जर्मनी देश से जुड़े 24 रोमांचकारी रोचक तथ्य | Germany Facts In Hindi

Germany Facts In Hindi

Germany Facts In Hindi – यूरोप महाद्वीप में स्थित जर्मनी देश से जुड़े ऐसे 24 रोमांचकारी रोचक तथ्य जो कि दूसरे विश्व युद्ध के समय पूरा बर्बाद हो चुका था लेकिन आज अपने दम पर विश्व के 10 शक्तिशाली और ताकतवर मुल्को की लिस्ट में शुमार है | आईये जाने इससे सम्बन्धित इन सभी 24 रोमांचकारी रोचक तथ्यों के विषय में :-

Contents

जर्मनी देश से जुड़े 24 रोमांचकारी रोचक तथ्य
Germany Facts In Hindi 

1. जर्मनी देश की आधिकारिक राजधानी का नाम बर्लिन है जो कि इस देश का सबसे बड़ा शहर और फ्रांस की राजधानी पेरिस से भी 9 गुना ज्यादा बड़ा है |

2. जर्मनी देश 3,57,000 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है जिसमे आधिकारिक तौर पर 16 राज्य और 493 जिले आते है |

3. जर्मनी देश पश्चिमी और मध्य यूरोप में स्थित है जिसके उत्तर में डेनमार्क, पूर्व में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण-पूर्व में ऑस्ट्रिया और दक्षिण स्विटज़रलैंड और पश्चिम में फ्रांस, लक्समबर्ग और बेल्जियम स्थित है |

4. जर्मनी देश की आधिकारिक भाषा जर्मन और आधिकारिक मुद्रा यूरो है जो पूरे यूरोपियन यूनियन की भी आधिकारिक मुद्रा है |

5. जर्मनी देश का आधिकारिक तौर पर नाम संघीय गणराज्य जर्मनी है जिसकी आधिकारिक जनसँख्या वर्ष 2016 तक 8.27 करोड़ थी जिसके कारण ये यूरोपीय संघ का सबसे अधिक आबादी वाला देश, यूरोप में रूस के बाद दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश और विश्व का 16वां सबसे अधिक आबादी वाला देश माना जाता है |

6. जर्मनी देश आज अपने नागरिको के जज्बे और साहस के कारण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपना डंका बजवा चुका है जहाँ गाड़ी के कलपुर्जे से लेकर पूरी गाड़ी का निर्माण किया जाता है |

7. जर्मनी देश आज के समय पूरे विश्व में कला, खेल, साहित्य और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में विश्व के कई देशो से बहुत आगे निकल चुका है |

8. जर्मनी देश में 400 से ज्यादा पंजीकृत चिड़ियाघर और पशु पार्क संचालित होते है जो विश्व के किसी भी देशो में स्थित चिड़ियाघर से ज्यादा है |

Interesting Germany Facts In Hindi

9. जर्मनी देश के लोग फुटबाल खेल के बहुत ज्यादा दीवाने होते है जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि यहाँ विश्व के दूसरे किसी भी देश से ज्यादा फुटबाल क्लब है | ये देश वर्ष 2014 में अर्जेंटीना को हराकर फीफा कप का विजेता भी बन चुका है |

10. जर्मनी देश में विश्व की पहली मैगज़ीन वर्ष 1663 में लांच हुई थी और आज ये देश विश्व में सबसे ज्यादा किताबे छापने वाले देशो की लिस्ट में शुमार होता है जहाँ हर वर्ष 94,000 से ज्यादा किताबे छपती है |

11. जर्मनी देश दूसरे विश्वयुद्ध के बात इंसानियत के बारे में कितना सोचते है वो आप इस बात से समझ सकते है कि यहाँ कैदी के जेल से भागने को अपराध नही माना जाता है और यहाँ की सेना को अगर लगता है कि उनके अफसर द्वारा दिया गया कार्य इंसानियत के विरुद्ध है तो वो अपने अधिकारियों कि आज्ञा मानने से इंकार कर सकती है जो जुर्म नही होता है |

12. जर्मनी देश के हिटलर ने ही दूसरे विश्व युद्ध के समय पूरे विश्व में नाज़ी हुकूमत स्थापित करने के लिए बहुत तबाही करवाई थी और करोड़ो लोगो का नरसंहार भी कराया था |

13. जर्मनी देश की राजधानी बर्लिन के बीचो-बीच दूसरे विश्व युद्ध के बाद इस देश को 2 हिस्सों में विभाजित करने वाली दीवार खड़ी कर दी गई थी जिसे यहाँ के निवासियों ने वर्ष 1990 में गिरा दिया था |

14. जर्मनी देश में आज के समय किसी भी व्यक्ति द्वारा नाज़ी सलाम करना एक गैरकानूनी अपराध है जिसके लिए 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है |

15. जर्मनी देश आज के समय में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश और यूरोप का सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश है जिसके कारण यहाँ बेरोजगारी दर बहुत कम है |

16. जर्मनी देश साक्षरता में भी बहुत आगे है जिसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि पूरे विश्व में दक्षिण कोरिया के बाद विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातकों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या इसी देश में है और अभीतक यहाँ के 107 निवासियों को नोबेल पुरस्कार प्राप्त हो चुका है |

Interesting Facts About Germany In Hindi

17. जर्मनी देश पर्यटन के भी लिहाज से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है | बाहर से आनेवाले पर्यटकों को यहाँ मौजूद कई ऐतिहासिक, प्राचीन, प्राकृतिक और मनमोहक स्थल अपनी ओर खीच लेते है |

18. जर्मनी देश के क़ानून के अनुसार यहाँ लोग पब्लिक स्थल पर शराब खुलेआम पी सकते है लेकिन खुलेआम स्मोकिंग करना अपराध माना जाता है |

19. जर्मनी देश के 70 फीसदी हाईवे फ्री स्पीड लिमिट है जिसके कारण अगर ऐसी जगह आपकी गाड़ी किसी भी तरह बंद पड़ जाये तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है |

20. जर्मनी देश में ही फैंटा कोल्ड्रिंक दूसरे विश्व युद्ध के समय विरोधी देशो के यहाँ बनने वाली कोकाकोला के जवाब में तैयार करके बनाई गई थी |

21. जर्मनी देश दूसरे विश्व युद्ध के समय 11 से 70 वर्ष की आयु तक की लगभग 20 लाख महिलाओ का रशियन आर्मी द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था |

22. जर्मनी देश की परम्पराओ के अनुसार यहाँ किसी भी व्यक्ति को एडवांस में जन्मदिवस की बधाई देना बुरी किस्मत की निशानी माना जाता है |

23. जर्मनी देश विश्व में जापान के बाद दूसरा सबसे बड़ा कम जन्म दर वाला देश है जिसके कारण यहाँ वर्ष 1989 से 2009 के बीच बच्चों की कमी के कारण ही 2000 से ज्यादा स्कूल बंद हो गये थे |

24. जर्मनी देश आज कितना शांति और इंसानियत की परवाह करने वाला देश बन चुका है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इस देश का रक्षा बजट का खर्चा अमेरिका के लोगो द्वारा अपने पालतू जानवरों पर किये जाने वाले खर्चे से भी कम है |

यह भी पढ़ें –

युगांडा देश से सम्बन्धित हैरान करने वाले 22 रोचक तथ्य

अफगानिस्तान देश के 26 रोचक तथ्य

ताइवान देश से जुड़े 27 रोमांचित करने वाले रोचक तथ्य

अर्मेनिआ देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्य

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

‘जर्मनी देश से जुड़े 24 रोमांचकारी रोचक तथ्य | Germany Facts In Hindi ’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

One Reply to “जर्मनी देश से जुड़े 24 रोमांचकारी रोचक तथ्य | Germany Facts In Hindi”

  1. जर्मनी के बारे में में आपने जो भी जानकारी दी है वाकई में ज्ञान को बढ़ानेवाला है। खासकर के उनलोगो के लिए जो यूरोप या जर्मनी कि यात्रा करना चाहते हों। आपका धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *