माँ सबसे बड़ी अच्छाई ; माँ पर कविता | Hindi Poem On Mother

Hindi Poem On Mother

Maa Par Kavita – Hindi Poem On Mother ; दोस्तों, हमारा सर्वप्रथम रिश्ता हमारी माँ के साथ होता है। माँ ही हम सब के जीवन की पहली गुरु होती है। माँ की अच्छाइयों को शब्दों में पिरोना आसान नहीं है। क्योंकि माँ ही सबसे बड़ी अच्छाई है।  डॉ. सुनील जोशी की बहुत ही सुन्दर पंक्तियाँ हैं, किसी की ख़ातिर अल्‍ला होगा, किसी की ख़ातिर राम, लेकिन अपनी ख़ातिर तो है, माँ ही चारों धाम ! 

Contents

Hindi Poem On Mother ; Maa Par Kavita

सच है दोस्तों चाहें वो धरती माँ हो या हमें जन्म देने वाली माँ। ‘माँ सबसे बड़ी अच्छाई है’ आज मैं माँ माँ पर कुछ कवितायेँ लेकर हूँ , मुझे उम्मीद है की आपको Maa Par Kavita – Hindi Poem On Mother जरूर पसंद आएगी। 

माँ सबसे बड़ी अच्छाई

 

माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है
शब्दों में पिरो नहीं सकता तेरी महिमा
सागर से भी गहरी माँ तेरी गहराई है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

अपना पूरा जीवन देकर माँ
बिना स्वार्थ के तूने कसमें निभाई हैं
मैं ही मैं हूँ हर जगह प्यार तेरा ऐसा है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

तू है मेरा सहारा तूने हिम्मत बढ़ाई है
सफर की थकान भी तूने ही मिटाई है
नन्‍हा आंचल तेरा भूमण्‍डल से प्‍यारा है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

मेरे चेहरे की उदासी तूने ही हटाई है
माँ की हर एक दुआ मेरे लिए आई है
तेरी ममता को देख मौत भी घबराई है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

मेरी नींदों के लिए रात भर उसने लोरी गाई है
मैंने आखों में ख्वाबों की दुनियाँ पाई है
माँ के चरणों में ही जन्नत समाई है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

माँ का चेहरा देख कर मेरा चेहरा खिलता है
उसके मुस्कुराने से मेरा बचपन खिलता है।
चिलचिलाती धूप में तू छाँव लाई है।
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

मंदिर, मस्जिद हर जगह तेरी छवि पाई है
सबसे कीमती चीज़ भगवान ने माँ बनाई है
सारे दुखों से परे जन्नत माँ के क़दमों में पाई है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

मेरी जितनी शोहरत मेरी माँ की बदौलत है
हर पड़ाव में भूमिका तूने ही निभाई है
चुका पाऊं जो ऋण तेरा मैं इतना धनवान नहीं
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

माँ तेरी सूरत मुझको भगवान से बढ़कर लगती है
माँ ही मेरी रामचरितमानस माँ ही भगवद्गीता है
माँ की महिमा तो भगवान ने ही गाई हैं
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

भगवान तो नहीं पर भगवान से बढ़कर पाई है
मेरे हर दुःख में माँ दवा बनकर आई है
माँ की ममता तो ईश्वर का वरदान है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है
शब्दों में पिरो नहीं सकता तेरी महिमा
सागर से भी गहरी माँ तेरी गहराई है
माँ तू संसार की सबसे बड़ी अच्छाई है

यह भी पढ़ें –

हिंदी कविता : सच्चा संतोष ही सच्चा सुख !

मजदूर दिवस पर कुछ कविताएँ

‘माँ सबसे बड़ी अच्छाई ; माँ पर कविता | Hindi Poem On Mother’ आपको कैसी लगीं अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

One Reply to “माँ सबसे बड़ी अच्छाई ; माँ पर कविता | Hindi Poem On Mother”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *