अमरता की आयुर्वेदिक पौध गिलोय के 10 अद्भुत फायदे – 10 amazing benefits of Giloy, an Ayurvedic plant of immortality

Benefits of Giloy

गिलोय के 10 अद्भुत फायदे 10 Amazing Benefits of Giloy ; जैसा की हम सभी जानते हैं कि कोरोनो वायरस की इस महामारी ने पूरी दुनियाँ में आफत ला कर रख दी है। मृत्यु दर में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। जैसा की हम सभी जानते हैं की कोरोनो वायरस या कोई भी अन्य बीमारी से लड़ने में सबसे अहम् भूमिका हमारी अंदुरुनी शक्ति (प्रतिरक्षा प्रणाली – immune system) की रही है। इसीलिए आयुष मंत्रालय के साथ सरकार ने प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया है। इसमें सफलता का प्रथम स्थान आयुर्वेद को जाता है।  रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) बढ़ाने में जिस गिलोय को इसके औषधीय गुणों और कई स्वास्थ्य लाभों के लिए सराहा गया है। इस सदियों पुरानी चमत्कारी जड़ी-बूटी का वैज्ञानिक नाम टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया है और इसे संस्कृत में ‘अमृता’ के नाम से भी जाना जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘जीवन का अमृत’।

Contents

गिलोय के अद्भुत 10 फायदे Benefits of Giloy In Hindi

गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है। यहाँ पुराने बुखार के इलाज से लेकर पाचन और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर है। आज के इस स्वास्थ्य आर्टिकल में हम यहाँ अद्भुत पौधे गुडूची / गिलोय के 10 लाभ (Benefits of Giloy) दे रहे हैं

1. इम्युनिटी बूस्टर

गिलोय एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है जो आपकी प्रतिरक्षा (प्रतिरोधक क्षमता) को तो बढ़ता है साथ ही मुक्त कणों से लड़ता है, आपकी कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है और बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। यह हमारे रक्त को शुद्ध करता है तथा हृदय से संबंधित रोगों से भी बचाता है।

फाइबर क्या है, फाइबर के फायदे और स्रोत

2. एंटीऑक्सीडेंट

गिलोय पोषक तत्वों के स्रोत के रूप में कार्य करता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और परिणामी स्वास्थ्य लाभ के साथ पुरानी अपक्षयी बीमारियों की रोकथाम और कमी में मदद करता है।

अखरोट खाने से क्या होता है : फायदे और नुकसान

3. पुराना बुखार

बुखार होने के दो कारण हैं – पहला हमारे शरीर में खराब पाचन के कारण विषाक्त पदार्थ रह जाता है और दूसरा कुछ बाहरी कण हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। गिलोय पुराने एवं बार-बार होने वाले बुखार में अद्भुत फायदा करता है। यह शरीर को प्रभावित करने वाले संक्रमण से लड़ने के लिए आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करता है और बुखार को कम करता है।

नींबू के 15 चमत्कारी फायदे आपको हैरान कर देंगे

4. ब्लड शुगर लेवल

आयुर्वेद में, गिलोय को ‘मधुनाशिनी’ के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है ‘शर्करा को नष्ट करने वाली’। यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है जो अंततः रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। गिलोय मधुमेह की जटिलताओं जैसे अल्सर, गुर्दे की समस्याओं के लिए भी उपयोगी है।

इन कारणों से बढ़ सकता है आपका वजन

5. पाचन में सुधार

दस्त, बृहदांत्रशोथ, उल्टी, अति अम्लता आदि जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने और पाचन सुधार में गिलोय काफी फायदेमंद है।

कहीं आपका खाना पेट में सड़ तो नहीं रहा ?

6. तनाव और चिंता को दूर करता है

मानसिक तनाव और चिंता को कम करने के लिए गिलोय एक बेहतरीन उपाय है। यह आपके शरीर को शांत करता है। गिलोय में याददाश्त और संज्ञानात्मक कार्यों को बढ़ाने की भी शक्ति होती है।

तनाव और टेंशन दूर करने के 10 योग

7. श्वसन संबंधी समस्याओं से लड़ता है

गिलोय लगातार खांसी, सर्दी, टॉन्सिल जैसी श्वसन समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

अश्वगंधा के अलौकिक औषधीय गुण

8. गठिया का इलाज

गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थराइटिक गुण होते हैं जो गठिया और इसके कई लक्षणों में फैयदेमन्द हैं।

मुलेठी के जबरदस्त औषधीय गुण

9. अस्थमा के लक्षणों को कम करता है

सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, खाँसी, घरघराहट आदि अस्थमा के लक्षण हैं। गिलोय की जड़ को चबाने या गिलोय का रस पीने से अस्थमा में मदद मिलती है।

अस्थमा के कारण, लक्षण और इलाज

10. बढ़ती उम्र में दृष्टि में सुधार

गिलोय दृष्टि स्पष्टता को बढ़ाने में मदद करता है, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है और काले धब्बों, फुंसियों, महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।

बढ़ती उम्र में अपनी बुद्धि और याददास्त को को कैसे बढ़ाये ?

गिलोय को की रूप में लें !

आप इसे पाउडर, टैबलेट या जूस के रूप में चिकित्सक की सलाह पर लें सकते हैं

यह आर्टिकल  ‘गिलोय के अद्भुत 10 फायदे Benefits of Giloy In Hindi’ आपको कैसा लगा अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *