बिच्छू से जुड़े रोचक अविश्वसनीय और अकल्पनीय रोचक तथ्य | Scorpion Facts In Hindi

Scorpion Facts In Hindi

नमस्कार मित्रो आज के इस लेख के जरिये हम आपको बिच्छू से जुड़े 15 रोचक अविश्वसनीय और अकल्पनीय रोचक तथ्यों Scorpion Facts In Hindi के विषय में बताने जा रहे है जो इस प्रकार है :-

जाने बिच्छू से जुड़े रोचक अविश्वसनीय और अकल्पनीय रोचक तथ्य | Scorpion Facts In Hindi

1. बिच्छू 8 पैरो वाला एक ऐसा प्राचीनतम आर्थोपोडा मांसाहारी जंतु है जो इस धरती पर लगभग 435 मिलियन वर्षों से रह रहा है |

2. बिच्छू आज के समय अंटार्टिका और न्यूजीलैंड को छोड़कर पूरे विश्व में लगभग 2000 प्रजाति पाई जाती है जिसमे से 30-40 प्रकार के ही अपने डंक के विष से इंसानों की जान लेने में सक्षम है |

3. बिच्छू रात्रिचर किस्म के जीव होते है जो रात के समय ही पुरानी चट्टानों  और पत्थरों के नीचे बने  अपने बिलों से निकलते है |

4. बिच्छू आम तौर पर उष्ण वाले क्षेत्र जैसे कि रेगिस्तान, जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिल जाते है |

5. बिच्छू का सामान्य आकार औसतन 2.5 इंच और वजन 10-100 ग्राम तक का होता है और इंडियन रेड स्कॉर्पियन को विश्व का सबसे खतरनाक बिच्छू माना जाता है |

6. बिच्छू का सामान्य तौर पर जीवनकाल 2-6 वर्ष का और गर्भधारणकाल 9-18 माह तक का रहता है ।

7. बिच्छू के डंक में मौजूद जहर में क्लोरोटोक्सिन नामक रसायन पाया जाता है जो कैंसर जैसे घातक रोगों के इलाज में लाभकारी पाया गया है |

8. नर और मादा बिच्छू आपस में मिलन से पहले एक विशेष प्रकार का न्रत्य करते है |

9. बिच्छू मादा एक बार में 20 से 40 बच्चों को जन्म देकर मर जाती है |

10. बिच्छू आमतौर पर 5-19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकते है |

11. बिच्छू कभी भी झुण्ड या परिवार बनाकर नहीं रहते और हमेशा अपना जीवन अकेले ही व्यतीत करते है |

12. बिच्छू की कुछ प्रजाति इतनी ज्यादा खतरनाक होती है जिसके एक डंक से आपका शरीर गंभीर दर्द, फैफड़ो में सूजन और पैरालाइज जैसी खतरनाक  बीमारी का शिकार हो सकता है |

13. बिच्छू अपने भोजन के लिए मकड़ियों, घुन, छोटे छिपकलियों, सांपों और चूहे आदि का शिकार करते है |

14. बिच्छू के अंदर अपनी चयापचय और ऑक्सीजन का सेवन धीमा करने की क्षमता होती है जिसके कारण वो पूरे वर्ष में केवल एक बार भोजन करके और पानी के अंदर बिना खाए पिये 2 दिन जीवित रह सकते हैं ।

15. बिच्छू के बारे में लोगो द्वारा बहुत से मान्यताएँ भी मानी जाती है जैसे कि इसका सपने में दिखना जीवन के लिए खतरनाक माना जाता है | यदि घर में बिच्छू कतार बनाकर बाहर जाते हुए दिखाई दें तो समझा जाता है कि घर से लक्ष्मी जाने वाली है । पीला बिच्छू घर में निकले तो तो समझा जाता है कि घर में लक्ष्मी का आगमन होने वाला है ।

यह भी पढ़ें –

मधुमक्खियों से जुड़े 22 अचंभित करने वाले रोचक तथ्य

चींटियों के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य

हाथियों की दुनिया से जुड़े 27 अचंभित करने वाले रोचक तथ्य

जानवरों से जुड़े 70 रोचक एवं मजेदार तथ्य

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें Ajab Gajab Tathya | Amazing Facts In Hindi

‘बिच्छू से जुड़े रोचक अविश्वसनीय और अकल्पनीय रोचक तथ्य | Scorpion Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे. अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें . धन्यवाद

यदि इसके आलावा आप कोई और जानकारी देना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं जिससे हम सभी लाभ ले सकें।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

0 Replies to “बिच्छू से जुड़े रोचक अविश्वसनीय और अकल्पनीय रोचक तथ्य | Scorpion Facts In Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *