जब बच्चा पढ़ाई में रुचि नहीं रखता तो अपनाएं इन तरीकों को ! Follow this Strategies when your Child is not Interested in Studying | Child Studying Strategies

child studying strategies

हर Parents चाहते हैं की उनके बच्चे अच्चे ग्रेड से पास हों ! लेकिन अक्सर बच्चे पढाई में रूचि नहीं रखते तब आपके दिमाग में बस यही बात घूमती है की कैसे मेरे बच्चे को पढ़ाई में रुचि लें? क्या मेरे बच्चे में एकाग्रता की कमी है। तो यहाँ आपकी चिंता का समाधान मिलेगा। यह लेख “Follow this Strategies when your Child is not Interested in Studying” उन माता-पिता के लिए बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण है जो कि अपने बच्चो का पढाई में मन  ना लगने के कारण बहुत परेशान रहते है |  यहां हम Parents के लिए कुछ Child Studying Strategies, Trick और Formula Share कर रहे हैं जिन्हें अपनाने के बाद आपका बच्चा मन लगा कर पढ़ेगा।

सभी माता-पिता का सपना अपने बच्चो को अच्छा पढ़ा-लिखाकर उनका उज्जवल भविष्य बनाने का होता है जिसके लिए सभी माँ-बाप रात दिन एक करके कठिन मेहनत और परिश्रम करते है | अपने सपने को पूरा करने के लिए  वो बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजते है | बच्चो की अलग से ट्यूशन आदि का खर्चा उठाते और अपने व्यस्त समय में से खुद टाइम निकालकर भी पढ़ाते है लेकिन ऐसे कई बच्चे होते है जिनका मन उनके माता-पिता के लाख कोशिशो के बाद भी पढाई में नही लगता है | ऐसे में उनके माता-पिता गुस्से में आकर बच्चो को डाटना या मारना शुरू कर देते है जो कि कोई अच्छी बात नही है |

बच्चो के अपनी पढाई में मन ना लगने के कई कारण हो सकते है जिसे माता-पिता को प्यार से बच्चे से समझना चाहिये | हो सकता हो आपका बच्चा मानसिक तौर पर कमजोर हो इसीलिए वो पढाई से सम्बन्धित चीजों को एक बार में ना समझ पाता हो | ऐसा कोई विषय जिसमे उसका मन ही ना लगता हो और उसे ज़बरदस्ती उसे पढ़ना पड़ता हो | हो सकता है कि क्लास में उसके शिक्षक के पढ़ाने का तरीका उसे पसंद या समझ नही आता हो  | ऐसे बहुत से कारण हो सकते है जो कि आप बच्चे से प्यार और अपनेपन से ही समझ पाएंगे | यदि आप ऐसी स्तिथि में उसे ज्यादा डाटेंगे  या पीटेंगे तो परिस्तिथि और ज्यादा खराब हो सकती है | ऐसे में इस लेख के द्वारा हम जो आपको Child Studying Strategies बताने जा रहे है उन्हें आजमाकर आप अपने बच्चे का मन पढाई की ओर आकर्षित कर सकते है |

Contents

Follow 8 Strategies when your Child is not Interested in Studying | Child Studying Strategies

चलिए जाने उन उपायों को विस्तारपूर्वक :-

1. बच्चे का नजरिया समझे

जो भी माता-पिता अपने बच्चो के ना पढ़ने से दुखी है उन्हें सबसे पहले अपने बच्चो के नज़रिये को समझना चाहिये |ऐसा सोचे कि यदि इस परिस्तिथि में आप अपने बच्चो की जगह होते तो आपको कैसा महसूस होता | जब तक आप अपने आप को बच्चे की जगह देखकर नही सोचेंगे आप उसकी समस्या उस नज़रिए से समझ ही नही पायेंगे | इसके लिए जरुरत है थोड़े प्यार और अपनेपन से बच्चे से बात करने के लिए जिससे आपको समस्या की जड़ का पता चल सके | आप समझ सके कि आपका बच्चा उस परिस्तिथि के बारे में कैसे और क्या सोचता है |

2. बच्चे को अपनेपन और प्यार का एहसास दिलाये

जो भी माता-पिता अपने बच्चो के ना पढ़ने से दुखी है उन्हें अपने बच्चो को डाटना या पीटना नही चाहिये जिसके कारण वो और डर जाये और आपसे अपने मन की कोई बात भी ना कह पाये | यह बहुत गलत होंगा आपके और बच्चे सभी के लिए | कैसी भी स्थिति हो अपने बच्चे से प्यार और अपनेपने से बात करे | उसे इन चीजों का एहसास कराये | तभी आपका बच्चा अपनी परेशानी और दिक्कत आपके साथ बाँट पायेंगा | इसके विपरीत आप उससे यदि गुस्से और रुखेपने से बात करेंगे तो वो आपसे अपनी कोई भी बात शेयर नही कर पायेंगा और आपकी कोई बात भी नही मानेंगा |

3. बच्चे के अंदर आत्मविश्वास और जोश पैदा करे

जो भी माता-पिता अपने बच्चो के ना पढ़ने से दुखी है उन्हें अपने बच्चो को अंदर से आत्मविश्वास और जोश पैदा करना चाहिये |उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करे कि जीवन में कोई भी समस्या बड़ी नही होती,हम सबका सामना कर सकते है |यदि आपका बच्चा ऐसे ही आत्मविश्वास और जोश से भर गया तो वो भी पढाई सेनही घबराएगा और मन लगाकर उसमे लग जायेंगा |वो पढाई को एक हव्वा ना समझकर उसे मामूली सी चीज़ समझेंगा और अपना पूरा ध्यान उस पर केन्द्रित करेंगा |

4. बच्चे के खान-पान, सोने, खेलने के समय का रखे विशेष ख्याल

ऐसा नही कि यदि आपका बच्चा पढाई में मन नही लगा रहा है तो आप उसको पूरा समय सिर्फ पढाई पर ध्यान लगाने के लिए ही कहते रहे | उसके खान-पान खेलने और सोने के समय का ध्यान रखना ही छोड़ दे जो कि बहुत गलत होगा | बच्चे को जबरदस्ती पढ़ाना भी सही नही है इससे वो मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर होंगा |उसके खाने-पीने, सोने और खेलने का समय में कोई परिवर्तन ना लाये | जिस समय वो जो करता है उसे करने दे जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता रहे | सही समय पर सही डाइट खायेंग तो स्वस्थ रहेंगा | दोस्तों के साथ खेलेंगा खुश रहेंगा और सही समय पर नींद लेने से दिमाग अच्छा चलेंगा और उसका मन धीरे-धीरे पढाई में लग जायेंगा |

5. बच्चे के अंदर योग और व्यायाम की आदत डाले

यदि आप चाहते है कि आपका बच्चा भी और बच्चो की तरह अपना पूरा ध्यान पढाई पर अच्छी तरह से लगाये तो उसके अंदर योग और व्यायाम की आदत डाले जिससे उसकी एकाग्रता बढेंगी और उसका पूरा मन और ध्यान अपनी पढाई की ओर लगेगा | रोज सुबह थोड़ा योग और व्यायाम करने से उसका दिमाग तो तेज़ होगा ही साथ में उसको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए अपनी दिशा तय करने में भी सहयता मिलेंगी | योग की शक्ति रोज उसका अंदर से उर्जावान बनायेंगी और व्यायाम से उसको शारीरिक शक्ति का एहसास होंगा जो उनके विकास में बहुत सहायक होगा |

6. पढाई के लिए सही जगह और माहौल का चयन करे

यदि आप चाहते है कि आपका बच्चा भी और बच्चो की तरह अपना पूरा ध्यान पढाई पर अच्छी तरह से लगाये तो उसके लिए ऐसे माहौल और  जगह का चयन करे जहाँ पढाई करने से बच्चे का मन लगे | हो सके तो उनके लिए एक स्टडी रूम बनाये जिसमे उनके पढ़ने के लिए टेबल कुर्सी हो, शोर-शराबा ना हो | पढाई से सम्बन्धित अच्छे पोस्टर लगे हो आदि | इन सब चीजों से पढ़ने का अच्छा माहौल बनेगा और वो अपना सारा ध्यान अपनी पढाई पर फोकस कर सकेंगा |

7. बच्चे को याद करने और लिखकर पढ़ने की आदत डलवायें

बच्चो का मन सही तरीके से पढाई में लगाने के लिए उसको चीजों को याद कराने और लिखवाने की प्रैक्टिस कराये जिससे उसको चीज़े आसानी से याद हो सके | उसका उस चीज़ को पढ़ने की रूचि बने | ये सब चीज़े उसकी नियमित पढाई की योजना के तहत कराये जिससे उसको इनकी आदत हो जाये | एक विषय ऐसे पढ़ाने के बाद उसे कुछ देर का ब्रेक भी दे जिसको ऐसे पढ़ने में मज़ा भी आये और आपको भी थोड़ा आराम मिल सके |

8. खुद सीखे और सीखाये

बच्चो को कोई भी चीज़ पढ़ाने के लिए सबसे अच्छा है कि उस विषय से सम्बन्धित बातो को पहले आप खुद पढ़े, सीखे और फिर उसे समझाए  जिससे बच्चे का भी मन उस विषय और चीज़ को पढ़ने में लगे | आपकी ये आदत आपके और बच्चे दोनों के लिए बहुत ही अच्छी होंगी | वैसे भी ज्ञान बाटने का सबसे सही तरीका यहीं है कि सबसे पहले आपको खुद उस विषय से सम्बन्धित सारी बाते पता हो तभी आप किसी दूसरे को उसके बारे में अच्छी तरीके से बता पायेंगे | आप इसको आसान बातो में बच्चो के लिए खुद ही रोल मॉडल बनना कह सकते है | इससे आपका बच्चा भी हमेशा कुछ नया सीखने और समझने को प्रेरित रहेंगा और उसका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा |

यह भी पढ़ें ;

सावधान ! कहीं आपका बच्चा Mobile Addicted तो नहीं हो रहा? Mobile Addiction ~ जानिए इस समस्या का हल !

Brain Power बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके

जल्दी और अच्छी नींद के तरीके। Tips of quick & good sleep in Hindi

ध्यान (Meditation) क्या है और ध्यान कैसे करना चाहियें ?

सुखी जीवन जीने के लिए 12 आवश्यक नियम !

यह आर्टिकल  ‘जब बच्चा पढ़ाई में रुचि नहीं रखता तो अपनाएं इन तरीकों को ! Follow this Strategies when your Child is not Interested in Studying | Child Studying Strategies’ आपको कैसा लगा अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *