मिजोरम राज्य के बारे में कुछ अनसुनी जानकारी – मिजोरम 19 रोचक तथ्य | Mizoram Facts In Hindi

Mizoram Facts

नमस्कार मित्रो आज की अपनी इस रोचक तथ्यों की इस श्रंखला में हम आपके लिए लाये है जानकारी भारत देश के एक छोटे से खूबसूरत और प्राक्रतिक राज्य मिजोरम (Mizoram) से जुड़े हैरान और अच्चम्भित करने वाले रोचक तथ्यों (Interesting Facts) की जिनके बारे में आपको बहुत कम पता होंगा | चलिए जाने इससे सम्बन्धित सबकुछ विस्तारपूर्वक

मिजोरम राज्य के 19 रोचक तथ्य | Mizoram Interesting Facts In Hindi

1. मिजोरम राज्य भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है जिसकी आधिकारिक राजधानी का नाम आइजाल है जो कि राज्य का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र और प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। तस्वीरें देखें

2. मिजोरम राज्य का नाम इस राज्य के मूल निवासी “मिजो” के नाम पर रखा गया है जो कि राज्य में मौजूद कुछ खास जनजातियों की विशाल जनसंख्या का समूह है |

3 .मिजोरम राज्य वर्ष 1972 तक असम राज्य का ही हिस्सा था लेकिन 20 फरवरी 1987 को इसे आधिकारिक तौर पर भारत का 23वा राज्य बना दिया गया |

4. मिजोरम राज्य की राजकीय सीमाएँ त्रिपुरा ,असम और मणिपुर से मिलती है जबकि अंतर्राष्ट्रीय सीमाए बांग्लादेश और म्यांमार से मिलती है |

5. मिजोरम राज्य के निवासी मुख्य तौर पर ईसाई धर्म का अनुसरण करते हैं जिसका मुख्य कारण वर्ष 1895 के दौर में अनेको ईसाई मिशनरी का यहाँ आकर बसना है |

6. मिजोरम राज्य में अंग्रेजो के शासन से पहले स्थानीय 60 मुखियाओ का नेतृत्व हुआ करता था जिन्हें आजादी के बाद भारत सरकार ने वर्ष 1954 अधिनियम के तहत हटा दिया था |

7. मिज़ोरम राज्य की मुख्य लोक भाषा मिज़ो है पर ईसाई धर्म के प्रचलन के कारण यहाँ के लोग अंग्रेजी भाषा का भी प्रयोग अपनी बोलचाल में खूब करते हैं ।

8. मिज़ोरम राज्य मुख्य तौर पर पूरे देश और दुनिया में एक खास तौर की खेती के तरीके के लिए जाना जाता है, जिसे झूम खेती कहते हैं। तस्वीरें देखें

9. मिज़ोरम राज्य आबादी के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है और वहीँ साक्षरता की बात की जाये तो 91 फीसदी साक्षरता दर के साथ ये केरल के बाद भारत का दूसरा सबसे साक्षर राज्य है |

10. मिज़ोरम राज्य का प्रमुख त्यौहार चापचार कुट है जिसे वसंत महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है और ये हर वर्ष मार्च के माह में झूम खेती के मेहनत भरे कठिन कार्य ख़त्म होने के बाद धूमधाम से मनाया जाता है। तस्वीरें देखें

  11. मिज़ोरम राज्य लगभग 33 फीसदी हिस्सा घने अँधेरे जंगलों से भरा हुआ है और विश्व की कर्क रेखा भी इस राज्य के मध्य से गुजरती है |

12. मिज़ोरम राज्य घने जंगलों से भरा पूरा राज्य है जिसके कारण यहाँ मार्च से सितम्बर के महीने में वर्षा ऋतू में यहाँ जमकर बारिश होती है।

13. मिजोरम राज्य की सबसे बड़ी नदी का नाम चिमतुपी है जिसे कालादान भी कहा जाता है और सबसे बड़ी झील का नाम पलक लेक है |

14. मिजोरम राज्य भारत में लगभग 14 फीसदी बाँस का उत्पादन करता है जिसके कारण ये भारत में बॉस उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा राज्य है और यहीं नही यहाँ बाँस की लगभग 27 प्रकार की प्रजातियाँ पाई जाती है |

15. मिज़ोरम राज्य की जलवायु के कारण यहाँ गर्मियों के दिनों में तापमान 20 डिग्री से 30 डिग्री के बीच और ठण्ड के मौसम में 7 से 21 डिग्री सेलसियस के बीच ही रहता है ।

16. मिज़ोरम राज्य के निवासी अपना मनोरंजन करने और मन को सुकून पहुँचाने के लिए अपनी अनूठी संस्कृति से जुड़े लोक संगीत का प्रयोग करते हैं ।

17. मिज़ोरम राज्य की सड़क व्यवस्था काफी विकसित है जो कि सड़क नेटवर्क के माध्यम से सिलचर (असम) और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

18. मिज़ोरम राज्य का एकमात्र हवाई अड्डा लेंगपुई हवाई अड्डा है और सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन असम के सिलचर में ही स्थित है |

19. मिजोरम राज्य की आर्थिक स्थिति भारत में ज्यादा अच्छी नही मानी जाती यहाँ के निवासी मुख्य तौर पर खेती संतरा, मक्का, चावल, दाले, गन्ना अदरक और टमाटर आदि की फसले करते है और यहाँ के मुख्य उद्योग हैंडलूम , चावल एवं आटे के कारखाने और ईट निर्माण आदि है |

यह भी पढ़ें –

नेपाल के बारे में यह तथ्य आपको रोमांचित कर देंगे

छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े रोचक तथ्य

युगांडा देश से सम्बन्धित हैरान करने वाले 22 रोचक तथ्य

पेरू देश से जुड़े 23 आश्चर्यचकित करने वाले रोचक तथ्य

श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य

मिजोरम राज्य के 19 रोचक तथ्य | Mizoram Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *