हमेशा खुश रहने के लिए 65 आसान तरीके | Easy Ways To Be Happy Always

Easy Ways To Be Happy Always

हम अपने जीवन में अधिक आनंद और खुशी के साथ कैसे रहे ? खुश रहने का तरीका क्या है ? सौभाग्य से, इन सवालों के जबाब आप इस पोस्ट “हमेशा खुश रहने के लिए 65 आसान तरीके | Easy Ways To Be Happy Always ” में जानेंगें।

दोस्तों, सुख और दुख हमारे जीवन के दो पहलू हैं। हर कोई चाहता है की वो खुश रहे, और खुश रहना  हर व्यक्ति का अधिकार भी है, हालांकि आपको असली खुशी चाहिए तो वह आपको आपके अंदर मिलेगी। लेकिन लोग खुशियां बाहर खोजने लगते हैं।  अपनी खुशियां लोगों, बातों और चीजों में ढूंढने लगते हैं। और दुर्भाग्य से खुशी अक्सर मयाबी होती है। खुश रहने का लोग प्रयास करते हैं।  

लोग चाहते हैं कि खुशियां उनके पास रहें पर यह आसान नहीं लगता। हालांकि हमारे पास संतोष, आनंद, उत्थान और अवधि के क्षण हैं, लेकिन हममें से कई लगातार नकारात्मक भावनाओं से ग्रस्त रहते हैं पर यदि हम चाहें और कुछ बातों जीवन में अपनाएं तो हम अपनी नकारात्मक भावनाओं और गलत सोच को बाहर कर अपना भविष्य खुशियों से भर सकते हैं। 

तो आइए जानते हैं “Easy Ways To Be Happy Always” सदा खुश रहने के इन आसान तरीकों से हम जान पायेंगें की हम आपकी जीवन में अधिक आनंद कैसे पा सकते हैं। 

हमेशा खुश कैसे रहें 65 आसान तरीके Easy Ways To Be Happy Always 

दोस्तों किसी और चीज की तरह खुश रहना भी एक अभ्यास है। कहा जाए तो खुश रहने के लिए हमें अपनी आधार रेखा को रीसेट करना होगा। यह रातों-रात नहीं होगा लेकिन यह आसान है। यहां ऐसी 65 आसान तरीके (Easy Ways To Be Happy Always) के बारे में बता रहा हूं जिन्हें जानने और अपनाने के बाद आप हमेशा खुश रह सकते हैं। आप एक खुशमिजाज व्यक्ति बन सकते हैं और के साथ-साथ अपने चारों और खुशियां बिखेर सकते हैं। तो आइए हमेशा 65 तरीकों को जान लें और अमल करें 

Hindi Tips for Always Happiness

1 – अगर आपको खुश रहना है तो अपनी सोच को पॉजिटिव रखे हैं। 

2 – हर किसी के प्रति उदार भाव रखें। 

3 – हमेशा सकारात्मक सोच वाले लोगों के आसपास रहें। यदि नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति आस-पास हो भी तो कोशिश करें कि उनकी नकारात्मक सोच का असर आप पर ना पड़े। 

4 – हर व्यक्ति में अच्छी और बुरी आदतें होती है।  कोशिश करें उनकी अच्छी बातों को देखो और सीख लो।

5 – हमेशा अपने अंदर आत्मविश्वास रखें। 

6 – हमेशा खुशी अपने अंदर ढूंढे बाहर नहीं। 

7 – जितनी चादर हो उतने पैर पसारे। यानी अपनी आमदनी के हिसाब से खर्चा करें 

8 – दूसरों से अपनी तुलना ना करें। 

9 – हमेशा एक बात याद रखें कि, ‘यह समय बदल जाएगा’ चाहे अच्छा हो या बुरा। 

10 – ख़ुशी हमेशा आज है ना तो बीते कल और ना ही आने वाले कल में 

11 – अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

12 – किसी की बातें छुपकर ना सुने। 

13 – आखें बंद कर अपना ध्यान केवल सकारात्मक चीज़ोने पर लगाएं। 

14 – व्यर्थ के विवादों में न पड़ें। 

15 – अपने आपको व्यस्त रखें। 

16 – कल के लिए आज दुखी मत हों। 

17 – अच्छे दोस्तों के साथ समय बिताएं। 

18 – अपनी अच्छाइयों को पहचानें। 

19 – उस चीज़ के बारे में सोचो जिससे आपको ख़ुशी मिले। 

20 – अपने आप से प्यार करें। 

Tips For Happy Always in Life

21 – दूसरों को खुशियां दें, इससे आप खुश रहना सीख सकते हैं। 

22 – खुद पर हमेशा भरोसा रखें। 

23 – दुखी होने पर हमेशा सकारात्मक रहें। समय हमेशा एकसा नहीं रहता। 

24 – किसी की बुराई न करें और न सुनें। 

25 – अपने पसंद के काम करें। 

26 – अपनी गलतियों से सीखें। 

27 – दूसरों की गलतियों पर उन्हें माफ करना सीखें। 

28 – रोज़ सुबह सैर पर जाएँ। 

29 – पेड़ – पौधों के साथ समय बिताएं। 

30 – बच्चों के साथ समय बिताएं। 

31 – अपने परिवार के साथ समय बिताएं। 

32 – पुस्तकें पढ़ें। 

33 – हम पैसा कमाने के लिए हर तरह की कलाएं सीखते हैं, कई हुनर सीखते हैं तो फिर हम जीने का हुनर क्यों नहीं सीखते। 

34 – हमेशा याद रखें, दुनियां में कोई भी चीज़  परफेक्ट नहीं होती। 

35 – समस्यों से विचलित न हों। संघर्ष का नाम ही ज़िन्दगी है। 

36 – यदि आप सच में खुश रहना चाहते हैं तो दुनियां का कोई भी दुःख आपको ज्यादा देर तक दुखी नहीं रख सकता। 

37 – बुरी यादों को याद करने से कुछ नहीं होगा। ईश्वर की मर्ज़ी समझ कर उसे स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहियें। 

38 – समय बड़ा बलवान है बुरे से बुरे वक्त को धो देता है। 

39 – आप अपने अतीत के खूबसूरत पलों को याद कीजिये। 

40 – कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने दिल की आवाज सुने। वो काम करें जिससे आपको आत्म संतुष्टि मिले। 

Ways to Always Be Happy

41 – अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो दूसरों से उम्मीद रखना छोड़ दें। 

42 -इसे ध्यान रखें की आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते। 

43 – खुशियां बांटने से बढ़ती हैं तो यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो खुशियां बाटियें। 

44 -लोगों की मदद कीजिए। 

45 -अच्छाई कीजिए और भूल जाइए। 

46 – आप जो भी इस दुनिया को देते हैं वह दुगनी होकर आपको रिटर्न मिलती है। 

47 – नकारात्मक लोगों से बहस करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करें। 

48 – पैसा जरूर कमाए लेकिन अपनी सेहत का ख्याल भी जरूर रखें। 

49 – अपना पसंदीदा संगीत सुनें। 

50 – संतुष्ट रहना सीखिए। 

51 – उन कार्यों को कीजिए जिससे आपको खुशियां मिले। 

52 – समस्याओं के बारे में नहीं उसके समाधान के बारे में सोचें। 

53 – जीवन में हमेशा कुछ ना कुछ स्पेशल सोचना व करते रहना चाहिए। 

54 – हल्का और सुपाच्य भोजन करें। 

55 – सुबह का नाश्ता एक राजा की तरह करें, दोपहर का खाना एक राजकुमार की तरह खाएं और रात का खाना एक निर्धन की तरह करें। 

56 – खुशियों के बारे में सोचिए, ऐसा करने से खुशियां आपकी ओर अट्रैक्ट  होना शुरू हो जाएँगी। 

57 – कॉमेडी मूवी और कॉमेडी शोज देखें। 

58 – छोटी-छोटी सफलताओं पर खुशियां मनाएं। 

59 – हमेशा नया सीखते रहें। 

60 – अपने समय को बिना किसी मतलब के बर्बाद ना करें। 

Easy Ways to be Happy

61 – दूसरों की गलतियां निकालने या दोष देने से पहले अपनी गलतियों को सुधारें। 

62 – लोगों की बातें न सुनकर अपने दिल की बात सुने। 

63  लड़ाई झगड़े से बात नहीं बनती इसलिए लड़ने के बजाय बातचीत करें। 

64 – हमेशा अपने मन को शांत रखें। 

65 – दूसरों के सुख सम्पन्नता देखकर जलन पैदा ना करें। 

यह लेख “हमेशा खुश रहने के लिए 65 आसान तरीके | Easy Ways To Be Happy Always ” आपको कैसा लगा । आपके लिए कितना हेल्पफुल रहा कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यह भी पढ़ें ; 

सुखी और सफल जीवन के लिए अपनाने योग्य 10 बातें

उदास होने पर सकारात्मक कैसे रहें

कैसे बनें एक बेहतर और अच्छा इंसान

नकारात्मक विचारों से छुटकारा कैसे पायें ?

दृण इच्छाशक्ति (Will Power) क्या है और इच्छा शक्ति कैसे बढ़ाएं ?

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

One Reply to “हमेशा खुश रहने के लिए 65 आसान तरीके | Easy Ways To Be Happy Always”

  1. आपका आर्टिकल पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा. में अक्सर आपके ब्लॉग के न्यू आर्टिकल्स पढ़ती हूं जिससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. आपके सभी आर्टिकल से टॉपिक को पूरी तरह से समझने की पूर्ण क्षमता होती है. आप इसी तरह से हमें अपना ज्ञान देते रहे इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *