छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक उद्धरण ; Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

Shivaji Maharaj Quotes

छत्रपति शिवाजी महाराज जिनका नामभर लेने से उत्साह का संचार हो जाता है। साहस और पराक्रम का दूसरा नाम मराठा साम्राज्य की नीव रखने वाले छत्रपति शिवाजी के प्रेरक विचार (Shivaji Maharaj Quotes in Hindi) हम सभी को लक्ष्य की प्राप्ति एवं कभी हिम्मत न हारने की प्रेरणा देते रहेंगे।

शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी  1630 को शिवनेरी दुर्ग, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। बचपन से ही वह सभी कलाओं में माहिर थे। उन्होंने बचपन में राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली और आगे जाकर वह एक महान योद्धा और एक कुशल रणनीतिकार के रूप में प्रख्यात हुए। आइये जानते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक  उद्धरण –

Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

Quote 1 ; जब आपका लक्ष्य जीतना हो, तो उसे हासिल करने के लिए चाहें कितना भी परिश्रम क्यों न करना पड़े, चाहें कोई भी मूल्य क्यों न चुकाना पड़े तैयार रहें।

Quote 2 ; छोटे लक्ष्य के लिए एक छोटा सा कदम, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है

Quote 3 ; जब आपके हौसले बुलंद हो जाते हैं तो पहाड़ जैसी विपत्ति और संघर्ष भी मिट्टी के ढेर की तरह लगता है।

Quote 4 ; किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए आपको योजना बनाना बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। पूरी योजना बनाकर ही आप लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

Quote 5 ; शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर उससे डरो भी मत।

Quote 6 ; यदि मनुष्य के पास आत्मबल और हौंसला है, तो वो पूरे संसार पर विजय पताका लहरा सकता है।

Quote 7 ; केवल तलवार हाँथ में रखने से साम्राज्य स्थापित नहीं होता बल्कि साम्राज्य तो वही स्थापित कर सकता है जिसमे इच्छाशक्ति होती है।

Quote 8 ; जो व्यक्ति बुरे समय मे भी पूरी लगन से, अपने कार्यो मे लगा रहता है, उसके लिए समय खुद बदल जाता है।

Quote 9 ; सर्वप्रथम राष्ट्र, फिर गुरु, फिर माता-पिता, फिर परमेश्वर। यानि पहले खुद को नही राष्ट्र को देखना चाहिए।

Quote 10 ; प्रतिशोध मनुष्य को जलाती रहती है और संयम ही प्रतिशोध को काबू करने का उपाय होता है। अपना संयम कभी न खोएं।

Quote 11 ; यह आवयश्यक नहीं की गलती करके ही सीखा जाए, दूसरों की गलती से सीख लेते हुए भी सीखा जा सकता है।

Quote 12 ; आत्मबल, सामर्थ देता है, और सामर्थ, विद्या प्रदान करती है। विद्या, स्थिरता प्रदान करती है, और स्थिरता, विजय की तरफ ले जाती है।

Quote 13 ; कोई भी कार्य करने से पहले उसका परिणाम सोच लेना हितकर होता है, क्योकी हमारी आने वाली पीढी उसी का अनुसरण करती है।

Quote 14 ; अंगूर को जब तक पेरा नही जाता तब तक रस नही बनता, ठीक उसी प्रकार जब तक मनुष्य कष्ट और कठिनाई के दौर से नही गुजरता तब तक उसकी प्रतिभा नहीं निखरती है।

Quote 15 ; एक पुरुषार्थी भी एक तेजस्वी विद्वान के सामने झुकता है, क्योंकि पुरुर्षाथ भी विद्या से ही आती है।

Quote 16 ; उत्साह मनुष्य की ताकत, संयम और अडिकता होती है। जब सब का कल्याण मनुष्य का लक्ष्य होगा तो कीर्ति उसका फल होगा। और वही व्यक्ति पूरे विश्व पर राज्य कर सकता है।

Quote 17 ; जो धर्म, सत्य, क्षेष्ठता और परमेश्वर के सामने झुकता है। उसका आदर समस्त संसार करता है।

Quote 18 ; एक स्त्री के सभी अधिकारों में सबसे महान अधिकार उसकी माँ होने में है।

Quote 19 ; जब पेड़ इतना दयालु हो सकता है की पत्थर मारने पर फल देता है तो एक राजा होने के नाते तो मुझे उस पेड़ से भी अधिक दयालु और सबका हितैषी होना चाहिए।

Quote 20 ; जरुरी नही की दुश्मन से लड़कर ही जीत हासिल की जाए बल्कि कूटनीति द्वारा बिना उससे लड़े भी जीत हासिल की जा सकता है।

यह भी पढ़ें ;

भारतीय सेना की शान में कहे गये अनमोल विचार

स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी कोट्स

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के अनमोल विचार

शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार

“छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक उद्धरण ; Shivaji Maharaj Quotes in Hindi” ने आपको  कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

2 Replies to “छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक उद्धरण ; Shivaji Maharaj Quotes in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *