अर्मेनिआ देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्य Armenia Facts In Hindi

Armenia Facts In Hindi

आज के इस अपनी रोचक तथ्यों की श्रंखला में हम आपसे बात करेंगे आर्मेनिया देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्यों के विषय में Armenia Facts In Hindi – अर्मेनिआ बहुत ही विविधताओ और रहस्यों से भरा देश माना जाता है | चलिए जाने इससे सम्बन्धित सबकुछ थोड़ा विस्तार से

Interesting  Armenia Facts In Hindi

1. आर्मेनिया सोवियत संघ से 21 सितंबर 1991 को अलग होकर एक नया राष्ट्र बना |

2. आर्मेनिया का कुल क्षेत्रफल 29,800 किलोमीटर है जिसमें से 4.71% जलीय क्षेत्र है ।

3. आर्मेनिया की सीमाएँ उत्तर में जॉर्जिया, पूर्व में अज़रबैजान, दक्षिण में ईरान और पश्चिम में तुर्की से लगती हैं ।

4. आर्मेनिया पूर्वी सोवियत गणराज्य, एशिया और यूरोप में फैले पहाड़ी काकेशस क्षेत्र में स्थित है |

5. आर्मेनिया की पहचान विश्व में बहुत ही प्राचीनतम ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर वाले देशो में है।

6. आर्मेनिया पूरे विश्व का पहला देश था जिसने ईसाई धर्म को अपने राज्य धर्म के रूप में अपनाया था |

7. आर्मेनिया में दुनिया का सबसे पहला चर्च बनाया गया था |

8. आर्मेनिया में स्थित एपोस्टलिक चर्च वहाँ का सबसे बड़ा धर्म है।

9. आर्मेनिया की संस्कृति के तार सीधे तौर पर हिन्दू आर्यों से भी जुड़े हुए हैं |

10.आर्मेनिया को आज भी पश्चिम देशो से सम्बन्धित विद्वान आर्यों का मूल स्थान मानते है |

11. आर्मेनिया की आधिकारिक जनसँख्या वर्ष 2016 के गणना के अनुसार 3,022,866 आंकी गई थी |

12. आर्मेनिया का आधिकारिक नाम आर्मेनिया गणराज्य है |

13. आर्मेनिया की आधिकारिक भाषा आर्मीनियाई है |

14. आर्मेनिया की आधिकारिक राजधानी येरेवन है जिसे पूरे विश्व में के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक माना जाता है |

15. आर्मेनिया मे 97.9% से अधिक आर्मीनियाई जातीय समुदाय के अलावा 1.3% यज़िदी, 0.5% रूसी और अन्य अल्पसंख्यक निवास करते हैं ।

16. आर्मेनिया पूरे विश्व में शराब उत्पादक का सबसे पुराना देश है |

17. आर्मेनिया का राष्ट्रीय प्रतीक माउंट अरार्ट है जिसकी पूरा देश की पूजा भी करता है |

18. आर्मीनियाई शहर येरेवन को पूरे विश्व में “गुलाबी शहर” के रूप में भी जाना जाता है |

19. आर्मेनिया में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं माना जाता है |

20. आर्मेनिया के स्कूलों में बच्चो के लिए शतरंज एक अनिवार्य विषय के रूप में मान्य है |

21. आर्मेनिया में कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, एसोसिएशन फुटबॉल, शतरंज और मुक्केबाजी आदि लोकप्रिय खेल है |

22. आर्मेनिया की अधिकारिक मुद्रा ड्राम है |

23. आर्मेनिया के हाइलैंड्स में स्थित झील सेवन विश्व की सबसे बड़े झीलों में से एक मानी जाती है |

24. आर्मेनिया पूरे विश्व की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप डबल ट्रैक केबल कार का घर है ।

25. आरामाईक ईसा मसीह की मातृभाषा और कई प्राचीन यहूदी तथा इसाई ग्रंथों की भाषा मानी जाती है |

26. आर्मेनिया के इतिहास के अनुसार वो कांस्य युग में हिट्टी तथा मितन्नी जैसे साम्राज्यों की भूमि रहा है ।

27. आर्मेनिया 10 प्रान्तों में विभाजित है जिनका मुख्य कार्यपालक देश की सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है ।

28. आर्मेनियाई मूल के लोग खुद को हयक का वंशज मानते हैं जो हजरत नूह का परपोता था ।

29. आर्मेनिया का अपने पडोसी देश अजरबैजान से नागोर्नो काराबाख क्षेत्र को लेकर हमेशा विवाद बना रहता है जिसे दोनों देश अपना हिस्सा मानते है |

हम आशा करते है कि आपको हमारा आर्मेनिया देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्यों के विषय में लेख Armenia Facts In Hindi अच्छा लगेगा |

यह भी पढ़ें –

क्या आप जानते है यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में ?

दुनिया की अजब गजब रोचक बातें Ajab Gajab Tathya | Amazing Facts In Hindi

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप और इसकी सेंटीनेलीज जनजाति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

इजरायल देश के बारे में दिलचस्प 28 रोचक तथ्य

श्रीलंका से जुड़े अद्भुत रोचक तथ्य

‘अर्मेनिआ देश से जुड़े विचित्र रोचक तथ्य Armenia Facts In Hindi ’ आपको कैसे लगे Comments द्वारा अवश्य बतायें। यदि आपका कोई सुझाव है या इस विषय पर आप कुछ और कहना चाहें तो आपका स्वागत हैं। कृपया Share करें और जुड़े रहने की लिए Subscribe जरूर करें. धन्यवाद

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपकी पोस्ट ZindagiWow.Com प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *