Powerful Life Quotes In Hindi ~ जीवन में शक्ति देते प्रेरणादायक विचार

Hindi Quotes About Powerful Life

Life एक छोटा सा शब्द है पर यह इतना जटिल है की कोई भी इसका सही अर्थ नहीं समझ सकता। चाहें कोई भी व्यक्ति हो सबके जीवन में उतार चड़ाव आते हैं और हर कोई  संघर्ष करते हुए आगे बढ़ता है तो आइयें जानते हैं  Powerful Life Quotes Hindi जो आपको जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देंगे।

जीवन के बारे में प्रेरणादायक विचार –

Powerful Life Quotes Hindi

  1. कभी भी जीवन पूर्व निर्धारित नहीं हो सकता। सब कुछ वैसा नहीं हो सकता जैसा आप चाहते हैं। सोचिए सब कुछ वैसा हो जाये जैसा सब चाहते हैं तो जीवन कैसा होगा। यदि जीवन की भविष्वाणी पहले से ही हो जाये तो इस जीवन में बिलकुल भी आनंद नहीं होगा। यानि जीवन बिलकुल नीरस हो जायेगा।

  2. जीवन में जब आप कामियाबी के रास्ते पर चलते हैं प्रशंसा के साथ साथ कुछ लोगों की आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। न तो आप प्रशंसा से आकर्षित हो और न ही आलोचना से दुखी। जिंदगी में इतनी तेज़ी से आगे दौड़ें की लोगों के बुराई के धागे आपके पैरों में आकर ही टूट जाएँ।

  3. भीतर से चमकने वाली रोशनी को कुछ भी धुंधला नहीं कर सकता।

  4. जीवन साइकिल चलाने जैसा है। अपना संतुलन बनाये रखने आपको अवश्य ही चलते रहना चाहिए। यदि आप रुके तो गिर जायेंगे। जिस प्रकार रुके हुए पानी मे काई लगने लगती है उसी प्रकार ठहरे हुए जीवन में भी काई लगने लगती है। जब तक जीवन है चलते रहें।

  5. यदि कोई आपके आईडिया को गलत बताता है तो यह आपकी जिम्मेदारी है की उसे सही साबित करके दिखाएं।

  6. जीवन में जब भी निराश हो तो जाकर उन लोगों को देख आना जो दो वक्त की रोटी के लिए क्या क्या करते हैं।

  7. यदि आप अपने जीवन में खुश रहना चाहते हो तो लोगों की बातों को दिल से लगाना छोड़ दो। केवल दो चीज जिस पर आपका नियंत्रण है, वह है आपका दिमाग और आपका शरीर।

  8. इंसान गलत तब करता है जब वो परिस्थितियों के नियंत्रण में होता है। जो इंसान परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रखता है वो विपरीत परिस्थितियों में भी सही निर्णय करता है।

  9. याद रखिये, जीवन में आपको वो नहीं मिलता जो आपको चाहियें। जीवन में आपको वो मिलता है तो आपको चाहियें ही चाहियें। आप जीवन में वही पाते हैं जो आपमें मांगने का साहस है।

  10. कुछ आरम्भ करने के लिए आपका महान होना आवश्यक नहीं लेकिन महान होने के लिए आपको कुछ आरम्भ करना आवश्यक है।

  11. जिंदगी एक ही है लेकिन अच्छे से जियो तो एक काफी है। ज़िन्दगी लम्बी नहीं बड़ी होनी चाहियें।

  12. जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है। कुछ अंदाज़ से और कुछ नज़र अंदाज़ से।

  13. जीवन में दुःख का सबसे बड़ा कारण चीज़ों के प्रति आपका लगाव है।

  14. जीवन का बड़ा सबक कभी भी किसी से डरना नहीं चाहिए। आप वही करें जो आप हमेशा से करना चाहते थे। यदि आप हमेशा अगला कदम उठाने से डरते हैं तो आप अपने लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच पाएंगे।

  15. यदि आप वही कर रहे हैं जो आप हमेशा से करते आये हैं तो आपको वही मिलेगा जो हमेशा से मिलता आया है। जब आप बहुत ज्यादा बेहतर कर सकते हैं तो केवल बेहतर करने से संतुष्ट न हों।

  16. कुछ लोग खुश रहने के लिए काम करते हैं। कुछ लोग खुश रहने के लिए जिम जाते हैं। कुछ लोग खुश रहने के लिए धन का निर्माण करते हैं। क्या आप यहां एक पैटर्न देख सकते हैं? हर कोई जीवन में खुश रहना चाहता है। केवल उनके द्वारा उपयोग किया जाने वाला मार्ग अलग है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने जीवन का आनंद लें – खुश रहना – यह सबसे ज्यादा मायने रखता है।

  17. जीवन में कठिन फैसले लेने से मत डरो, क्योंकि जीवन में कुछ सख्त फैसले लेने पड़ते हैं और यही फैसले जिंदगी का रुख बदल देते हैं।

  18. जीवन में समय का महत्त्व तब मालूम होता है जब वो निकल जाता है। यदि आप अभी भी पछता रहे हैं तो अब भी आपका समय निकल रहा है।

  19. जीवन जीना दुनिया की नायाब चीज है। ज्यादातर लोग बस मौजूद हैं।

  20. जब दूसरों को समझना मुश्किल हो तब खुद को समझलेना बेहतर होता है।

  21. रात कितनी भी गहरी क्यों न हो, सूरज एक बार फिर उगता है, और सारी परछाइयाँ दूर हो जाती हैं।

  22. जहाँ भीड़ चलती हो, जरूरी नहीं वो रास्ता सही हो। भीड़ हमेशा आसन रस्ते पर चलती है। अपने रास्ते खुद चुनिए, आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जनता।

  23. कभी-कभी गलत विकल्प हमें सही स्थानों पर लाते हैं। कभी कभी हमें लगता है यह हमारे साथ गलत हुआ पर वो हमारे लिए सबसे अच्छा हो जाता है। कोई नहीं जानता कि भविष्य क्या है, इसलिए जब तक आप परिणाम नहीं देखते तब तक सबसे बुरा मत सोचो।

  24. उड़ान बड़ी चीज होती है, रोज उड़ो पर शाम को रोज नीचे आ जाओ क्योंकि आप की कामयाबी पर ताली बजाने वाले और गले लगाने वाले सब नीचे ही रहते हैं।

  25. जीवन उतना गंभीर नहीं है, जितना मन इसे बनाने के लिए करता है। बस जीवन के हर मिनट का आनंद लें।

  26. जीवन में हमेशा सीखते रहें। आप जो कहते हैं, उसे देखें और जो भी कहें, उसका अभ्यास करें। यदि आप अभ्यास नहीं करते हैं कि आप क्या उपदेश देते हैं, तो आपका शिक्षण मूर्खतापूर्ण है।

  27. हमारा चरित्र वह है जो हम करते हैं जब हमें लगता है कि कोई नहीं देख रहा है।

  28. परेशानी में कोई सलाह मांगे, तो सलाह के साथ अपना साथ भी देना, क्योकि सलाह गलत हो सकती है, साथ नहीं।

  29. हर किसी के जीवन में, कुछ न कुछ परेशानी होती है, लेकिन जब आप चिंता करते हैं तो आप इसे दोगुना कर देते हैं। जब आप अतीत या भविष्य की चिंता करते हैं, तो आप अपने वर्तमान को बर्बाद कर देते हैं।

  30. दुसरो की गलतियों से सीखे, आप कभी इतना लम्बा नही जी सकते की सारी गलतियाँ खुद करने का मौका मिले।

  31. जो लोग चीजों को सबसे अच्छा बनाते हैं, उनके लिए चीजें सबसे अच्छी हो जाती हैं।

  32. प्रत्येक दिन एक नया जीवन है यदि आप इसे मज़ेदार और नए रोमांच से भर देते हैं। प्रत्येक दिन एक अलग जीवन के रूप में जीना और गिनना शुरू करें।

  33. यही आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं, बस सही बने रहो। गवाही वक्त खुद दे देगा।

  34. उदास होने के लिए उम्र पडी है, नज़र उठाओ सामने ज़िंदगी खड़ी है।

  35. कभी कभी हम किसी के लिए इतना जरूरी नहीं होते जितना हम सोच लेते हैं।

  36. जीवन में कुछ बड़ा मिल जाये तो छोटे को मत छोड़ना क्योंकि जो काम सुई कर सकती है तलवार नहीं।

  37. अपनी आँखों को सितारों पर और पैरों को हमेशा ज़मीन पर रखें क्योंकि जब आप अपने आस-पास के लोगों की तुलना में तेजी से प्रगति करना शुरू करेंगे, तो आप घमंडी नहीं होंगे।

‘’Powerful Life Quotes Hindi ~ जीवन में शक्ति देते प्रेरणादायक विचार ’ आपको कैसे लगे। Powerful Life Quotes Hindi ने आपको कितना इंस्पायर्ड किया , मोटिवेट किया कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

यदि आप ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी बात के बारे में, किसी भी प्रॉब्लम के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो कृपया कमेंट करके बतायें मैं उस बारे में आर्टिकल जरूर लिखूंगा।

यदि आप इस ब्लॉग पर हिंदी में अपना कोई आर्टिकल या जो भी जानकारी देना चाहते है तो कृपया अपनी एक फोटो के साथ E-mail करें. Id है – ‘[email protected]’ पसंद आने पर आपके नाम और आपकी फोटो के साथ प्रकाशित की जाएगी। धन्यवाद

Hello friends, I am Mukesh, the founder & author of ZindagiWow.Com to know more about me please visit About Me Page.

One Reply to “Powerful Life Quotes In Hindi ~ जीवन में शक्ति देते प्रेरणादायक विचार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *