म्यांमार देश से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य | Myanmar Facts In Hindi

Myanmar Facts In Hindi

आज के अपने रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपको अपने देश भारत के पूर्व से लगे पड़ोसी देश म्यांमार देश Myanmar (Burma) से जुड़े ऐसे अनोखे रोचक तथ्यों Myanmar Facts की जानकारी देंगे जिन्हें सुनकर आप हैरत में पड़ जायेंगे  चलिए शुरू करते है इसके बारे में जानना 

म्यांमार देश से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य | Myanmar Facts In Hindi 

1. म्यांमार को वर्ष 1989 तक पूरे विश्व में बर्मा के नाम से जाना जाता था |

2. म्यांमार भी भारत की तरह वर्ष 1948 में अंग्रेजो की गुलामी से आजाद होकर एक स्वतंत्र देश बना |

3. म्यांमार की पहली आधिकारिक राजधानी  रंगून हुआ करती थी जो वर्ष 2005 में नैप्यीदा कर दी गई |

4. म्यांमार का कुल क्षेत्रफल 6,76,558 वर्गकिलोमीटर है जिसके कारण ये विश्व का क्षेत्रफल के हिसाब से 39वा बड़ा देश है |

5. म्यांमार की 89 फीसदी जनता बौद्ध धर्म को मानने वाली है |

6. म्यांमार के लोगो ने अपनी आज़ादी के बाद लम्बे समय तक सेना का शासन देखा है जिसके खिलाफ वहां के लोगो ने लंबा संघर्ष भी किया है |

7. म्यांमार में इनल झील के मछुआरे पूरे विश्व में एक पैर पर खड़े होकर मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध हैं।

8. म्यांमार की महिलाये अपनी गर्दन को सुन्दर और लंबी करने के के लिए बचपन से ही गले में धातु की चूड़ियाँ पहनती है और वस्त्रो में लुंगी पहनना पसंद करती है |

9. म्यांमार की महिलाये अपनी शरीर की त्वचा को निखारने के लिए पिछले 2 हजार वर्षो से पेड़ की छाल से बनी पेस्ट का उपयोग करती है |

10. म्यांमार में बच्चों के जन्म के 7 दिनों के भीतर उनका नामकरण नहीं किया जाता |

11. म्यांमार के लोग सोमवार, शुक्रवार और जन्मदिन के मौके पर अपने बाल नहीं कटवाते है |

12. म्यांमार के लोग मोटापे को अपने स्वास्थ्य का पैमाना मानते है |

13. म्यांमार के निवासी वहाँ की इरावदी नदी को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते है |

14. म्यांमार की आधिकारिक मुद्रा का नाम क्यात है |

15. म्यांमार में गर्भवती महिलाओं को केला और मिर्च खाने की मनाही होती है |

16. म्यांमार दुनिया का एक मात्र एसा देश है जहाँ की लगभग एक चौथाई महिलाए शादी नहीं करती है. और कई स्त्री देह व्यापार के कार्य को करती है |

17. म्यांमार के राष्ट्रीय नायक आंग सान की बेटी आंग सान सू पूरे विश्व में प्रसिद्ध व्यक्ति हैं जिन्होंने देश की लोकतान्त्रिक और मानवाधिकारों के लिए अहिंसक लड़ाई लड़ी और 15 वर्ष तक जेल की सजा भी काटी और अपने कार्यो के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी मिल चुका है |

18. म्यांमार का सबसे लोकप्रिय त्यौहार थिंग्यान, बर्मीज़ न्यू ईयर वाटर फेस्टिवल जो अप्रैल माह में 5 दिनों तक चलता है। 

19. म्यांमार की सौन्दर्य अर्थव्यवस्था बहुत हद तक खेती के उपर ही निर्भर है और चावल यहाँ की मुख्य खेती है |

20. म्यांमार में पर्यटन की द्रष्टि से बहुत ही प्राकृतिक और सौंदर्य से भरपूर पर्यटक स्थल मौजूद है जो दुनिया भर से आने वाले पर्यटको का मन मोह लेते है |

21. म्यांमार में मौजूद श्वेमावद पया को द ग्रेट गोल्डन गॉड का नाम भी मिला है जिसकी ऊंचाई 114 मीटर लगभग 375 फुट है  और ये स्थान बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |

22. म्यांमार की आधिकारिक भाषा बर्मी है |

23. म्यांमार की अपनी घरेलू शराब की एक राष्ट्रीय बियर है जिसे म्यांमार बीयर के नाम से जाना जाता है |

24. म्यांमार की उत्तर और उत्तर-पूर्व की सीमाएँ चीन, पूर्व की सीमाएँ लाओस और थाईलैंड और दक्षिण की सीमाएँ अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी और पश्चिम की सीमाएँ बांग्लादेश और भारत से लगती हैं।

हमे आशा है कि आप हमारा ये म्यांमार देश से जुड़े अनोखे रोचक तथ्यों पर लेख Myanmar Facts जरुर पसंद आया होगा।

यह भी पढ़ें –

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें Ajab Gajab Tathya | Amazing Facts In Hindi

अर्मेनिआ देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्य Armenia Facts In Hindi

इजरायल देश के बारे में दिलचस्प 28 रोचक तथ्य

श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

‘म्यांमार देश से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य | Myanmar Facts In Hindi’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *