भारत के 3 रहस्यमय गांव के बारे में जानकर चौंक जायेंगे | India Mysterious Villages Facts In Hindi

India Mysterious Villages Facts In Hindi

India Mysterious Villages Facts भारत के कुछ ऐसे गावं जिनके रहस्य के बारे में जानकर आप चौंक जायेंगे। दोस्तों, यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। खासकर भारत जहाँ आज भी ऐसे चौंका देने वाले रहस्य मौजूद हैं जिन्हें जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। ऐसे ही भारत के कुछ गांव हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे।

Contents

India Mysterious Villages Facts In Hindi

चलिए जानते हैं भारत के उन रहस्य्मय गावों के बारे में रोचक तथ्य जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

1- राजस्थान का ‘कुलधर गांव (Kuldhara Village of Rajasthan) जो एक रात रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया।

राजस्थान के जैसलमेर जिले का एक गांव ‘कुलधरा गांव’ जो एक ही रात में वीरान हो गया। जी हाँ कुलधरा गांव जो पिछले 170 सालों से वीरान पड़ा है। एक रात अचानक से पूरा का पूरा गांव गायब हो गया। यह कैसे हुआ इसका जबाब तो लोग आजतक नहीं समझ पाए। वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर अचरच में हैं। कोई भी इस राज़ को समझ नहीं पा रहा है।

Click to View More Image > Click Here 

Mysterious Villages Facts

इस गांव के गायब होने के पीछे एक सच्ची कहानी बताई जाती है। माना जाता है करीब 200 साल पहले कुलधरा गांव पालीवाल ब्राह्मणों से आबाद हुआ करता था। उस गांव में एक अय्याश दीवान सालम सिंह था, जिसकी गंदी नजर गांव कि एक खूबसूरत लड़की पर थी। दीवान उस लड़की को किसी भी कीमत पर पाना चाहता था। वो दीवान उस लड़की के घर वालों की भी डरा धमकता था की यदि अगले पूर्णमासी तक उसे लड़की नहीं मिली तो वह गांव पर हमला करके लड़की को उठा ले जाएगा।

सभी गांव वाले दीवान के इस घृणित कार्य से गुस्से में थे। अपने आत्मसम्मान के लिए गावं के 84 परिवारों ने उस दीवान की रियासत छोड़ने का फैसला ले लिया। कहा जाता है की सभी गावं वालों ने गांव छोड़ने के निर्णय के लिए एक मंदिर में बैठक बुलाई और फैसला लिया गया की हम अपने गांव की लड़की को किसी भी हालत में उस दीवान के सुपुर्द नहीं करेंगे।

यह 84 गावं के परिवार सुबह इस गावं को तो छोड़ गए पर जाने से पहले इस गांव को श्रापित कर गए की यह गांव कभी नहीं बसेगा। समय बीतते बीतते 82 गावं तो दुबारा बस गए पर दो गांव कुलधरा और खाभा आज तक वीरान पड़े हैं। आज यह दोनों गावं भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में हैं। दिन के समय यह गावं सैलानियों के लिए खोल दिए जाते हैं। कहते हैं की आज भी यहां लोगों की आहात सुनाई देती हैं और ऐसा आभास होता ही की बाज़ार खुला हुआ हैं। सचमुच यह एक रहस्य है जिसे आज तक कोई नहीं सुलझा पाया।

2- हिमाचल प्रदेश में बसा रहस्यमयी गांव ‘मलाणा’

एक ओर तो हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं वहीँ दूसरी और हिमाचल प्रदेश में बसा मलाणा गांव (Malana Village) अपनी रहस्यमयता के कारण चर्चा का विषय बना रहता हैं।

इस गावं की रहस्यमयी बात हैं इसकी भाषा। जी हाँ इस गावं में ऐसे भाषा बोली जाती हैं जो कही और नहीं बोली जाती।

इस भाषा के पीछे का कारण हैं की इस गांव के लोग खुद को यूनानी सम्राट सिकंदर (Alexander) के सैनिकों का वंशज मानते हैं। ये उसी समय की भाषा हैं जिसे वो लोग ‘कनाशी भाषा’ कहते हैं।

ताज्जुब की बात यह हैं की यह भाषा केवल इसी गावं में बोली जाती हैं। इस तरह की भाषा दुनिया के अन्य किसी भी कोने में नहीं बोली जाती हैं।

Mysterious Villages Facts Malana-Villege ka rahasya

Mysterious Villages Facts …..Image Source : Click Here

मलाणा गांव के लोग अपनी इस भाषा को अपनी पवित्र भाषा मानते हैं। इस भाषा को केवल किसी गांव के लोग समझ और बोल सकते हैं। इस गांव के अलावा कोई अन्य बाहार का व्यक्ति इस भाषा को बोल और समझ नहीं सकता। इस गांव के लोगों द्वारा इसे बाहरी लोगों को सिखाना प्रतिबंधित है।

3- उत्तराखंड का ‘स्वाला गांव’ जहाँ इंसान नहीं बल्कि भूत रहते हैं

“उत्तराखंड का शापित गांव ‘स्वाला गांव’ जहाँ आज भी भटकती हैं आत्माएं। लोग इसे भूतों का गांव कहते हैं।” उत्तराखंड के चंपावत जिले में पड़ने वाला गाव ‘स्वाला’ की कहानी जितनी रहस्मय हैं उससे कहीं ज्यादा विचित है। किसी ज़माने में इस गांव में लोगों का शोरगुल सुनाई देता था, लेकिन 63 साल से इस गांव में सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा पसरा रहता है।


Image Source : Click Here

अब यह गांव ‘भूतों का गावं’ कहलाता है। इस गांव में ऐसा खौफ है की लोग भी यहां आने से डरते हैं। कई लोगों ने यहाँ बसने की कोशिश की पर भूत किसी भी इंसान को यहां बसने नहीं देते।

Mysterious Villages Facts

आखिर क्यों है यह गांव भूतों का गांव ?

किसी ज़माने में जहाँ लोगों से रौनक रहती थी वही आज खौफ का सन्नाटा मड़राता हैं। कहते हैं 1952 से पहले यह गांव भी आम गांव जैसा ही हुआ करता था लेकिन उसके बाद मानों किसी की बुरी नज़र इस गांव पर लग गई और पूरा का पूरा गावं वीरान हो गया।

लोगों की माने तो कहा जाता है की साल 1952 में यहां से पीएसी की एक बटालियन गुजरी थी। इसी दौरान बटालियन का एक वाहन खाई में गिर गया। इसमें मौजूद जवान गांव वालों को मदद के लिए पुकारते रहे लेकिन कोई भी गांव वाला मदद के लिए आगे नहीं आया बल्कि उनका सामान भी लूटकर ले जाने लगे। वाहन के अंदर फंसे सिपाही तड़प-तड़प कर मर गए।

लेकिन गांव वालों का यह कृत्य उनके लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा। उस घटना के बाद इस गावं में उन्ही सैनिकों की आत्मा भटकने लगी। लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया सैनिकों की आत्मा यहां किसी भी व्यक्ति को टिकने नहीं देती और धीरे धीरे पूरा गांव खाली हो गया। लोगों ने उन मृतक सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए उस स्थान पर मंदिर भी बनवाया जहाँ उन सैनिकों की गाड़ी गिरी थी लेकिन इससे भी उनकी आत्मा को शांति नहीं मिली। हालाँकि कुछ जानकर लोगों का मानना है की भूत जैसी कोई चीज़ नहीं होती हैं। बस गिरने की घटना सही है लेकिन गांव के खाली होने का कारण कोई भूत न होकर गांव का विकास न होना है। आप इस बारे में क्या कहते हैं कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें –

 दुनिया की अजब गजब रोचक बातें Ajab Gajab Tathya | Amazing Facts In Hindi

चौक जायेंगे आप नागा साधुओं से जुड़े इन अनसुने रोचक तथ्यों को जानकर

इतिहास तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे !

क्या आप जानते है सुंदरवन के इन अनसुने रोचक तथ्यों को |

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *