छात्रों और बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध ; Essay on Republic Day for Students and Children In Hindi

Essay on Republic Day

Essay on Republic Day 26 January 2022 Essay ; सबसे पहले तो हम आपको आने वाली 26 जनवरी 2022 के  गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें और बधाई देते है जो कि हमारे देश का 73 वां गणतंत्र दिवस होंगा | आज की एक लेख में हम आपके लिए लाये हैं छात्रों और बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध जिसे आप भाषण के रूप में भी तैयार कर सकते हैं।

Contents

छात्रों और बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध ; Essay on Republic Day for Students and Children

आज के अपने इस लेख के जरिये हम आपको प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाये जाने वाले महान गणतंत्र दिवस से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण बातो की विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे | चलिए शुरू करते है |

गणतंत्र दिवस पर निबंध 

Essay on Republic Day

जैसा कि हम सभी जानते है कि भारत और समस्त भारतवासियों ने एक लम्बे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजो से पूरे 200 वर्ष की पराधीनता के बाद आजादी प्राप्त की थी जिसे हमे स्वतंत्रता दिवस के रूप में बड़े गर्व के साथ हर वर्ष 15 अगस्त को मनाते है | आजादी के बाद पूरे ढाई वर्ष बाद 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान घोषित किया था जिसे बनाने में भारत की उस वक़्त की सरकार और संसद को लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे और इसके निर्माण की पूरी देखरेख बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के नेतृत्व में हुई थी | इसके लागू होने के बाद भारत पूर्ण रूप से विश्व स्तर पर एक  संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बन चुका था | इसके लागू होने के बाद से हम सभी भारतवासी प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में बड़े शान और गर्व से मनाते है | ये दोनों भारत के ऐसे 2 महत्वपूर्ण दिवस है जिस दिन पूरे देश में सरकारी अवकाश रहता है |

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 1950) का इतिहास History of Republic Day (26 January 1950)

आने वाली 26 जनवरी 2022 के गणतंत्र दिवस का इतिहास भी बहुत रोचक है | क्या आपको यह पता है कि 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस के रूप में घोषित करने के लिए क्यों चुना गया ? 

इस दिन को ही देश के गणतंत्र दिवस के रूप में चुनने का कारण वर्ष 1929 में लाहौर में हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री माननीय पंडित जवाहर लाल नेहरु की अध्यक्षता में हुए काग्रेंस अधिवेशन की वो मीटिंग थी जिसमे पहली बार भारत की पूर्ण स्वराज की मांग से सम्बन्धित ये प्रस्ताव पारित किया गया था कि यदि 26 जनवरी 1930 तक ब्रिटिश हुकूमत भारत को ‘पूर्ण डोमीनियन स्टेटस’ प्रदान नही करती तो भारत अपने आप को पूर्ण रूप से स्वतंत्र देश घोषित कर देगा । इसके बाद जब 26 जनवरी 1930 तक अंग्रेजो ने कांग्रेस के इस मांग का कोई जवाब नही दिया तब कांग्रेस ने उसी दिन से ही भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए अपना संक्रिय आंदोलन शुरू किया और आख़िरकार अंग्रेजो को 15 अगस्त 1947 को भारत को एक पूर्ण स्वतंत्र देश की मान्यता देनी पड़ी और भारत एक आजाद देश बन गया और आख़िरकार आजादी के बाद भारत की सरकार ने  26 जनवरी के ऐतहासिक महत्वता को ध्यान में रखते हुए इस दिन को गणतंत्र स्थापना के लिए चुना ।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 1950)  के निर्माण का इतिहास

मित्रो आपके लिए ये भी जानना जरुरी है कि आने वाली 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के निर्माण का इतिहास भी बहुत रोचक है | भारत की पूर्ण आजादी के बाद भारत की उस वक़्त की सरकार ने 28 अगस्त 1947 को एक ड्राफ्टिंग कमेटी का निर्माण किया और उस कमेटी ने 4 नवंबर 1947 को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी के नेतृत्व में भारतीय संविधान के प्रारुप को सदन में रखा | इसके बाद उस कमेटी ने 9 दिसम्बर 1947 से भारत के  संविधान निर्माण के कार्य को आरंभ कर दिया और आख़िरकार पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के लम्बे इंतज़ार के बाद आधिकारिक रूप से 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान प्राप्त हो गया और तभी से इस महान दिन को हम सभी देशवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे है |

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 1950)  को कैसे मनाया जाता है ?

मित्रो आपके लिए ये भी जानना जरुरी है कि आने वाली 26 जनवरी 2022 के गणतंत्र दिवस को हम सभी देशवासी एक राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाएंगे जैसा कि हर वर्ष होता है | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे देश के सभी शहरों और कस्बो के सरकारी और गैर-सरकारी जगहो जैसे कि स्कूल, कॉलेज,ऑफिस, सोसाइटी, और अन्य पब्लिक स्थानों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा जिसमे सभी देशवासी पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय झंडे को फेहरायेंगे और राष्ट्रगान जन-मन-गन की धुन पर कुछ देर तक उसके सम्मान में खड़े होकर सलामी देंगे और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों का आनन्द लेंगे |

भारत सरकार देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के राजपथ पर एक बहुत भव्य कार्यक्रम आयोजित करेंगी जिसमे प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत के माननीय राष्ट्रपति ध्वजारोहण का कार्यक्रम करेंगे और इस कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्रिमंडल के सदस्य,वरिष्ठ और गणमान्य व्यक्ति और कोई भी विशेष विदेशी मेहमान समेत सभी देशो के उच्च उच्चायोग के अधिकारी भी मौजूद रहेगे | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुबह-सुबह ही इस महान कार्यक्रम को देखने के लिये आम लोग भी राजपथ पर इकट्ठा होंगे |

इसके बाद  राष्ट्रपति के समक्ष ही देश की जल,थल और वायु सेना के जवान अपनी परेड करेंगी जिसमे सेनाओ के तरह-तरह के अस्त्रों और हमारे जवानों द्वारा विभिन्न करतबों द्वारा अपने शौर्य का भी प्रदर्शन किया जायेंगा | यहीं नही आर्मी बैंड, एन.सी.सी कैडेट्स और पुलिस बल भी विभिन्न धुनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे |

इसके बाद देश में बसी हुई एकता और विविधता को दिखाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकार खास झाँकियों के माध्यम देश में बसी विभिन्न प्रकार की परम्पराओ,संस्कृति और लोक-नृत्यों का प्रदर्शन करेंगे | ये सारी परेड और झांकी विजय चौक से शुरु होकर इंडिया गेट पर जाकर खत्म होंगी | अंत में लोग शांति के प्रतीक में कुछ रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ायेंगे | नई दिल्ली में कार्यक्रंम के अंत में वायु सेना राष्ट्रध्वज में शामिल तीनो  रंग केसरिया, सफेद, और हरे रंग के फूलों की बारिश भी करेंगे |

ऐसे ही प्रोग्राम देश के हर राज्य में वहां के राज्यपाल और मौजूदा सरकारों की मौजूदगी में भी मनाया जायेंगा | यहीं नही दिल्ली और हर राज्य में कई वरिष्ठ लोग जैसे कि शहीद जवानों के परिवार,सामजिक कार्यकर्ताओ और अन्य लोगो को कुछ ख़ास कार्यो के सम्मान में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी किया जाता है | जो लोग किन्ही करणवश उस दिन आयोजित होने वाले किसी भी गौरवमय कार्यक्रम का हिस्सा नही बन पायेंगे तो वो दुखी ना हो क्योंकि उन्हें उस दिन टीवी पर भी सुबह के समय होने वाले प्रोग्राम लाइव देख सकेंगे |

अंत में हम आपसे इतना ही कहना चाहेंगे कि ये वो दिवस है जो पूरे भारत और देशवासियों को एक माला की मोती में होने का एहसास कराता है | ये दिन भारत की महानता का प्रतीक है | ये दिन दर्शाता है कि समस्त भारतवासी को अपने इस संवैधानिक देश और उसके विचारों पर कितना गर्व है और सभी देशवासी अपने देश के इस महान संविधान का कितना सम्मान करते है |

यह भी पढ़ें –

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति अनमोल विचार | Inspirational Quotes On Republic Day Hindi

दिल छू लेने वाली गणतंत्र दिवस पर शायरी

डॉ. भीमराव अम्बेडकर (बाबा साहेब) के अनमोल विचार

भारतीय सेना की शान में कहे गये अनमोल विचार

स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी कोट्स

हम आशा करते हैं छात्रों और बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध ; Essay on Republic Day for Students and Children In Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *