लगभग 1,000 तरह की आवाजें निकाल सकती हैं जबकि कुत्ते सिर्फ 10 प्रकार की आवाजे ही निकाल सकते हैं।

20- एक जिराफ अपनी 21 इंच लम्बी जीभ से अपने कान भी साफ़ कर सकता है।

Amazing Facts in Hindi About Animals

21- अधिकांशत मकड़ियों की लगभग सभी जातियां अपने शरीर में कुछ भोजन संरक्षित करके रखती हैं और वह अपने जीवन काल में बिना खाए पिए लगभग 7 से 8 महीने तक जीवित रह सकती है।

22- दरियाई घोडे़ (हिपोपोटोमास) उन बहुत कम जानवरों में से एक है, जो पानी में बच्चों को जन्म देते हैं।

23- ब्लैक विंडो प्रजाति की मकड़ियां संभोग के बाद अक्सर मादा मकड़ी नर मकड़ी को खा जाती है।

24- अगर बिच्छू पर शराब गिरा दी जाये तो वो मचलने लगता है और डंक मार मार कर खुद को ही मार देता है।

25- यदि कोई दुश्मन छिपकली की पूंछ पकड़ ले तो वो अपनी पूँछ अलग कर भाग जाती है।

26- आप जानकर चकित होंगे कि तितलियाँ किसी भी चीज का स्वाद उस पर खड़ी होकर लेती है क्योंकि इनके स्वाद चखने वाले सेंसर पैरों में पाए जाते है।

27- तितली में सुनने की क्षमता नहीं होती लेकिन यह वाइब्रेशन को महसूस कर सकती है।

28- एक किंग कोबरा सांप में लगभग 500 मिलीग्राम जहर होता है, इसके काटने से एक हांथी की भी मौत हो सकती है।

29- ब्लू व्हेल का हृदय एक मिनट में मात्र 9 बार ही धड़कता है।

30- भालू के 42 दांत होते है।

यह भी पढ़ें – विज्ञान से जुड़े दिलचस्प तथ्य | Interesting Science Facts In Hindi

31- मगरमच्छ और कच्छुआ जैसे पानी में रहने जानवरों को भी अगर ज़्यादा देर तक पानी के नीचे रखा गया, तो वो मर सकते हैं।

32- घोड़े खड़े खड़े सो सकते हैं। घोड़े आपस में संवाद करने के लिए चेहरे के भाव का उपयोग करते हैं।

33- घोड़े के बच्चे पैदा होने के कुछ ही घंटों बाद चल और दौड़ सकते हैं।

34- पेंग्विन के शरीर में खारे पानी को स्वच्छ जल में बदल लेने की अद्भुत क्षमता होती है।

35- ज्यादातर घोडा खड़ा ही रहता है। अगर घोड़ा लम्बे समय के लिए बैठे या लेटे तो बैठने की स्थिति में घोड़े के शरीर का पूरा वजन उसकी गर्दन और पेट के बीच के हिस्से पर पड़ने लगता है जिससे घोड़े के श्वसन तंत्र पर दबाव पड़ता है।

Animal Facts In Hindi

36- चीटियां कभी नहीं सोती और उनके फेफड़े भी नहीं होते।

37- क्या आप यकीन कर सकते हैं कि ध्रुवीय भालू जमीन पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे (25 मील प्रति घंटे) और पानी में 10 किलोमीटर (6 मील प्रति घंटे) की रफ़्तार से दौड़ सकते है। और तो और ध्रुवीय भालू अपने शिकार की गंध एक मील दूर (1.6 किमी) से ही पहचान लेते है।

38- चूहा बिना पानी के ऊंट से भी ज्यादा समय तक रह सकता है।

39- शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गेंडे और हाथी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।

40- उल्लू केवल नीला रंग ही देख पाता है और उसकी आखें उसके दिमाग जितनी बड़ी होती है और यह कभी हिलती भी नहीं है, यानि यह फिक्स रहती हैं।

Facts about Animals in Hindi

41- टेरेंट्यूला मकड़ी, दो साल से ज्यादा खाने के बिना जीवित रह सकती है।

42- सांप मांसाहारी होते हैं, जिसका अर्थ है कि वे केवल जानवरों को खाते हैं, अक्सर सांप भोजन के लिए कीड़े, पक्षी, मेंढक और अन्य छोटे स्तनधारी जीवो का शिकार करते है।

43-क्या आप जानते हैं, सांड कलर ब्लाइंड होते है। इन्हें खेल के दौरान दिखाया जाने वाला लाल रंग का कपड़ा भी नही दिखता।

44- हाथी के लिंग का वजन 60 किलो तक हो सकता है, और यह अपने लिंग को जरूरत पड़ने पर पैर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है।

45- नीली व्हेल मछली दुनिया की सबसे बड़ी मछली होती है। इसकी जीभ का वजन एक हांथी जितना होता है।

46- झींगा मछली का खून पानी जैसा होता है लेकिन जब उसका खून बाहर निकलता है तो ऑक्सीजन के साथ मिलकर नीले रंग का हो जाता है।

47- ऊँट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं ऊँट एक बार में 100 से 150 लीटर तक पानी पी सकता है। वो सर्दियों में 2 महीनो तक बिना पानी के रह सकते हैं।

48- दुनिया भर में, अधिक लोग किसी अन्य जानवर की तुलना में बकरियों का दूध पीते हैं।

49- गाय के दूध की तुलना में बकरी का दूध कैल्शियम, विटामिन ए और नियासिन में अधिक होता है।

50- जिराफ, घोड़ो से भी तेज भाग सकते हैं और ऊट से ज्यादा दिनों तक पानी के बिना रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें – मजेदार एवं रोचक तथ्य | Amazing, Fun and Interesting Facts

51- टिड्डे का खून सफेद रंग का होता है।

52- बकरी की आँखे 360 डिग्री एंगल तक देख सकती हैं।

53- दुनिया में अनुमानित 400 मिलियन कुत्ते हैं, जिसमे से सबसे ज्यादा कुत्तों की आबादी अमेरिका में है। फ्रांस का दूसरा स्थान है।

54- सांडे का तेल, सांडा नाम के जीव के अंदर से निकाला जाता है। ये छिपकली जैसा होता है।

55- बिच्छू 6 दिन तक सांस रोक सकते है।

56- साप लगातार 3 साल तक सो सकते है।

57- एक रिसर्च से पता चला है कि मछरों को O group वाला खून ज्यादा पसंद है।

58- ऊंटनी के दूध का दही नहीं जमाया जा सकता।

59- कंगारू की पूंछ को अगर हम उठा लेते हैं, तो वो कूद नहीं सकता।

60- सामान्यता एक मगरमछ 100 साल तक जिन्दा रहता है। इनका पाचन तंत्र इतना मजबूत होता है कि हड्डियों तक को ये पचा लेते हैं।

Interesting Animals Facts In Hindi

61- डॉल्फिन 10-15 मिनट तक पानी के अंदर रह सकती है लेकिन वह पानी के अंदर सांस नहीं ले सकती। उसे सांस लेने के लिए पानी की सतह पर आना पड़ता है।

62- डॉल्फिन को अकेले रहना पसंद नहीं है यह सामान्यत: समूह में रहना पसंद करती है। इनके एक समूह में 10 से 12 सदस्य होते हैं।

63- एक तितली के 12,000 आँखें होती है।

64- नर समुंद्री घोड़ा प्रेग्नेंट हो सकता है और बच्चे को जन्म भी दे सकता है।

65- खारे पानी के मगरमच्छ को ‘साल्टी’ कहते हैं। यह मगरमच्छों का राजा माना जाता है। यह पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा सरीसृप है। यह 20 फुट से ज्यादा लंबा होता है। यह बहुत फुर्तीला होता है।

66- सामान्यतः एक हाथी का दांत करीब 18 किलो का होता है।

67- कुत्ते और बिल्लियां भी इंसान की तरह ही राइट एंड लेफ्ट हैंडेड होती हैं।

68- क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया के सबसे नुकसानदेह कीड़े रेगिस्तान टिड्डे होते हैं। उनका बड़ा झुन्ड एक ही दिन में 20,000 टन अनाज और पौधे सफाचट कर सकता है।

69- एक शेर की दहाड़ इतनी तेज़ होती है इसे पांच मील दूर तक सुना जा सकता है।

Amazing Animal Facts In Hindi

70- जेलीफिश का 98% शरीर पानी का बना होता है इसलिये यह धूप में भाप बनने लग जाती है।

71- मेंढक सब कुछ भी निकलता है तो अपनी आंखें बंद कर लेता है।

72- मच्छरों के 47 दांत होते हैं।

73- जन्म के समय, एक बेबी पांडा एक चूहे से छोटा होता है।

74- अपने कूबड़ के बावजूद, ऊंटों की रीढ़ सीधी होती है।

75- मेंढक सब कुछ भी निकलता है तो अपनी आंखें बंद कर लेता है।

76- गाय सीढ़ी (ऊँची) चढ़ तो सकती है पर उत्तर नहीं पाती।

77- ऊंट की तीन पलकें होती हैं।

78- घोंघा अपने पैर से सांस लेता है।

79- चींटी की सूंघने की क्षमता कुत्ते से भी ज्यादा तेज होती है।

80- अगर आप एक सुनहरी मछली को अंधेरे कमरे में रखते हैं, तो वह अंततः सफेद हो जाएगी।

81- सूअर ज्यादा धूप से झुलस जाते हैं।

82- सीप एक लिंग से दूसरे लिंग में बदल सकते हैं और फिर से वापस आ सकते हैं।

83- ऊदबिलाव कभी भालुओं के आकार के होते थे।

84- कबूतर के पंखों का वजन उनकी हड्डियों से ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें –

‘जानवरों से जुड़े 80+ रोचक एवं मजेदार तथ्य Amazing Animal Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

5 Replies to “जानवरों से जुड़े 80+ रोचक एवं मजेदार तथ्य Amazing Animal Facts In Hindi

  1. आपके दुबारा दी गयी जानकारी से हमे पता चल जानवरों के facts के बारे में आपका बहुत धन्बाद

  2. Bhot bhot dhanyawad
    Kya aapke btaye gye information ko
    Apne video me use kr skte hai
    Please reply 😊

  3. Hi sir.
    it’s a very useful article for me. I also create a website on facts.
    I learned many things from your website and i am very inspired from you and your blogging.
    I hope you create more and more post like this in future.
    and please see my website and reply if you like it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *