सस्ते घर बनाने के लिए शुरू किया अनोखा बिजनेस ! स्ट्राक्चर इको स्टार्टअप फाउंडर श्रिति पाण्डेय की सफलता की कहानी | STRAWCTURE ECO Founder Shriti Pandey Succes Story In Hindi

Strawcture Eco

श्रिति पाण्डेय जिन्होंने अपने देश की सेवा करने की सोच के कारण अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ दी और भारत आकर अपना खुद का कुछ करने हेतु एक स्टार्टअप की शुरुआत की | आईये जाने STRAWCTURE ECO Founder Shriti Pandey Succes Story In Hindi विस्तारपूर्वक :- 

Contents

स्ट्राक्चर इको स्टार्टअप फाउंडर श्रिति पाण्डेय की सफलता की कहानी | STRAWCTURE ECO Founder Shriti Pandey Succes Story 

जाने श्रिति पाण्डेय के बारे में 

श्रिति ने अमेरिका में रहकर कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में अपनी स्नातक की डिग्री पूर्ण की  और उसके बाद न्यूयॉर्क स्थित एक कन्सलटेन्सी फ़र्म में अच्छे पैकेज पर कार्य करना शुरू किया | वो शुरू से ही अपने देश के लिए कुछ करना चाहती थी जिससे यहाँ के लोगो को फायदा हो जिसके लिए उन्होंने वर्ष 2016 में भारत लौटने का निर्णय किया और एसबीआई यूथ फ़ेलोशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनकर देश के सुदूर गांवों में जाकर बहुत काम किया काम |

जाने श्रिति पाण्डेय द्वारा खुद का कुछ करने का फैसला लेने से जुड़ी कहानी 

सबीआई यूथ फ़ेलोशिप प्रोग्राम को पूर्ण करने के बाद खुद का कुछ ऐसा स्टार्टअप करने का फैसला लिया जिसमे वो अपनी क्षमताओं और क़ाबिलियत को पूरी तरह से उपयोग कर सके | इसी सोच के साथ उन्होंने लोगो के लिए सस्ते घर बनाने हेतु स्ट्राक्चर इको स्टार्टअप की शुरुआत कर दी |

जाने श्रिति पाण्डेय द्वारा स्ट्राक्चर इको (STRAWCTURE ECO) स्टार्टअप शुरू करके अभी तक के सफ़र की कहानी 

श्रिति ने अपने स्ट्राक्चर इको स्टार्टअप की शुरुआत के लिए देश का कोई भी बड़ा शहर ना चुनकर अपना शहर गोरखपुर से उसकी नीव रखी जिसके लिए उन्होंने अपने जिले और आसपास के जिलो से युवाओ की टीम बनाई | उन्होंने लोगो को सस्ते घर मुहैया कराने हेतु स्टील के स्ट्रक्चर और फ़सल के बाद बचने वाले भूसे से तैयार कम्प्रेस्ड ऐग्री-फ़ाइबर के पैनल्स का उपयोग करना शुरू किया | 

उनकी टीम इस प्रकार के मकान मात्र 4 हफ्तों में तैयार कर लेती है | उनका लक्ष्य लोगों को कम क़ीमतों में पर्यावरण के अनुकूल मकान बहुत ही कम समय में बनाकर देना है | वो ये भी चाहती थी उनके स्टार्टअप द्वारा भारत में फ़सल के अवशेषों का सही उपयोग हो सके जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहे | उनकी कंपनी का यूरोपियन कंपनी ईकोपैनली के साथ स्टार्टअप हेतु एक करार भी है | उनके इस स्टार्टअप वाले आईडिया पर शुरुआत में कई निवेशको ने भरोसा नही दिखाया था और उन्हें अक्सर सलाह दी जाती थी कि वो किसी पुरुष को अपने साथ इस स्टार्टअप का हिस्सा बनाये लेकिन उनको अपने परिवार और दोस्तों का हमेशा से ही साथ मिला जो उनकी क्षमताओ पर यकीन और भरोसा दोनों ही रखते थे |

जाने श्रिति पाण्डेय की अपनी स्टार्टअप को लेकर भविष्य के लक्ष्य की कहानी 

श्रिति भविष्य में अपने इस स्टार्टअप से किसानो को भी जोड़ने का है | उनका प्लान है कि यदि हर किसान उनके इस प्रोजेक्ट से जुड़ता है तो एक एकड़ ज़मीन के बराबर भूसे से 25 हज़ार रुपए तक कमा सकता है और साथ में वो पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे पायेंगा | वो भविष्य में अपने इस स्टार्टअप द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का हिस्सा बनकर 2022 तक सभी को अपना आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य में सरकार का सहयोग करना चाहती है |

जाने श्रिति पाण्डेय को अभीतक सम्मान के रूप में मिले पुरस्कार 

श्रिति को उनके इस स्टार्टअप के लिए यूएन के द्वारा 22 यूथ असेंबली में इम्पैक्ट चैलेन्ज का पुरुस्कार और यूपी के स्टार्टअप कॉन्क्लेव में दूसरा स्थान भी मिल चुका है | उनके इस स्टार्टअप को यूपी के स्टार्टअप कॉन्क्लेव और बूटस्ट्रैप कंपनी से फंडिंग भी प्राप्त हो चुकी है | इसके अलावा उनके इस स्टार्टअप को अटल इन्क्यूबेशन सेण्टर, आईआईएम बेंगलोरे वीमेन स्टार्टअप और बनस्थली विद्यापीठ से भी सपोर्ट प्राप्त है |

Website : https://www.strawcture.com/our-leadership

यह भी अवश्य पढ़े ;

Nykaa.Com फाउंडर फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी

जेसिका कॉक्स ; अपनी कमजोरी को ताकत बनाने वाली

हिमा दास : हिम्मत और सफलता की कहानी

जाने CEO FusionCharts Pallav Nadhani Real Life Inspirational Story के बारे में

पंचर लगाने से लेकर IAS Officer बनने की कहानी

मित्रों ! उम्मीद करता हूँ आपको “स्ट्राक्चर इको स्टार्टअप फाउंडर श्रिति पाण्डेय की सफलता की कहानी | STRAWCTURE ECO Founder Shriti Pandey Succes Story In Hindi ” अवश्य पसंद आई होगी कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। कृपया Share करें  और  जुड़े रहने की लिए Subscribe करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *