उत्तरी ध्रुव के अनसुने रोचक तथ्य | North Pole Facts In Hindi

North Pole Facts

रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपके लिए लाये है जानकारी उत्तरी ध्रुव के अनसुने रोचक तथ्यों के बारे में | जाने North Pole Facts विस्तार से 

उत्तरी ध्रुव के अनसुने रोचक तथ्य | North Pole Facts

1. उत्तरी ध्रुव को दुनिया में नॉर्थ पोल, ज्योग्राफिकल नॉर्थ पोल और टेरेसट्रीयल नॉर्थ पोल के नाम से भी जाना जाता है |

2. उत्तरी ध्रुव का सबसे नजदीक द्वीप कफड़लुब्बेन द्वीप वहां से लगभग 700 मील की दूरी पर स्थित है | 

3. उत्तरी ध्रुव वर्ष के 6 माह तक लगातार दिन रहता और बाकी 6 माह लगातार रात रहती है |

4. चुंबकीय उत्तरी ध्रुव क्षेत्र असली उत्तरी ध्रुव क्षेत्र से अलग है |

5. उत्तरी ध्रुव जमीन पर नही बल्कि आर्कटिक महासागर के ऊपर बसा हुआ है जहाँ अत्यधिक ठंड के कारण समुद्र के ऊपर बर्फ की एक मोटी परत जमी रहती है |

6. उत्तरी ध्रुव  पर अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार विश्व के किसी भी देश का अधिकार नही माना जाता है और इसके आसपास आर्कटिक क्षेत्र में रूस, कनाडा, नॉर्वे, डेनमार्क यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका आदि देश मौजूद है |

7. उत्तरी ध्रुव को अंतर्राष्ट्रीय जल का हिस्सा माना जाता है और यहाँ पर भी नियमो के अनुसार वहीँ अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा के कानून लागू होते है जो सभी महासागरों पर होते है । इन कानूनों के तहत ही कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका (अलास्का के माध्यम से), डेनमार्क (ग्रीनलैंड के माध्यम से), रूस और नॉर्वे को अपने समुद्री तट से 200 समुद्री मील तक संभावित तेल भंडार और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का पता लगाने की अनुमति है, लेकिन वहां से आगे उनके अधिकार सीमित हो जाते हैं।

8. उत्तरी ध्रुव दक्षिणी ध्रुव की तुलना में थोड़ा गर्म है क्योंकि सर्दियों में यहाँ का तापमान -13 से -50 और गर्मियों में 0 डिग्री तक बना रहता है |

9. उत्तरी ध्रुव में आप जहाँ भी कदम बढाएंगे वह दिशा दक्षिण ही होगी जो कि यहाँ की एक मात्र दिशा है |

10. उत्तरी ध्रुव में वहां की भगौलिक स्थिति और बनावट के कारण इंसानों का घर बनाकर रह पाना ना मुमकिन है |

11. उत्तरी ध्रुव में जमी बर्फ के बहने का खतरा भी बना रहता है जिसके कारण वहां ध्रुवीय भालू, आर्कटिक लोमड़ियों और पेंगुइन जैसे जानवरों के लिए प्रवास करना और घर बसाना मुश्किल होता है फिर भी कभी-कभी ध्रुवीय भालू इस क्षेत्र में ख्नाने की तलाश में घूमते मिल जाते है |

12. उत्तरी ध्रुव  के नीचे मौजूद आर्कटिक महासागर में विभिन्न प्रकार के झींगा, छोटे क्रस्टेशियंस, समुद्री एनीमोन और आर्कटिक कॉड नामक छोटी मछलियाँ बहुतायत में पाई जाती है |

13. उत्तरी ध्रुव  के नीचे मौजूद आर्कटिक महासागर में खनिजो के भण्डार माने जाते है जिन पर अपने दावे को लेकर वर्ष 2007 में एक रूसी पनडुब्बी ने महासागर के निचले भाग में अपने देश का झंडा गाड़ दिया था |

14. उत्तरी ध्रुव पर गर्मियों के मौसम में सूर्य हमेशा क्षितिज के ऊपर तथा सर्दियों के मौसम में यह हमेशा क्षितिज के नीचे रहता है |

15. उत्तरी ध्रुव पर सूर्य वर्ष में केवल एक बार ही उदय और एक बार ही अस्त होता है जिसके कारण यहाँ पर पृथ्वी के सभी स्थानों की तरह समय का निर्धारण संभव नहीं है |

16. उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली विश्व की सबसे पहली महिला का नाम एन बैनक्रॉफ्ट था |

17. उत्तरी ध्रुव पर कुछ लोग सबसे पहले इंसानो के रूप में अपने पहुँचने का दावा करते है  जिनके नाम है फ्रेडरिक कुक जिनके दावे के अनुसार वो 21 अप्रैल 1908 को अपने 2 एस्किमो साथियों के साथ वहां पहुँचे थे वही दूसरी ओर  रॉबर्ट एडविन पेअरी और मैथ्यू हेंसन के दावो के अनुसार वो अपने चार एस्किमो साथियों 6 अप्रैल 1909 को सबसे पहले वहाँ पहुँचे थे |

यह भी पढ़ें –

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

क्या आप जानते है सुंदरवन के इन अनसुने रोचक तथ्यों को

मिस्र के पिरामिड के रहस्यों से जुड़े 19 रोचक तथ्य

अचंभित और हैरान कर देने वाले बरमूडा ट्रायंगल के रहस्यों से जुड़े रोचक तथ्य

भानगढ़ के किले (भूतहा किला) से जुड़े अनसुलझे रोचक तथ्य

यह आर्टिकल  ‘उत्तरी ध्रुव के अनसुने रोचक तथ्य | North Pole Facts In Hindi’ आपको कैसा लगा Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *