महिलाओं पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार | Woman Quotes in Hindi ; अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष

Woman Quotes in Hindi

स्त्री को देने के लिए उपहार में सबसे बेहतर चीज है उसका सम्मान ! इस आर्टिकल में महिलाओं के प्रति सम्मान एवं आदर प्रकट करने हेतु सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन / कथन ‘ Woman Quotes in Hindi ‘प्रस्तुत कर रहे हैं। आप इन्हें पढ़ें दूसरों को सुनाएँ और ज्याद से ज्यादा शेयर करें।

Contents

महिलाओं के प्रति सम्मान एवं आदर प्रकट करने हेतु सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन / कथन ~ Woman Quotes in Hindi | Mahilaon Par Anmol Vachan

जहाँ एक और एक सफल व्यक्ति की पीछे एक महिला का हाथ होता है वहीं दूसरी और महिलाओं ने खुद को साबित करना न सिर्फ शुरू कर दिया है बल्कि देश विदेश में सफलता का परचम लहराना शुरू कर दिया है।

एक स्त्री सारे रिश्तों को कितने अच्छे से संभालती हैं, चाहें वो एक माँ हों, बेटी हो, बहन हो या फिर पत्नी हों। महिलाओं ने हर रूप में अपनी शक्ति, काबिलियत और इच्छाशक्ति को साबित किया है, आज की महिलायें न सिर्फ पुरुषों से कंधें से कंधा मिलकर चल रहीं हैं बल्कि कुछ मायनों में आगे भी हैं।

“जब है नारी में शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहें बेचारी।”

हर देश के दो पंख होते हैं एक स्त्री और दूसरा पुरुष। किसी भी देश के विकास की उड़ान एक पंख से नहीं हो सकती। देश में जितने अधिकार पुरुषों के हैं उतने ही अधिकार महिलाओं के हैं। पर है बड़ी शर्म की बात है कि कुछ जगह आज भी महिलाओं को अपने अधकारों से वंचित रखा जाता है। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है।

कुछ नीच मानसिकता वाले लोग आज भी उन्हें अपना गुलाम समझते हैं। अगर आदमी आज़ाद पैदा होते  हैं तो औरतें गुलाम कैसे पैदा हो सकती हैं।

“नर और नारी का दर्जा समानता का है उसमे छोटे या बड़े का कोई भेद नहीं है।”

देश मे लगातार घट रही महिलाओं की संख्या और बढ़ रहे भ्रूण हत्या,  महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार के मामले काफी चिंताजनक हैं। देश में जहाँ एक ओर  स्त्री को माँ रूप में उनकी पूजा की जाती है वहीं आज भी कुछ लोग बेटी पैदा होने पर अफ़सोस मनाते हैं।

सुनों ; बेटियों को कमज़ोर और बोझ मानने वाले लोगों, भारत में ऐसी हज़ारों लडकियाँ हैं जिन पर भारत के हर नागरिक को गर्व है ।”

“जो स्त्री का अपमान करता है, वो माँ का अपमान करता है, जो माँ का अपमान करता है, वो भगवान का अपमान करता है, और जो भगवान का अपमान करता है, उसका पतन निश्चित है।”

 

“एक स्त्री कभी अपने लिए नही जीती है वह दुसरो के सुख में ही अपना सुख अनुभव करती है। ” पर आज वो समय आ गया है जब महिला सशक्तिकरण में भी हम उसी क्षमता की बात कर रहे है जहाँ महिलाएँ परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हो। हम सभी का यह कर्तव्य है  की महिलाओं को उनका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए आगे आएं।

“दुनियां को कोई भी देश तबतक विकास नहीं कर सकता, जबतक उस देश की महिलायें बराबर का साथ न दें।”

उन लोगों की सोच को बदलें जो दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, असमानता, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, बलात्कार, वैश्यावृति, मानव तस्करी और ऐसे ही अन्य चीज़ों में लिप्त हैं।

“यदि नारी सुरक्षित है तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित है। “

इसलिए देश के हर व्यक्ति को महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूक होने की जरुरत है और यह कर्तव्य है की वो दुनियाभर में महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान देने के लिये लोगों को जागरूक करे।

Woman Quotes in Hindi | Mahilaon Par Anmol Vachan

“जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं; लेकिन आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं, आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं।”

“जहां स्त्री का आदर और सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।”

“महिलाएं समाज की वास्तविक शिल्पकार होती हैं।”

“नारी केवल एक इंसान ही नहीं इस प्रकृति को आगे ले जाने वाली निर्माणकर्ता भी है।”

“कोई भी राष्ट्र ऊंचाई तक नहीं बढ़ सकता है, जब तक कि वहां की महिलाएं आगे नहीं बढ़तीं। “

“किसी को भी मत कहने दो कि तुम कमजोर हो क्योंकि तुम एक औरत हो। “

“नारी दया, करुणा, प्रेम और ममता की पवित्र मूर्ति है। “

“स्त्री का शारीरिक सामर्थ्य भले ही कम हो, उसकी वाणी में असीम सामर्थ्य है।”

“नारी ईश्वर का एक ऐसा निर्माण है जिसके ह्रदय में सूर्य जैसा तेज, समुद्र जैसी गंभीरता, चन्द्रमा जैसी शीतलता, पर्वतों जैसी मानसिक उच्चता, पृथ्वी जैसी क्षमता है।”

“कोई भी आपकी अनुमति के बिना आपको कमतर महसूस नहीं करा सकता।”

“अपनी बेटियों का सम्मान करें ; वे सम्माननीय हैं।”

“जिस घर की औरतें खुले मन से मुस्कुराती हैं, खुशियाँ वहाँ दौड़ी चली आती हैं।”

“नारी शांति की प्रतिमा होती है उनका अपमान करना जंगलीपन को दर्शाता है। “

“जब कोई पुरुष किसी स्त्री से प्यार करता है तो अपनी थोड़ी सी ख़ुशी ही देता है लेकिन जब कोई स्त्री प्यार करती है तो सबकुछ न्योछावर कर देती है। “

“एक स्त्री ही घर को स्वर्ग बना सकती है।”

“जहा नारी का सम्मान नहीं होता है उस समाज और पशु में कोई अंतर नही होता है। “

“जिस घर में नारी को सम्मान मिलता है वह घर मंदिर के समान होता है और हमेसा खुशियों से भरा रहता है।”

“जहाँ नारी को शक्ति मानकर पूजा जाता है वह सच्चे मातृत्व के सुख विराजते है। “

“वह दया, करुणा, ममता और प्रेम की पवित्र मूर्ति है और समय पड़ने पर प्रचण्डचण्डी भी। नारी मनुष्य के जीवन की जन्मदात्री है।”

“नारी माता के समान हमारी रक्षा करती है, मित्र और माता के समान हमें शुभ कार्यों के लिए प्रेरित करती है, बाल्यावस्था से लेकर मृत्युपर्यंत वह हमारी संरक्षिका बनी रहती है। नारी सृष्टि के आरम्भ से अनन्त गुणों की आगार रही है।”

“जब एक रोटी के चार टुकड़े हों और खाने वाले पाँच तो मुझे भूख नहीं है, ऐसा कहने वाली स्त्री है माँ।”
“पता नहीं क्यों मोमबत्त्ती पकड़ना सीख गए हम, वरना नारी के सम्मान में लंका दहन और महाभारत करने की संस्कृति है हमारी।”
यह भी पढ़ें –

‘महिलाओं पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार | Woman Quotes in Hindi’ आपको कैसे लगे। कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आप इन्हें पढ़ें दूसरों को सुनाएँ और ज्याद से ज्यादा शेयर करें।

आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Email Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *