अपने लक्ष्य को प्राप्त करें 12 तरीके .. How to Goal Achieve ? In Hindi

12 Steps to Goal Achieve

How to Goal Achieve In 12 Steps apne lakshya ko kaise prapt karen हर व्यक्ति सपने देखता है और उन सपनों के आधार पर एक लक्ष्य बनाता है। व्यक्ति अपने लक्ष्य में सफल होना चाहता है और उससे लिए लगातार प्रयास करता है। यदि आपने भी एक लक्ष्य बना लिया है और वो लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण है तो आपकी लगातार कोशिश न सिर्फ आपको अपने लक्ष्य तब पहुँचाती है बल्कि आपको एक बेहतर इंसान बनाती है।

12 Steps to Goal Achieve

यहाँ में 12 तरीके बता रहा हूँ जो आपको अपने Goal को Achieve करने में Helpful होंगे। आइयें जानते हैं – Jeevan Ka Lakshya Kaise Prapt Kaise

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 12 तरीके

 

1- अपने लक्ष्य को पक्का करें –

मैंने ऊपर एक बात लिखी है यदि आपका लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। जब आप किसी लक्ष्य को बनाते हैं और उस पर काम करने लगते हैं और कुछ समय बाद आप उस काम से ऊबने लगते है। उसके बाद आप कोई और लक्ष्य बना लेते हैं, तो सबसे पहले यह पता लगाएं वो कौन से चीज़ है जो आप वास्तव में चाहते हैं?

वह एक चीज जो आपको उत्साहित करती है, उसे प्राप्त करने के लिए आप दिन रात मेहनत करने के लिए तैयार हैं। कहने का मतलब यह है की आप अपने दिल की सुने और लक्ष्य को पक्का करें।

2- अपने लक्ष्य पर विश्वास करना –

जब आप अपने लक्ष्य को पक्का कर लेते हैं तो आपको पूर्ण विश्वास चाहियें कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यानि आपको किसी प्रकार का संदेह नहीं होना चाहियें। जब आप अपने लक्ष्य या अपने आप पर संदेह करते हो तो आप अपने मार्ग से भटकने लगते हो।

भले कितनी भी कठिनाई या चुनौतियां आये यदि आपको आपने आप पर अपने काम कर विश्वास है तो आप इसे होने की सभी संभावनाओं को देखना शुरू कर देंगे, आपके पास अपने सपनों का पीछा करने के लिए अधिक साहस और ऊर्जा होगी।

3- लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक योजना बनाओ –

आपने सुना होगा तैयारी जीत की। यानि लक्ष्य की सफलता के लिया योजना बनान बहुत जरूरी है, क्योंकि जो योजनाबद्ध नहीं होता है वह पूरा नहीं होता है।

अपने लक्ष्य को पाने के लिए योजना बनाना आपकी सफलता के लिए आवश्यक है। इसके बिना, आपको कैसे पता चलेगा कि क्या काम करना है ? आपके पास सीमित संसाधन (जैसे समय और ऊर्जा) हैं और आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप उन्हें सही उपयोग में कैसे लाएं।

एक योजना बनाओ लेकिन आपको अपनी योजना को एक से अधिक बार समायोजित करने की आवश्यकता हो सकती है, इसीलिए इसे लचीला बनाओं यानि समय के अनुसार उसमे परिवर्तन करना संभव हो। योजना बनाना आपकी सफलता का एक हिस्सा है।

4- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लक्ष्य को भागों में बांट लें –

कहने के मतलब हैं कि पहले अपने लिए छोटे लक्ष्य निर्धारित करें, ताकि आप अपनी छोटी सफलताओं को देख सकें और आनंद ले सकें। आपका लक्ष्य जितना बड़ा होगा उसमे समय भी ज्यादा लगेगा और कठिनाई भी आएंगी, इसलिए धैर्य रखें , धीरे-धीरे अपने लक्ष्यों को बढ़ाएं। इससे आप अपने आप को मज़बूत बनाते जायेंगे।

5- लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियम बनायें – 

हर किसी के लिए सफलता का अलग अलग महत्त्व है पर अपने लक्ष्य को आप तभी पा सकते है जब आप उसके लिए नियम बनायें। वो व्यक्ति जिसका कोई भी Goal नहीं है और वो व्यक्ति जिसका एक Goal है। इन दोनों व्यक्तियों में फर्क यह होगा की वो अपने समय का प्रयोग कैसे कर रहे हैं।

वो व्यक्ति जिसका एक Goal है और वो उसे Achieve करना है तो उसे अपने लिए टाइम टेबल बनाना होगा। और उस टाइम टेबल को उसे पूरे नियम के साथ करना होगा।

6- अपने काम का  विश्लेषण (Analyze) करें – 

आप अपने Goal को Achieve करने के लिए एक मार्ग चुनते हैं और उस पर चलते हैं। यानि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम करते हैं। यानि आपको पता है कि आप कहां पाना चाहते हैं। तो आप समय समय पर अपने काम का विश्लेषण करें।

जिससे आप समझ पाएंगे कि आपको आगे क्या करने की आवश्यकता है। क्या नया सीखना है और क्या प्रबंध करने हैं। कहीं आपको अपनी योजना में बदलाव तो नहीं करना। जो भी आपका लक्ष्य है, इस क्षेत्र में अपनी ताकत और कमजोरियों का गहन विश्लेषण करें।

7- अपने लक्ष्य को पूरा होता देखें यानि कल्पना करें – 

जो मुकाम हमने अभी नहीं पाया, लेकिन हमे विश्वास है की एक दिन हम वहां होंगे, इसके लिए विज़ुअलाइज़ेशन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप क्या चाहते हैं, इसकी कल्पना करने की आदत बनाएँ।

यदि आप एक सिंगर बनना चाहते हैं तो आप अपने आप को एक अच्छा सा मधुर आवाज़ में गीत गाता हुआ देखें। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं, तो अपने आप को एक सफल व्यवसायी के रूप में देखें। ऐसा करके आप अपने अवचेतन मन को सक्रिय करते हैं।

यदि आप अपनी बाहरी दुनियाँ को बदलना चाहते हैं तो आपको पहले अपने अंदर बदलाव लाना होगा। जब आप किसी चीज़ की कल्पना करने लगते हैं तो आपमें वो बदलाव आने लगते हैं जो उस चीज़ को पाने के लिए आने चाहियें।

8- असफलताओं के लिए भी तैयार रहें –

यदि आप ध्यान से देखें तो असफलताएं, असफलताएं नहीं होती, बल्कि यह हमें सिखाने के लिए आती हैं। असफलताएं यह बताती हैं की अब आपको यह गलती नहीं करनी और अपने आप पर काम करना है। यही आप उन असफलताओं में निराश हो जाते हैं तो वो असफलतायें आप पर हावी हो जाती हैं।

एक छोटा बच्चा जिसे नहीं मालूम कि असफतला क्या है और उसे यह भी नहीं मालूम की सफलता क्या है। जब वो चलने की कोशिश करता है और गिर पड़ता है। कभी कभी तो चोट भी लगती है और रोने लगता है। लेकिन वो कोशिश करता है, और आप ध्यान दे तो वो पहले से ज्यादा चौकन्ना हो जाता है, सम्भलने लगता है और चलने लगता है।

हमारे साथ भी यही होता है। बस हमको मालूम होता है, या ये कहें की हमको बताया गया की असफलता का मतलब हार जाना। इसलिए हम निराश हो जाते हैं।

यदि आपको अपना Goal Achieve करना है तो असफलताओं के लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा।

जब पत्थर पर चोट मारी जाती है तभी एक मूर्ति का निर्माण होता है। यदि आपको मामूली पत्थर से एक मूल्यवान मूर्ति बननी है तो इसके  लिए  तैयार रहना होगा।

9- अपने लक्ष्य को हासिल करने की समय सीमा निर्धारित करें –

मनुष्य स्वभाव से आलसी होता है। समय सीमा तय करना एक दबाव जोड़ता है जो हमें काम करने के लिए प्रेरित करता है। आपको अपने लक्ष्यों के लिए समय सीमा निर्धारित करना उन्हें प्राप्त करने के लिए मुख्य नियमों में से एक है।

जब आप समय सीमा निर्धारित कर लेते हैं तो आप उसी के हिसाब से योजनाएं बना लेते हैं। समय सीमा निर्धारित करने से आप आप जान पाएंगे कि आपको हर महीने, हर सप्ताह और हर दिन अपने लक्ष्य पर काम करने की कितनी जरूरत है।

कम समय में ज्यादा काम कैसे करें?

10- अपने लक्ष्य में आने वाली बाधाओं को पहचानें – 

लक्ष्य प्राप्त करने में बाधाएं आ सकती है। जैसे आर्थिक समस्या (Financial Problem) या कोई और बाधा। लेकिन आप हतोत्साहित न हों।

हर कोई जिसने अपने जीवन में महान लक्ष्य हासिल किए हैं, उसने किसी न किसी बाधा को पार तो जरूर किया है।

सोचें कि आपके लिए क्या बाधा आ सकती है या सबसे खराब स्थिति क्या हो सकती है। ऐसा सोचना आपको उन परिस्थितयों में क्या करना होगा, इसके लिए तैयार करती है। यानि जब बाधा दिखाई देती है (हालांकि यह हमेशा नहीं होती है), तो आपको पता होगा कि वास्तव में क्या करना है।

11- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीखते रहें – 

आपने अपना लक्ष्य अभी तक क्यों नहीं पूरा किया, आप अटक क्यों गए ? क्योंकि आपको इसे प्राप्त करने के लिए संभवतः कुछ नए कौशल और ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्हें पहचानो !

इस बात को समझें कि क्षेत्र में विशेषज्ञ बनने के लिए और आपको जहां आप पहुंचना चाहते हैं वहां पहुंचने में मदद करने के लिए आपको कौन से नए कौशल चुनने की आवश्यकता है। सीखना कभी न छोड़ें। आवश्यक और अतिरिक्त ज्ञान और कौशल हमेशा सीखते रहें।

12- आप अकेले सब कुछ नहीं कर सकते – 

कभी कभी यह आपके लक्ष्य की मांग होती है की आपको किसी से मदद की आवश्यकता हैं। आप अकेले ही सब कुछ नहीं कर सकते। अपनी सफलता के लिए प्रमुख लोगों की पहचान करें उन्हें अपने साथ मिलाएं।

टीम वर्क द्वारा आप अपने काम को बड़ा कर सकते हैं। यदि आपको लगता है को आपको अपने लक्ष्य के लिए और लोगों के मदद की आवश्यकता है। तो इन लोगों के साथ संबंधों पर काम करना शुरू करें। पहले अपनी मदद की पेशकश करें। यदि आप उनके लिए भी ऐसा करने को तैयार नहीं हैं, तो उनसे अपेक्षा न करें। सच्चे और ईमानदार बनो। अपने लक्ष्यों के लिए किसी का उपयोग न करें, लेकिन वास्तविक संबंधों को आप दोनों के लिए फायदेमंद बनाएं।

अंत में एक और बात ; कभी हार न माने …..

इस बात को एक अंतिम तरीका समझ लीजिये या अपनी ज़िद समझ लीजिए की कभी भी, कुछ भी हो जाएं हार मत मानियें। वो कहते हैं न जिस चीज़ को आप दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने के लिए कोशिश में लग जाती है।

सफलता की कुंजी आपकी दृढ़ता है। कभी कभी बहुत से लोग सफलता के लगभग पास होते है पर पहले ही हार मान लेते हैं। किसी भी असफलता से आप हतोत्साहित न हों। आप पहले से ही जानते हैं कि बाधाएं आयेंगी। इसीलिए काम करते रहें, कभी भी सफतला आपके कदम चूम सकती है। एक बार जब आप तय कर लेते हैं कि आप एक लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं, तो कभी हार न मानने का निर्णय लें।

इन तरीकों से आप अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

Read Also : 10 साधारण आदतें जिन्हें बदलकर आप अपना जीवन बदल सकते हैं।

उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल “अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें 12 तरीके .. How to Goal Achieve In 12 Steps” आपको जरूर पसंद आया होगा और आपके लिए फायदेमंद भी होगा . कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें .

यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

2 Replies to “अपने लक्ष्य को प्राप्त करें 12 तरीके .. How to Goal Achieve ? In Hindi

  1. Dost yahan sabse badi problem aati hai sapoting ki yadi hamko apne mata pita ya dosto bhaiyo kisi ke bina bina sapot ke apne lachchhy ke prati aage badhkar apne lachchhy ko kaise prapt karen

    1. Sunil ji aap shuru to kijiye – pryas karte rahiye aap ek baar 10 no. point ko bhi padhen – apko moka jaroor milega par koshish karna na chodhen kai baar jinko support milta hai wo bhi kuch nahi kar paate liken jinhe karna hai wo tamam bhadho ke babzood lakshy ko hansil kar hi lete hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *