फालसा के रोग नाशक एवं गुणकारी फायदे | Falsa Fruit Benefits In Hindi

Falsa Fruit Benefits In Hindi

गर्मी का मौसम अपने साथ अनेक बिमारियों को लेकर आता है। जिस तरह मौसमी फल और सब्जियां मौसम जनित बीमारियों से लड़ने में  मददगार होते हैं,  इसी तरह फालसा (Falsa Fruit) भी गर्मी के मौसम का फल होता है। फालसा भले ही देखने में छोटा सा फल है लेकिन इसके अनेक रोग नाशक व गुणकारी फायदे हैं। यह फल विटामिन से भरपूर होता है। फालसा की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से यह गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को ठंडक देता है। आगे हम बात करने जा रहे हैं फालसा के चमत्कारी फायदों के बारे में Falsa Fruit Benefits In Hindi – आइये इस मौसमी फल फालसा के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Contents

फालसा के गुणकारी फायदे | Falsa Fruit Benefits In Hindi

फालसा स्वादिष्ट होने के साथ साथ इससे अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी होते हैं। फालसा में एन्टीऑक्सिडेंट, पोटाशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, प्रोटीन, फॉस्फोरस जैसे अनगिनत गुण होते हैं जो फालसा को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

यह दिमाग को ठंडा रखता है तो दिल के लिए भी फायदेमंद है। फालसा कमजोरी दूर करने में न सिर्फ टॉनिक की तरह काम करता है बल्कि लू से लगे बुखार को कम करने में भी मदद करता है। आइये इसके फायदों के बारे में जानते हैं Falsa Fruit Benefits In Hindi

फालसा के फायदे एवं घरेलू नुस्खे
Benefits of Falsa & Home Made Remedies

एक रिसर्च के अनुसार फालसे में कैंसर से लड़ने की क्षमता भी होती है। आयुर्वेद में भी फालसा को कई तरह के बीमारियों के लिए औषधि के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

सेहत का खजाना होने के साथ ही यह स्वाद में भी लाजबाब होता है। हालॉकि यह गर्मियों का फल है लेकिन इसकी जेली बनाकर रख लेने से सर्दियों में भी इसका स्वाद लिया जा सकता है। तो चलिए इस मौसमी फल फालसा के ढेर सारे फायदों के बारे में जानते हैं।

लू लगने से बचाता है

गर्मी के दिनों में गर्म हवा से लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में फालसा इसका रामवाण समाधान है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से गर्मी में ये शरीर को ठंडा रखता है। इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट, मैग्नीशियम, फॉस्फॉरस, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं जिससे यह गर्मी के मौसम में लू लगने से बचाता है। फालसा अचानक होने वाले बुखार का इलाज करता है। इसके सेवन से मिचली आना, उल्टी और घबराहट जैसे लक्षणों में भी आराम मिलता है। गर्मी में होने वाले  चिड़चिड़ापन में रोज नाश्ते में इसे खाये, आराम मिलेगा। अगर धूप से एलर्जी की समस्या है तो फालसा खाने से काफी हद तक राहत मिलेगी।

शरीर को इंफेक्‍शन से बचाता है

फालसा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को इंफेक्‍शन से बचाते हैं।  इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम, प्रोटीन,  फास्फोरस, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करते हैं।

शरीर में खून की कमी दूर करता है

फालसा  के इसके सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है व खून की कमी दूर होती है। फालसे में मौजूद विटमिन सी शरीर में लोहे का अवशोषण करने में सहायक होता है जिससे शरीर में खून साफ होता है और रक्त के विकार की समस्या ठीक होती है। फालसा ऐसे ही खाया जा सकता है लेकिन इसका शरबत बनाकर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।  इसमें उपस्थित पोषक तत्त्व ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल रखते हैं।

पेट के दर्द में लाभ पहुंचाता है

गर्मी के मौसम में अपच के कारण पेट दर्द आम है। पेट दर्द की परेशानी में   5-10 मिली फालसे के रस (False fruit juice) का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका शरबत पीना टॉनिक की तरह कार्य करता है।  इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।  बदहज़मी व अरुचि होने पर फालसे में सेंधा नामक व कालीमिर्च पाउडर मिलाकर खाने से आराम मिलता है। इसके आलावा पेट के दर्द के लिए भुनी हुई 3 ग्राम अजवायन में 25 से 30 ग्राम फालसे के रस को डालकर थोड़ा सा गर्म करें। गुनगुना होने पर इस मिश्रण को पिएं। पेट दर्द में आराम मिलेगा।

Healthy & Tasty Falsa Fruit Benefits In Hindi

कमज़ोरी व सुस्ती दूर करता है

मौसमी बीमारियां ही नहीं बल्कि खराब डाइट भी शारीरिक कमजोरी और खून की कमी का बड़ा कारण बनती जा रही है। कमजोरी और खून की कमी होने से शरीर विभिन्न घातक रोगों से घिर सकता है। मानसून सीजन में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का सबसे अधिक खतरा होता है साथ ही इस मौसम में इम्युनिटी सिस्टम भी  कमजोर हो जाती है जिसके कारण कई अन्य रोग भी बहुत जल्दी चपेट में ले लेते हैं। इन खतरनाक रोगों के कारण शरीर में खून के कमी होने लगती है और मरीज सुस्ती, कमजोरी, थकान, बदन दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याओं से घिर जाता है।

फालसा में अनेक खनिज तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फालसा इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता में सुधार करता है। लगातार एक हफ्ते तक फालसा के जूस का सेवन करने से आपको शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। कुछ दिनों तक सुबह नियमित रूप से फालसे का रस पीने से कमज़ोरी व सुस्ती दूर होती है।

हृदय रोग व पित्त विकार में लाभकारी

हृदय रोग व पित्त विकार में मौसमी पके फलों का रस पीना लाभदायक होता है। पके हुए फालसे का रस पानी, सौंठ और शक्कर को मिलाकर पीने से दिल के रोग और पित्त विकार में लाभ मिलता है।

ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है

फालसे में विटामिन सी और खनिज तत्व होते है जो ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रखते हैं।

गठिया से संबंधित परेशानी का इलाज 

फालसा फल गठिया जैसे रोगों को कम करने के लिए किया जा सकता है। इस फल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया की वजह से जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। फालसा के पत्तों का काढ़ा गठिया रोग में आराम पहुंचाता है।

सर्दी खांसी में लाभकारी 

फालसे में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं जिसकी वजह से इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है और मौसमी सर्दी खांसी, बुखार आदि से बचाव हो सकता है। सर्दी खांसी होने पर इसका जूस पीना लाभकारी होता है।

यूरिन की परेशानी में राहत

यूरिन सम्बन्धी समस्यांए गर्मी के दिनों में अधिक पाई गई हैं। जैसे यूरिन में जलन बहुत ही आम समस्‍या है। फालसा खाने से इस परेशानी से काफी हद तक आराम मिलता है। आप फालसे का जूस बनाकर भी प्रयोग में ला सकते हैं। यूरिन की समस्या या जलन होने पर फालसे की जड़ को पानी में भिगोकर रख दे। फूल जाने पर मसलकर छान लें। इस पानी को पीने से आराम मिलता है। यह पानी लगातार चार से छह दिनों तक पियें। 

डायरिया में है लाभकारी

खराब पाचन तंत्र और गलत खानपान से दस्‍त की समस्‍या हो सकती है। दस्त के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिससे शरीर में मौजूद पोषक तत्‍व पतले मल के साथ बाहर निकल जाते हैं। ऐसी स्थिति में पोषक तत्‍वों की की कमी को पूरा करने और दस्‍त के उपचार के लिए फालसा फल का उपयोग किया जा सकता है।

Healthy Falsa Fruit Benefits In Hindi

कैंसर होने की संभावना को कम करता है

फालसा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होता है जो एंटी कैंसर एजेंट का काम करता है। माना जाता है कि इस फालसा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेस्ट और लीवर कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा कर सकते हैं।

डायबिटीज के इलाज में भी लाभकारी होता है 

फालसा फल के रस में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिसकी मदद से डायबिटीज को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर में काफी धीरे-धीरे टूटते हैं, जिससे शरीर में ग्लूकोज लेवल एक दम से नहीं बढ़ता है। वहीं, ताजा फालसा फल में पॉलीफेनोल भी डायबिटीज के लिए लाभदायक हो सकते हैं। डायबिटीज के मरीज़ों को फालसे के पेड़ की छाल का काढ़ा पीना लाभ पहुंचाता है। 

अस्थमा में भी राहत देता है फालसा 

अस्थमा (सांस लेने में परेशानी जैसी समस्यांए) में फालसा लाभकारी होता है। फालसा फल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कंपाउंड श्वास संबंधी परेशानियों को कम करता है। खासकर, फालसा के गर्म जूस का अदरक और काले नमक के साथ सेवन श्वास संबंधी परेशानी को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है।

पीलिया में भी फायदेमंद है 

फालसा फल का जूस बनाकर इसमें सेंधा नमक डालकर पीने से पीलिया ठीक हो जाता है।

हड्डियां को बनाता है मजबूत

फालसे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाता है तथा हड्डियों के घनत्व यानी डेंसिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।

घावों को भी ठीक करता है 

फालसा घाव भरने में भी मदद करता है। फालसा की पत्तियों को आप घाव और एक्जिमा को ठीक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फालसे के पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे घाव, खुजली वाली जगह, फोड़े फुंसी आदि पर लगाने से यह ठीक हो जाते हैं। इसके आलावा यदि शरीर में ली जलन हो रही है तो दिन में तीन बार फालसे कर शरबत पीने से तथा फालसे फल को शक्कर के साथ खाने से आराम मिलता है।

फालसे से होने वाले कुछ नुकसान

फालसे में सेहत का खजाना होने के बाबजूद भी इससे होने वाले कुछ नुकसान भी देखे गए हैं जिनसे आपको अवगत करना जरूरी है।

जैसा हमने पहले बताया कि फालसा डायबिटीज के मरीज़ों के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर में शुगर की मात्रा को  बहुत नीचे ले जा सकता है। जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए उन्हें बहुत ही कम मात्रा में फालसा फल का उपभोग करना चाहिए।

गर्भवती और स्‍तनपान कराने वाली महिलाएं बिना डॉक्‍टर की सलाह के फालसा फलों का सेवन न करें। 

कुछ लोगों में फालसा या इस प्रकार के अन्‍य फलों से एलर्जी हो जाती है। ऐसे लोगों को फालसा फल का सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें ….

फाइबर क्या है, फाइबर के फायदे और स्रोत

नींबू के 15 चमत्कारी फायदे आपको हैरान कर देंगे

प्याज है खास ~ जानिए प्याज के गुण व फायदे

अखरोट खाने से क्या होता है : फायदे और नुकसान

10 साधारण आदतें जिन्हें बदलकर आप अपना जीवन बदल सकते हैं।

यह पोस्ट  ‘’फालसा के रोगनाशक एवं गुणकारी फायदे | Falsa Fruit Benefits In Hindi’ आपको कैसी लगी एवं आपकी लिए कितनी उपयोगी रही, कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Email Subscribe करें . धन्यवाद

मित्रों, यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल कोई कहानी, जीवनी, या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *