कंबोडिया देश से जुड़े 20 मजेदार रोचक तथ्य | Cambodia Country Interesting Facts In Hindi

Cambodia Country Interesting Facts

नमस्कार मित्रो आज के अपने इस अंक में हम आके लिए लाये है जानकारी एशिया महाद्वीप पर मौजूद छोटे से देश कंबोडिया से जुड़े 20 मजेदार रोचक तथ्यों के विषय में जिनके बारे में आपने बहुत कम सुना होंगा या बिलकुल भी नही | चलिए जाने Cambodia Country Interesting Facts विस्तार से

कंबोडिया देश से जुड़े 20 मजेदार रोचक तथ्य |  Cambodia Country Interesting Facts In Hindi

1. कंबोडिया देश फ़्रांस से 9 नवम्बर 1953 को आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बना |

2. कंबोडिया देश दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है जिसका कुल आधिकारिक क्षेत्रफल 181,035 वर्ग कि.मी. (69,898 वर्ग मील) है और आधिकारिक राजधानी नोम पेन्ह यहाँ की आधिकारिक राजधानी है ।

3. कंबोडिया देश का राष्ट्रीय ध्वज पूरे विश्व का एकमात्र ऐसा ध्वज है जिसमे एक इमारत दर्शाई गई है |

4. कंबोडिया देश में आज भी राजशाही कायम है और इसके वर्तमान राजा का नाम नोरोडॉम सिहामोनी है जो वर्ष 2004 से इस पद पर है ।

5. कंबोडिया देश की आधिकारिक भाषा खमेर और आधिकारिक मुद्रा का रील है ।

6. कंबोडिया का राष्ट्रीय पशु कोऊप्रेय और राष्ट्रीय पक्षी विशाल इबिस हैं ।

7. कंबोडिया देश की सीमाएं आधिकारिक तौर पर उत्तर पश्चिम में म्यांमार से, उत्तर दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से, उत्तर में लाओस से और उत्तर पूर्व व दक्षिण में वियतनाम से लगती है।

8. कंबोडिया देश में आज भी बहुत संख्या में हिन्दू और बौद्ध मंदिर पाये जाते है | यहाँ आज भी “अंकोरवाट मंदिर” नामक विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर तथा सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक अंकोर नामक स्थान पर मौजूद है |

9. कंबोडिया देश के अधिकतर निवासी बौद्ध धर्म के अनुयायी है जो कि यहाँ का राष्ट्रीय धर्म भी है |

10. कंबोडिया देश में सबसे बड़ा उत्सव नए साल का जश्न होता है जो हर वर्ष मध्य अप्रैल में आयोजित किया जाता है | इस उत्सव को स्थानीय भाषा में चोल चंम्म कहा जाता है जो पारंपरिक फसल के मौसम के अंत का प्रतीक भी है।

11. कंबोडिया देश में मौजूद टनल सैप नामक झील दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जो वर्ष में 2 बार अपना प्रवाह भी बदलती है |

12. कंबोडिया देश की आबादी में 50 फीसदी से भी ज्यादा लोगों की उम्र 15 साल या इससे कम है |

13. कंबोडिया देश का काफी बड़ा हिस्सा जंगलो से घिरा हुआ है और देश की आय का मुख्य स्रोत खेती, मछली और पर्यटन है |

14. कंबोडिया देश का सबसे ऊँचा पर्वत फ्नोम है जिसकी ऊंचाई करीब 1813 मीटर है और सबसे लंबी नदी मेकोंग है जिसकी लम्बाई करीब 4,350 किलोमीटर है |

15. कंबोडिया देश पर अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के दौरान आक्रमण किया था जो कि वर्ष 1963 से 1973 तक जारी रहा था |

16. कंबोडिया देश में वर्षो तक चली जंग के दौरान लाखों लैंड माइंस बिछाई गई थी जिनके निष्कासन के लिए आज एक लैंड माइंस निष्कासन ट्रस्ट कार्य करती है |

17. कंबोडिया देश में पर्यटकों के लिए स्थानीय इलाको में घूमने का सबसे अच्छा तरीका है टुक-टुक, जैसे भारत में आप कही भी घूमने या जाने के लिए टैक्सी का उपयोग करते है |

18. कंबोडिया देश के निवासी विवाह उत्सव में पूरे 3 दिन और 3 रात तक अच्छे परिधानों को पहनकर बिना रुके लगातार धूमधाम से पार्टियां करते है और खूब इंजॉय करते हैं।

19. कंबोडिया देश के निवासी अपने खाने में जेहरीले जानवर जैसे कि साँप, बिच्छू, कॉकरोच, कीड़े, मकड़िया आदि पकाकर खाना बहुत पसंद करते है |

20. कंबोडिया देश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था आज भी बहुत बेहाल है जिसके कारण यहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मात्र 6.30 बजे से रात 9.30 बजे के बीच आपूर्ति की जाती है और दूसरी ओर स्थानीय व्यवसाय और होटल बिजली आपूर्ति के लिए ज्यादातर जनरेटर पर निर्भर रहते हैं ।

यह भी पढ़ें –

अर्मेनिआ देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्य

युगांडा देश से सम्बन्धित हैरान करने वाले 22 रोचक तथ्य

मिस्र देश से जुड़े 28 रोचक तथ्य

अज़रबैजान देश के अनोखे रोचक तथ्य

इजरायल देश के बारे में दिलचस्प 28 रोचक तथ्य

‘कंबोडिया देश से जुड़े 20 मजेदार रोचक तथ्य | Cambodia Country Interesting Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *