हमेशा खुश रहने वाले लोगों की 10 आदतें | 10 Habits Of People Who Are Always Happy

habits of happy people

In this article you know about the habits of happy people – दोस्तों हम सभी यह तो जानते हैं की खुशियां ही हमें खुश करती हैं पर क्या आप जानते हैं की कुछ लोग अपनी खुशी खुद ही बना लेते हैं यानि उन्हें खुश रहने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं है। या कहें तो उन्होंने अपनी आदते कुछ ऐसी बना ली हैं जिससे वो हमेशा खुश रहते है। आप इस आर्टिकल तो पढ़ रहें तो यकीनन आप भी उन आदतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आइयें जानते हैं उन लोगों की आदतों के बारे में जिनकी वजह से वो अपनी ज़िन्दगी में हमेशा खुश रहते हैं।

Contents

In this Article you will learn How To Be Happy, Habits Of People Who Are Always Happy – habits of happy people

जो लोग हमेशा खुश रहते हैं वो सकारात्मक लोग होते हैं। जीवन को रचनात्मक और आनंदित तरीके से जीना उन्हें आता है। वो अपने खुश रहने की आदत की वजह से हर मुशिकल का सामना हँसते हुए कर पाते हैं। लेकिन वे इसे कैसे करते हैं, आइयें जानते हैं।

एच जैक्सन ब्राउन, जूनियर ने एक बहुत ही सुन्दर बात की है –

“याद रखें कि सबसे खुश लोग वे नहीं हैं जो अधिक प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि वे जो अधिक दे रहे हैं।”

हमेशा खुश रहें वाले लोगों की 10 सफल आदतें

 

1- सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखते हैं –

हमेशा खुश रहने वाले लोग सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण बनाये रखते हैं। वे सकारात्मक विचारों के साथ नकारात्मक विचारों का मुकाबला शांत चित से करते हैं। यदि आपको हमेशा खुश रहना है तो अपने सोचने का तरीका बदलें। अपनी नकारात्मक सोच को दूर करें और समस्याओं को चुनौतियों और कुछ नया सीखने के अवसरों के रूप में देखें। सोचें कि क्या संभव है, न कि क्या असंभव है।

निराशावादी लोगों में अवसर में भी कठिनाई नज़र आती है और आशावादी लोगों को कठनाई में भी अवसर नज़र आते हैं।

नकारात्मक विचारों से छुटकारा कैसे पायें ?

2- केवल उस पर ध्यान देते हैं जिसे वो नियंत्रित कर सकते हैं –

अधिकतर लोग उस बात की चिंता में भी परेशान रहते हैं जिसे वो नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। जैसे – अचानक बारिश का आ जाना, कार या स्कूटर का पंचर हो जाना जिसमे किसी की कोई गलती नहीं पर पर वो इसका दोष किसी न किसी को दे देते हैं। कुछ लोग भूतकाल या फिर भविष्य के बारे में सोचकर ही चिंता में लग जाते हैं जैसे “क्या होगा अगर मुझे एक भयानक बीमारी हो?” या “क्या होगा अगर मैं अपनी नौकरी खो दूं?” लोग चिंता के कारण खुश रहना भूल जाते हैं।

हमेशा खुश रहने वाले लोगों में वर्तमान में जीने की आदत होती है। वो अपनी सम्पूर्ण सोच सकारात्मक और खुश रहने में लगाते हैं। इसलिए यदि आप हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो परिस्थिति और अपनी नकारात्मक सोच का शिकार होने के बजाय कार्रवाई करें। उपरोक्त दो उदाहरणों के लिए, खराब स्वास्थ्य को रोकने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली का नेतृत्व करने और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने पर्यवेक्षक के साथ कड़ी मेहनत करने और प्रदर्शन की समीक्षा करने पर नियंत्रण है।

जिन चीज़ों में आपका वश नहीं है उससे आपको दुखी रहने से कोई लाभ नहीं और जिन चीज़ो में आपको वश है उस्समे दुखी रहने की नहीं बल्कि कार्यवाही करने की जरूरत है।

3- हमेशा खुश रहे वाले लोगों के साथ ही रहते हैं –

खुश रहने वाले लोग खुद तो हमेशा प्रसन्न चित रहते हैं और उनके संपर्क में आने वाले लोग भी खुश और प्रसन्नचित हो जाते हैं। इसका उल्टा भी उतना ही सही है। ये गुण आपको भी खुश रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके विपरीत, दुखी और दुखी लोगों के साथ घूमने से आपका वजन कम होगा और आप अपनी भलाई और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।

हमेशा खुश रहने वाले लोगों से एक सकारात्मक महक निकलती है, जिसके संपर्क में आने वाले लोगों का जीवन भी महक जाता है।

4- अपने काम का पूरा आनंद लेते हैं –

हमेशा खुश रहने वाले लोग अपने काम का आनंद लेते हैं। ऐसे लोग या तो वो काम करते हैं जिसे उन्हें ख़ुशी मिलती है या फिर अपने काम में खुशियां ढूढ़ लेते हैं। ज्यादातर लोग अपने दिन का एक तिहाई हिस्सा काम करने में बिताते हैं। जो लोग अपनी नौकरी का आनंद लेते हैं और इसे उत्तेजक और सार्थक पाते हैं, वे डरने के बजाय हर दिन काम पर जाने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि आप अपनी ज़िन्दगी में हमेशा खुश रहना चाहते है तो ऐसा काम करें जिससे आपको ख़ुशी मिले या आप जो कर रहें हैं उसे ख़ुशी खुसी करें।

वो काम चुनो जिससे आपको ख़ुशी मिले या जो काम कर रहे हो उसमे खुशियां ढूढों।

5- लोगों और चीजों में अच्छाई ढूँढते हैं बुराई नहीं –

आप अपनी आखें बंद करे और कमल के फूल के बार में सोचें। यकीनन आपको अच्छा लगेगा लेकिन यदि आप उसकी नीचे की कीचड़ के बारे में सोचेंगे तो आपको अच्छा नहीं लगेगा। अधिकतर लोगों की यह आदत होती है की वो दूसरों की कमी ढूढ़ते हैं। इसके विपरीत खुश रहने वाले तो हर एक चीज में, हर एक situation में अच्छाई खोजते हैं। हमेशा खुश रहने वाले लोग मानते हैं की जो होता है अच्छे के लिए होता है। यदि आप भी हमेशा खुश रहना चाहते है तो आपको चीज़ों में अच्छाई देखने की आदद विकसित करनी होगी।

6- लचीले होते हैं –

सबसे अच्छी तरह से बनाई गई कई योजनाएँ भी कभी-कभी आशा के अनुरूप नहीं होती हैं। यानि कभी कभी जैसा हम सोचते हैं वैसा नहीं तो पाता। इसलिए हमेशा खुश रहने वाले लोग लचीले होते हैं वो हर परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं।

7- खुश रहने वाले लोगों में माफ़ करने और माफ़ी मांगने की आदद होती है –

जो उन्हें हमेशा खुश रखती है. खुश रहने वाले लोग छोटी छोटी बातों को दिल से नहीं लगाते हैं अपनी गलती पर माफ़ी मांगने से नहीं हिचकिचाते और दूसरों को माफ़ करने में भी। सिर्फ दूसरों को नहीं बल्कि खुद को भी माफ़ करते हैं। माफ़ करना और माफ़ी माँगना आपके दिमाग को हल्का करता है, आपको बेकार की उलझन और परेशान करने वाली विचारों से बचाता है, और आप हमेशा खुश रहते हैं।

8- हमेशा अपने दिल की सुनते हैं –

हमेशा खुश रहें वाले लोग सबसे पहले अपने दिल की सुन्ना पसंद करते हैं। इससे उन्हें सुकून और आत्मसंतुष्टि मिलती है।

9- किसी से ज्यादा उम्मीद नहीं रखते –

हमेशा खुश रहने वाले लोग न तो किसी से ज्यादा उम्मीद रखते हैं और न ही किसी पर निर्भर रहते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो दुसरो से ज्याद उम्मीद न रखें क्योंकि हर बार आपकी उम्मीदों पर हर कोई खरा नहीं उतर सकता और उम्मीदें जब टूटती है तो क्रोंध, घृणा, ईष्र्या, दुःख और अविश्वास का माहौल उत्पन्न होता है। जो आपके जीवन में दुख और निराशा भर देता है। इसलिए लोगों से उम्मीदें करना छोड़ दें और खुद पर विश्वास करें।

10- अपनी तुलना दूसरों से नहीं करते –

दुखी रहने का सबसे बड़ा कारण इंसान अपने दुखों से इतना दुखी नहीं होता जितना कि वह दुसरो के सुखों को देख कर होता है। जो लोग हमेशा खुश रहना चाहते हैं वो अपनी तुलना किसी दूसरे से नहीं करते हैं। दोस्तों याद रखें, परमेश्वर ने हर इंसान को अलग अलग गुणों से अलंकृत किया है। अतः आपको अपनी तुलना किसी और से करने के बजाय अपनी खुबियों को पहचान कर, उसे विकसित कर खुद को बेहतर बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें –

हमेशा खुश रहने का क्या तरीका है, क्या राज़ है, हमेशा खुश कैसे रहें ?

दृण इच्छाशक्ति (Will Power) क्या है और इच्छा शक्ति कैसे बढ़ाएं ?

मित्रों ! उम्मीद करता हूँ यह पोस्ट “हमेशा खुश रहने वाले लोगों की 10 आदतें | 10 Habits Of People Who Are Always Happy” आपको अवश्य पसंद आई होगी और आपको कितना मोटिवेट किया कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें  और  जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *