आपकी जिंदगी बदल देंगे यह 12 सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स Self Improvement Tips For Life In Hindi

Self Improvement Tips

Self Improvement यानि आत्म सुधार अपने स्वयं के प्रयासों से ज्ञान, स्थिति या चरित्र में सुधार करना है। आत्म सुधार जीवन हर पहलू में खुद को बेहतर बनाने की खोज है। यदि आप अपने जीवन को बदलने और खुद को बेहतर बनाने के बारे में गंभीर हैं, तो Self Improvement Tips द्वारा आप ऐसा कर सकते हैं।

12 Self Improvement Tips For Life In Hindi

आत्म सुधार द्वारा आप अपने जीवन को इस तरह से बेहतर बना देते है जिससे आपको आपके लक्ष्य पर पहुंचना आसान  हो जाता है। सेल्फ इम्प्रूवमेंट आपमें स्लेफ़ कॉन्फिडेंस लाता है। जीवन को देखने के प्रति आपका नजरिया बदल जाता है और आप एक सफल जीवन जीते हैं। तो चलिए सफलता, शांति भरे जीवन की शुरुआत करें।

यहाँ जो  सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स दी जा रहीं ही यह आसान है। तो देर किस बात की अभी आपके जीवन को बेहतर बनाने वाले Self Improvement Tips For Life को पढ़ें और अमल करें –

आपकी जिंदगी बदल देंगे यह 12 सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स

1. खुद से प्यार करो
1st Self Improvement Tips ;  Love Yourself

Self Improvement की यह पहली और सबसे Important Tips है ; ‘खुद से प्यार करो !’ शायद यह कहना आसान है और आपको लगता है कि आप ऐसा करते भी हैं ! पर क्या वास्तव में आप ऐसा करते हैं ? शायद नहीं ! कहीं न कहीं हम अपने आप को कोसते रहते हैं !

आपको यह स्वीकार करना सीखना होगा कि आप कौन हैं और आप वैसे ही सुंदर हैं जैसे आप हैं। आप अपनी इम्पोर्टेंस समझिये ! यदि आप किसी से तुलना करने बैठेंगे तो आप हमेशा असंतुष्ट रहेंगे। और ऐसा करके आप अपने सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं।

हर कोई अपनी अपनी जगह ख़ास है को अच्छा अकाउंटेंट है तो कोई अच्छा डॉक्टर है। लेकिन वो अच्छा अकाउंटेंट और अच्छा डॉक्टर इसलिए ऐसे हैं क्योंकि वो जानते हैं को वो ऐसे हैं। वो दोनों यदि एक दूसरे से तुलना करेंगे तो क्या वो ऐसे रह पाएंगे। आपको खुद को यह आभास करना होगा की आप कितने ख़ास हैं।

हो सकता है यह पहली बार में कठिन लगे, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, यह आसान होता जाएगा। यह जानने के लिए कि आपके पास क्या प्रतिभाएं और गुण हैं जो विशेष हैं। यदि आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो यानि आप मुझमे विश्वास करते हैं , तो मैं कहना चाहूंगा हम सभी अपने तरीके से विशेष हैं।

ज़रा सोचिये ! यदि आप अपने खुद के ही खिलाफ हैं तो आप क्या वो बन सकते हैं जो आप बनना चाहते हैं ? यदि आप आपके खिलाफ हैं, तो एक अद्भुत जीवन जीने की कोई उम्मीद नहीं है। अपना सहयोगी बनना सीखें न कि अपना सबसे बड़ा दुश्मन।

2. व्यायाम और ध्यान 
2nd Self Improvement Tips ; Exercise and meditation

मैं अपने हर Self Development Related Post पर Exercise (व्यायाम) का Tips जरूर Include करता हूँ। इसका कारण ही कि व्यायाम द्वारा अपनी अपनी शक्ति को बढ़ाते हैं, न सिर्फ शारारिक शक्ति बल्कि मानसिक शक्ति भी।

व्यायाम द्वारा आप आप अपनी शक्ति को बढ़ाते हैं और ध्यान द्वारा आप अपनी फोकस को बढ़ाते हैं। आप को यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए की कोई भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए शारीरिक शक्ति के आलावा मानसिक शक्ति की जरूर भी रहती है। इसलिए योग और ध्यान को जरूर अपनाएं।

3. अपनी आदतें बदलें
3rd Self Improvement Tips ; Change your habits

दोस्तों आपने पढ़ा होगा, ‘आप अपनी आदतें बदल कर अपना जीवन बदल सकते हैं।’ हर व्यक्ति अपनी आदतों का गुलाम होता है। आप सुबह जल्दी उठ कर अपने लिए समय को बढ़ा सकते हैं जिसमे आप व्यायाम और ध्यान, बुक रीडिंग, नई लर्निंग कर सकते हैं या फिर देर से उठने की आदत से अपनी दिन को छोटा कर सकते हैं। इसी तरह गलत आदते आपको गलत रस्ते पर ले जाती हैं और सही आदते आपको सही रास्ते पर ले जाती हैं।

उन्हीं आदतों को अपनाएं जिससे आपको लगता है कि आपका जीवन बेहतर बनेगा। आप खुद जानते है की धूम्रपान करना कैसी आदत है। अपनी कोई भी बुरी आदत चुने और 21 दिन उससे बचें यानि उस आदत को न करें। यकीन करें 22 वें दिन आपके लिए ऐसा करना बहुत आसान हो जायेगा। यदि आप विफल हो जाते हैं, तो सकारात्मक सोच विकसित करें, समझें कि क्या गलत हुआ, इसके लिए योजना बनाएं, और फिर से प्रयास करें।

इसे जरूर पढ़ें : 5 आदतें जो आपकी ज़िन्दगी को बेहतर बनाये !

4. लक्ष्य जरूर बनाये
4th Self Improvement Tips ; Must make goals

जब आप अपनी आदतों को बदलते हैं, तो आपको अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। लक्ष्य (Goal)  हमारे जीवन को दिशा देता है। जीवन में हम कितना सफल हुए यह  इस बात पर निर्भर करता है कि हमारा लक्ष्य क्या था।लक्ष्य रखना एक नक्शा होने जैसा है। आप जानते हैं कि आप कहाँ जा रहे हैं, यह आपको प्रेरणा देता है। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। और सबसे अहम् आपको जीवन जीने का एक मकसद मिल जाता है।

“जिस प्रकार एक घर बनाने के लिए एक योजना का होना महत्वपूर्ण है उसी प्रकार जिंदगी को बनाने के लिए भी एक योजना, एक लक्ष्य का होना बहुत जरूरी होता है। – ज़िग ज़िगलर

यदि आप इसे तुरंत नहीं कर सकते हैं तो परेशान न हों। छोटे से शुरू करें और बस कल्पना करना शुरू करें। लक्ष्य निर्धारित करने की कुंजी उन्हें प्रबंधनीय बना रही है। मैं वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करता था और बुरी तरह विफल हो जाता था। मैंने इसके बजाय उन्हें छोटे, मासिक लक्ष्यों में तोड़ना शुरू कर दिया।

इसे जरूर पढ़ें : लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मस्तिष्क शक्ति का प्रयोग कैसे करें ?

5. असफलता को स्वीकार करें
5th Self Improvement Tips ; Accept failure

सफल होने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप असफलता को भी स्वीकार करें। जब आप अपने कंफर्ट ज़ोन से आगे बढ़ते हैं, तो आप अपने को बेहतर बनाने के रूप में बढ़ रहे होते हैं। यह स्वाभाविक है कि आप असफल होंगे।

असफल होने का मतलब यह नहीं है कि आप हार गए। असफल होने का मतलब है की यह प्रयास सफल नहीं हुआ। इस विश्वास को झूठ मत मानो कि विफलता एक बुरी बात है। यह केवल एक बुरी बात है अगर आप इससे कभी नहीं सीखते हैं।

नई चीजों की कोशिश करने के लिए तैयार रहें और इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने कि कोशिश करें। यदि आप असफल होते हैं, तो उससे सीख लें और कदम आगे बढ़ाएं। उन कारणों पर चिंतन करें जिनसे आप असफल हुए और फिर से प्रयास करें। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ रहे हैं, आप एक बेहतर व्यक्ति के रूप में बढ़ रहे हैं।

6. आभारी होना
6th Self Improvement Tips ; To be grateful

Self Improvement की यह 6th और Important Tips है, आपको उन सभी के लिए आभारी होने की आवश्यकता है जो आपके पास हैं ! इतने लोग कर्ज में क्यों जी रहे हैं? क्योंकि वे खुशी का पीछा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि खुशी चीजों से आती है। वे महसूस नहीं करना चाहते कि खुशी भीतर से आती है।

एक बेहतर ज़िन्दगी के लिए यह ज़रूरी नहीं है की आपके पास बेहतर चीज़े होनी चाहियें। बल्कि आपके पास जो है उसे बेहतर समझें। यदि आप उन चीज़ो के लिए दुखी रहते हैं तो आप उन चीज़ो का भी आनंद नहीं ले पाते जो आपके पास हैं। व्यक्ति की अभिलाषाएं कभी शांत नहीं होती। यदि आप उसे चीज़ के लिए दुखी हैं जो आपके पास अभी नहीं है तो क्या इस बात की गारंटी है कि वो चीज़ मिलने के बाद आप खुश रहने लगेंगे। जो आपके पास है, उससे खुश रहिए

7. हमेशा सीखते रहें
7th Self Improvement Tips ; Always learning

एक नया कौशल अर्जित करना अपने आप में विश्वास पैदा करता है। जब हम कुछ नया सीखते हैं, तो हम उत्साहित हो जाते हैं और अधिक सीखने के लिए उत्सुक होते हैं। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम बढ़ते हैं और अधिक सीखना चाहते हैं। यह एक ऐसा चक्र है जो खुद को ईंधन देता है।

हमें हमेशा नया सीखते रहना चाहिए। सफलता के लिए यह अनिवार्य है। जब हम सीखना बंद कर देते हैं तो हम वहीँ रुक जाते हैं। हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहो, इससे दिमाग कभी बूढ़ा नहीं होता है, उस पर उम्र का प्रभाव नहीं पड़ता है, और न ही स्मृति-भ्रम उत्पन्न होती हैं. कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि अब सीखने की उम्र नहीं है। हमेशा सीखते रहिये। एक बेहतर जीवन के लिए सीखना बहुत जरूरी है।

कई बार ऐसा होता है की हम कुछ सीखना तो चाहते हैं पर हमेशा टालते रहते हैं। इसका तरीका है की आप चीजों की एक छोटी सूची लिखें और फिर उन नए कौशल सीखने पर काम करना शुरू करें।

8. समय बर्बाद करना बंद करो
8th Self Improvement Tips ; Stop wasting time

आपको अपनी ज़िन्दगी बेहतर बनाने के लिए Self Improvement का यह Tips जरूर फॉलो करना चाहियें। आपको समय की Important समझनी चाहियें। एक बार हाँथ से निकला समय वापस नहीं आता। शेक्सपियर में कहा था ” मैंने समय नष्ट किया और समय मुझे नष्ट कर रहा है।

आज के व्यस्त जीवन में, हर किसी को अपने व्यक्तिगत के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी समय की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए समय प्रबंधन (Time Management ) का महत्त्व बढ़ता जा रहा है। टाइम मैनेजमेंट के द्वारा व्यक्ति दिए गए प्रतिबंधित समय सीमा में विशेष कार्य को दक्षता के साथ पूरा कर सकता है।

Time Management के लिए मैं पहले एक पोस्ट लिख चुका हूँ “यदि हम समय प्रबंधन की कला में महारत हासिल करना सीख लेते हैं, तो हमारा जीवन एक सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेगा। अगर आप भी अपने टाइम को सही तरह से मैनेज करना चाहते हैं तो आपको हमेशा कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए जिसकी चर्चा हम आगे कर रहे हैं। आप इसे जजरूर पढ़े ……. टाइम मैनेजमेंट ; कैसे करें समय का सही उपयोग

9. पढ़ना
9th Self Improvement Tips ; Reading

पढ़ना मनुष्य के सबसे अच्छे गुणों में से एक माना जाता है। लेकिन आज की लाइफस्टाइल में बहुत कम लोग ऐसे है जो रीडिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना पाते है। लेकिन यदि आपको एक बेहतर जीवन अपनाना है तो रीडिंग को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना होगा।

रीडिंग आपको एक बेहतर कम्युनिकेटर बनाती है। अच्छी कम्युनिकेशन शैली की जरूरत आपको हर जगह पढ़ती है खासतौर पर करियर में आगे बढ़ने के लिए। आप ऑफिस में दूसरों पर अपना प्रभाव तभी जमा पाएंगे जब आपकी कम्नुनिकेशन शैली अच्छी होगी। आप जितना ज्यादा पढ़ेंगे, आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली शब्दों की डिक्शनरी भी उतनी ही समृद्ध होगी। इससे आप अपने विचारों को और बेहतर तरीके से प्रकट कर पाएंगे। इतना ही नहीं इससे आपकी लिखने की कला और बेहतर होती जाती है।

इसके आलावा आप रचनात्मक प्रवृत्ति के इंसान बन जाते है। आपकी स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। इसके आलावा आप नई नई चीज़ों को जान पाते है। आपकी कल्पना शक्ति भी बढ़ती है। पढ़ने में आप अपनी फील्ड से सम्बंधित जानकारी, व्यक्तित्व विकास, प्रेरक लेख एवं किताबें पढ़ें।

10. नकारात्मक विचारों और भावनाओं से निपटें
10th Self Improvement Tips ; Deal with negative thoughts and feelings

नकारात्मक विचार हमारे मानसिक और शारारिक स्वास्थ्य का दुश्मन हैं। नकारात्मक विचारों से डर और तनाव पैदा होता है। यदि नकारात्मक विचारों को आपने नहीं रोका तो यह आपके  दिमाग में अपना घर बना लेते हैं, जिससे आपका जीवन अच्छा खासा नर्क बन जाता है। यदि आपको भी नकारात्मक विचार घेरे हुए हैं या जल्दी घेर लेते हैं। तो यह आर्टिकल ‘नकारात्मक विचारों से छुटकारा कैसे पायें’ आपके लिए है – पढ़ने के लिए क्लिक करें। 

11. परिवर्तन स्वीकार करें
11th Self Improvement Tips ; Accept change

जीवन हमेशा एक-सा नहीं रहता। परिवर्तन ही संसार का नियम है। चाहें कोई व्यक्ति हो, देश हो या कोई चीज़ हो – जबतक परिवर्तन नहीं होता तब तक वो विकसित नहीं होता। परिवर्तन को स्वीकार कर ही हम अपनी हताशा, निराशा से उबर सकते हैं और समय के साथ चलकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

जीवन में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं है। हालात लगातार बदल रहे हैं। हम हर दिन उम्र लेते हैं, हर 3 महीने में मौसम बदलते हैं। यह जीवन का हिस्सा है। जितनी जल्दी आप यह स्वीकार कर सकते हैं कि परिवर्तन होता है, जितनी जल्दी आप संभव हो उतना अच्छा शुरू कर सकते हैं।

अगर हम यह चाहते हैं कि हमारे जीवन में अच्छा ही घटित होता रहे और बुरा कुछ भी न हो, तो यह अच्छा भी बुरा लगने लगेगा। जीवन में दुख और सुख दोनों ही आते हैं। हम हमेशा मीठा ही खाते रहें, तो उससे ऊब जाएंगे। लेकिन यदि नमकीन खाने के बाद मीठा खाएंगे, तो वह ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा। इसलिए जीवन में आए परिवर्तनों को स्वीकारें और जीवन के स्वाद का पूरा आनंद लें।

12. अपने आसपास सकारात्मक लोगों को रखें
12th Self Improvement Tips ; surround yourself with positive people

एक पुरानी कहावत है “जैसी संगत वैसी रंगत” यदि आप हमेशा अयोग्य लोगों के साथ घूम रहे हैं, तो आप भी जीवन में सफल होने के लिए अयोग्य होंगे। दूसरी ओर, यदि आप सफल लोगों के साथ घूमते हैं, तो आपको भी सफलता मिलेगी। जिस प्रकार चंदन के वृक्ष को काटने वाली कुल्हाड़ी में भी चंदन की सुगंध में समा जाती है उसी प्रकार सकारात्मक लोगों से संगत से आपमें भी सकारात्मकता का विकास होता है।

हमारी संगत का हमारे विचारो से एक सीधा जुड़ाव है , अपनी संगत पर हम सब को ध्यान देना चाहिए यदि हम जीवन में बदलाव चाहते हैं तो अपने आसपास सकारात्मक लोगों को रखें

मेरे अंतिम विचार ….

यदि आप उपर्युक्त इन 15 Self Improvement Tips को अपनाते  हैं तो आप अपनी Life में एक बेहतर बदलाव देख पाएंगे। हो सकता है की आपको ऐसा करने में थोड़ा समय लगे, लेकिन निरंतर प्रयास जारी रखें। अपने समय का सही उपयोग करें। अपन आप से प्यार करें। हमेशा सकारात्मक रहें, हमेशा नया सीखते रहें, असफलताओं से सीखते रहें, और होने वाले परिवर्तन को स्वीकार करें।  मुझे विश्वास इन टिप्स अपनाकर आप एक बेहतर अधिक आत्मविश्वास वाले व्यक्ति बन जाएंगे।


मित्रों ! उम्मीद करता हूँ यह पोस्ट “आपकी जिंदगी बदल देंगे यह 12 सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स Self Improvement Tips For Life In Hindi” आपको अवश्य पसंद आई होगी और आपको कितना मोटिवेट किया कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें  और  जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

9 Replies to “आपकी जिंदगी बदल देंगे यह 12 सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स Self Improvement Tips For Life In Hindi

  1. हमारे जीवन में ये मौका का बार आता है जहां हम खुद को सुधारने की जरूरत होती है मगर सही समय इंसान को खुद बताता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *