मन और विचारों को नियंत्रित करने के 3 स्टेप्स | How to Control Mind & Thoughts ? 3 Control Mind Tips

How to Control Mind & Thoughts ?

Control Your Mind in 3 Steps – 3 Mind Control Tips- मन विचारों का जन्मदाता होता है। हमारे मन में जहाँ सकारात्मक विचार उत्त्पन होते हैं जो सकारात्मक कार्यवाही के लिए आवश्यक हैं वहीँ नकारात्मक विचार हमारे जीवन में बुरे प्रभाव छोड़ते हैं। अवांछित विचार बहुत निराशा और संकट का कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको अपने मन में चल रहे विचारों को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। अपने मन को नियंत्रण करने से आप अपनी भावनाओं को भी नियंत्रित कर पाते हैं।

आप अपने Mind को Control कर अपनी Mind Creativity को बढ़ा सकते हैं। अपने Thoughts को Control कर आप अपनी मानसिकता को बदलने के लिए काम कर सकते हैं। मन को नियंत्रण करने के तरीके सीखने में कुछ समय और प्रयास लग सकते हैं, लेकिन नीचे दी गई 3 Mind Control Tips इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

Contents

मन और विचारों को नियंत्रित करने के 3 स्टेप्स – How to Control Mind & Thoughts ? Control Mind Tips

आइये जानते हैं अपने मन में चल रहे विचारों और भावनाओ को नियंत्रित करने के कुछ प्रभावशाली तरीकों को –

अपने मन में चल रहे विचारों और भावनाओं को पहचाने

आप अपने मन को तभी नियन्त्रिक कर सकते हैं जब आप अपने विचारों को नियंत्रित कर सकें, इसके लिए आपके दिमाग में क्या चल रहा है यह जानना जरूरी हैं। जब भी हमारे दिमाग में मन को विचलित करने वाले विचार, हमें हतोत्साहित करने वाले विचार या भावनाएं उत्त्पन होती हैं तब हमें अपना जीवन चुनौतीपूर्ण लगने लगता है।

यह स्थिति ऐसी होती है जब हमें अपनी समग्र मानसिकता पर नियंत्रण बनाए रखना और भी कठिन हो सकता है। अब आपको अपने माइंड को कण्ट्रोल करने के पहले तरीके यानि अपने मन में चल रहे विचारों पर ध्यान देना है।

आप अपने विचारों को अपने विचारों द्वारा ही काबू में कर सकते हैं। इसके लिए आप आप इसके पहचान करें की आपके विचार कब आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं। जब आप ऐसा महसूस करें तो किसी वक़्त पर इसे पहचानने की कोशिश करें। पहचाने की ऐसी क्या परेशानी है जो आपको अंदर ही अंदर खाये जा रही है।

यह भी पढ़ें ; दिमाग की शक्ति को कैसे बढ़ाएं ? दिमाग को शक्तिशाली बनायें इन तरीकों से – Boost Brain Power

अवांछित विचारों को स्वीकार करें

दर्द से दूर भागना मानव स्वभाव है, इसलिए निश्चित रूप से आप उन विचारों से बचना पसंद करेंगे जो संकट का कारण बनते हैं। लेकिन नकारात्मक विचारों को इगनोर करना उन पर नियंत्रण पाने का तरीका नहीं है। ऐसा करना उन विचारों को और अधिक तकलीफ देने वाला बनता है।

जब आप इस सच को स्वीकार कर लेंगे की समय एक जैसा नहीं रहता। अच्छे के बाद बुरा और बुरे के बाद अच्छा वक्त आना ही तो जीवन है। जब आप इस बात को स्वीकार कर लेगें तो आपका भय विलीन हो जाता है और प्रचुरता प्रकट हो जाती है। जब आप बहुतायत की स्थिति में रहते हैं, तो नकारात्मक विचारों के लिए कोई जगह नहीं होती है।

इसलिए उन विचारों को स्वीकार करें, और उन्हें अंदर आने दें। जब आप उन्हें स्वीकार कर लेंगे तभी आप उन विचारों पर काबू कर पाएंगे और अपने अवांछित नकारात्मक विचारों को दूर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें ; नकारात्मक विचारों से छुटकारा कैसे पायें ? How To Get Rid Of Negative Thoughts

अवांछित विचारों और भावनाओं को दूर जाता हुआ महसूस करें

अपने नकारात्मक विचार और इमोशन्स को पहचानने के बाद आप उन्हें जाता हुआ महसूस करें- इसके लिए आपको अपनी सोच को सकारात्मक बनाना होगा। सकारात्मक सोच का यह मतलब नहीं की आप अपनी समस्याओं को अनदेखा करें या यह दिखावा करें कि आपका जीवन परिपूर्ण है। इसका मतलब है कि बुरे पर अच्छाई देखना और हर दिन कृतज्ञता का अभ्यास करना।

जब आपके दिमाग में सकारात्मकता और अच्छे विचार आने शुरू हो जाते हैं तब आप अपने बुरे विचार और भावनाओं और जाता हुआ महसूस करें। जब आप ऐसा महसूस करेंगे तो समस्या नहीं बल्कि समाधान के बारे में सोचना शुरू कर देंगे। अब आप अपने मन के गुलाम नहीं बल्कि मालिक बन जायेगें।

यह भी पढ़ें ; सकारात्मक मनोवृत्ति के साथ किसी भी चुनौती का सामना | Power of Positive Attitude

दोस्तों उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल “मन और विचारों को नियंत्रित करने के 3 स्टेप्स | How to Control Mind & Thoughts ? 3 Control Mind Tips” आपको पसंद आया होगा। Please Comment के द्वारा बतायें। आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *